
जैसा कि हम जानते हैं हर साल गूगल अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड का अपडेट पेश करता है और ओएस का नाम इंग्लिश अल्फाबेट पर आधारित होता है। बाद में कंपनी इसे किसी मिठाई का नाम दे देती है। पिछले साल एंडरॉयड 9 को पेश किया गया था जिसे पहले एंडरॉयड पी और बाद में 9 पाई का नाम दिया गया। वहीं अब कंपनी नए साल में एंडरॉयड 10 आने वाला है जिसे क्यू का नाम दिया जाएगा। अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन एक्सडीए डेवलपर्स ने इसका पहला लीक प्रकाशित किया है और एंडरॉयड क्यू के बारे में कई नई जानकारियां दी हैं। लीक रिपोर्ट में बताया गया कि कि एंडरॉयड क्यू के साथ आपको किस तरह के नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।
सिस्टम वाईड डार्क थीम
डार्क थीम की शुरुआत कंपनी ने एंडरॉयड 9 पाई से कर दी थी लेकिन नए ओएस में आपको फुल फंक्शन डार्क मोड देखने को मिलेगा। लीक पोस्ट में स्पष्ट तौर से बताया गया कि यह फीचर फोन की डिसप्ले सेटिंग में मिलेगा। इसे इनेबल करने के लिए आपको सेट डार्क मोड का विकल्प चुनना होगा। वहीं लीक में यह भी दावा किया गया है कि आप डार्क मोड को ऑलवेज इनेबल या किसी खास टाइम और डे के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इनेबल करने के साथ ही ऐप्स, नोटिफिकेशन और क्रोम सहित आपको हर ऐप में डार्क मोड देखने को मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि कई मोबाइल फोन में बैटरी बैकअप और बेहतर हो जाएंगे। कंपनियां आज ओएलईडी डिसप्ले का उपयोग करती हैं और डार्क मोड उनके लिए काफी फायदेमंद है। जानें क्या है नॉच और कितने तरह की है नॉच स्क्रीन
परमिशन रीवैम्प
गूगल ने एंडरॉयड पी में सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर कई बड़े बदलाव किए थे लेकिन एंडरॉयड क्यू में इससे कहीं बेहतर बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। लीक में दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी परमिशन रीवैम्प को नए ओएस के साथ पेश करने वाली है। इसमें आप ऐप्स परमिशन को फिर से चेक कर सकते हैं और उसे रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं। परमिशन ऐप से ही आप सभी ऐप को देख सकते हैं। जानें कैसे देखें गूगल प्ले स्टोर पर अपने फोन की स्टोरेज
डेस्कटॉप मोड
यहां आप कह सकते हैं कि गूगल ने फिर एक फीचर सैमसंग से चुरा लिया। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 से डेक्स फीचर की शुरुआत की थी जिसमें आप अपने फोन को केबल के माध्यम से किसी भी बड़ी स्क्रीन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन का पूरा कंटेंट स्क्रीन पर होगा और आप बिल्कुल डेस्कटॉप की तरह उसका उपयोग कर पाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में यह और भी आसान हो गया है। वहीं गूगल एंडरॉयड क्यू में इस फीचर को पेश करने वाला है। लीक के माध्यम से पूरी जानकारी सामने आई है। फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट करने से पहले इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान
नया डेवलपर्स ऑप्शन
गूगल एंडरॉयड क्यू के लीक में इस बात का भी दावा किया गया कि डेवलपर्स ऑप्शन में आपको कई नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें किसी ऐप को थोड़े समय तक प्रेस कर के रखकर आप मल्टीविंडोज का उपयोग कर सकते हैं।
इसके साथ ही गेम अपडेट पैकेज प्रिफरेंस भी दिखाई देगा। आप खुद से ग्राफिक्स ड्राइवर सलेक्ट कर सकते हैं। इससे गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर होगा। फीचर फ्लैग की शुरुआत गूगल ने एंडरॉयड 9 पाई से की थी। यहां से आप जान सकते हैं कि कौन से नए फीचर ओएस में आपको मिलेंगे। वहीं एंडरॉयड क्यू में फीचर फ्लैग के अंदर काफी नए फीचर्स आपको मिलेंगे। जैसे अब कंपनी स्क्रीन शॉट के साथ स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी देगी। हालांकि हुआवई फोन में यह यूआई के माध्यम से पहले ही उपलब्ध हो चुका है लेकिन गूगल नए ओएस के साथ इसे पेश करने वाला है।
एक्सेसिबिलिटी
इस एंडरॉयड में एक्सेसिबिलिटी में भी कई नए फीचर्स आपको देखने को मिलेंगे। कंपनी ने टाइम टू टेक ऐक्शन और टाइम टू रीड जैसे मोड पेश किए हैं। जहां आप सेट कर सकते हैं कि कितने समय तक मैसेज आपके नोटिफिकेशन स्क्रीन पर दिखाई देगा। तय समय के बाद यह खुद ही हट जाएगा। इसके अलावा भी कुछ नए फीचर्स ऐक्सेसिबिलिटी में हैं।





















Comments are closed.