200 रुपये से कम में जियो के बेस्ट मंथली प्लान, जानें आपके लिए कौन सा प्लान है बेस्ट

Join Us icon

भले ही आप कहें कि आपके एरिया में रिलायंस जियो का नेटवर्क कमजोर है, भले ही आप कहें कि इंटरनेट स्पीड काफी धीम है लेकिन इस बात को भी जरूर कहें​ कि अभी भी सबसे सस्ता डाटा और कॉलिंग रिलायंस जियो ही दे रहा है। इतना ही नहीं आप यह भी मानेंगे कि आज हो भी डाटा का रेट कम हुआ है और फ्री में कॉलिंग मिल रही है यह सब रिलायंस जियो की देन है। कंपनी ने अपने बाजार को बदल दिया। इसलिए एक सिम रिलायंस का आपके पास जरूर होगा। हालांकि एक कमी जरूर कही जाएगी कि रिलायंस जियो आने के बाद कंपनी ने टॉप अप खत्म हो गए और आपको मंथली रिचार्ज करना ही होग। परंतु कंपनी के पाास सस्ते और अच्छे प्लान भी हैं जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हैं। इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर ढेर सारा डाटा भी मिलता है। आगे हमनें 200 रुपये के बजट में ऐसे बेस्ट जियो प्लान का जिक्र किया है।

जियोफोन के लि
जियो 49 रुपये मंथली प्लान: रिलायंस जियो ने पिछले साल 4जी फीचर फोन की शुरुआत की थी और इकसे लिए कंपनी ने 49 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। यह प्लान जियोफोन 1 और जियोफोन 2 दोनों के लिए वैध है। जियो का यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इसके तहत सभी तरह की लोकल और एसटीडी कॉलिंग मुफ्​त मिलेगी। इतना ही नहीं नेशनल रोमिंग के दौरान भी सभी तरह की कॉल मुफ्त होगी। जियो के 49 रुपये के इस प्लान में आपको 1 जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। वहीं एसएमएस भी मुफ्त है। 200 रुपये से कम में एयरटेल के 7 बेस्ट मंथली प्लान

जियो 99 रुपये मंथली प्लान: जियोफोन के लिए पेश​ किए गए इस प्लान के तहत आपको हर रोज 500 एमबी डाटा मिलेगा। यह प्लान भी 28 दिनों के लिए वैध है और इसके तहत आपको कुल 14जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। इस प्लान में भी आपको हर तरह की नेशनल कॉलिंग फ्री मिलेगी। वहीं रोमिंग शुल्क भी नहीं है। इसके अलावा महीने भर में आपको 300 एसएमएस मुफ्त मिलेगा।

जियो 153 रुपये मंथली प्लान: यह प्लान भी जियोफोन के लिए ही है। रिलायंस जियो के 153 रुपये के प्लान में आपको 28 दिनों की वेलिडिटी मिलेगी। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इमसें हर रोज आपको 1.5जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इतने कम पैसे में इतना ज्यादा डाटा ​कोई दूसरी कंपनी नहीं दे रही है। अर्थात 28 दिनों में आपको कुल 42जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल फ्री दिया जा रहा है। 153 रुपये के इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। 6जीबी रैम के साथ 11 सबसे सस्ते मोबाइल फोन

jio-plan

4जी स्मार्टफोन के लिए प्लान
उपर जो हमनें बजाए वो सभी ​प्लान सिर्फ जियोफोन के लिए थे लेकिन अब जो जानकारी दी है उसका लाभ आप किसी भी 4जी फोन के साथ दे सकते हैं।

जियो 98 रुपये मंथली प्लान: रिलायंस जियो का यह प्लान किसी भी स्मार्टफोन के लिए लिया जा सकता है। जियो 98 रुपये का यह प्रीपेड मंथली प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। डाटा की बात करें तो जियो पूरे महीने के लिए कुल 2जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है जो 4जी की स्पीड पर रन करता है। वहीं इस प्लान में 28 दिनों के लिए लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल फ्री दी जा रही है जो रोमिंग में भी फ्री रहती है। साथ ही जियो के इस प्लान में पूरे महीने के लिए 300एसएमएस भी मिलेंगे।

जियो 149 रुपये मंथली प्लान: इस मंथली प्लान में आपको काफी डाटा मिलता है। वहीं कॉलिंग तो ​जियो में फ्री है ही। रिलायंस जियो की ओर से पेश किया गया 149 रुपये का प्लान 28 दिनों के लिए वैध है। इस दौरान आपको हर रोज 1.5जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। अर्थात 28 दिनों में 42जीबी कुल 4जी डाटा का उपयोग आप कर पााएंगे। साथ ही कंपनी हर रोज 100 एसएमएस मुफ्त दे रही है। जियो के अन्य प्लान की तरह इसमें भी आपको सभी नेशनल और लोकल अनलिमिटेड कॉलिंग मुफ्त मिलेगी। रोमिंग के दौरान भी कोई ​शुल्क नहीं लगेगा।

जियो 198 रुपये का मंथली प्लान: जियो के 198 रुपये का एक प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया हुआ है। यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। खास बात यह है कि इस प्लान के तहत कंपनी 2जीबी डाटा प्रतिदिन दे रही है। यानि पूरे महीने के लिए कुल 56जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा जो 4जी की स्पीड पर रन करता है। वहीं इस प्लान में 28 दिनों के लिए लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल फ्री दी जा रही है जो रोमिंग में भी फ्री रहती है। साथ ही जियो के इस प्लान में हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।

Comments are closed.