Ankit Dixit | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 22 Nov 2026 16:57:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 4G नेटवर्क से 5G में करना चाहते हैं शिफ्ट तो ये रहा तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/4g-se-5g-par-kaise-shift-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-se-5g-par-kaise-shift-kare/#comments Sun, 22 Nov 2026 16:56:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=107012 अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क की शुरुआत हो चुकी हैं तो यहां हम आपको 4G से 5G में शिफ्ट करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

The post 4G नेटवर्क से 5G में करना चाहते हैं शिफ्ट तो ये रहा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में Airtel और Jio की 5G सर्विस शुरू हुए तीन साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इन कंपनियों की 5G सर्विस पूरे भारत में उपलब्ध हो चुकी है। वहीं, 5G सर्विस के विस्तार को लेकर इस साल Vi ने भी काफी अच्छा काम किया है। कंपनी का दावा है कि नवंबर 2026 तक उसकी (Vi) 5G सर्विस 400 शहरों में उपलब्ध होगी। दूसरी ओर, BSNL अभी अपने 4G नेटवर्क का विस्तार करने के साथ दिल्ली में 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

यदि आपके क्षेत्र में भी Airtel और Jio के अलावा Vi की 5G सर्विस शुरू हो चुकी है, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप 4G से 5G नेटवर्क पर कैसे स्विच कर सकते हैं। आइए जानते हैं…

यहां देखें सभी ऑपरेटर के 5G नेटवर्क की कवरेज

यदि आप 4G से 5G में शिफ्ट होने से पहले अपने ऑपरेटर की नेटवर्क कवरेज देखना चाहते हैं, तो इसके लिए भी लिंक उपलब्ध हैं। यानी आप Airtel और Jio के अलावा Vi के नेटवर्क की 2G, 4G और 5G कवरेज भी अपने क्षेत्र में चेक कर सकते हैं।

कवरेज मैप लिंक
– Airtel 5G Coverage Map
– Jio 5G Coverage Map
– Vi 5G Coverage Map

इन लिंक पर कवरेज मैप देखना बेहद आसान है। आपको बस अपने ऑपरेटर यानी Airtel, Jio या Vi के लिंक पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही एक विंडो खुलेगी, जहां आपको भारत का मैप दिखाई देगा। वहीं, एक तरफ अपने क्षेत्र का पिनकोड डालने का विकल्प मिलेगा। पिनकोड डालते ही आपको संबंधित ऑपरेटर का नेटवर्क कवरेज मैप दिख जाएगा। इसमें 2G, 4G और 5G नेटवर्क कवरेज को अलग-अलग रंगों में दर्शाया गया है, जिससे आप आसानी से अपने क्षेत्र में उपलब्ध नेटवर्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत में 5G स्मार्टफोन की बढ़ती मांग

भारत में अब 5G स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में भी आसानी से उपलब्ध हैं। CyberMedia Research (CMR) के मुताबिक, 2025 में देश में बिके कुल स्मार्टफोन में 5G मॉडल की हिस्सेदारी लगभग 88 प्रतिशत थी। वहीं, 6,000 से 8,000 रुपये के सेगमेंट में 5G फोन की शिपमेंट में भी सालाना आधार पर 1,900 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

हालांकि, 2026 में स्थिति थोड़ी अलग हो गई है। मेमोरी की कीमतें बढ़ने की वजह से 5G फोन महंगे हो गए हैं। वैसे तो सामान्य 5G फोन 10,000 रुपये के आसपास के बजट में उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप थोड़ा बेहतर फोन लेना चाहते हैं, तो आपको 15,000 रुपये तक खर्च करने होंगे।

4G से 5G में शिफ्ट कैसे करें?

एयरटेल और जियो की 5G सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको 5G कम्पेटिबल स्मार्टफोन की जरूरत होगी। फोन की सेटिंग में मामूली बदलाव कर आप 4G से 5G में शिप्ट कर पाएंगे। यहां हम आपको अलग अलग ब्रांड के स्मार्टफोन में 5G इनेबल कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे हैं।

Google Pixel या स्टॉक एंड्रॉयड वाले स्मार्टफोन

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Settings मैन्यू ओपन करना है। इसके बाद आपको Network & Internet पर टैप करके SIM को सलेक्ट करना है। अगर आप फोन में दो सिम चलाते हैं तो 5G नेटवर्क वाले सिम को सलेक्ट करें और Preferred network टाइप पर टैप करके 5G को चुनें। इस तरह आप आपने फोन में 5G स्पीड इंजॉय कर पाएंगे।

Samsung

सैमसंग के स्मार्टफोन यूजर्स को भी सबसे पहले Settings मैन्यू में जाना है। इसके बाद यहां Connections ऑप्शन में Mobile networks पर टैप करना है। सिम सलेक्ट कर आपको Network mode में 5G/LTE/3G/2G (autoconnect) वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना है।

OnePlus

वनप्लस स्मार्टफोन यूजर्स को 4G से 5G में शिफ्ट करने के लिए Settings मैन्यू को ओपन करना है। यहां आपको Wi-Fi & networks में क्लिक करना है। इसके बाद SIM सलेक्ट कर Network ऑप्शन में आपको 2G/3G/4G/5G (automatic) पर क्लिक करना है।

Oppo

ओप्पो यूजर्स भी अपने फोन में 5G का मजा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें Settings ओपन करनी है। यहां आपको Connection & Sharing ऑप्शन पर क्लिक कर सिम सलेक्ट करना है। इसके बाद आपको network type पर टैप करके 2G/3G/4G/5G (automatic) को सलेक्ट करना है।

Realme

रियलमी के स्मार्टफोन में 5G शुरू करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले Settings मैन्यू में जाना है। यहां Connection & Sharing पर टैप कर SIM सलेक्ट करना है। इसके बाद आपको Preferred network type में 2G/3G/4G/5G (automatic) को सलेक्ट करना है।

Vivo/iQoo

वीवो और आईकू के स्मार्टफोन भारत में Funtouch OS पर रन करते हैं। ऐसे में दोनों फोन में 5G शुरू करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले Settings में टैप करना है। यहां आपको SIM सलेक्ट करने के बाद Mobile network पर टैप करके Network Mode में 5G मोड को सलेक्ट करना है।

Xiaomi/Poco

शाओमी और पोको स्मार्टफोन यूजर्स को 5G में शिफ्ट करने के लिए फोन में सबसे पहले Settings मैन्यू खोलना है। यहां आपको SIM कार्ड को सलेक्ट करना है। इसके बाद यहां Preferred network type ऑप्शन को सलेक्ट कर 5G नेटवर्क में टैप करना है।

jio and airtel users in india suffering from poor 4g network
Photo Credit: firstpoint-mg.com

कैसे पता करें 5G चल रहा है या 4G

ऊपर बताए गए सेटिंग को फोन में इनेबल करने के बाद आपके फोन में 4G चल रहा है या 5G यह पता करने के लिए आपको फोन की डिसप्ले में नेटवर्क बार पर गौर करना होगा। यहां आपको सिम नेटवर्क के साथ 5G का लोगो दिखाई देगा। अगर अभी 4G दिख रहा है तो एक बार फोन रिस्टार्ट कर लें।

मेरी राय: चूंकि हम 5G फोन इसलिए लेते हैं, ताकि उसमें फास्ट इंटरनेट चला सकें। ऐसे में, यदि आपके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध है, आपके पास 5G कम्पैटिबल स्मार्टफोन है और आपने 300 रुपये से ज्यादा का मासिक रिचार्ज कराया है, तो अपने फोन में 5G नेटवर्क मोड इनेबल करके फास्ट इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। हालांकि, तेज स्पीड का अनुभव आपके नेटवर्क कवरेज और रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा।

5G से लेकर सवाल जवाब

Q. क्या 5G के लिए नया सिम खरीदना होगा?

A. नहीं। एयरटेल और जियो दोनों की कंफर्म कर चुके हैं कि उनके ग्राहकों को 5G का इस्तेमाल करने के लिए नया सिम कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं होगी। वे पुराने 4G सिम पर ही 5G नेटवर्क को एक्सेस कर पाएंगे।

Q. क्या 4G फोन में 5G चलाया सकते हैं?

A. नहीं। ऐसा संभव नहीं है। आपके पुराने फोन में 4G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला मॉडेम है, जो 5G नेटवर्क को एक्सेस नहीं कर सकता है। ऐसे में 4G फोन में किसी तरह से 5G चलाना असंभव है।

Q. 5G फोन खरीदने की कीमत बताएं

A. अगर आपके फोन में 5G सपोर्ट नहीं है, तो आपको नया स्मार्टफोन खरीदना होगा। भारत में 10,000 रुपये के आसपास 5G फोन उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप अच्छा 5G फोन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको करीब 15,000 रुपये खर्च करने होंगे।

Q. क्या 5G के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे?

A. Airtel और Jio में 300 रुपये से ज्यादा के रिचार्ज प्लान पर आपको 5G सर्विस मिलती है। हालांकि, इसके लिए 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है और उस फोन में संबंधित ऑपरेटर के 5G बैंड का सपोर्ट भी होना चाहिए। इसके अलावा, आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध होना भी जरूरी है।

उदाहरण के लिए, Jio के 349 रुपये या उससे अधिक के सभी प्लान पर आपको 5G सर्विस मिलती है। वहीं, Airtel में भी 349 रुपये से ज्यादा के प्लान पर आप 5G सर्विस का लाभ ले सकते हैं।

The post 4G नेटवर्क से 5G में करना चाहते हैं शिफ्ट तो ये रहा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-se-5g-par-kaise-shift-kare/feed/ 9
दुनिया के सबसे छोटे फोन: देखें 10 छोटे मोबाइल फोन की लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/sabse-chhota-mobile-world-smallest-mobile-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/sabse-chhota-mobile-world-smallest-mobile-phone/#respond Sun, 22 Nov 2026 15:21:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89306 बड़ी स्क्रीन की वजह से आज मोबाइल फोन के साइज बहुत बड़े हो गए हैं। आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि फोन की लंबाई लगभग 6 इंच से भी बड़ी हो गई है और लोग अब हल्के फोन की तलाश में होते है। ऐसे ही एक छोटे मोबाइल की तलाश में मैं भी था और […]

The post दुनिया के सबसे छोटे फोन: देखें 10 छोटे मोबाइल फोन की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बड़ी स्क्रीन की वजह से आज मोबाइल फोन के साइज बहुत बड़े हो गए हैं। आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि फोन की लंबाई लगभग 6 इंच से भी बड़ी हो गई है और लोग अब हल्के फोन की तलाश में होते है। ऐसे ही एक छोटे मोबाइल की तलाश में मैं भी था और अचानक से मेरे दिमाग में यह ख्याल आया कि बड़े फोन बहुत देख लिए लेकिन विश्व का सबसे छोटा मोबाइल कौन सा है? और क्या ये मोबाइल फोन भारत में मिलते हैं? कुछ समय के रिसर्च के बाद हमने पाया कि बहुत ही छोटे-छोटे मोबाइल फोन हैं जिन्हें देख कर आप दंग रह जाएंगे। यहां हमने 0.66 इंच डिस्प्ले वाले Skyshop LBSTAR BM10, कान में फिट होने वाले IKALL K91 और पेन जैसे IKALL K80 सहित 10 छोटे मोबाइल फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में बताया है। इस लिस्ट में एक ऐसा भी फोन है जिसे विश्व का सबसे छोटा मोबाइल कहा जाता है।

वैसे तो आज 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक के बजट में अच्छे फीचर फोन मिल जाते हैं, जिनमें आप 4G सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इन फोन्स में 2.4 इंच तक की स्क्रीन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। उदाहरण के लिए, JioBharat B3 4G और itel Super Guru 4G जैसे फोन उपलब्ध हैं।

हालांकि, इस लिस्ट में हमने उन फोन्स को शामिल किया है, जिनमें आपको 2 इंच से भी छोटी स्क्रीन मिलेगी। ये ऐसे छोटे फोन हैं, जिन्हें आप मेन फोन के रूप में तो नहीं, लेकिन सेकेंडरी फोन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन मिनी फोन को चुनने पर आपको छोटा आकार तो मिलता है, लेकिन स्क्रीन और कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से समझौता करना पड़ सकता है।

2. किन लोगों के लिए उपयोगी हैं ये फोन?

इन फोन्स की लिस्ट देखने से पहले कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर आएगा कि ये फोन किन लोगों के लिए उपयोगी हैं। ऐसे में आपको बता दें कि ये फोन उन यूजर्स के लिए हैं, जो सिर्फ कॉल और बेसिक जरूरतों के लिए छोटा सेकेंडरी फोन चाहते हैं। ऐसा फोन, जिसे जेब में रखने पर आपको एहसास भी न हो कि फोन रखा हुआ है। इन्हें बैकअप फोन या कम फीचर्स वाले छोटे मोबाइल के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हां! एक बात जरूर है कि जब भी आप इसे निकालेंगे, तो लोग इसे देखने के लिए आपके आसपास जरूर जुट जाएंगे।

इन फोन्स की एक बड़ी कमी यह है कि बच्चों और बुजुर्गों को इन्हें इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है। इनकी बेहद छोटी स्क्रीन पर नंबर देखना और टाइप करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

दुनिया के सबसे छोटे फोन

मोबाइल का नाम साइज प्राइस
Zanco Tiny T1 46.7 x 21 x 12 mm 7,999 रुपये
Skyshop LBSTAR BM10 67.8 x 27.8 x 12.4 mm 1,799 रुपये
Galaxy Star 63.5 × 25.4 × 12.7 mm 2,345 रुपये
IKALL K91 Ear Fit Mobile 50 x 10 x 100.2 mm 1,600 रुपये
IKALL K80 Dual Sim Pen Mobile 76.2 x 8.3 x 164 mm 1,699 रुपये
Itel Circle 1 98 x 49 x 11 mm 1,499 रुपये
KECHAODA K66 The Music House 4, Dual Sim (Power Silver) 64.2 x 131.5 x 7.65 mm 1,250 रुपये
GFive C2 Black ‎103 x 44 x 14 mm 980 रुपये
Snexian Rock R7 (Gold) Dual Sim Phone 120 x 100 x 80 mm 999 रुपये
Generic KECHAODA K115 Slim Card Phone with Camera(Pink) ‎101.2 x 51.5 x 16.4 mm 1,199 रुपये

Zanco Tiny T1

विश्व के सबसे छोटे फोन की बात होती है, तो सबसे पहला नाम Zanco Tiny T1 का आता है। यह फोन 46.7 mm × 21 mm × 12 mm के आकार के साथ आता है और इसमें 64 × 32 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 0.49 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन में कोई कैमरा नहीं मिलता, जबकि 32MB की मेमोरी दी गई है। इसमें आप 300 कॉन्टैक्ट्स सेव कर सकते हैं। फोन में 200mAh की बैटरी मिलती है और टाइपिंग के लिए अल्फान्यूमेरिक कीपैड दिया गया है। फोन का आकार देखने पर यह आपकी उंगली से भी छोटा नजर आता है।

Skyshop LBSTAR BM10

sky

इस फोन में ‎2G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। वही, डिवाइस की डिसप्ले के साइज मात्र 0.66 इंच है। साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए 2G और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट और एक मैमोरी कार्ड का स्लॉट दिया है। इस फ़ोन में 32MB रैम और 32MB स्टोरेज दिया है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है।

Galaxy Star

galaxy-star

इस छोटे आकार के मोबाइल फोन में आपको दो सिम लगाने का विकल्प मिलता है। वहीं, डिवाइस में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस छोटे से मोबाइल फोन में 4G कनेक्टिविटी मिलती है। फोन के आकार की बात करें, तो यह 63.5 × 25.4 × 12.7 mm का है। वहीं, इसका वजन मात्र 27 ग्राम है।

IKALL K91 Ear Fit Mobile

ear-fit-phone

1,600 रुपये की कीमत वाले IKALL K91 कान में फिट होने वाला मोबाइल है। इसकी डिसप्ले का साइज 0.87 इंच है। इसमें सिंगल सिम का सपोर्ट दिया गया है। 2G सपोर्ट वाला है यह फोन Symbian 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन में 500mAh की बैटरी दी गई है।

IKALL K80 Dual Sim Pen Mobile

pen-phone

IKALL ब्रांड के इस छोटू से फोन की कीमत 1,699 रुपये है। वहीं, इसका अनोखा डिजाइन सबसे अलग और खास है। दरअसल, देखने में यह बिल्कुल पेन की तरह है। फोन में 0.96 इंच का डिस्प्ले, डुअल सिम, और 8GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज, 0.3 मेगापिक्सल कैमरा, एफएम रेडियो, शॉर्ट म्यूजिक की और टॉर्च लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Itel Circle 1

यह एक यूनिक डिजाइन और राउंड स्क्रीन वाला छोटू फोन है। इस डिवाइस में 1.32 इंच का डिसप्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें 500एमएएच की बैटरी दी गई है। है। इतना ही नहीं इसमें 32जीबी रोम और Nucleus OS दिया गया है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।

KECHAODA K66 The Music House 4, Dual Sim (Power Silver)

‎Symbian 9.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करने वाले इस छोटे से फोन में 32जीबी रोम दी गई है। वहीं, इसमें 400एमएएच की बैटरी और एमपी3, ब्लूटूथ, यूएसबी, डुअल सिम, रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 1,250 रुपये है।

GFive C2 Black

500mAh बैटरी, 0.3MP रियर कैमरा और एलसीडी डिसप्ले वाले इस फोन की कीमत 980 रुपये है। वहीं, इस फोन में ‎Symbian 9.1 ओएस और 12 एमबी रोम है।

Snexian Rock R7 (Gold) Dual Sim Phone

999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 4.5 cm (1.77 इंच) डिसप्ले, 0.3MP रियर कैमरा, 1000mAh बैटरी के साथ वायरलैस एफएम रेडियो, MP3 प्लेयर, 3.5एमएम हेडफोन जैक है।

Generic KECHAODA K115 Slim Card Phone with Camera(Pink)

400एमएएच बैटरी और 100 ग्राम वजन वाले इस 2जी फोन की कीमत 1,199 रुपये है। वहीं, अगर आपको पिंक कलर अच्छा लगता है तो यह क्यूट से लुक वाला फोन आपको जरूर पसंद आएगा।

क्या भारत में ये सभी फोन सेल के लिए उपलब्ध हैं?

भारत में KECHAODA और iKall जैसे ब्रांड के कुछ छोटे फोन Flipkart और Amazon जैसी वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर K115 और A26 जैसे मॉडल भी लिस्टेड हैं। हालांकि, हमने यह लिस्ट वैश्विक स्तर पर तैयार की है, इसलिए हो सकता है कि इसमें शामिल कुछ फोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध न हों।

इसके अलावा, इन फोन्स की खरीदारी करने पर आफ्टर-सेल्स सर्विस में भी समस्या आ सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले नेटवर्क सपोर्ट और भारत में फोन के सही तरीके से काम करने की क्षमता जरूर जांच लें।

मेरी राय: छोटी स्क्रीन वाले ये फोन देखने में काफी आकर्षक होते हैं। बेहद छोटे और हल्के होने की वजह से इन्हें लेकर चलना भी आसान होता है। हालांकि, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इन्हें मुख्य फोन के बजाय सेकेंडरी फोन के तौर पर लेना बेहतर है। छोटे आकार की वजह से ये आकर्षक तो लगते हैं, लेकिन बेहद छोटी स्क्रीन और बेसिक फीचर्स के कारण इनका इस्तेमाल सीमित ही रहता है।

The post दुनिया के सबसे छोटे फोन: देखें 10 छोटे मोबाइल फोन की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sabse-chhota-mobile-world-smallest-mobile-phone/feed/ 0
जानिए Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, 200 रुपये से कम में मिल रहा सब कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vodafone-idea-plan-under-rs-200/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vodafone-idea-plan-under-rs-200/#respond Mon, 21 Jul 2025 08:44:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178679 आज के डिजिटल युग में हर कोई सस्ता और बेहतर मोबाइल रिचार्ज प्लान चाहता है, खासकर जब बात हो ₹200 से कम में कॉलिंग, डाटा और SMS जैसे बेसिक जरूरतों की हो। वहीं, देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनी जैसे Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) इस रेंज में कुछ ऐसे शानदार प्लान्स उपलब्ध कराती […]

The post जानिए Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, 200 रुपये से कम में मिल रहा सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के डिजिटल युग में हर कोई सस्ता और बेहतर मोबाइल रिचार्ज प्लान चाहता है, खासकर जब बात हो ₹200 से कम में कॉलिंग, डाटा और SMS जैसे बेसिक जरूरतों की हो। वहीं, देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनी जैसे Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) इस रेंज में कुछ ऐसे शानदार प्लान्स उपलब्ध कराती हैं जो बजट में भी फिट बैठते हैं और सुविधाओं से भी भरपूर हैं। इन प्लान्स की वैधता 10 दिन से लेकर 28 दिन तक की है और ये उन यूजर्स के लिए आदर्श हैं जिन्हें हर महीने ज्यादा खर्च नहीं करना लेकिन कॉलिंग और इंटरनेट जैसी सुविधाओं से भी समझौता नहीं करना है।

ऑपरेटर कीमत वैधता (दिन) डाटा SMS कॉलिंग अतिरिक्त लाभ
Airtel ₹199 28 2 GB 300 Unlimited —
Jio ₹189 28 2 GB 300 Unlimited JioTV + JioCloud
Vi ₹189 26 1 GB 300 Unlimited Vi Movies & TV

Airtel का ₹199 वाला दमदार प्लान

Airtel का ₹199 का प्लान उन यूजर्स के लिए है जो एक बैलेंस्ड पैक की तलाश में हैं। इसमें यूजर को कुल 2GB डाटा, 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है, यानी लगभग एक महीने के लिए आपको बेसिक ज़रूरतों की कोई चिंता नहीं। यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो दिनभर डाटा का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते लेकिन कॉलिंग और SMS के लिए एक्टिव रहते हैं। Airtel का नेटवर्क स्टेबिलिटी के मामले में भी मजबूत है, जिससे यह प्लान एक भरोसेमंद ऑप्शन बन जाता है।

Jio का ₹189 वाला वैल्यू पैक

Reliance Jio ने भी ₹200 से कम में एक शानदार प्लान पेश किया है जिसकी कीमत ₹189 है। इस प्लान में यूज़र को 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2GB डाटा, 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें JioTV और JioCloud जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं जो इसे अन्य कंपनियों से अलग बनाते हैं। खासतौर पर वे यूज़र्स जो Jio सिम का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें OTT कंटेंट और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं भी मिलें, उनके लिए यह प्लान बेस्ट है। यदि आप एक किफायती लेकिन फीचर-रिच पैक ढूंढ रहे हैं, तो यह प्लान बिल्कुल सटीक विकल्प साबित हो सकता है।

Vi का ₹189 वाला प्लान

Vodafone Idea यानी Vi भी इस रेस में पीछे नहीं है। Vi का ₹189 वाला प्रीपेड प्लान 26 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें 1GB डाटा, 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि डाटा यहां थोड़ा कम है, लेकिन इस प्लान में आपको Vi Movies & TV ऐप का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है, जिससे आप मूवीज और शोज का आनंद ले सकते हैं। यानी कम डाटा वाले यूज़र्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो वीडियो कॉलिंग या OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं।

कौन सा किस पर भारी?

अगर हम इन प्लान्स की तुलना करें तो Airtel का 189 रुपये और Jio का 199 रुपये वाले प्लान्स लगभग एक जैसे ही बेनिफिट्स दे रहे हैं। दोनों में 2GB डाटा, 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। हालांकि Jio यहां थोड़ी बढ़त ले जाता है अपने JioTV और JioCloud जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स की वजह से। वहीं Vi का ₹189 वाला प्लान थोड़ा कम डाटा देता है लेकिन OTT एंटरटेनमेंट की सुविधा के साथ आता है।

The post जानिए Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, 200 रुपये से कम में मिल रहा सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vodafone-idea-plan-under-rs-200/feed/ 0
iOS 26 Beta 3: iPhone यूजर्स के लिए आए 7 बड़े बदलाव, डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार https://www.91mobiles.com/hindi/7-biggest-changes-to-your-iphone-in-ios-26-beta-3/ https://www.91mobiles.com/hindi/7-biggest-changes-to-your-iphone-in-ios-26-beta-3/#respond Wed, 09 Jul 2025 06:46:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177745 Apple ने iOS 26 का तीसरा बीटा वर्जन जारी कर दिया है, जो अब पब्लिक बीटा टेस्टर्स और डेवलपर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। इस नए अपडेट में कंपनी ने यूजर एक्सपीरियंस को और शानदार बनाया है खासकर ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स में बदलाव करते हुए। वहीं, कुछ नए वॉलपेपर, Safari में UI सुधार, Maps के नए […]

The post iOS 26 Beta 3: iPhone यूजर्स के लिए आए 7 बड़े बदलाव, डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने iOS 26 का तीसरा बीटा वर्जन जारी कर दिया है, जो अब पब्लिक बीटा टेस्टर्स और डेवलपर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। इस नए अपडेट में कंपनी ने यूजर एक्सपीरियंस को और शानदार बनाया है खासकर ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स में बदलाव करते हुए। वहीं, कुछ नए वॉलपेपर, Safari में UI सुधार, Maps के नए फीचर्स और बग फिक्सेस को भी शामिल किया गया है।
अगर आपने पहली बीटा में Liquid Glass UI को लेकर परेशानी महसूस की थी, तो यह बीटा आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं iOS 26 Beta 3 में क्या-क्या नया देखने को मिला है

iOS 26 Beta 3 में आए 7 बड़े बदलाव

  1. Liquid Glass अब कम ट्रांसपेरेंट
  2. चार नए वॉलपेपर
  3. Control Center में ब्राइट टॉगल आइकन्स
  4. Apple Maps में नए अलर्ट
  5. Safari और नोटिफिकेशन UI में सुधार
  6. iPadOS में नया कर्सर फीचर
  7. बग फिक्स और बेहतर परफॉर्मेंस

Liquid Glass अब कम ट्रांसपेरेंट

पहली बीटा में Navigation bar और Control Center में ग्लासी इफेक्ट काफी ज्यादा था, जिससे टेक्स्ट पढ़ने में दिक्कत हो रही थी। अब Apple ने इसे टोन डाउन कर दिया है। अब Music, Podcasts, App Store जैसे ऐप्स में UI ज़्यादा readable और solid दिखेगा।

चार नए वॉलपेपर

Apple ने चार नए डायनामिक वॉलपेपर शामिल किए हैं, जिसमें Halo, Dusk, Sky और Shadow। ये वॉलपेपर डार्क मोड में और ज्यादा अलग और कलर नजर आते हैं।

Control Center में ब्राइट टॉगल आइकन्स

Wi‑Fi, Bluetooth, AirDrop और Cellular जैसे टॉगल्स को अब और ज्यादा ब्राइट कलर्स में दिखाया गया है, जिससे टच एक्सपीरियंस और विजुअल कंफर्ट दोनों बेहतर होंगे।

Apple Maps में नए अलर्ट

अब Maps यूज करते वक्त आपको दो नए अलर्ट मिल सकते हैं:

  • Commute Delay: ट्रैफिक में देरी के बारे में पहले से जानकारी देगा।
  • Fog Advisory: ऑफलाइन मोड में भी फॉग या धुंध के बारे में अलर्ट करेगा।

Safari और नोटिफिकेशन UI में सुधार

Safari की navigation bar और iOS नोटिफिकेशन UI को और क्लियर बनाया गया है। अब pop-ups के पीछे की transparency कम है, जिससे टेक्स्ट ज्यादा अच्छे से नजर आता है।

iPadOS में नया कर्सर फीचर

iPadOS 26 में Mac जैसे फीचर की एंट्री हुई है। अब माउस कर्सर को हिलाने पर वह बड़ा हो जाएगा ताकि आपको उसे जल्दी locate करने में आसानी हो।

बग फिक्स और बेहतर परफॉर्मेंस

कुछ बड़े बग फिक्स किए गए हैं, जैसे external डिस्प्ले से कनेक्टेड iPad का वीडियो कॉल के दौरान sleep में चले जाना। अब यह दिक्कत नहीं आएगी। परफॉर्मेंस को भी फाइन-ट्यून किया गया है।

iOS 26 Beta 3 में कोई बहुत बड़ा फीचर नहीं जोड़ा गया है, लेकिन जो बदलाव आए हैं, वे यूजर एक्सपीरियंस को ज्यादा बेहतर और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं। खासकर Liquid Glass जैसी चीजें अब प्रैक्टिकल लगती हैं और पढ़ने में आसान हैं।

गौरतलब है कि अगर आपने पहली बीटा यूज की थी और Liquid Design को लेकर फीडबैक दिया था, तो ये बीटा निश्चित तौर पर आपके लिए बेहतर अनुभव लाएगा। यह अपडेट फिलहाल डेवलपर्स और पब्लिक बीटा यूजर्स के लिए जारी हुआ है। फाइनल वर्जन कुछ महीनों में सभी के लिए रोलआउट होगा।

The post iOS 26 Beta 3: iPhone यूजर्स के लिए आए 7 बड़े बदलाव, डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7-biggest-changes-to-your-iphone-in-ios-26-beta-3/feed/ 0
Nothing Phone 3 लॉन्च से पहले यहां जानें सब कुछ, मोबाइल की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-price-specifications-and-launch-timeline-expectation/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-price-specifications-and-launch-timeline-expectation/#respond Thu, 26 Jun 2025 08:52:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176723 Nothing Phone 3 से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए हम इस लेख को भी अपडेट करते रहेंगे

The post Nothing Phone 3 लॉन्च से पहले यहां जानें सब कुछ, मोबाइल की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing अगले महीने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Phone 3 इंडिया में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि यह उसका अब तक का पहला असली फ्लैगशिप डिवाइस होगा, जिसमें “प्रीमियम मटेरियल्स, पावरफुल परफॉर्मेंस अपग्रेड्स और ऐसा सॉफ्टवेयर होगा जो यूज़र एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जाएगा।”

वहीं, एक लीक मेमो में यह भी सामने आया है कि Nothing Phone 3 में कई एडवांस AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इन्हीं लीक्स के आधार पर हम आपके लिए लेकर आए हैं इस फोन का एक शुरुआती ओवरव्यू। आइए जानते हैं कि Phone 3 में कौन-कौन से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है।

Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट (कन्फर्म)

नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। यह एक बड़ा ग्लोबल ईवेंट होगा जिसे पूरी ​दुनिया में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ब्रांड के मुताबिक 1 जुलाई की रात 10 बजकर 30 मिनट पर नए नथिंग फोन की कीमत और सेल डिटेल्स से पर्दा उठाया जाएगा। गौरतलब है कि नथिंग फोन 3 की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

Nothing Phone 3 का डिजाइन

हाल ही में Nothing ने एक शॉर्ट टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें नए Glyph Matrix डिजाइन की झलक देखने को मिली है। संभवतः कंपनी नथिंग फोन 3 में डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले का उपयोग कर सकता है, जो एक कम लागत वाली इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले तकनीक है और आमतौर पर कैलकुलेटर और घड़ियों आदि में देखी जाती है।

ASUS के AniMe Vision डिस्प्ले की तरह यह भी डिवाइस ग्राहक के लिए कस्टम एनिमेशन के जरिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का एक जरिया हो सकता है। माना जा रहा है कि Glyph Matrix पहले के Glyph Interface की तुलना में ज्यादा कस्टमाइजेबल हो सकता है, जिसमें विभिन्न आकारों और डिजाइन में LED लाइट्स दी गई थीं। टीजर से यह भी संकेत मिलता है कि इसमें दिखने वाले एनिमेशन सिंक्रोनाइज्ड साउंड और वाइब्रेशन इफेक्ट्स के साथ आ सकते हैं।

इसके अलावा, पहले माना जा रहा था कि Nothing Phone 3 में पिछली सीरीज की तरह ही ग्लिफ लाइटिंग सिस्टम बना रहेगा, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। लेकिन एक नए टीजर से साफ हुआ है कि इस बार फोन से यह फीचर हटाया जा सकता है।

Nothing Phone (3) की कीमत (लीक)

लीक के अनुसार Nothing Phone (3) की शुरुआती कीमत $799 होगी। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 68,000 रुपये के करीब है। यह मोबाइल के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट बताया गया है। इसी तरह फोन के 16GB RAM + 512GB Storage का प्राइस $899 बताया गया है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 76,000 रुपये के करीब है। इस बात को तो कंफर्म कहा जा सकता है भारत में फोन की कीमत ग्लोबल से काफी कम होगी।

nothing-phone-3-design-teased

Nohting Phone 3 की स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

  • 6.7-inch 1.5k OLED screen
  • Snapdragon 8s Gen 4
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP triple-lens camera (wide, ultra-wide, and 3x zoom lenses)
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,150mAh Battery
  • 100W SUPERVOOC

डिस्प्ले

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Nothing Phone (3) फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। यह पूर्व मॉडल के 1600 निट्स के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड हो सकता है। वहीं, Nothing की पहचान बन चुका Glyph Matrix डिजाइन एक बार फिर नजर आएगा, जो फोन को अलग स्टाइल देगा।

परफॉर्मेंस

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Nothing Phone (3) में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस ने सिंगल-कोर राउंड में 2,076 और मल्टी-कोर राउंड में 6,577 अंक हासिल किए हैं। वहीं, Nothing के CEO Carl Pei के मुताबिक, नया चिपसेट CPU परफॉर्मेंस में 36%, GPU में 88% और NPU में 60% तक का बेहतर होगा। यानी यूजर्स को इस पर Nothing Phone (3) में और भी स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके अलावा आपको याद दिला दें कि कंपनी ने Nothing Phone (2) में Snapdragon 8+ Gen 1 चिप दिया था।

कैमरा

Nothing Phone (3) में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP का मेन सेंसर OIS के साथ दिया जा सकता है। यही नहीं मेन सेंसर को 50MP अल्ट्रावाइड, 3x पेरिस्कोप जूम लेंस के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं, एक फ्रंट कैमरा शामिल होगा। जिसके लेंस की जानकारी अभी नहीं मिली है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन को पावर देने के लिए लिए इसमें 5,150mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, दो साल पहले आए Nothing Phone 2 में कंपनी ने 4,700mAh की बैटरी 45वॉट चार्जिंग स्पीड के साथ दी थी। इसलिए अगर कंपनी Phone 3 में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग देती है तो यह काफी बड़ा अपग्रेड होगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है, जिसके साथ Nothing OS 3.5 देखने को मिल सकता है। वहीं, कंपनी इस बार सॉफ्टवेयर सपोर्ट को भी अपग्रेड कर सकती है। बताया गया है कि यूजर्स को 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। जबकि पिछली बार ये 3+4 साल तक सीमित रखे गए थे।

Note: ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशन्स हमने अपने अनुमान और लीक के आधार पर लिखी हैं। ऐसे में लॉन्च के वक्त इनमें बदलाव भी देखा जा सकता है। लेकिन अपने पाठकों को Nothing Phone 3 से जुड़ी सटीक जानकारी देने के लिए हम हर नई जानकारी सामने आते ही इस लेख को भी अपडेट करते रहेंगे।

The post Nothing Phone 3 लॉन्च से पहले यहां जानें सब कुछ, मोबाइल की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-3-price-specifications-and-launch-timeline-expectation/feed/ 0
Jio ने लॉन्च किए दो नए रिचार्ज, प्लान में मुफ्त मिलेगी BGMI स्किन्स और साथ ही Cloud गेमिंग का मजा https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launch-gaming-recharge-plan-rs-495-and-rs-545/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launch-gaming-recharge-plan-rs-495-and-rs-545/#respond Wed, 18 Jun 2025 11:26:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175877 गेमर्स के लिए खासतौर पर BGMI का एक्सक्लूसिव स्किन कूपन भी दिया जा रहा है।

The post Jio ने लॉन्च किए दो नए रिचार्ज, प्लान में मुफ्त मिलेगी BGMI स्किन्स और साथ ही Cloud गेमिंग का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो ने मोबाइल गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए दो नए स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत ₹495 और ₹545 रखी गई है। ये दोनों प्लान्स खास तौर पर Jio Gaming Pack कैटेगरी के तहत पेश किए गए हैं। वहीं, कंपनी का मानना है कि गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इन प्लान्स को डिजाइन किया गया है। वहीं, इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को सिर्फ डाटा या कॉलिंग ही नहीं, बल्कि गेमिंग से जुड़ी कई एक्सक्लूसिव सुविधाएं भी मिल रही हैं।

जियो का 495 रुपये वाला गेमिंग प्लान

₹495 वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5GB डाटा के साथ अतिरिक्त 5GB डाटा भी मिलता है, जो खासतौर पर गेमिंग के दौरान उपयोगी होगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान में जियो की क्लाउड गेमिंग सर्विस – JioGames Cloud की सब्सक्रिप्शन दी जा रही है, जिससे यूज़र बिना किसी हाई-एंड डिवाइस के भी ऑनलाइन गेम्स खेल सकते हैं। इतना ही नहीं, इस पैक के साथ BGMI (Battlegrounds Mobile India) के लिए खास रिवॉर्ड्स जैसे स्किन्स कूपन भी मिल रहे हैं, जो गेमर्स के लिए एक बड़ी डील है।

जियो का 545 रुपये वाला गेमिंग प्लान

वहीं ₹545 वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा की सुविधा दी जा रही है, लेकिन यह केवल उन्हीं यूज़र्स के लिए लागू होगी जिनके पास 5G-सपोर्टेड डिवाइस और Jio True 5G नेटवर्क है। इस प्लान में बाकी सभी फायदे वही हैं जो ₹495 वाले पैक में मिलते हैं – जैसे कॉलिंग, JioGames Cloud और BGMI रिवॉर्ड्स।

दोनों प्लान्स में मिलेंगे ये फायदे

इसके अलावा जियो अपने गेमिंग और एंटरटेनमेंट प्रेमियों के लिए जबरदस्त बेनिफिट्स दे रहा। दोनों प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए JioGames Cloud और FanCode सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा, जिसमें 500+ हाई-डेफिनिशन प्रीमियम गेम्स शामिल हैं जिन्हें आप अपने PC, लैपटॉप, मोबाइल या Jio सेट-टॉप बॉक्स पर बिना किसी डाउनलोड या कंसोल के सीधे खेल सकते हैं। इसके अलावा गेमर्स के लिए खासतौर पर BGMI का एक्सक्लूसिव स्किन कूपन भी दिया जा रहा है।

यही नहीं, Jio Unlimited Offer के तहत यूजर्स को JioHotstar Mobile/TV का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन और 50GB का मुफ्त JioAICloud स्टोरेज मिलेगा। ध्यान रहे कि JioHotstar सब्सक्रिप्शन एक बार के लिए है और यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है। जो यूजर्स मंथली प्लान पर हैं, उन्हें इस बेनिफिट का फायदा उठाने के लिए अपनी वैधता खत्म होने के 48 घंटों के भीतर रिचार्ज करना होगा, जिससे उन्हें दूसरे और तीसरे महीने का भी JioHotstar एक्सेस मिल सके।

सभी यूजर्स को JioHotstar और JioAICloud पर उसी Jio नंबर से लॉगइन करना जरूरी होगा, जिससे उन्होंने रिचार्ज किया है। इसके साथ ही पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा और डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट सेवा 64 Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड जारी रहेगी।

The post Jio ने लॉन्च किए दो नए रिचार्ज, प्लान में मुफ्त मिलेगी BGMI स्किन्स और साथ ही Cloud गेमिंग का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launch-gaming-recharge-plan-rs-495-and-rs-545/feed/ 0
30000 रुपये से कम कीमत के बेस्ट Samsung फोन, मिलेंगे टॉप के फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-mobile-under-30000/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-mobile-under-30000/#respond Wed, 11 Jun 2025 08:46:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175449 भारत में Samsung अपने यूजर्स के लिए हर प्राइस सेगमेंट में दमदार 5G स्मार्टफोन्स पेश करता है। चाहे आप फ्लैगशिप रेंज में या फिर मिड-रेंज कैटेगरी में डिवाइस खरीदना चाहते हों। कंपनी के पास हर रेंज में शानदार विकल्प मौजूद हैं। वहीं, अगर आपका बजट 30,000 रुपये से कम है, तो आपके लिए Samsung के […]

The post 30000 रुपये से कम कीमत के बेस्ट Samsung फोन, मिलेंगे टॉप के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में Samsung अपने यूजर्स के लिए हर प्राइस सेगमेंट में दमदार 5G स्मार्टफोन्स पेश करता है। चाहे आप फ्लैगशिप रेंज में या फिर मिड-रेंज कैटेगरी में डिवाइस खरीदना चाहते हों। कंपनी के पास हर रेंज में शानदार विकल्प मौजूद हैं। वहीं, अगर आपका बजट 30,000 रुपये से कम है, तो आपके लिए Samsung के कई 5G मोबाइल फोन्स उपलब्ध हैं जो फीचर्स, परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में काफी दमदार हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ₹30,000 से कम कीमत वाले Samsung फोन्स की जानकारी देने वाले हैं, जिनमें उनके स्पेसिफिकेशंस, खूबियां, कमियां और खास फीचर्स की पूरी जानकारी मिलेगी, ताकि आप खरीदारी से पहले सही फैसला ले सकें।

30 हजार से कम कीमत वाले Samsung मोबाइल

Samsung मोबाइल शुरुआती प्राइस
Samsung Galaxy F56 5G 27,999 रुपये
Samsung Galaxy M56 5G 27,999 रुपये
Samsung Galaxy A26 5G 25,999 रुपये
Samsung Galaxy A55 5G 29,999 रुपये
Samsung Galaxy F55 5G 26,999 रुपये

 

Samsung Galaxy F56 5G

फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस ₹27,999 है। वहीं, यह Samsung स्मार्टफोन 6.7-इंच की बड़ी 120Hz sAMOLED+ डिस्प्ले के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसमें नया Exynos 1480 प्रोसेसर है जो स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। फोटो और वीडियो के लिए इसमें 50MP OIS रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है यानी कम समय में ज्यादा चार्जिंग।

क्यों खरीदें

  • 6.7 इंच की बड़ी 120Hz sAMOLED+ डिस्प्ले शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है।
  • 50MP OIS कैमरा लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो स्टेबिलिटी में शानदार रिजल्ट देता है।
  • 5,000mAh की बैटरी औसत इस्तेमाल में आराम से डेढ़ से दो दिन तक चल जाती है।

क्यों न खरीदें

  • फोन में बड़ी बॉडी के चलते एक हाथ से इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
  • कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मौजूद हैं, जिन्हें मैन्युअली हटाना पड़ता है।

Samsung Galaxy M56 5G

samsung-galaxy-m56-5g-with-3000-discount-sale-offers-specs

सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फोन के 8जीबी रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, Galaxy M56 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए रियर पर 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस शामिल हैं। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है। फोन Android 15 पर कार्य करता है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

क्यों खरीदें

  • 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है, जो इस सेगमेंट में एक बैलेंस्ड डील बनाती है।
  • फोटोग्राफी के लिए 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो डे और अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए काफी उपयोगी है।
  • लेटेस्ट Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है, यानी आपको नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

क्यों न खरीदें

  • फोन में मैक्रो लेंस 2MP का है, जो ज्यादा प्रभावशाली नहीं है और सिर्फ नाम के लिए दिया गया लगता है।
  • इस प्राइस रेंज में नॉन-Snapdragon या Dimensity चिपसेट कुछ यूजर्स को कम परफॉर्मेंस का एहसास दे सकता है, खासकर गेमिंग के दौरान।

Samsung Galaxy A26 5G

Samsung का यह 5G स्मार्टफोन 6.7 इंच की बड़ी FHD+ sAMOLED डिस्प्ले के साथ शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन है, जो मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों के लिहाज से परफेक्ट है। फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और मिड-लेवल गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है। कैमरा सेटअप में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा शामिल है, जो फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है। साथ ही, इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो दिनभर की एक्टिविटी के लिए भरोसेमंद बैकअप देता है।

क्यों खरीदें

  • 6.7 इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले** ब्राइट और कलरफुल व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है।
  • 8GB रैम + 256GB स्टोरेज का कॉम्बो इस प्राइस रेंज में अच्छा वैल्यू फॉर मनी ऑफर करता है।
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा डेलाइट फोटोग्राफी में शार्प और डिटेल्ड रिजल्ट देता है।

क्यों न खरीदें

  • इसमें मौजूद Exynos 1380 मार्केट में आने वाले Snapdragon या Dimensity प्रोसेसर की तुलना में थोड़ा कमजोर परफॉर्म देता है।
  • OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) की कमी लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में महसूस हो सकती है।

Samsung Galaxy A55 5G

Samsung Galaxy A55 5G with upto 14000 rs discount on amazon

इस फोन के 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। इसमें 6.6-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है साथ ही इसमें Exynos 1480 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.75GHz है। यह डिवाइस Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड, और 5MP मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5,000mAh बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

क्यों खरीदें

  • प्रीमियम मेटल फ्रेम डिजाइन और मजबूत Gorilla Glass प्रोटेक्शन।
  • शानदार 6.6″ Super AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster के साथ।
  • Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग।

क्यों न खरीदें

  • 25W चार्जिंग इस प्राइस सेगमेंट में थोड़ी स्लो मानी जा सकती है, जबकि दूसरे ब्रांड 67W+ ऑफर करते हैं।
  • Exynos प्रोसेसर भारी गेमिंग में Snapdragon की तुलना में थोड़ा कमजोर परफॉर्म कर सकता है।

Samsung Galaxy F55 5G

Galaxy F55 5G

यह Samsung स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास है जो कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसमें 50MP का फ्रंट और 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और फोटोग्राफी दोनों में प्रो-लेवल आउटपुट देता है। फोन में 6.7 इंच की 120Hz sAMOLED डिस्प्ले है, जो स्मूद और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस सुनिश्चित करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल है। साथ ही, इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन की 5,000mAh बैटरी को 45W फास्ट चार्जिंग का साथ मिलता है।

क्यों खरीदें

  • 50MP फ्रंट और 50MP रियर कैमरा के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी और हाई-क्वालिटी सेल्फी का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है।
  • बड़ी और स्मूद 6.7″ sAMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार व्यूइंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देती है।
  • Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर मिड-टू-हाई रेंज परफॉर्मेंस देता है, जो गेमिंग और हैवी ऐप्स के लिए काफी अच्छा है।

क्यों न खरीदें

  • 50MP कैमरा जरूर है लेकिन OIS या टेलीफोटो लेंस न होने से लो-लाइट या ज़ूम परफॉर्मेंस थोड़ा सीमित हो सकता है।
  • इस रेंज में कुछ ब्रांड्स 256GB स्टोरेज तक का विकल्प दे रहे हैं, जो हैवी यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है।

The post 30000 रुपये से कम कीमत के बेस्ट Samsung फोन, मिलेंगे टॉप के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-mobile-under-30000/feed/ 0
OnePlus 13s लॉन्च से पहले 13R की कीमत में भारी गिरावट, जानें नया प्राइस और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13r-gets-a-big-discount-before-launch-of-oneplus-13s/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13r-gets-a-big-discount-before-launch-of-oneplus-13s/#respond Wed, 04 Jun 2025 11:46:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175126 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus के अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 13s के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन OnePlus 13R की कीमत में जबरदस्त कटौती कर दी है। 5 जून 2025 को OnePlus 13s के ग्लोबल लॉन्च से पहले Flipkart पर OnePlus 13R को लेकर आई यह डील उन यूजर्स के लिए किसी सुनहरे मौके से कम […]

The post OnePlus 13s लॉन्च से पहले 13R की कीमत में भारी गिरावट, जानें नया प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus के अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 13s के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन OnePlus 13R की कीमत में जबरदस्त कटौती कर दी है। 5 जून 2025 को OnePlus 13s के ग्लोबल लॉन्च से पहले Flipkart पर OnePlus 13R को लेकर आई यह डील उन यूजर्स के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं, जो एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन किफायती दाम में खरीदना चाहते हैं।

OnePlus 13R पर बंपर डिस्काउंट

  • जनवरी 2025 में लॉन्च हुआ OnePlus 13R (लॉन्च प्राइस ₹42,999) अब Flipkart पर ₹3,259 की सीधी छूट के साथ ₹39,740 में उपलब्ध है।
  • इसके अलावा, फोन पर 5% का बैंक कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है।

  • एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो Flipkart इस समय एक्सचेंज छूट नहीं दे रहा, लेकिन अगर आप एक्सचेंज डील का फायदा लेना चाहते हैं, तो यह फोन Amazon या Reliance Digital जैसे प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं।

क्या OnePlus 13R लेना सही?

OnePlus 13s के लॉन्च से पहले, 13R पर यह बड़ी कीमत कटौती उन खरीदारों के लिए शानदार मौका है जो फ्लैगशिप फीचर्स वाला फोन चाहते हैं लेकिन बजट में। अगर आप भी नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह डील जरूर चेक करें।

नोट: डिस्काउंट लिमिटेड टाइम के लिए हो सकता है और स्टॉक खत्म होने पर ऑफर बंद हो सकता है। खरीदने से पहले Flipkart और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सभी शर्तें जरूर चेक करें।

OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: OnePlus 13R में 6.77-इंच का बड़ा 1.5K (2780×1264 पिक्सल) ProXDR LTPO डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को बेहद स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। इसके अलावा, स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिलती है, जो इसे स्क्रैच और गिरने से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
  • प्रोसेसर और GPU: फोन में पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहद तेज परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए इसमें Adreno 750 GPU मौजूद है।
  • कैमरा सेटअप: OnePlus 13R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर शामिल है, जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देता है। इसके साथ ही 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 2X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जो वाइड-एंगल शॉट्स के लिए उपयोगी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
50-mp-tripale-camera-6000-mah-and-qualcomm-snapdragon-8-gen-3-phone-oneplus-13r-lunched-in-india-price-specifications-feature-offers-and-sale-details
Oneplus 13R
  • बैटरी और चार्जिंग: OnePlus 13R में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है। फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है।
  • सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन OxygenOS 15 पर चलता है, जो Android 15 आधारित है। कंपनी ने OnePlus 13R के लिए 4 साल तक Android अपग्रेड्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देती है।
  • अन्य फीचर्स: OnePlus 13R में कई प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे Wi-Fi 7 सपोर्ट, NFC कनेक्टिविटी, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और अलर्ट स्लाइडर। इसके अलावा, यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बचाव प्रदान करती है।

The post OnePlus 13s लॉन्च से पहले 13R की कीमत में भारी गिरावट, जानें नया प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13r-gets-a-big-discount-before-launch-of-oneplus-13s/feed/ 0
iQOO Neo 10 की पहली सेल आज, 2000 रुपये डिस्काउंट के साथ यहां हो रही बिक्री https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-10-sale-today-on-amazon-check-price-offer-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-10-sale-today-on-amazon-check-price-offer-detail/#respond Tue, 03 Jun 2025 05:26:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174947 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO Neo 10 आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। इसकी सेल दोपहर 12 बजे से Amazon India पर लाइव होगी। ग्राहक इस दौरान फोन को बैंक ऑफर्स और आसान EMI विकल्पों के साथ खरीद सकते हैं। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 120W […]

The post iQOO Neo 10 की पहली सेल आज, 2000 रुपये डिस्काउंट के साथ यहां हो रही बिक्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO Neo 10 आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। इसकी सेल दोपहर 12 बजे से Amazon India पर लाइव होगी। ग्राहक इस दौरान फोन को बैंक ऑफर्स और आसान EMI विकल्पों के साथ खरीद सकते हैं। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की जंबो बैटरी मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

कीमत और ऑफर

iQOO ने अपने नए iQOO Neo 10 स्मार्टफोन को चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹31,999 है। सभी वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:

वेरिएंट लॉन्च प्राइस ऑफर प्राइस
8GB + 128GB ₹31,999 ₹29,999
8GB + 256GB ₹33,999 ₹31,999
12GB + 256GB ₹35,999 ₹33,999
16GB + 512GB ₹40,999 ₹38,999
  • ऑफर्स की बात करें, तो ग्राहक को इस फोन पर ₹2,000 तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • इसके अलावा, खरीदारों को सस्ती EMI विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे यह फोन और ज्यादा किफायती हो जाता है।

क्या आपको खरीदना चाहिए iQOO Neo 10

iQOO Neo 10 में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। AnTuTu और Geekbench जैसे बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म्स पर इस फोन ने करीब 20 लाख का स्कोर और 7000 से ज्यादा मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है, जो इसे 40,000 रुपये से महंगे Snapdragon 8 Gen 3 वाले फोन्स से भी ज्यादा पावरफुल बनाता है। अगर आप गेमिंग, मल्टीटास्किंग या हेवी यूसेज करते हैं, तो करीब 30,000 रुपये की कीमत में यह फोन बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे भारी इस्तेमाल में भी पूरा दिन आराम से चल जाती है। जो यूज़र्स दिनभर फोन यूज़ करते हैं, उनके लिए ये एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

इतनी बड़ी बैटरी के साथ कंपनी ने 120W फास्ट चार्जर भी बॉक्स में दिया है, जो फोन को 0 से 100% तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज कर देता है। इस प्राइस रेंज में इतनी फास्ट चार्जिंग बहुत कम देखने को मिलती है।

iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78 1.5K 144Hz AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 16GB Extended RAM
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 7,000mAh Battery
  • 120W FlashCharge

The post iQOO Neo 10 की पहली सेल आज, 2000 रुपये डिस्काउंट के साथ यहां हो रही बिक्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-10-sale-today-on-amazon-check-price-offer-detail/feed/ 0
30000 रुपये से कम में खरीदें ये OnePlus फोन, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम अहसास https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-under-rs-30000/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-under-rs-30000/#respond Mon, 02 Jun 2025 09:13:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174864 जब भी OnePlus का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले दिमाग में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की तस्वीर बनती है, जिनकी कीमत अक्सर 50,000 रुपये से ज्यादा होती है। हालांकि, हकीकत यह है कि कंपनी पिछले कुछ समय से मिड-रेंज सेगमेंट में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवा रही है। ऐसा लग रहा है कि OnePlus […]

The post 30000 रुपये से कम में खरीदें ये OnePlus फोन, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम अहसास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी OnePlus का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले दिमाग में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की तस्वीर बनती है, जिनकी कीमत अक्सर 50,000 रुपये से ज्यादा होती है। हालांकि, हकीकत यह है कि कंपनी पिछले कुछ समय से मिड-रेंज सेगमेंट में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवा रही है। ऐसा लग रहा है कि OnePlus का उद्देश्य उन ग्राहकों तक पहुंच बनाना है जो कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले और शानदार कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

इसी रणनीति के तहत कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में कई मिड-रेंज डिवाइसेज शामिल किए हैं। अगर आप भी कम बजट में OnePlus का भरोसेमंद और स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ₹30,000 से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन OnePlus मोबाइल फोन्स की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-से मॉडल्स इस लिस्ट में शामिल हैं और क्यों ये डील्स आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती हैं।

30 हजार से कम कीमत वाले OnePlus Phone

मॉडल वेरिएंट लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस
OnePlus Nord 4 5G 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹32,999 ₹29,999
OnePlus Nord CE 4 5G 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹26,999 ₹24,999
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹22,999 ₹20,999
OnePlus Nord CE 3 5G 12GB RAM + 256GB स्टोरेज स्टोरेज ₹28,999 ₹22,000
OnePlus Nord 3 5G 12GB RAM + 256GB स्टोरेज स्टोरेज ₹33,999 ₹25,999

OnePlus Nord 4 5G

अगर आप 30 हजार के बजट में सबसे लेटेस्ट OnePlus का डिवाइस लेने का विचार कर रहे हैं तो OnePlus Nord 4 5G एकदम सही ऑप्शन है। यह फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772 × 1240 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2150 निट्स है और यह HDR10+ सपोर्ट करता है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट है। वहीं, इसमें रियर पर 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) है, इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE 4 5G

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा रियर पर 50 मेगापिक्सल LYT600 ओआई सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल IMX355 Ultra-wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

वहीं सेल्फी और वीडियोा कॉलिंग के लिए Nord CE4 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है जो 100वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन में 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट है। वहीं, इसमें Qualcomm Snapdragon 695 जो कि एंड्रॉयड 14 के साथ OxygenOS 14.0 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए नोर्ड सीई4 लाइट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर OIS तथा EIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर मिलता है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर तथा 22mm फोकल लेंथ वाला 2MP Mono कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन 16MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है। यह कैमरा लेंस एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है तथा 24mm फोकल लेंथ और EIS जैसे फीचर्स के साथ मिलकर काम करता है। इसमें 5,500mAh बैटरी दी गई है। 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।

OnePlus Nord CE 3 5G

OnePlus Nord CE 3 5G स्मार्टफोन एक पावरफुल मिड-रेंज डिवाइस है, जिसमें 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, sRGB और 10-बिट कलर डेप्थ जैसे एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर मिलता है जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX890 OIS प्राइमरी सेंसर, 8MP Sony IMX355 अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह WiFi, Bluetooth 5.2, GPS, NFC और इंफ्रारेड पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है। यह फोन OxygenOS 13 पर चलता है, जो Android 13.1 पर आधारित है और कंपनी की ओर से OS व सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा भी मिलता है।

OnePlus Nord 3 5G

OnePlus Nord 3 5G एक शानदार मिड-रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसमें 6.74 इंच का सुपर फ्लूड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm पर आधारित MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6GHz 5G नेटवर्क पर 7Gbps तक की डाउनलोड स्पीड सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 3 5G

यह फोन OxygenOS 13.1 पर रन करता है जो Android 13 आधारित है। फोन में 16GB तक की LPDDR5X रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, साथ ही वर्चुअल रैम का विकल्प भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX890 OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP का 112° FoV अल्ट्रावाइड Sony IMX355 सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

The post 30000 रुपये से कम में खरीदें ये OnePlus फोन, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम अहसास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-under-rs-30000/feed/ 0