
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के अभी हाल ही में 249 रुपये वाला प्लान पेश किया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के लिए 56जीबी 4जी इंटरनेट डाटा देता है। वहीं अब दूरसंचार की अन्य कंपनियों को टक्कर देते हुए एयरटेल ने दो और नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं। एयरटेल की ओर से 549 रुपये और 799 रुपये के दो प्लान पेश किए गए हैं जो ज्यादा इंटरनेट डाटा यूज़ करने वाले ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है।
एयरटेल 549 रुपये प्लान
कंपनी की ओर से पेश किया गया 549 रुपये का प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में तहत हर दिन ग्राहकों को 3.5जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा। इस तरह से एयरटेल यूजर एक महीने में कुल 98जीबी 4जी डाटा पा सकेंगे।
एयरटेल 799 रुपये प्लान
एयरटेल द्वारा पेश किया गया यह 799 रुपये का प्लान भी एक महीने यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल 112 जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा। इस डाटा का यूज़ हर दिन 4जीबी के हिसाब से कर पाएंगे, जो 4जी स्पीड पर चलेगा।
इंटरनेट डाटा के साथ ही इन दोनों प्लान्स में लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री दी जा रही है जिनका यूज़ रोमिंग के दौरान भी किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस प्राप्त होंगे जो 28 दिनों तक चलेंगे।












