iQOO Neo 10 की पहली सेल आज, 2000 रुपये डिस्काउंट के साथ यहां हो रही बिक्री

Join Us icon

iQOO Neo 10 आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। इसकी सेल दोपहर 12 बजे से Amazon India पर लाइव होगी। ग्राहक इस दौरान फोन को बैंक ऑफर्स और आसान EMI विकल्पों के साथ खरीद सकते हैं। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की जंबो बैटरी मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

कीमत और ऑफर

iQOO ने अपने नए iQOO Neo 10 स्मार्टफोन को चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹31,999 है। सभी वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:

वेरिएंटलॉन्च प्राइसऑफर प्राइस
8GB + 128GB₹31,999₹29,999
8GB + 256GB₹33,999₹31,999
12GB + 256GB₹35,999₹33,999
16GB + 512GB₹40,999₹38,999
  • ऑफर्स की बात करें, तो ग्राहक को इस फोन पर ₹2,000 तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • इसके अलावा, खरीदारों को सस्ती EMI विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे यह फोन और ज्यादा किफायती हो जाता है।

क्या आपको खरीदना चाहिए iQOO Neo 10

iQOO Neo 10 में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। AnTuTu और Geekbench जैसे बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म्स पर इस फोन ने करीब 20 लाख का स्कोर और 7000 से ज्यादा मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है, जो इसे 40,000 रुपये से महंगे Snapdragon 8 Gen 3 वाले फोन्स से भी ज्यादा पावरफुल बनाता है। अगर आप गेमिंग, मल्टीटास्किंग या हेवी यूसेज करते हैं, तो करीब 30,000 रुपये की कीमत में यह फोन बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे भारी इस्तेमाल में भी पूरा दिन आराम से चल जाती है। जो यूज़र्स दिनभर फोन यूज़ करते हैं, उनके लिए ये एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

इतनी बड़ी बैटरी के साथ कंपनी ने 120W फास्ट चार्जर भी बॉक्स में दिया है, जो फोन को 0 से 100% तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज कर देता है। इस प्राइस रेंज में इतनी फास्ट चार्जिंग बहुत कम देखने को मिलती है।

iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78 1.5K 144Hz AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 16GB Extended RAM
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 7,000mAh Battery
  • 120W FlashCharge
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here