टिप्स एंड ट्रिक्स | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 22 Sep 2026 12:21:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 क्या बार-बार Bluetooth डिस्कनेक्ट हो रहा है? जानें 5 बड़ी वजहें https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-bluetooth-connection-problems-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-bluetooth-connection-problems-tips-hindi/#comments Tue, 22 Sep 2026 12:21:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204722 ब्लूटूथ (Bluetooth) की मदद से फोन को वायरलेस ईयरबड्स, स्पीकर, स्मार्टवॉच और दूसरे डिवाइस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है, लेकिन कई बार Bluetooth कनेक्शन बार-बार टूटने लगता है। इससे गाना सुनते समय आवाज रुक जाती है या किसी डिवाइस को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। कई बार फोन और Bluetooth डिवाइस […]

The post क्या बार-बार Bluetooth डिस्कनेक्ट हो रहा है? जानें 5 बड़ी वजहें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ब्लूटूथ (Bluetooth) की मदद से फोन को वायरलेस ईयरबड्स, स्पीकर, स्मार्टवॉच और दूसरे डिवाइस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है, लेकिन कई बार Bluetooth कनेक्शन बार-बार टूटने लगता है। इससे गाना सुनते समय आवाज रुक जाती है या किसी डिवाइस को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। कई बार फोन और Bluetooth डिवाइस को बंद करके दोबारा ऑन करने, Bluetooth को ऑफ करके फिर ऑन करने या दोनों डिवाइस को दोबारा पेयर करने से समस्या ठीक हो जाती है। लेकिन अगर इसके बाद भी कनेक्शन बार-बार टूट रहा है, तो इसके पीछे कई दूसरी वजहें हो सकती हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं Bluetooth बार-बार डिस्कनेक्ट होने की सबसे आम वजहें क्या हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।

दोनों डिवाइस के बीच ज्यादा दूरी

ब्लूटूथ कनेक्शन टूटने के सबसे आम कारणों में से एक डिवाइस के बीच ज्यादा दूरी होता है। Bluetooth से जुड़े दोनों डिवाइस को एक-दूसरे के काफी करीब होना चाहिए। आमतौर पर Bluetooth की रेंज करीब 33 फीट तक होती है। हालांकि नए Bluetooth वर्जन में आपको इससे ज्यादा की रेंज मिल सकती है। अगर आप फोन से कनेक्ट Bluetooth स्पीकर या किसी दूसरे डिवाइस से बहुत दूर चले जाते हैं, तो कनेक्शन कमजोर होकर टूट सकता है।

सिर्फ दूरी ही नहीं, बीच में मौजूद दीवार और दूसरी बड़ी चीजें भी Bluetooth सिग्नल को प्रभावित कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, अगर Bluetooth स्पीकर और फोन के बीच मोटी दीवार है, तो कनेक्शन कमजोर हो सकता है। ऐसी स्थिति में दोनों डिवाइस को थोड़ा पास लाकर देखें। कई बार सिर्फ Bluetooth डिवाइस की जगह बदलने से भी कनेक्शन बेहतर हो जाता है।

आसपास के डिवाइस से हो रहा है इंटरफेरेंस

Bluetooth 2.4GHz फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है। इसी फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल कई Wi-Fi और दूसरे वायरलेस डिवाइस भी करते हैं। ऐसे में आसपास बहुत सारे वायरलेस डिवाइस होने पर सिग्नल में परेशानी आ सकती है। हालांकि Bluetooth में Frequency Hopping तकनीक होती है। यह लगातार अलग-अलग फ्रीक्वेंसी के बीच स्विच करता रहता है, इसलिए Wi-Fi की वजह से Bluetooth कनेक्शन में परेशानी होना बहुत आम नहीं है।

फिर भी अगर आपको शक है कि Wi-Fi की वजह से समस्या आ रही है, तो Bluetooth डिवाइस को Wi-Fi राउटर से थोड़ा दूर ले जाकर देखें। जरूरत पड़ने पर राउटर को रीस्टार्ट करके भी जांच सकते हैं।

Bluetooth डिवाइस किसी दूसरे फोन से कनेक्ट हो रहा है

कई Bluetooth डिवाइस एक समय में केवल एक डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। मगर कुछ डिवाइस पहले से पेयर किए गए फोन को प्राथमिकता भी देते हैं।

मान लीजिए आपने Bluetooth स्पीकर को अपने फोन से कनेक्ट किया है, लेकिन वह पहले किसी दूसरे फोन से भी पेयर था। अगर वह दूसरा फोन आसपास मौजूद है, तो स्पीकर उससे दोबारा कनेक्ट होने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आपके फोन का कनेक्शन टूट सकता है।

इस समस्या से बचने के लिए उन पुराने डिवाइस को Bluetooth लिस्ट से हटा दें, जिनसे आप अब कनेक्ट नहीं करते हैं। इससे Bluetooth डिवाइस गलत फोन से अपने आप कनेक्ट नहीं होगा।

कम बैटरी या पुराना Bluetooth वर्जन

ब्लूटूथ डिवाइस की बैटरी बहुत कम होने पर भी कनेक्शन में परेशानी आ सकती है। कम बैटरी की स्थिति में डिवाइस का सिग्नल कमजोर हो सकता है और Bluetooth बार-बार डिस्कनेक्ट हो सकता है। इसलिए अगर Bluetooth ईयरबड्स, स्पीकर, स्मार्टवॉच या कोई दूसरा डिवाइस बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है, तो सबसे पहले उसकी बैटरी चेक करें।

पुराना Bluetooth वर्जन भी समस्या की वजह हो सकता है। पुराने डिवाइस में नई तकनीक की तुलना में कम रेंज और कम कनेक्शन स्थिरता मिल सकती है। अगर आपका डिवाइस काफी पुराना है, तो नए मॉडल पर अपग्रेड करने से समस्या दूर हो सकती है।

पुराना डिवाइस अभी भी फोन से जुड़ा है

अगर आपने पुराना Bluetooth डिवाइस बदलकर नया मॉडल लिया है, तो कभी-कभी फोन पुराने डिवाइस से कनेक्ट होने की कोशिश करता रहता है।

Nokia Go Earbuds plus review in hindi

उदाहरण के लिए, अगर आपने पुरानी स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड को नए मॉडल से बदल दिया है, लेकिन पुराना डिवाइस अभी भी फोन की Bluetooth लिस्ट में मौजूद है, तो फोन उसके आसपास आने पर उससे कनेक्ट होने की कोशिश कर सकता है। इससे नया डिवाइस डिस्कनेक्ट हो सकता है या कनेक्शन में परेशानी आ सकती है। इसलिए जब आप किसी पुराने Bluetooth डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर दें, तो उसे फोन की Bluetooth लिस्ट से हटा देना बेहतर है।

Bluetooth कनेक्शन को ऐसे रखें स्थिर

अगर Bluetooth बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है, तो सबसे पहले दोनों डिवाइस को पास लाकर देखें। इसके बाद बीच में मौजूद दीवार या दूसरी बड़ी चीजों को हटाकर जांच करें। आसपास मौजूद पुराने Bluetooth डिवाइस को भी डिस्कनेक्ट या रिमूव कर दें।

इसके अलावा, दोनों डिवाइस की बैटरी चेक करें और जरूरत पड़ने पर Bluetooth को ऑफ करके दोबारा ऑन करें। अगर डिवाइस काफी पुराना है, तो उसका Bluetooth वर्जन भी समस्या की वजह हो सकता है।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर Bluetooth कनेक्शन को ज्यादा स्थिर बनाया जा सकता है और बार-बार डिस्कनेक्ट होने की परेशानी से बचा जा सकता है।

The post क्या बार-बार Bluetooth डिस्कनेक्ट हो रहा है? जानें 5 बड़ी वजहें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-bluetooth-connection-problems-tips-hindi/feed/ 1
बिना फोन छुए Android Auto का इस्तेमाल कैसे करें, जानें ये 5 आसान तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-android-auto-without-touching-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-android-auto-without-touching-phone/#respond Mon, 21 Sep 2026 11:32:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204613 आजकल कारों में बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स काफी काम के हैं, लेकिन गाड़ी चलाते समय बार-बार स्क्रीन या फोन देखने से ध्यान भटक सकता है। ऐसे में Android Auto जैसे सिस्टम इस समस्या को कम करते हैं, क्योंकि इनके जरिए फोन के कई फीचर्स को वॉयस, स्टीयरिंग व्हील के बटन […]

The post बिना फोन छुए Android Auto का इस्तेमाल कैसे करें, जानें ये 5 आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आजकल कारों में बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स काफी काम के हैं, लेकिन गाड़ी चलाते समय बार-बार स्क्रीन या फोन देखने से ध्यान भटक सकता है। ऐसे में Android Auto जैसे सिस्टम इस समस्या को कम करते हैं, क्योंकि इनके जरिए फोन के कई फीचर्स को वॉयस, स्टीयरिंग व्हील के बटन और कुछ ऑटोमेटिक सेटिंग्स की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में ड्राइवर को Android Auto इस्तेमाल करने के लिए बार-बार फोन या कार की स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। Android Auto में Gemini के जुड़ने के बाद यह एक्सपीरियंस और बेहतर हुआ है। Gemini की मदद से यूजर्स ज्यादा सामान्य तरीके से बात करके रास्ता खोज सकते हैं, म्यूजिक चला सकते हैं, कॉल कर सकते हैं या फोन के दूसरे फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। कई कामों के लिए आपको किसी खास कमांड को याद रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

सिर्फ वॉयस कमांड ही नहीं, Android Auto में कुछ ऐसे फीचर्स और ऑटोमेशन भी हैं, जिनकी मदद से ड्राइविंग के दौरान फोन को छूने की जरूरत और कम हो जाती है। आइए जानते हैं Android Auto को बिना फोन छुए इस्तेमाल करने के 5 आसान तरीके।

Gemini और Hey Google से वॉयस कमांड दें

Android Auto में Gemini आने के बाद वॉयस कमांड पहले की तुलना में ज्यादा आसान और नेचुरल हो गए हैं। फोन को कार से कनेक्ट करने के बाद आप ‘Hey Google’ कहकर अपनी जरूरत बता सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप रास्ता शुरू करने, किसी को कॉल करने या मैसेज भेजने के लिए Gemini की मदद ले सकते हैं।

हालांकि इसके लिए Gemini को फोन के डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर सेट करना जरूरी है। साथ ही, आपका फोन और कार Android Auto के साथ कम्पैटिबल होने चाहिए। वॉयस कमांड इस्तेमाल करने के लिए ‘Hey Google’ और Voice Match भी ऑन होना चाहिए। सेटअप पूरा होने के बाद आप सामान्य बातचीत की तरह अपनी बात बता सकते हैं। आपको हर काम के लिए अलग और तय कमांड याद रखने की जरूरत नहीं है

Gemini का एक और फायदा यह है कि यह बातचीत का संदर्भ समझ सकता है। उदाहरण के लिए, आप किसी जगह का रास्ता पूछने के बाद यह भी पूछ सकते हैं कि वहां पहुंचने के रास्ते में कोई चार्जिंग स्टेशन है या नहीं। इसके बाद उसी जानकारी के आधार पर नेविगेशन शुरू किया जा सकता है।

स्टीयरिंग व्हील के बटन से दें वॉयस कमांड

कई कारों के स्टीयरिंग व्हील पर वॉयस कमांड के लिए अलग बटन दिया जाता है। अगर आपकी कार में भी ऐसा बटन है, तो ‘Hey Google’ कहने की जरूरत नहीं है। बस इस बटन को दबाकर रखें, जब तक Gemini एक्टिव होने का साउंड न सुनाई दे। इसके बाद अपनी बात बोल सकते हैं यानी वॉयस कमांड दे सकते हैं।

इस बटन से रास्ता खोजने, किसी कॉन्टैक्ट को कॉल करने, मैसेज भेजने, म्यूजिक बदलने या कोई सवाल पूछने जैसे काम किए जा सकते हैं यानी फोन या कार की स्क्रीन को छुए बिना Android Auto के कई जरूरी फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

अगर Android Auto में वॉयस कमांड काम नहीं कर रहा है, तो कार का वॉल्यूम, माइक्रोफोन और स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए वॉयस बटन को चेक करें। Google के अनुसार, वॉयस कमांड बटन को केवल एक बार दबाने के बजाय दबाकर रखना जरूरी हो सकता है।

वॉयस कमांड से पूरा नेविगेशन कंट्रोल करें

Android Auto में नेविगेशन उन फीचर्स में से एक है, जिसे बिना स्क्रीन छुए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। Gemini की मदद से अब Google Maps या किसी कम्पैटिबल नेविगेशन ऐप में रास्ता ढूंढना और शुरू करना पहले से आसान है।

आप किसी पते, दुकान या दूसरी जगह का नाम बोलकर वहां जाने के लिए नेविगेशन शुरू कर सकते हैं। रास्ते में ट्रैफिक की जानकारी, आसपास की जगहों या दूसरे जरूरी सवाल भी पूछे जा सकते हैं।

अगर रास्ते में अचानक कहीं रुकना है, तो वॉयस कमांड से नया स्टॉप भी जोड़ा जा सकता है। इसी तरह जरूरत पड़ने पर दूसरा रास्ता खोज सकते हैं। Google Maps में सड़क पर आने वाली समस्याओं, जैसे- रोडवर्क या रुकी हुई गाड़ियों की जानकारी भी आवाज के जरिए दी जा सकती है।

इस तरह ड्राइविंग के दौरान दोनों हाथ स्टीयरिंग पर रखकर नेविगेशन से जुड़े कई काम किए जा सकते हैं।

कॉल और मैसेज भी वॉयस कमांड से मैनेज करें

ड्राइविंग के दौरान कॉल और मैसेज के लिए भी फोन उठाने की जरूरत नहीं है। Android Auto की मदद से कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी व्यक्ति को कॉल किया जा सकता है, आने वाली कॉल का जवाब दिया जा सकता है और किसी व्यक्ति को नया मैसेज भी भेजा जा सकता है।

कुछ कम्पैटिबल डिवाइस में Android Auto का Call Screening फीचर अनचाही कॉल को स्क्रीन करने में भी मदद करता है। इससे कॉल उठाने से पहले यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि कॉल जरूरी है या नहीं।

मैसेज के मामले में Android Auto नए SMS या दूसरे कम्पैटिबल ऐप्स के मैसेज को पढ़कर सुना सकता है। इसके बाद आप बोलकर जवाब दे सकते हैं। मैसेज भेजने से पहले सिस्टम उसे दोबारा पढ़कर भी सुना सकता है, जिससे गलती होने पर उसे ठीक किया जा सके। Gemini लंबे मैसेज को संक्षेप में बताने जैसे कुछ नए काम भी कर सकता है। हालांकि सामान्य मैसेज पढ़ने और जवाब देने के लिए Android Auto के अपने फीचर्स भी काफी हैं।

Android Auto और म्यूजिक को ऑटोमैटिक शुरू करें

अगर आप कार स्टार्ट करते समय फोन को बिल्कुल भी हाथ नहीं लगाना चाहते हैं, तो Android Auto की ऑटोमैटिक सेटिंग्स काफी काम आ सकती हैं। इनमें से एक विकल्प ऑटोमैटिक स्टार्टअप का है। इसे सेट करने के बाद फोन कार से कनेक्ट होते ही Android Auto अपने आप शुरू हो सकता है।

इससे ड्राइविंग शुरू करने से पहले फोन उठाकर Android Auto खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप Android Auto की सेटिंग्स में जाकर यह तय कर सकते हैं कि कार से कनेक्ट होने पर इंटरफेस कब शुरू हो।

म्यूजिक और पॉडकास्ट को भी ऑटोमैटिक तरीके से शुरू किया जा सकता है। अगर कार में बैठने से पहले आप Spotify या किसी दूसरे ऐप पर म्यूजिक या पॉडकास्ट सुन रहे थे, तो Android Auto उसे अपने आप जारी कर सकता है। ऐसे में फोन अनलॉक करके प्ले बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन ऑटोमेशन को बेहतर तरीके से काम करने के लिए फोन का कार के साथ सही तरीके से पेयर होना जरूरी है। वायरलेस Android Auto इस्तेमाल करने पर Bluetooth और Wi-Fi भी उपलब्ध होना चाहिए। एक बार सभी सेटिंग्स सही तरीके से करने के बाद कार स्टार्ट करते ही जरूरी फीचर्स अपने आप तैयार हो सकते हैं।

The post बिना फोन छुए Android Auto का इस्तेमाल कैसे करें, जानें ये 5 आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-android-auto-without-touching-phone/feed/ 0
Bluetooth Tethering क्या है? जानें कब इस्तेमाल करना चाहिए? https://www.91mobiles.com/hindi/bluetooth-tethering-kya-hai-android-iphone-me-kab-or-kaise-use-karen/ https://www.91mobiles.com/hindi/bluetooth-tethering-kya-hai-android-iphone-me-kab-or-kaise-use-karen/#respond Fri, 18 Sep 2026 11:04:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204478 आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन में मोबाइल डाटा कनेक्शन शेयर करने का विकल्प होता है। इसकी मदद से आप अपने फोन को एक पोर्टेबल इंटरनेट गेटवे में बदल सकते हैं और लैपटॉप, टैबलेट या दूसरे डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं। आमतौर पर जब किसी डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ना होता […]

The post Bluetooth Tethering क्या है? जानें कब इस्तेमाल करना चाहिए? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन में मोबाइल डाटा कनेक्शन शेयर करने का विकल्प होता है। इसकी मदद से आप अपने फोन को एक पोर्टेबल इंटरनेट गेटवे में बदल सकते हैं और लैपटॉप, टैबलेट या दूसरे डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं। आमतौर पर जब किसी डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ना होता है, तो लोग तुरंत Wi-Fi हॉटस्पॉट का विकल्प चुनते हैं। लेकिन इसके अलावा भी एक ऐसा तरीका मौजूद है, जिस पर अक्सर ध्यान नहीं जाता है और वह है Bluetooth Tethering।

Bluetooth Tethering भी आपके फोन के मोबाइल डाटा को दूसरे डिवाइस के साथ शेयर करता है, लेकिन इसमें Wi-Fi नेटवर्क बनाने के बजाय Bluetooth कनेक्शन का उपयोग किया जाता है यानी आपका फोन मोबाइल नेटवर्क से इंटरनेट लेता है और Bluetooth के जरिए उसे दूसरे डिवाइस तक पहुंचाता है।

यह तरीका खासतौर पर उस समय उपयोगी हो सकता है जब आपको लंबे समय तक इंटरनेट की जरूरत हो, लेकिन बहुत ज्यादा स्पीड की आवश्यकता न हो। उदाहरण के लिए, अगर आप कैफे, ट्रेन स्टेशन या किसी ऐसी जगह पर काम कर रहे हैं जहां भरोसेमंद Wi-Fi उपलब्ध नहीं है और आपको सिर्फ ईमेल चेक करने, न्यूज पढ़ने या डॉक्यूमेंट पर काम करने के लिए इंटरनेट चाहिए, तो Bluetooth Tethering एक काम का विकल्प बन सकता है।

Wi-Fi Hotspot और Bluetooth Tethering में क्या अंतर है?

ब्लूटूथ टेथेरिंग (Bluetooth Tethering) को समझने का आसान तरीका यह है कि Wi-Fi Hotspot को एक छोटे और अस्थायी राउटर की तरह समझें। जब आप अपने फोन में Hotspot ऑन करते हैं, तो आपका स्मार्टफोन आसपास के दूसरे डिवाइस के लिए एक Wi-Fi नेटवर्क तैयार करता है। इसके बाद लैपटॉप या टैबलेट उस नेटवर्क से कनेक्ट होकर फोन का मोबाइल डाटा इस्तेमाल करता है।

Wi-Fi Hotspot Bluetooth Tethering

यह तरीका तेज होता है और एक साथ कई डिवाइस को कनेक्ट करने की सुविधा देता है। हालांकि, Wi-Fi सिग्नल ब्रॉडकास्ट करने के लिए फोन को लगातार वायरलेस नेटवर्क चलाना पड़ता है। इससे फोन की बैटरी तेजी से कम होती है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर डिवाइस गर्म होने लगता है।

Bluetooth Tethering में ऐसा नहीं होता है। यहां फोन और दूसरे डिवाइस के बीच Bluetooth के जरिए एक छोटा, सीधा वायरलेस कनेक्शन बनाया जाता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं जैसे दो डिवाइस के बीच एक अदृश्य वायर जुड़ी हो। इंटरनेट कनेक्शन इसी लिंक के जरिए दूसरे डिवाइस तक पहुंचता है।

यही वजह है कि Bluetooth Tethering में स्पीड कम होने के बावजूद कुछ परिस्थितियों में यह ज्यादा व्यावहारिक साबित हो सकता है।

Bluetooth Tethering कैसे काम करता है?

ब्लूटूथ टेथेरिंग में सबसे पहले आपका स्मार्टफोन अपने मोबाइल नेटवर्क के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट रहता है। इसके बाद फोन और जिस डिवाइस पर इंटरनेट इस्तेमाल करना है, उन्हें Bluetooth के जरिए पेयर किया जाता है।

पेयरिंग पूरी होने के बाद स्मार्टफोन मोबाइल डाटा कनेक्शन को Bluetooth लिंक के जरिए दूसरे डिवाइस तक पहुंचाता है। दूसरे डिवाइस को अलग से Wi-Fi नेटवर्क खोजने या पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होती है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास इंटरनेट वाला स्मार्टफोन और Bluetooth सपोर्ट करने वाला लैपटॉप है, तो दोनों को पेयर करके आप लैपटॉप पर फोन का मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।

iPhone में Bluetooth Tethering कैसे ऑन करें?

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो Bluetooth Tethering के लिए पहले Settings को ओपन करें। इसके बाद Personal Hotspot सेक्शन में जाएं और Allow Others to Join का विकल्प ऑन करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपके iPhone का Bluetooth भी ऑन हो।

अब जिस डिवाइस पर इंटरनेट इस्तेमाल करना है, उसके Bluetooth सेटिंग में जाकर अपने iPhone को सर्च करें और दोनों डिवाइस को सामान्य Bluetooth पेयरिंग प्रक्रिया के जरिए कनेक्ट करें। कनेक्शन बनने के बाद इंटरनेट कनेक्शन शेयर किया जा सकता है।

ध्यान रखें कि अलग-अलग iOS वर्जन या डिवाइस सेटिंग के आधार पर विकल्पों के नाम या उनकी जगह थोड़ी अलग हो सकती है।

Android फोन में Bluetooth Tethering कैसे ऑन करें?

Android फोन में Bluetooth Tethering शुरू करने के लिए सबसे पहले Settings ऐप को ओपन करें। इसके बाद Network & Internet या Connections जैसे विकल्प पर जाएं। अलग-अलग कंपनियों के फोन में इस सेक्शन का नाम अलग हो सकता है।

अब Hotspot & Tethering विकल्प को सर्च करें। यहां आपको Bluetooth Tethering का विकल्प दिखाई देगा। इसे ऑन कर दें।

इसके बाद अपने लैपटॉप या दूसरे डिवाइस में Bluetooth चालू करें और उसे अपने स्मार्टफोन के साथ पेयर करें। एक बार दोनों डिवाइस कनेक्ट हो जाएं, तो फोन का मोबाइल इंटरनेट Bluetooth के जरिए दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके फोन में सेटिंग का रास्ता थोड़ा अलग है, तो Settings में ‘Bluetooth tethering’ या ‘Tethering’ सर्च करना सबसे आसान तरीका हो सकता है।

क्या है फायदा

Bluetooth Tethering का सबसे बड़ा फायदा इसकी कम पावर खपत है। Wi-Fi Hotspot इस्तेमाल करते समय स्मार्टफोन को लगातार Wi-Fi सिग्नल ब्रॉडकास्ट करना पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा करने पर बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है और फोन गर्म भी हो सकता है।

इसके मुकाबले आधुनिक Bluetooth तकनीक को कम पावर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए Bluetooth Tethering के दौरान फोन की बैटरी पर आमतौर पर Wi-Fi Hotspot की तुलना में कम दबाव पड़ता है।

मान लीजिए आप किसी कैफे में लैपटॉप पर कई घंटों तक काम कर रहे हैं। आपको सिर्फ डॉक्यूमेंट एडिट करने, ईमेल भेजने और कुछ वेबसाइट खोलने के लिए इंटरनेट चाहिए। ऐसी स्थिति में Wi-Fi Hotspot चलाने के बजाय Bluetooth Tethering इस्तेमाल करने से फोन को लगातार Wi-Fi नेटवर्क ब्रॉडकास्ट नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि वास्तविक बैटरी खपत फोन, Bluetooth वर्जन, मोबाइल नेटवर्क, स्क्रीन ऑन टाइम और दूसरे बैकग्राउंड प्रोसेस पर निर्भर करती है। इसलिए इसे बैटरी बचाने का गारंटीड तरीका नहीं समझना चाहिए, बल्कि कम पावर वाले कनेक्शन विकल्प के तौर पर देखना बेहतर है।

Security के मामले में कितना बेहतर?

Bluetooth Tethering का एक और फायदा यह है कि इसका कनेक्शन अपेक्षाकृत ज्यादा निजी रहता है। Wi-Fi Hotspot ऑन करने पर आपके फोन का नेटवर्क आसपास मौजूद डिवाइस को दिखाई दे सकता है। भले ही आपने मजबूत पासवर्ड लगाया हो, फिर भी सार्वजनिक जगह पर एक एक्टिव Wi-Fi नेटवर्क ब्रॉडकास्ट हो रहा होता है।

Bluetooth Tethering में फोन और दूसरे डिवाइस के बीच पेयरिंग जरूरी होती है। यानी सामान्य स्थिति में कोई व्यक्ति सिर्फ आपके आसपास बैठकर आपके फोन का Bluetooth इंटरनेट कनेक्शन इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो कैफे, एयरपोर्ट, ट्रेन स्टेशन या दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर लैपटॉप से काम करते हैं। हालांकि Bluetooth Tethering को पूरी तरह सुरक्षित मानना सही नहीं होगा। आपको फिर भी अपने फोन और दूसरे डिवाइस में मजबूत सुरक्षा, अपडेटेड सॉफ्टवेयर और सुरक्षित पेयरिंग व्यवहार बनाए रखना चाहिए।

कब इस्तेमाल करना चाहिए?

Bluetooth Tethering का इस्तेमाल तब सबसे ज्यादा समझदारी भरा है जब आपको लगातार लेकिन कम स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आप न्यूज वेबसाइट पढ़ रहे हैं, ईमेल भेज रहे हैं, ऑनलाइन डॉक्यूमेंट में काम कर रहे हैं या Slack जैसे मैसेजिंग टूल पर टीम से बातचीत कर रहे हैं, तो Bluetooth Tethering पर्याप्त हो सकता है।

मान लीजिए आप पूरे दोपहर लैपटॉप पर काम करने के लिए फोन को बैग में रखकर चल रहे हैं। अगर आपके काम में सिर्फ टेक्स्ट आधारित वेबसाइट, ईमेल और डॉक्यूमेंट शामिल हैं, तो Bluetooth कनेक्शन एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है।

इसी तरह, अगर किसी जगह Wi-Fi उपलब्ध नहीं है, लेकिन आपके फोन में अच्छा मोबाइल डाटा कनेक्शन है, तो Bluetooth Tethering आपको बिना Wi-Fi Hotspot चलाए इंटरनेट से जुड़े रहने का तरीका देता है।

कब इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

Bluetooth Tethering की सबसे बड़ी कमी इसकी स्पीड और बैंडविड्थ है। Wi-Fi Tethering आमतौर पर Bluetooth Tethering की तुलना में काफी तेज होती है। इसलिए अगर आपका काम ज्यादा डाटा और हाई स्पीड मांगता है, तो ब्लूटूथ सही विकल्प नहीं होगा।

उदाहरण के लिए, अगर आप लैपटॉप पर वीडियो कॉल करने वाले हैं, बड़ी फाइल डाउनलोड करनी है, हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीम करना है या ऑनलाइन गेम खेलना है, तो Wi-Fi Hotspot ज्यादा उपयुक्त रहेगा।

इसी तरह बड़ी ईमेल अटैचमेंट डाउनलोड करने, क्लाउड पर बड़ी फाइल अपलोड करने या 4K वीडियो स्ट्रीम करने जैसे कामों में Bluetooth कनेक्शन की सीमित बैंडविड्थ साफ महसूस हो सकती है।

Bluetooth Tethering में कनेक्शन की समस्या

Bluetooth Tethering पूरी तरह परेशानी से मुक्त नहीं है। कभी-कभी Bluetooth पेयरिंग में समस्या आ सकती है या कनेक्शन अचानक टूट सकता है। कुछ डिवाइस एक-दूसरे के साथ आसानी से कनेक्ट नहीं होते और ऐसी स्थिति में Bluetooth को बंद करके दोबारा ऑन करना या डिवाइस को फिर से पेयर करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, फोन और लैपटॉप के बीच दूरी बढ़ने पर Bluetooth कनेक्शन की स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए अगर आपको ज्यादा स्थिर और तेज इंटरनेट चाहिए, तो Wi-Fi Hotspot बेहतर विकल्प हो सकता है।

कुल मिलाकर देखें, तो Bluetooth Tethering को Wi-Fi Hotspot का सीधा विकल्प मानने के बजाय एक अलग जरूरत के लिए इस्तेमाल करना ज्यादा सही है। अगर आपको हाई-स्पीड इंटरनेट चाहिए, बड़ी फाइल डाउनलोड करनी है या वीडियो स्ट्रीम करना है, तो Wi-Fi Hotspot ज्यादा व्यावहारिक रहेगा। लेकिन अगर आपका काम ईमेल, वेब ब्राउजिंग, चैटिंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे हल्के कामों तक सीमित है और आप फोन की बैटरी पर कम दबाव रखना चाहते हैं, तो Bluetooth Tethering उपयोगी साबित हो सकता है।

यानी अगली बार जब आपको लैपटॉप पर इंटरनेट की जरूरत हो और Wi-Fi Hotspot चलाने का मन न हो, तो फोन की Bluetooth Tethering सेटिंग जरूर देखें। यह सबसे तेज कनेक्शन नहीं है, लेकिन सही परिस्थिति में बिना ज्यादा बैटरी खर्च किए लंबे समय तक ऑनलाइन रहने का आसान तरीका हो सकता है।

The post Bluetooth Tethering क्या है? जानें कब इस्तेमाल करना चाहिए? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bluetooth-tethering-kya-hai-android-iphone-me-kab-or-kaise-use-karen/feed/ 0
Smart TV की आवाज साफ नहीं आ रही? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-ki-sound-quality-kaise-badhaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-ki-sound-quality-kaise-badhaye/#respond Thu, 17 Sep 2026 12:48:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204417 ‘आवाज थोड़ी तेज कर दो, कुछ सुनाई नहीं दे रहा।’ अगर टीवी देखते समय यह बात बार-बार कहनी पड़ती है, तो जरूरी नहीं कि टीवी खराब हो। आजकल स्मार्ट टीवी (Smart TV) पहले के मुकाबले काफी पतले हो गए हैं। इसी वजह से इनके अंदर लगे स्पीकर के लिए जगह भी कम हो गई है। […]

The post Smart TV की आवाज साफ नहीं आ रही? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

‘आवाज थोड़ी तेज कर दो, कुछ सुनाई नहीं दे रहा।’ अगर टीवी देखते समय यह बात बार-बार कहनी पड़ती है, तो जरूरी नहीं कि टीवी खराब हो। आजकल स्मार्ट टीवी (Smart TV) पहले के मुकाबले काफी पतले हो गए हैं। इसी वजह से इनके अंदर लगे स्पीकर के लिए जगह भी कम हो गई है। नतीजा यह होता है कि आवाज कमरे में ठीक से फैल नहीं पाती है और खासकर डायलॉग सुनने में परेशानी होती है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए तुरंत साउंडबार या नए स्पीकर खरीदने की जरूरत नहीं है। टीवी की कुछ सेटिंग बदलकर आवाज को काफी हद तक साफ और सुनने लायक बनाया जा सकता है। इन बदलावों में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए जानते हैं इसे आप कैसे कर सकते हैं?

Dialogue Enhancement को चालू करें

अगर टीवी में फिल्म या सीरीज के डायलॉग साफ सुनाई नहीं दे रहे हैं, तो सबसे पहले Sound Settings को ओपन करें। कई टीवी में आवाज को साफ करने के लिए खास सुविधा दी जाती है।

टीवी की Audio या Sound Settings में जाएं और Speech Boost, Clear Voice, Dialogue Enhancement या Speech Clarity जैसे विकल्प को सर्च करें। अगर आपको इनमें से कोई विकल्प मिलता है, तो उसे ऑन करके किसी ऐसी फिल्म या वेब सीरीज को शुरू कर चेक करें, जिसमें ज्यादा बातचीत हो।

कुछ टीवी में यह सुविधा अलग विकल्प के बजाय Speech Mode या Clear Voice नाम के Sound Profile के रूप में मिलती है। ऐसे में Movie, Standard और Speech जैसे अलग-अलग मोड आजमाकर देखें कि किसमें लोगों की आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है।

Equalizer में आवाज के बीच वाले हिस्से को बढ़ाएं

अगर आपके टीवी में Equalizer यानी EQ दिया गया है, तो आवाज को अपनी जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है। यह विकल्प आमतौर पर Audio या Sound Settings के अंदर मिलता है।

Equalizer में Bass, Midrange और Treble जैसे विकल्प दिखाई देते हैं। आसान भाषा में समझें, तो Bass भारी और गहरी आवाज के लिए होता है, जबकि Midrange में इंसानी आवाज का बड़ा हिस्सा आता है।

डायलॉग को साफ करने के लिए Bass को थोड़ा कम करके देखें। इसके साथ Treble को थोड़ा बढ़ाया जा सकता है। अगर Midrange का अलग विकल्प है, तो उसे भी थोड़ा बढ़ाकर देख सकते हैं।

बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। आवाज अगर पहले से खराब लगने लगे तो Equalizer को वापस उसकी ओरिजिनल सेटिंग पर कर दें और थोड़ा-थोड़ा बदलाव करके सही संतुलन बना सकते हैं।

जिस डिवाइस से कंटेंट चला रहे हैं, उसकी सेटिंग भी जांचें

कई बार समस्या टीवी के स्पीकर में नहीं, बल्कि उस डिवाइस की Audio Settings में होती है जिससे कंटेंट चलाया जा रहा है। Streaming Stick, Set-Top Box और Game Console जैसे डिवाइस कई बार Surround Sound या Auto Audio पर सेट होते हैं।

सराउंड साउंड आमतौर पर कई स्पीकर वाले सिस्टम के लिए बनाया जाता है। अगर इसे सिर्फ टीवी के दो छोटे स्पीकर संभाल रहे हैं, तो आवाज का संतुलन बिगड़ सकता है और डायलॉग दबे हुए लग सकते हैं। इसलिए जिस डिवाइस से टीवी पर कंटेंट चल रहा है, उसकी Sound या Audio Settings को ओपन करें। अगर वहां Surround Sound या Auto विकल्प चुना है, तो उसे Stereo या PCM Stereo पर बदलकर देख सकते हैं। इसके अलावा, कुछ Streaming Apps में भी डायलॉग को बेहतर सुनाने के लिए अलग सुविधा मिलती है। उदाहरण के लिए Prime Video में कुछ कंटेंट के लिए Dialogue Boost विकल्प मिलता है। अगर यह सुविधा उपलब्ध हो, तो इसे ऑन करके देखा जा सकता है।

टीवी की जगह बदलकर भी देखें

टीवी कहां रखा है, इसका असर भी आवाज पर पड़ सकता है। कई टीवी में स्पीकर पीछे या नीचे की तरफ लगे होते हैं। ऐसे में आवाज दीवार से टकराकर कमरे की तरफ आती है।

अगर टीवी किसी बंद कैबिनेट, शेल्फ या ऐसे फर्नीचर के अंदर रखा है जो आवाज को रोक रहा है, तो डायलॉग ज्यादा दबे हुए लग सकते हैं। ऐसे में टीवी को कैबिनेट के आगे की तरफ थोड़ा खिसकाकर देखें। वहीं अगर टीवी स्टैंड पर रखा है, तो उसे दीवार से थोड़ा पास या दूर करके भी आवाज में अंतर को चेक किया जा सकता है। कुछ इंच का बदलाव भी कभी-कभी फर्क डाल सकता है।

How to Turn Off Motion Smoothing on Your Smart TV

टीवी को कमरे के कोने में रखने से भी आवाज का फैलाव प्रभावित हो सकता है। इसलिए संभव हो तो ऐसी जगह रखें जहां स्पीकर से निकलने वाली आवाज को आगे आने के लिए पर्याप्त जगह मिले।

Auto Volume या Night Mode चालू करें

फिल्मों और टीवी शो में हर आवाज एक जैसी तेज नहीं होती है। कई बार डायलॉग काफी धीमे होते हैं और इसके तुरंत बाद एक्शन सीन या विज्ञापन बहुत तेज आवाज में शुरू हो जाते हैं। ऐसे में बार-बार रिमोट उठाकर आवाज कम-ज्यादा करनी पड़ती है।

इस परेशानी को दूर करने के लिए कई टीवी में Auto Volume, Volume Leveling, Night Mode या Dynamic Range Compression जैसे विकल्प मिलते हैं। ये सुविधाएं तेज आवाज को थोड़ा नियंत्रित करती हैं और धीमी आवाज को सुनने लायक बनाए रखने में मदद करती हैं। इससे डायलॉग और एक्शन सीन के बीच आवाज का अंतर कम हो सकता है।

हालांकि कुछ टीवी में इस सुविधा को ऑन करने पर आवाज में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। अगर ऐसा लगे तो इसे बंद करके सामान्य Sound Mode पर भी जांच सकते हैं।

पैसे खर्च करने से पहले ये सेटिंग्स बदल कर देखें

अगर टीवी की आवाज कमजोर या डायलॉग अस्पष्ट लग रहे हैं, तो सीधे नया साउंडबार खरीदने से पहले इन सेटिंग को आजमाना समझदारी हो सकती है। Dialogue Enhancement चालू करने, Equalizer में Midrange को थोड़ा बढ़ाने, Streaming Device को Stereo पर करने और टीवी की जगह बदलने से आवाज में फर्क आ सकता है। इसके बाद भी अगर डायलॉग समझने में परेशानी बनी रहती है, तो Closed Captions यानी सबटाइटल चालू करना सबसे आसान विकल्प है। खासकर फिल्मों और वेब सीरीज में इससे धीमी या अस्पष्ट बातचीत को समझने में काफी मदद मिल सकती है।

The post Smart TV की आवाज साफ नहीं आ रही? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-ki-sound-quality-kaise-badhaye/feed/ 0
App ने Screenshot को किया है ब्लॉक तो Android में ऐसे करें स्क्रीन कैप्चर https://www.91mobiles.com/hindi/android-app-screenshot-not-allowed-how-to-take/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-app-screenshot-not-allowed-how-to-take/#respond Wed, 16 Sep 2026 13:10:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204332 एंड्रॉयड (Android) फोन में स्क्रीनशॉट (Screenshot) लेना आमतौर पर बेहद आसान होता है। Power और Volume Down बटन एक साथ दबाते ही स्क्रीन की तस्वीर सेव हो जाती है। लेकिन कई बार किसी खास ऐप में यही तरीका काम नहीं करता है। Screenshot लेने की कोशिश करने पर काली स्क्रीन दिखाई देती है या ऐप […]

The post App ने Screenshot को किया है ब्लॉक तो Android में ऐसे करें स्क्रीन कैप्चर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एंड्रॉयड (Android) फोन में स्क्रीनशॉट (Screenshot) लेना आमतौर पर बेहद आसान होता है। Power और Volume Down बटन एक साथ दबाते ही स्क्रीन की तस्वीर सेव हो जाती है। लेकिन कई बार किसी खास ऐप में यही तरीका काम नहीं करता है। Screenshot लेने की कोशिश करने पर काली स्क्रीन दिखाई देती है या ऐप Screenshot लेने से साफ तौर पर मना कर देता है। ऐसा खासतौर पर बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स, Chrome के Incognito Mode, कुछ स्ट्रीमिंग सेवाओं और ऐसे मैसेजिंग फीचर में देखने को मिलता है, जहां निजी या सुरक्षित जानकारियां दिखाई जाती हैं। हालांकि अगर किसी ऐप में आप Screenshot नहीं ले पा रहे हैं, तो फिर कुछ दूसरे विकल्प आजमा सकते हैं।

कुछ Apps Screenshot लेने से क्यों रोकते हैं?

स्क्रीनशॉट(Screenshot) लेने पर रोक लगाने की सबसे बड़ी वजह सेफ्टी और प्राइवेसी होती है। बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स में अकाउंट नंबर, कार्ड की जानकारी और लेनदेन जैसी संवेदनशील जानकारी होती है। इसलिए ये ऐप्स स्क्रीन की तस्वीर लेने से रोक सकते हैं।

क्रोम ब्राउजर का Incognito Mode भी प्राइवेसी के लिए Screenshot को सीमित कर सकता है। वहीं, स्ट्रीमिंग सेवाएं फिल्मों और वेब सीरीज की स्क्रीन रिकॉर्डिंग या Screenshot को रोक सकती हैं, ताकि उनके कंटेंट की अनधिकृत कॉपी न बनाई जा सके। इतना ही नहीं, कुछ मैसेजिंग ऐप्स में गायब होने वाले या निजी मैसेज के लिए भी Screenshot लेने की सुविधा सीमित होती है। इसलिए हर ऐप में Screenshot रोकने का कारण अलग हो सकता है।

ध्यान रखें कि किसी ऐप की सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार करना उसकी शर्तों या स्थानीय कानूनों के खिलाफ हो सकता है। इसलिए इन तरीकों का इस्तेमाल केवल वैध और उचित काम के लिए ही करना चाहिए।

Google Assistant से Screenshot लेने की कोशिश करें

अगर कोई ऐप सिर्फ फोन के Power और Volume Down बटन वाले तरीके से Screenshot लेने से रोक रहा, तो Google Assistant या जेनिमी की मदद ली जा सकती है। यह तरीका कुछ ऐप्स में काम करता है, लेकिन हर ऐप में सफल हो, यह जरूरी नहीं है। सबसे पहले उस ऐप को ओपन करें, जिसकी स्क्रीन कैप्चर करनी है। इसके बाद ‘Hey Google’ बोलकर Google Assistant को सक्रिय करें या फिर फोन की सेटिंग के अनुसार इसे Home बटन दबाकर भी खोला जा सकता है।

अब Google Assistant में ‘Take a screenshot’ का वॉयस कमांड दें या फिर यह कमांड टाइप भी कर सकते हैं। Assistant स्क्रीन का Screenshot लेने की कोशिश करेगा।

अगर Screenshot की जगह काली या खाली तस्वीर मिलती है, तो समझा जा सकता है कि ऐप ने स्क्रीन कैप्चर पर ज्यादा मजबूत रोक लगाई है। ऐसी स्थिति में अगला तरीका आजमाया जा सकता है।

Screen Recording का तरीका आजमाएं

कई Android फोन में Screen Recording की सुविधा पहले से मिलती है। अगर सामान्य Screenshot काम नहीं कर रहा है, तो स्क्रीन रिकॉर्ड करके बाद में वीडियो से जरूरी फ्रेम निकाला जा सकता है।

इसके लिए सबसे पहले फोन का Quick Settings पैनल ओपन करें और Screen Recorder का विकल्प सलेक्ट कर लें। अब रिकॉर्डिंग शुरू करके उस ऐप की स्क्रीन पर जाएं जिसे कैप्चर करना है।

काम पूरा होने के बाद रिकॉर्डिंग बंद करें और वीडियो को Gallery या Google Photos में ओपन करें। वीडियो को उस जगह रोकें जहां जरूरी जानकारी दिखाई दे रही है। इसके बाद रुकी हुई स्क्रीन का Screenshot लिया जा सकता है।

हालांकि, यह तरीका भी हर ऐप में काम नहीं करता है। कुछ ऐप Screen Recording को भी ब्लॉक कर देते हैं। ऐसी स्थिति में रिकॉर्डिंग में ऐप की जगह काली या खाली स्क्रीन दिखाई दे सकती है।

scrcpy से कंप्यूटर पर दिखाएं फोन की स्क्रीन

अगर Google Assistant और Screen Recording दोनों तरीके काम नहीं करते हैं, तो scrcpy एंड्रॉयड स्क्रीन मिररिंग टूल्स एक ज्यादा तकनीकी विकल्प है। यह एक हल्का प्रोग्राम है, जिसकी मदद से Android फोन की स्क्रीन Windows, Mac या Linux कंप्यूटर पर दिखाई जा सकती है।

फोन की स्क्रीन कंप्यूटर पर दिखने के बाद Windows के Snipping Tool या Print Screen जैसे सामान्य टूल से स्क्रीन कैप्चर की जा सकती है। इस तरीके के लिए फोन में USB Debugging चालू करनी पड़ती है और कंप्यूटर में scrcpy इंस्टॉल करना होता है।

स्टेप 1: Windows कंप्यूटर में scrcpy इंस्टॉल करने के लिए Start Menu में ‘cmd’ सर्च करें और Command Prompt ओपन करें। अब इसमें नीचे दी गई कमांड लिखें और Enter दबाएं।

winget install Genymobile.scrcpy

इसके बाद Windows Package Manager scrcpy को डाउनलोड करके इंस्टॉल करेगा। इंटरनेट की स्पीड के आधार पर इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

scrcpy, Android Device Bridge यानी ADB के जरिए फोन से जुड़ता है। अगर कंप्यूटर में ADB मौजूद नहीं है, तो इंस्टॉलेशन के दौरान इसे इंस्टॉल करने की अनुमति मांगी जा सकती है। ऐसी स्थिति में ‘Y’ दबाकर Enter करें।

स्टेप 2: अब Android फोन की Settings ओपन करें। यहां System में जाकर Developer Options खोलें। इसके बाद USB Debugging विकल्प खोजकर उसे On कर दें। कुछ फोन में Developer Options की जगह अलग हो सकती है। ऐसे में Settings के सर्च बॉक्स में Developer Options लिखकर इसे आसानी से खोजा जा सकता है।

USB Debugging चालू करते समय फोन सुरक्षा से जुड़ी चेतावनी दिखाई जा सकती है। इसे समझकर ही अनुमति दें और केवल भरोसेमंद कंप्यूटर से फोन कनेक्ट करें।

स्टेप 3: अब USB केबल की मदद से फोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करें। इसके बाद Command Prompt ओपन करें और scrcpy कमांड दर्ज करें। Enter दबाने के बाद कंप्यूटर पर फोन की स्क्रीन एक अलग विंडो में दिखाई देने लगेगी। इसके बाद फोन को कंप्यूटर के माउस और कीबोर्ड से भी नियंत्रित किया जा सकता है।

अब जिस स्क्रीन को कैप्चर करना है, उसे फोन पर ओपन करें। वह स्क्रीन कंप्यूटर पर भी दिखाई देगी। यहां Windows के Snipping Tool या Print Screen का इस्तेमाल करके Screenshot लिया जा सकता है।

कौन-सा तरीका सबसे आसान है?

अगर ऐप केवल सामान्य Screenshot बटन को रोक रहा है, तो Google Assistant सबसे आसान तरीका हो सकता है। Screen Recording भी कुछ मामलों में काम कर सकती है।

लेकिन अगर ऐप Screenshot और Screen Recording दोनों को रोकता है, तो सामान्य तरीकों से स्क्रीन कैप्चर करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में scrcpy कंप्यूटर पर फोन की स्क्रीन दिखाने का एक अलग विकल्प देता है, हालांकि इसे सेटअप करने के लिए थोड़ी तकनीकी जानकारी की जरूरत होती है।

Screenshot लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

हर Screenshot प्रतिबंध को हटाना जरूरी नहीं है। खासकर बैंकिंग, पेमेंट, निजी मैसेज और कॉपीराइट वाले वीडियो में लगाए गए प्रतिबंध किसी खास सुरक्षा या प्राइवेसी वजह से हो सकते हैं। इसलिए किसी ऐप में Screenshot न लेने की स्थिति में पहले यह समझना जरूरी है कि रोक क्यों लगाई गई है। अगर केवल सामान्य Screenshot तरीका काम नहीं कर रहा है और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को कैप्चर करने का वैध कारण है, तभी दूसरे तरीकों का इस्तेमाल करना बेहतर है।

The post App ने Screenshot को किया है ब्लॉक तो Android में ऐसे करें स्क्रीन कैप्चर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-app-screenshot-not-allowed-how-to-take/feed/ 0
iOS 27 Update: पुराने iPhone में भी मिलेंगे ये नए फीचर, जानें कैसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल https://www.91mobiles.com/hindi/ios-27-update-new-features-siri-ai-iphone-and-how-to-download/ https://www.91mobiles.com/hindi/ios-27-update-new-features-siri-ai-iphone-and-how-to-download/#respond Tue, 15 Sep 2026 12:52:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204235 एप्पल (Apple) ने iPhone के लिए iOS 27 जारी कर दिया है। इसे इस साल का कंपनी का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट बताया जा रहा है। खास बात यह है कि आईओएस 27 अब आईफोन 11 और उसके बाद के मॉडल्स के लिए फ्री अपडेट के लिए उपलब्ध है। भारत में भी इसका रोलआउट शुरू […]

The post iOS 27 Update: पुराने iPhone में भी मिलेंगे ये नए फीचर, जानें कैसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल (Apple) ने iPhone के लिए iOS 27 जारी कर दिया है। इसे इस साल का कंपनी का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट बताया जा रहा है। खास बात यह है कि आईओएस 27 अब आईफोन 11 और उसके बाद के मॉडल्स के लिए फ्री अपडेट के लिए उपलब्ध है। भारत में भी इसका रोलआउट शुरू हो चुका है। इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण Siri AI है। नई सिरी पहले के मुकाबले ज्यादा नेचुरल बातचीत कर सकती है, स्क्रीन पर मौजूद चीजों को समझ सकती है और जरूरत पड़ने पर मेल, मैसेज और फोटोज में मौजूद जानकारी के आधार पर जवाब दे सकती है। इसके अलावा, कैमरा, शॉर्टकट्स, फोटोज, सफारी और पैरेंटल कंट्रोल्स में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

iOS 27 में Siri AI सबसे बड़ा बदलाव

iOS 27 में सिरी को नए AI फीचर्स के साथ पूरी तरह बदला गया है। अब यह सिर्फ सवालों का जवाब देने वाला वॉयस असिस्टेंट ही नहीं है, बल्कि बातचीत के संदर्भ को समझकर आगे जवाब देने की कोशिश भी करती है।

सिरी एआई आईफोन में मौजूद कैलेंडर इनवाइट्स, मेल, मैसेज, फाइल्स और नोट्स जैसी जानकारी को समझ सकती है। उदाहरण के लिए किसी पुराने फोटो, मैसेज या ईमेल को ढूंढने के लिए अलग-अलग Apps खोलने की जरूरत कम पड़ सकती है। अगर पूछा जाए कि किसी खास जगह पर किस वीकेंड गए थे, तो Siri Mail या ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स में मौजूद जानकारी से इसका जवाब देने की कोशिश कर सकती है।

Siri AI से कौन-कौन से काम होंगे?

नई Siri AI से किसी व्यक्ति, तारीख या जगह के आधार पर मेल, मैसेज, फोटो, लिंक या फाइल खोजी जा सकती है। इसके अलावा, किसी कॉन्टैक्ट में बर्थडे या दूसरा फोन नंबर जोड़ने जैसे काम भी Siri से कराए जा सकते हैं। किसी रेसिपी में मौजूद सामग्री को शॉपिंग लिस्ट में जोड़ना और स्क्रीन पर दिखाई दे रही जानकारी से जुड़े सवाल पूछना भी संभव है। जरूरत पड़ने पर Siri वेब पर भी सर्च कर सकती है।

सिरी को एक्टिवेट करने पर डायनामिक आईलैंड में एक नया Shimmering Orb दिखाई देता है। इसे नीचे की तरफ खींचकर फुल सिरी ऐप में बदला जा सकता है। बातचीत को दूसरे एप्पल डिवाइस पर भी जारी रखा जा सकता है।

Camera से Bill स्कैन करके हिसाब लगाएगी Siri

iOS 27 में Camera App को भी Siri AI के साथ जोड़ा गया है। कैमरा में फोटो और वीडियो के आगे सिरी का एक टैब दिखाई देता है। कैमरा को किसी न्यूट्रिशन लेबल की तरफ करने पर उसमें मौजूद नंबर्स Health App में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा किसी दुकान के आगे कैमरा रखने पर दुकान के खुलने के समय को पूछा जा सकता है। वहीं इवेंस शेड्यूल को स्कैन करके उसकी जानकारी कैलेंडर में भी जोड़ी जा सकती है।

सबसे दिलचस्प फीचर रेस्टोरेंट के बिल को अलग करना है। Siri बिल को पढ़कर टैक्स और टिप के साथ हर व्यक्ति का हिस्सा निकाल सकती है। हालांकि इसके लिए Apple Cash की जरूरत होगी, इसलिए यह सुविधा भारत में फिलहाल सीमित उपयोग की हो सकती है।

Write with Siri से लिखना होगा आसान

सिरी अब किसी टेक्स्ट फील्ड में कंटेंट लिखने, पहले से लिखे टेक्स्ट को रीराइट करने और उसकी भाषा या टोन बदलने में मदद कर सकती है। मैसेज और मेल में सिरी पहले से लिखने के तरीके को समझकर उसी तरह का ड्राफ्ट तैयार करने की कोशिश करती है यानी ड्राफ्ट ज्यादा पर्सनल और नेचुरल दिखाई दे सकता है। iOS 27 में पूरे सिस्टम में स्पेलिंग के साथ ग्रामर सजेशंस भी दिखाई देती हैं।

पुराने iPhone भी होंगे तेज

iOS 27 सिर्फ AI फीचर्स तक सीमित नहीं है। Apple ने परफॉर्मेंस में भी सुधार किया है। कंपनी के अनुसार, ऐप्स अब 30 प्रतिशत तक तेजी से ओपन हो सकते हैं। नई Photos को Library में लोड होने में 70 प्रतिशत तक कम समय लग सकता है, जबकि AirDrop ट्रांसफर 80 प्रतिशत तक तेज हो सकता है।

इसके अलावा, मैसेज अब Failed Message को अपने आप दोबारा भेजने की कोशिश करता है। वहीं वाई-फाई से सेल्युलर नेटवर्क पर स्विच होने का अनुभव भी पहले के मुकाबले स्मूथ किया गया है।

Liquid Glass के लुक को बदल सकेंगे

लिक्वड ग्लास डिजाइन को लेकर अगर ज्यादा ट्रांसपेरैंसी पसंद नहीं है, तो iOS 27 में इसे बदलने का विकल्प दिया गया है।

Settings > Appearance > Liquid Glass में जाकर इसके लुक को ज्यादा Clear से लेकर ज्यादा Tinted तक किया जा सकता है यानी यूजर अपनी पसंद के हिसाब से इंटरफेस का अपीयरेंस चुन सकते हैं।

Shortcuts में सिर्फ बोलकर बनाएं ऑटोमेशन

Shortcuts पहले से काफी पावरफुल था, लेकिन इसे सेट करने के लिए कई एक्शंस को मैनुअली जोड़ना पड़ता था। iOS 27 में यह काम आसान किया गया है। अब किसी ऑटोमेशन को बनाने के लिए सामान्य भाषा में बताया जा सकता है कि क्या करना है। उदाहरण के लिए ऑफिस से निकलते समय किसी फैमिली मेंबर को ETA भेजना या कारप्ले कनेक्ट होते ही कोई प्लेलिस्ट चलाना।

Siri या Shortcuts इस निर्देश के आधार पर Automation तैयार कर सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे बाद में सामान्य भाषा में बदल भी सकते हैं या एक्शंस को खुद एडिट कर सकते हैं।

Photos में फोटो को Frame से बाहर तक बढ़ाएं

Photos App में भी AI आधारित एडिटिंग फीचर्स जोड़े गए हैं। क्लीनअप टूल को अब तीन मोड्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटे इलिमेंट्स हटाने के लिए Fast Mode Device पर काम करता है, जबकि High Quality Mode Apple के सर्वर्स का इस्तेमाल करता है।

Extend नाम का फीचर फोटो के ऑरिजिनल फ्रेम के बाहर का हिस्सा एआई की मदद से तैयार कर सकता है। Spatial Reframing से फोटो खींचने के बाद कैमरा पोजिशन का इफेक्ट बदला जा सकता है।

Image Playground में अब ज्यादा रियलिस्टिक इमेज तैयार करने की सुविधा भी दी गई है। एप्पल ने SynthID वाटरमार्किंग सपोर्ट को इस साल बाद में लाने की बात कही है।

Safari बताएगा कब सस्ता हुआ प्रोडक्ट

iOS 27 में सफारी का Notify Me फीचर शॉपिंग के लिए उपयोगी हो सकता है। किसी प्रोडक्ट की लिस्टिंग सफारी में खोलकर Notify Me सेट किया जा सकता है। इसके बाद ब्राउजर प्रोडक्ट के Restock या प्राइस ड्रॉप जैसी जानकारी पर अलर्ट दे सकता है।

वहीं सफारी ओपन टैब्स को अपने आप टॉपिक्स के हिसाब से ऑर्गेनाइज भी कर सकता है। इसके अलावा, सामान्य भाषा में बताने पर Safari के लिए कस्टम एक्सटेंशन तैयार करने की सुविधा भी दी गई है।

AirPods में मिलेगा कस्टम इक्वेलाइजर

iOS 27 में एयरपॉड्स के लिए Custom Equaliser का विकल्प जोड़ा गया है। इससे यूजर बास, मिड और Treble को अपनी पसंद के अनुसार एडजेस्ट कर सकते हैं। यह सुविधा AirPods 4 और 5, AirPods Pro 2 और 3 और AirPods Max 2 के साथ काम करती है।

एक और छोटा लेकिन काम का बदलाव अलार्म वॉल्यूम से जुड़ा है। Settings > Sounds and Haptics में जाकर Alarm और Ringer Volume को अलग किया जा सकता है। इससे रात में फोन की घंटी की आवाज कम होने पर अलार्म के भी कम सुनाई देने जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

Parental Controls हुए बेहतर

iOS 27 में बच्चों की सेफ्टी और पैरेंटल कंट्रोल पर भी काफी ध्यान दिया गया है। Ask to Buy फीचर में बच्चे के ऐप इंस्टॉल करने से पहले पैरेंट की परमिशन जरूरी होगी।

Ask to Browse नए वेबसाइट्स खोलने के लिए भी अप्रूवल मांग सकता है। इसकी रिक्वेट पैरेंट के मैसेज में पहुंच सकती है। वहीं कम्युनिकेशन सेफ्टी अब शेयर्ड इमेज और वीडियोज में न्यूडिटी के अलावा Gore और Violence जैसे कंटेंट को लेकर भी वॉर्निंग दे सकता है। Time Allowances के जरिए एंटरटेनमेंट, गेम्स और सोशल मीडिया जैसी कैटेगरीज के लिए डेली यूसेज लिमिट सेट की जा सकती है। इतना ही नहीं, स्क्रीन टाइम को भी नए At-a-Glance View के साथ रीडिजाइन किया गया है।

दो आईफोन में एक ही Number का इस्तेमाल

iOS 27 में दो आईफोन पर एक ही फोन नंबर शेयर करने की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए दोनों iPhones पर iOS 27 होना जरूरी है। यह सुविधा Settings > Cellular > This iPhone and Another से Set Up की जा सकती है। हालांकि यह सुविधा फिलहाल कैरियर सपोर्ट पर निर्भर है। लॉन्च के समय T-Mobile को इसका सपोर्ट मिला है, जबकि Verizon के लिए Support बाद में आने की उम्मीद है। भारत में फिलहाल कोई ऑपरेटर इस सुविधा को सपोर्ट नहीं करता है।

iOS 27 के छोटे लेकिन काम के बदलाव

iOS 27 में कई ऐसे छोटे फीचर्स भी हैं, जो रोजाना फोन इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर कर सकते हैं।

अब वीडियो से किसी एक फ्रेम को सीधे फोटो के तौर पर सेव किया जा सकता है। इसके लिए स्क्रीनशॉट लेकर उसे क्रॉप करने की जरूरत नहीं होगी।

फोटोज में Captured By Me Filter उन Photos को अलग करने में मदद करेगा, जिन्हें यूजर ने खुद कैप्चर किया है। इससे फॉर्वर्ड किए गए फोटोज और दूसरी इमेज से अपनी Photos को अलग करना आसान होगा।

वॉलेट किसी फिजिकल कार्ड की Photo से Digital Pass तैयार कर सकता है। होम स्क्रीन विजेट्स को Extra Large Size में इस्तेमाल किया जा सकता है और वेदर में अब 5 की जगह 9 दिनों का Forecast दिख सकता है।

Camera Viewfinder के ऊपर दिखाई देने वाले कंट्रोल्स को भी कस्टमाइज किया जा सकता है। वहीं Messages में कमजोर Cellular Network पर बड़ी फोटो भेजते समय बाकी मैसेज को रोकने जैसी समस्या को भी कम किया गया है।

iOS 27 में ये फीचर्स भी मिले

Call Context किसी बिजनेस कॉल के दौरान मेल में मौजूद Confirmation Code या Booking Reference जैसी जानकारी सामने ला सकता है।

HomeKit Secure Video Cameras अब 4K में रिकॉर्ड और स्ट्रीम कर सकते हैं। वहीं Home App किसी वीडियो क्लिप में क्या हुआ, यह बताने और फुटेज को सामान्य भाषा में सर्च करने में भी मदद कर सकता है। हालांकि इसके एआई फीचर्स के लिए iCloud+ का 2TB प्लान जैसी शर्तें लागू हैं।

Health App में Cycle Tracking के तहत Perimenopause Support जोड़ा गया है। iCloud Shared Albums में फुल रिजॉल्यूशन फोटोज शेयर करना आसान किया गया है और Android तथा Windows से ज्वाइन करने का अनुभव भी बेहतर किया गया है। वहीं एक्सेसिबिलिटी के लिए वॉयस ओवर और Magnifier में भी कई सुधार किए गए हैं।

किन iPhones में मिलेगा iOS 27?

iOS 27 का Support iPhone 11 से शुरू होता है। इसमें iPhone 11, 11 Pro और 11 Pro Max के अलावा iPhone 12, 13, 14, 15, 16 और 17 Series शामिल हैं। iPhone 16e और 17e भी Compatible हैं।

इसके अलावा, iPhone Air, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo भी iOS 27 चला सकते हैं। iPhone SE की दूसरी Generation और इसके बाद के मॉडल भी Compatible हैं।

हालांकि Apple Intelligence और Siri AI के लिए सपोर्टेड डिवाइल की लिस्ट छोटी है। इसके लिए iPhone 15 Pro और 15 Pro Max, पूरी iPhone 16 Series और उसके बाद के मॉडल, iPhone Air और iPhone Duo शामिल हैं।

iOS 27 कैसे करें डाउनलोड?

सबसे पहले iPhone का Backup लेना बेहतर है। इसके लिए Settings में जाकर Apple Account > iCloud > iCloud Backup > Back Up Now पर जाएं। अगर iCloud Storage उपलब्ध नहीं है, तो Computer के जरिए भी Backup लिया जा सकता है।

इसके बाद Settings > General > Software Update में जाएं। अगर iOS 27 दिखाई नहीं दे रहा है, तो Software Update Page को नीचे की तरफ Swipe करके दोबारा Check करें।

iOS 27 दिखाई देने पर इसे Select करें और स्क्रीन पर दिए गए Instructions को Follow करें। Update के दौरान फोन Restart होगा और इसके बाद नया iOS Version इंस्टॉल हो जाएगा।

Update के बाद Settings में जाकर Siri AI को अलग से Activate करना होगा। यह Feature अपने आप On नहीं होता और 13 साल से कम उम्र के Users के लिए उपलब्ध नहीं है।

The post iOS 27 Update: पुराने iPhone में भी मिलेंगे ये नए फीचर, जानें कैसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ios-27-update-new-features-siri-ai-iphone-and-how-to-download/feed/ 0
पुराने Android फोन को फ्री में बनाएं Streaming Stick, जानें आसान स्टेप https://www.91mobiles.com/hindi/old-android-phone-streaming-stick-for-free-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/old-android-phone-streaming-stick-for-free-tips-hindi/#respond Fri, 11 Sep 2026 11:42:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203983 घर में रखा पुराना Android फोन अक्सर किसी काम का नहीं रह जाता है, लेकिन इसे फेंकने या दराज में रखने के बजाय Streaming Device बनाया जा सकता है। इसके लिए अलग से Fire TV Stick खरीदने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ कुछ सेटिंग्स, Streaming Apps और एक TV-style Launcher की मदद से फोन को […]

The post पुराने Android फोन को फ्री में बनाएं Streaming Stick, जानें आसान स्टेप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

घर में रखा पुराना Android फोन अक्सर किसी काम का नहीं रह जाता है, लेकिन इसे फेंकने या दराज में रखने के बजाय Streaming Device बनाया जा सकता है। इसके लिए अलग से Fire TV Stick खरीदने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ कुछ सेटिंग्स, Streaming Apps और एक TV-style Launcher की मदद से फोन को TV पर कंटेंट देखने और कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तरीका खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनके पास पुराना Android फोन और Casting सपोर्ट वाला Smart TV मौजूद है। फोन में Streaming Apps इंस्टॉल करने के बाद TV पर वीडियो Cast किया जा सकता है और फोन को Remote की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर कुछ Android फोन को HDMI केबल के जरिए भी TV से जोड़ा जा सकता है।

क्या-क्या चाहिए?

इसके लिए एक पुराना Android फोन, इंटरनेट से जुड़ा Smart TV या Casting/Screen Mirroring सपोर्ट करने वाला डिस्प्ले, फोन का Charger और TV-style Launcher चाहिए। फोन में Wi-Fi होना चाहिए और Streaming Apps इंस्टॉल करने के लिए पर्याप्त Storage भी होना जरूरी है। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए बहुत पुराना Android वर्जन इस्तेमाल करने के बजाय अपेक्षाकृत नया फोन रखना बेहतर रहेगा।

फोन और TV को एक ही Wi-Fi से कनेक्ट करें

सबसे पहले पुराने Android फोन को उसी Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें, जिस नेटवर्क से Smart TV जुड़ा हुआ है। फोन और TV का एक ही नेटवर्क पर होना जरूरी है, क्योंकि इसी के जरिए फोन से TV पर कंटेंट को Cast किया जाएगा। अगर दोनों डिवाइस अलग-अलग Wi-Fi नेटवर्क पर हैं, तो Cast का विकल्प काम नहीं करेगा। इसलिए आगे की सेटिंग शुरू करने से पहले दोनों का नेटवर्क जरूर चेक करें।

पुराने फोन को साफ करें

अब फोन को Streaming Device के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए तैयार करें। सबसे पहले उन Apps को Uninstall करें, जिनकी जरूरत नहीं है। इससे Storage खाली होगी और फोन पर अनावश्यक लोड भी कम होगा। इसके बाद बेवजह आने वाले Notifications बंद कर दें। Android और Google Play Services को अपडेट करें और अगर कोई Security Update उपलब्ध है, तो उसे भी इंस्टॉल कर लें। इससे पुराने फोन को Streaming के लिए इस्तेमाल करते समय Performance और Security बेहतर रहेगी।

Streaming Apps इंस्टॉल करें

अब फोन में उन Streaming Apps को इंस्टॉल करें, जिनका इस्तेमाल TV पर करना है। Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube TV, Max, Peacock और YouTube जैसे Apps इंस्टॉल किए जा सकते हैं। Free Content के लिए Tubi जैसे विकल्प भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Apps इंस्टॉल करने के बाद संबंधित Accounts में Login कर लें। इस तरह TV पर कुछ देखने के लिए हर बार अलग से Login करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फोन में TV जैसा Launcher लगाएं

यह सबसे जरूरी स्टेप है। सामान्य Android Home Screen को TV जैसा बनाने के लिए TV-style Launcher इंस्टॉल किया जा सकता है। इससे फोन पर मौजूद Streaming Apps बड़े Icons और आसान Layout में दिखाई देंगे। TV Launcher जैसे Free विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, Play Store पर Projectivy Launcher, Easy TV Launcher और ATV Launcher Pro जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

Launcher इंस्टॉल करने के बाद Streaming Apps को अपनी जरूरत के हिसाब से व्यवस्थित किया जा सकता है। बड़े और साफ Icons की वजह से दूर बैठे हुए भी App को आसानी से पहचाना जा सकता है। जरूरत के मुताबिक, Apps को Hide, Arrange या Folder में रखा जा सकता है।

फोन को हमेशा ऑन रखें और Charger से कनेक्ट करें

Streaming के दौरान अगर फोन की Screen बार-बार बंद हो जाती है, तो परेशानी हो सकती है। इसे रोकने के लिए Settings में जाकर Display और Screen Timeout का विकल्प ओपन करें और टाइमआउट को 30 मिनट या उससे ज्यादा पर सेट करें।

अगर फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करना है, तो Developer Options में मौजूद Stay Awake विकल्प भी काम आ सकता है। इसके लिए Settings > About Phone में जाकर Build Number पर सात बार Tap करके Developer Options को एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके बाद Developer Options में Stay Awake को ऑन करें, जिसके बाद Charger से कनेक्ट रहने पर Screen बंद नहीं होगी।

Streaming के समय फोन को Wall Charger से कनेक्ट रखना बेहतर है। इससे लंबे समय तक फिल्म या शो देखने के दौरान फोन की Battery खत्म होने का डर नहीं रहेगा।

अब TV पर कंटेंट Cast करें

सभी सेटिंग पूरी होने के बाद फोन पर TV Launcher ओपन करें। इसके बाद Android फोन के Quick Settings में जाकर Cast विकल्प चुनें। कुछ फोन में यह Screen Cast या Smart View के नाम से भी दिखाई दे सकता है।

अगर Quick Settings में Cast का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो Pencil या Edit आइकन पर Tap करके इसे Quick Settings में जोड़ा जा सकता है। अब Streaming App ओपन करें, पसंद का शो या फिल्म चुनें और Cast आइकन पर Tap करके TV चुनें। इसके बाद वीडियो बड़ी Screen पर चलने लगेगा और फोन को Remote की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Screen Mirroring के बजाय Casting बेहतर

फोन की पूरी Screen को TV पर Mirror करने के बजाय अगर Streaming App में Cast का विकल्प मौजूद है, तो उसी का इस्तेमाल करना बेहतर है। Native Casting में वीडियो सीधे TV पर Stream होता है, जबकि फोन से Playback को कंट्रोल किया जा सकता है।

इससे Playback ज्यादा Smooth रह सकता है, फोन की Battery कम खर्च होती है और Audio Delay जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं। हालांकि हर Streaming App का Casting और Screen Mirroring सपोर्ट अलग हो सकता है। कुछ DRM-protected Apps Quick Settings से Full-Screen Mirroring को ब्लॉक कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में App के अंदर मौजूद Cast विकल्प काम कर सकता है।

Casting के लिए अलग Apps का इस्तेमाल

अगर किसी Website या Local Video को TV पर चलाना है, तो Dedicated Casting Apps भी उपयोगी हो सकते हैं। Castify और Web Video Cast जैसे Apps मोबाइल से TV पर वीडियो भेजने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कुछ Apps Free होते हैं, जबकि इनके Premium Version में अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकती हैं।

HDMI से भी जोड़ सकते हैं फोन

अगर Android फोन USB-C से Video Output सपोर्ट करता है, तो उसे HDMI Adapter या Cable के जरिए TV से जोड़ा जा सकता है। Wired Connection में Wi-Fi पर निर्भरता कम हो जाती है और कुछ मामलों में Latency भी कम हो सकती है। हालांकि हर Android फोन USB-C से HDMI Video Output सपोर्ट नहीं करता है। इसलिए Cable या Adapter खरीदने से पहले फोन के Video Output सपोर्ट की जांच जरूर करें।

पुराने फोन को मिल सकती है दूसरी जिंदगी

पुराने Android फोन को इस तरह Streaming Device बनाना एक आसान और कम खर्च वाला तरीका है। इसके लिए अलग Streaming Stick खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है, बशर्ते फोन और TV जरूरी Casting फीचर्स को सपोर्ट करते हों। Travel के दौरान यह तरीका ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। Hotel या Airbnb में अगर Casting सपोर्ट वाला TV उपलब्ध है, तो पुराने फोन में पहले से Login Streaming Apps के जरिए बड़ी Screen पर कंटेंट देखा जा सकता है। हालांकि रोजाना इस्तेमाल के लिए Fire TV जैसे Dedicated Streaming Device ज्यादा सुविधाजनक हो सकते हैं।

कुल मिलाकर, दराज में पड़ा पुराना Android फोन सिर्फ एक पुराना डिवाइस नहीं है। सही Launcher, Apps और Casting सेटिंग्स के साथ इसे एक काम के Home Entertainment Device में बदला जा सकता है।

The post पुराने Android फोन को फ्री में बनाएं Streaming Stick, जानें आसान स्टेप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/old-android-phone-streaming-stick-for-free-tips-hindi/feed/ 0
Android फोन के लिए बड़े काम के हैं ये ब्राउजर Extensions, कई Apps से मिलेगा छुटकारा https://www.91mobiles.com/hindi/android-best-browser-extensions-firefox-chrome-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-best-browser-extensions-firefox-chrome-tips-hindi/#respond Tue, 08 Sep 2026 13:02:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203629 अगर आप एंड्रॉयड (Android) फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अलग-अलग ऐप इंस्टॉल करना आम बात है। Reddit देखने के लिए एक ऐप, लंबे आर्टिकल सुनने के लिए दूसरा, Disposable Email बनाने के लिए अलग ऐप और Radio सुनने के लिए एक और ऐप। धीरे-धीरे ऐसे कई ऐप फोन की […]

The post Android फोन के लिए बड़े काम के हैं ये ब्राउजर Extensions, कई Apps से मिलेगा छुटकारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप एंड्रॉयड (Android) फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अलग-अलग ऐप इंस्टॉल करना आम बात है। Reddit देखने के लिए एक ऐप, लंबे आर्टिकल सुनने के लिए दूसरा, Disposable Email बनाने के लिए अलग ऐप और Radio सुनने के लिए एक और ऐप। धीरे-धीरे ऐसे कई ऐप फोन की Storage और रैम का इस्तेमाल करने लगते हैं, जबकि उनका इस्तेमाल कभी-कभार ही होता है। ऐसी स्थिति में Browser Extensions भी काफी काम आ सकते हैं। सफारी, क्रोम या Firefox Browser में Android के लिए कई Extensions मौजूद हैं, जिनकी मदद से कुछ ऐसे काम सीधे Browser के अंदर किए जा सकते हैं, जिनके लिए पहले अलग ऐप की जरूरत पड़ती थी। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही Extensions के बारे में, जो फोन में मौजूद कुछ Single-Purpose Apps को हटाने में मदद कर सकते हैं।

Sink It

रेडिट (Reddit) को मोबाइल Browser में खोलने पर कई बार पूरी पोस्ट पढ़ने से पहले Login करने या Dedicated App डाउनलोड करने का Banner दिखाई देता है। अगर Reddit का इस्तेमाल कभी-कभार करते हैं, तो फिर सिर्फ पोस्ट पढ़ने के लिए अलग ऐप रखना बहुत जरूरी नहीं लगता है। यहीं Sink It Extension काम आता है।

यह क्रोम, फायरफॉक्स आदि ब्राउजर के लिए उपलब्ध है। यह Reddit के Web Version को ज्यादा इस्तेमाल करने लायक बनाता है। Extension की मदद से Comment Threads को अलग-अलग रंगों में देखा जा सकता है। इसके अलावा, Subreddit और कुछ शब्दों को Mute करने, Gesture से Upvote करने और Reddit के Open in app Banner को हटाने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। यह Extension कई Ads को भी हटा सकता है। खास बात यह है कि इसका काम डिवाइस पर ही होता है और Extension के अनुसार ब्राउजिंग से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड या कहीं भेजी नहीं जाती है।

Firefox Relay

न्यूजलेटर, Trial Account या किसी Online Service पर Sign Up करते समय Email Address देना पड़ता है। ज्यादा जगह Email देने पर Inbox में Promotional और Spam Emails की संख्या भी बढ़ जाती है। इससे जरूरी Emails ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है।

Firefox Relay इसी समस्या का आसान समाधान देता है। यह Browser के अंदर ही Random Email Addresses यानी Email Masks बनाने की सुविधा देता है। इन Addresses पर आने वाले Emails आपके असली Inbox पर Forward हो जाते हैं, लेकिन सामने वाले को आपका Real Email Address पता नहीं चलता है। अगर किसी Mask पर बहुत ज्यादा Spam आने लगे, तो उसे Relay Dashboard से बंद किया जा सकता है। इससे असली Email Address बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Read Aloud

लंबे Articles पढ़ने में काफी समय लगता है। कई बार लगातार स्क्रीन देखने से आंखों को भी आराम की जरूरत होती है। ऐसे में Read Aloud Extension काफी उपयोगी हो सकता है। यह Extension Browser में खुले Web Page को Spoken Audio में बदल देता है यानी आर्टिकल को पढ़ने के बजाय उसे सुना जा सकता है। यह 40 से ज्यादा भाषाओं को Support करता है और अलग-अलग Voice Options भी मिलते हैं।

Read Aloud extension firefox

Read Aloud सिर्फ Websites तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल PDFs और EPUB Files के साथ भी किया जा सकता है। खास बात यह है कि आप अपनी सुविधा के हिसाब से Reading Speed, Voice और Pitch को चेंज कर सकते हैं। अगर किसी लंबे Article को पढ़ने का समय नहीं है, तो इसे सुनते हुए दूसरे काम भी किए जा सकते हैं।

Worldwide Radio

एक ही Playlist बार-बार सुनने पर कई बार बोरियत हो जाती है। ऐसे में Radio पर अलग-अलग तरह के Songs और Stations सुनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन इसके लिए अलग Radio App इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। Firefox का Worldwide Radio Extension दुनियाभर के करीब 50,000 Radio Stations तक पहुंच देता है। सभी Stations को Browser के एक ही Toolbar से एक्सेस किया जा सकता है।

पसंद आने वाले Stations को फेवरेट लिस्ट में जोड़ा जा सकता है। अगर किसी स्टेशन का नाम उपलब्ध लिस्ट में नहीं है, तो उसे मैनुअली भी Add किया जा सकता है। इसमें Sleep Timer भी मिलता है, जिससे तय समय के बाद Radio अपने आप बंद हो जाता है।

Extensions कैसे इंस्टॉल करें?

इन Extensions का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Android फोन में क्रोम, Firefox Browser इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद Browser का Menu ओपन करें और Extensions सेक्शन में जाएं।

अब जिस Extension का इस्तेमाल करना है, उसे Search करें और Add to Firefox पर टैप करें। इसी तरह बाकी Extensions को भी Browser में जोड़ा जा सकता है।

इन Extensions की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनके लिए अलग-अलग Apps रखने की जरूरत कम हो सकती है यानी फोन में कम Apps, कम Clutter और कुछ मामलों में कम Storage की खपत होती है। हालांकि हर Extension हर वेबसाइट या डिवाइस पर बिल्कुल एक जैसा काम करे, यह जरूरी नहीं है। इसलिए किसी App को पूरी तरह हटाने से पहले यह देख लेना बेहतर है कि संबंधित Extension उस काम को आपकी जरूरत के हिसाब से पूरा कर पा रहा है या नहीं।

The post Android फोन के लिए बड़े काम के हैं ये ब्राउजर Extensions, कई Apps से मिलेगा छुटकारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-best-browser-extensions-firefox-chrome-tips-hindi/feed/ 0
Android फोन की Warranty कैसे चेक करें? जानें आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-warranty-check-kaise-kare-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-warranty-check-kaise-kare-tips-hindi/#respond Fri, 04 Sep 2026 10:52:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203409 क्या आपको पता है कि आपके फोन की वारंटी क्या है? खासकर अगर आपके Android फोन में कोई खराबी आ जाती है, तो उसकी रिपेयरिंग में खर्च लगेगा या नहीं, यह जानने के लिए सबसे पहले Warranty Status चेक करना जरूरी है। IMEI नंबर की तरह Android फोन में Warranty की जानकारी किसी एक जगह […]

The post Android फोन की Warranty कैसे चेक करें? जानें आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आपको पता है कि आपके फोन की वारंटी क्या है? खासकर अगर आपके Android फोन में कोई खराबी आ जाती है, तो उसकी रिपेयरिंग में खर्च लगेगा या नहीं, यह जानने के लिए सबसे पहले Warranty Status चेक करना जरूरी है। IMEI नंबर की तरह Android फोन में Warranty की जानकारी किसी एक जगह नहीं मिलती है। अलग-अलग कंपनियां इसके लिए अपने-अपने पोर्टल या ऐप देती हैं। हालांकि Warranty चेक करने का तरीका लगभग एक जैसा ही है। इस आर्टिकल में Samsung, Google Pixel, OnePlus, Vivo, iQOO, ओप्पो, रियलमी, शाओमी, रेडमी जैसे प्रमुख Android फोन की Warranty चेक करने का आसान तरीका जानते हैं।

किसी भी Android फोन की Warranty कैसे चेक करें?

फोन की Warranty चेक करने के लिए सबसे पहले IMEI नंबर की जरूरत पड़ती है। इसके बाद कंपनी की Official Warranty वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स में Warranty Status देखा जा सकता है। अपने Android फोन में IMEI नंबर देखने के लिए Phone ऐप को ओपन करें और Dialer पर जाएं। अब *#06# डायल करें। इसके बाद स्क्रीन पर 15 अंकों का IMEI नंबर दिखाई देगा। इसे नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें।

imei number check kaise kare

अगर फोन में Dual SIM का सपोर्ट है, तो दो IMEI नंबर दिखाई दे सकते हैं। Warranty चेक करने के लिए आमतौर पर इनमें से किसी एक IMEI नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर *#06# काम नहीं करता है, तो IMEI नंबर Settings में About Phone या Device Information सेक्शन में भी मिल सकता है।

IMEI नंबर मिलने के बाद अपने फोन की कंपनी की Official Warranty Check वेबसाइट ओपन करें। वहां IMEI नंबर डालने के लिए एक बॉक्स मिलेगा। IMEI दर्ज करने के बाद Check या Submit पर टैप करें। इसके बाद वेबसाइट फोन का Model, Activation Date और Warranty से जुड़ी दूसरी जानकारी दिखा सकती है।

Warranty चेक करते समय Activation Date पर ध्यान देना जरूरी है। यह वह तारीख होती है, जब फोन की Warranty शुरू हुई थी। ज्यादातर Android फोन पर 1 साल की Manufacturer Warranty मिलती है, लेकिन Warranty अवधि मॉडल और कंपनी के हिसाब से अलग हो सकती है। इसलिए सिर्फ Activation Date देखकर 12 महीने मान लेना सही नहीं है। Warranty Portal पर दिखाई जा रही Expiry Date को प्राथमिकता दें। अगर Warranty अभी Active है, तो Warranty Terms के अनुसार अधिकृत Service Centre पर रिपेयर की सुविधा मिल सकती है।

अलग-अलग Android फोन में Warranty कैसे चेक करें?

हर कंपनी का Warranty Check करने का तरीका थोड़ा अलग है। आइए जानते हैं प्रमुख Android ब्रांड्स के फोन की Warranty कैसे चेक करें।

Samsung फोन की Warranty कैसे चेक करें?

सैमसंग (Samsung) फोन की Warranty चेक करने के लिए Samsung Members ऐप सबसे आसान तरीका है। यह ऐप आमतौर पर Samsung फोन में पहले से मौजूद होता है।

Samsung Members ऐप ओपन करें और Support सेक्शन में जाएं। यहां अपने डिवाइस को चुनने के बाद Manufacturer Warranty से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। इसमें Warranty की Expiry Date भी दिखाई दे सकती है।

Samsung Account के जरिए भी Warranty की जानकारी चेक की जा सकती है। इसके लिए Account में Sign in करके My Products सेक्शन में जाएं। यहां IMEI या Serial Number की मदद से डिवाइस की Warranty Details देखी जा सकती हैं।

Google Pixel की Warranty कैसे चेक करें?

Google Pixel फोन में Warranty चेक करना काफी आसान है। Android 16 और नए सॉफ्टवेयर सपोर्टेड Pixel डिवाइस में Warranty की जानकारी सीधे Settings से देखी जा सकती है।

इसके लिए Settings > Device health & support > Warranty पर जाएं। यहां Warranty Active होने पर उसका Status और Coverage Until Date दिखाई दे सकती है।

Google की Official Website से भी Pixel की Warranty चेक की जा सकती है। इसके लिए Google Store के My Devices सेक्शन या Google Repair Portal का इस्तेमाल किया जा सकता है। Website पर Warranty Details देखने के लिए IMEI नंबर की जरूरत पड़ सकती है।

OnePlus फोन की Warranty कैसे चेक करें?

OnePlus फोन की Warranty चेक करने के लिए IMEI नंबर निकालें और OnePlus की Official Warranty Check वेबसाइट पर जाएं।

यहां IMEI नंबर दर्ज करके Check Now पर टैप करें। इसके बाद फोन का Model, Storage Variant और Activation Time जैसी जानकारी दिखाई दे सकती है।

Warranty Status के साथ Activation Date देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि फोन Warranty के अंदर है या नहीं। हालांकि सबसे सही जानकारी के लिए वेबसाइट पर दिखाई गई Warranty Expiry Date या Coverage Status को देख सकते हैं।

Vivo फोन की Warranty कैसे चेक करें?

Vivo फोन में IMEI नंबर Settings से भी आसानी से देखा जा सकता है। इसके लिए Settings > About Phone > Status Info में जाएं। यहां IMEI Number दिखाई देगा।

इसके बाद Vivo की Official Warranty Check वेबसाइट ओपन करें और IMEI नंबर दर्ज करें। Submit करने के बाद फोन का Model, Colour और Warranty Expiry Date जैसी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई जा सकती है।

इस तरह Service Centre जाने से पहले ही पता लगाया जा सकता है कि फोन अभी Warranty में है या नहीं।

iQOO फोन की Warranty कैसे चेक करें?

iQOO फोन की Warranty चेक करने का तरीका भी Vivo जैसा ही है। सबसे पहले फोन का IMEI नंबर निकालें और iQOO की Warranty Check सुविधा पर जाकर IMEI दर्ज करें।

इसके बाद फोन की Warranty से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे सकती है। iQOO और Vivo के After-Sales Network के कारण दोनों ब्रांड में Warranty Check करने की प्रक्रिया काफी समान है।

Oppo फोन की Warranty कैसे चेक करें?

Oppo फोन की Warranty चेक करने का तरीका OnePlus जैसा ही है। सबसे पहले फोन में Settings > About device > Status पर जाएं और IMEI नंबर देखें। इसके बाद Oppo की Official Warranty Check वेबसाइट ओपन करें और IMEI नंबर दर्ज करके Check Now पर टैप करें।

इसके बाद स्क्रीन पर फोन की Activation Time और Applicable Region जैसी जानकारी दिखाई दे सकती है। Warranty की स्थिति जानने के लिए Activation Date और Portal पर दी गई Coverage Details को देख सकते हैं। यह तरीका Oppo के अलग-अलग फोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Realme फोन की Warranty कैसे चेक करें?

Realme फोन की Warranty चेक करने के लिए दो आसान विकल्प मिलते हैं। पहला तरीका Realme की Warranty Check वेबसाइट है। यहां फोन का IMEI नंबर दर्ज करके Search पर टैप करें। इसके बाद फोन की Activation Date दिखाई देगी।

दूसरा तरीका Realme Store ऐप है। इसमें Devices सेक्शन में जाकर फोन की Warranty Expiration Date सीधे देखी जा सकती है। इससे Warranty खत्म होने की तारीख जानने के लिए खुद हिसाब लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

कुछ Realme फोन में Settings के अंदर E-Warranty Card भी दिया जाता है। यहां भी Warranty से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।

Xiaomi, Redmi और Poco की Warranty कैसे चेक करें?

Xiaomi, Redmi और Poco फोन की Warranty चेक करने का तरीका लगभग एक जैसा है। सबसे पहले फोन का IMEI नंबर निकालना होगा। इसके बाद Xiaomi India के After-Sales पेज पर जाएं और IMEI या Serial Number दर्ज करके Search पर टैप करें।

इसके बाद फोन का Model Name, Activation Date और Warranty Coverage से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। अगर Xiaomi India का पेज काम नहीं कर रहा है या कोई Error दिखाई दे रहा है, तो Xiaomi के Global Authentication पेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। Xiaomi, Redmi और Poco फोन के लिए Warranty Verification की प्रक्रिया लगभग समान रहती है।

Motorola फोन की Warranty कैसे चेक करें?

Motorola फोन की Warranty चेक करना भी काफी आसान है। सबसे पहले *#06# डायल करके IMEI नंबर देखें। इसके अलावा, Settings > About phone > Device details में जाकर भी IMEI नंबर मिल सकता है।

अब Motorola की Official Warranty वेबसाइट ओपन करें और IMEI नंबर दर्ज करें। इसके बाद Result Page पर फोन Warranty में है या नहीं, इसकी जानकारी दिखाई देगी। यहां आमतौर पर In Warranty या Out of Warranty Status दिखाया जाता है।

Online Warranty Check काम न करे तो क्या करें?

कई बार कंपनी की Warranty वेबसाइट काम नहीं करती है या IMEI नंबर पहचानने में दिक्कत आती है। ऐसी स्थिति में फोन की Purchase Invoice सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन जाती है।

Invoice पर दी गई Purchase Date से Warranty की अवधि का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि Warranty की वास्तविक अवधि कंपनी, मॉडल और Warranty Terms पर निर्भर करती है, इसलिए Invoice और कंपनी की Warranty Policy को जरूर देखें।

फोन की Bill या Invoice को सुरक्षित रखना चाहिए, क्योंकि Warranty Claim के समय Authorized Service Centre पर इसकी जरूरत पड़ सकती है। फोन को Repair के लिए देने से पहले उसमें मौजूद जरूरी डाटा का Backup भी जरूर ले लें। कुछ मामलों में Service Centre पर फोन को Reset किया जा सकता है, जिससे फोन में मौजूद डाटा डिलीट हो सकता है।

Second-Hand Android फोन खरीदने से पहले Warranty जरूर चेक करें

Warranty Check सिर्फ खराब फोन की Repair के लिए ही जरूरी नहीं है। अगर कोई Second-Hand Android फोन खरीदने जा रहे हैं, तो IMEI के जरिए उसकी Warranty और Device Details चेक करना काफी मददगार हो सकता है।

फोन का IMEI नंबर कंपनी के Official Portal पर डालकर यह देखा जा सकता है कि फोन का Model और दूसरी जानकारी सही है या नहीं। इसके साथ फोन पर दिया गया Serial Number Retail Box पर लिखे Serial Number से भी Match करना चाहिए। अगर फोन और Box के Serial Number अलग-अलग हैं, तो खरीदारी से पहले इसकी अच्छी तरह जांच करना जरूरी है। इससे गलत या बदले हुए Device की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

Warranty चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

किसी भी Android फोन की Warranty चेक करने का सबसे आसान तरीका है IMEI नंबर निकालना और उसे संबंधित कंपनी के Official Warranty Portal पर दर्ज कर उसे चेक करना। Samsung, Google Pixel, OnePlus, Vivo, iQOO, Oppo, Realme, Xiaomi, Redmi, Poco और Motorola जैसे ब्रांड अपनी-अपनी Warranty Verification सुविधा देते हैं।

अगर Online Portal से जानकारी नहीं मिल रही है, तो Purchase Invoice सबसे अच्छा विकल्प है। खासकर Second-Hand फोन खरीदते समय IMEI, Serial Number, Model और Warranty Status जरूर चेक करें। इससे फोन खरीदने के बाद होने वाली कई परेशानियों से बचा जा सकता है।

Warranty चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Warranty Status चेक करने के लिए हमेशा कंपनी की Official Website या Official App का इस्तेमाल करें। किसी अनजान वेबसाइट पर IMEI नंबर डालने से बचें। साथ ही Warranty की Expiry Date, Activation Date और Warranty Terms को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि हर तरह की खराबी Warranty में कवर नहीं होती।

अगर फोन की Warranty Active है, तो रिपेयर कराने से पहले अधिकृत Service Centre पर Warranty Coverage की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

The post Android फोन की Warranty कैसे चेक करें? जानें आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-warranty-check-kaise-kare-tips-hindi/feed/ 0
Smart TV का माइक्रोफोन क्यों बंद करना चाहिए? जानें प्राइवेसी से जुड़ा खतरा https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-microphone-band-kyun-kare-privacy-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-microphone-band-kyun-kare-privacy-tips-hindi/#respond Wed, 02 Sep 2026 13:25:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203267 आजकल Smart TV सिर्फ टीवी देखने के काम नहीं आता है। इसमें YouTube, Netflix जैसे ऐप्स के साथ Voice Assistant भी मिलता है। इसकी मदद से रिमोट पर टाइप करने के बजाय बोलकर TV को कंट्रोल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कोई फिल्म देखनी हो तो रिमोट से नाम टाइप करने के बजाय […]

The post Smart TV का माइक्रोफोन क्यों बंद करना चाहिए? जानें प्राइवेसी से जुड़ा खतरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आजकल Smart TV सिर्फ टीवी देखने के काम नहीं आता है। इसमें YouTube, Netflix जैसे ऐप्स के साथ Voice Assistant भी मिलता है। इसकी मदद से रिमोट पर टाइप करने के बजाय बोलकर TV को कंट्रोल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कोई फिल्म देखनी हो तो रिमोट से नाम टाइप करने के बजाय सीधे बोलकर फिल्म खोजी जा सकती है। इसी तरह ऐप खोलने, कंटेंट सर्च करने या कुछ दूसरे कामों के लिए भी Voice Command का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं कुछ Smart TV को Amazon Alexa और Google Home जैसे स्मार्ट होम सिस्टम से भी जोड़ा जा सकता है। इसके जरिए आप TV घर की लाइट, थर्मोस्टेट और दूसरे स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल कर कर सकते हैं। सुविधा के साथ एक सवाल भी उठता है कि क्या Smart TV के माइक्रोफोन को हमेशा ऑन रखना जरूरी है? अगर Voice Command का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो माइक्रोफोन को बंद करना प्राइवेसी और सुरक्षा के लिहाज से बेहतर विकल्प हो सकता है। जानें कैसे?

Smart TV का माइक्रोफोन बंद करने की पहली वजह प्राइवेसी

स्मार्ट टीवी (Smart TV) में दिया गया माइक्रोफोन Voice Assistant के लिए Wake Word सुनने के लिए तैयार रहता है। उदाहरण के लिए, Google Assistant के लिए Hey Google जैसे शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसा नहीं है कि TV हर बातचीत को Voice Command मानकर काम करने लगता है। लेकिन Wake Word पहचानने के लिए माइक्रोफोन को बैकग्राउंड में एक्टिव रहना पड़ता है।

smart-tv-microphone

यही वजह है कि कुछ लोगों को Smart TV का माइक्रोफोन हमेशा ऑन रखना पसंद नहीं आता है। घर में होने वाली निजी बातचीत के दौरान कमरे में मौजूद TV भी आवाज सुनने की स्थिति में रहता है। कंपनियां आमतौर पर नहीं बताती हैं कि Voice Assistant से जुड़ी रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल किस तरह किया जाता है। देखा जाए तो Voice Command को समझने और प्रोसेस करने के लिए ऑडियो डाटा कंपनी या किसी थर्ड पार्टी सर्वर तक भेजा जा सकता है। कुछ मामलों में रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल Voice Recognition सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए अगर Voice Assistant की जरूरत नहीं है, तो माइक्रोफोन बंद रखना प्राइवेसी के लिहाज से एक आसान कदम हो सकता है।

Voice Command का इस्तेमाल कम है तो माइक्रोफोन बंद करना बेहतर

Voice Command काफी सुविधाजनक फीचर है, लेकिन हर कोई इसका नियमित इस्तेमाल नहीं करता है। TV पर ऐप खोलने, वॉल्यूम बदलने या फिल्म खोजने के लिए रिमोट आज भी आसान तरीका हो सकता है। Voice Assistant कई बार गलत शब्द समझ सकता है, जिससे कमांड दोबारा बोलनी पड़ती है। वहीं अगर TV बैठने की जगह से दूर है, तो Voice Command के लिए तेज आवाज में बोलना भी पड़ सकता है। ऐसे में जिस फीचर का इस्तेमाल बहुत कम होता है, उसके लिए माइक्रोफोन को हमेशा चालू रखने की जरूरत नहीं है। इस स्थिति में माइक्रोफोन बंद करने से TV के सामान्य कामकाज पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। सिर्फ Voice Command और Hands-Free Voice Assistant जैसी सुविधाएं बंद हो जाती हैं।

Smart TV को हैक करने का भी हो सकता है जोखिम

Smart TV इंटरनेट से जुड़ा डिवाइस है। इसमें सॉफ्टवेयर होता है और यह Wi-Fi के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट रहता है। इसलिए दूसरे इंटरनेट से जुड़े डिवाइस की तरह इसमें भी सुरक्षा से जुड़े जोखिम हो सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हर Smart TV आसानी से हैक हो सकता है। लेकिन सॉफ्टवेयर में मौजूद सुरक्षा खामी का गलत फायदा उठाने की कोशिश की जा सकती है।

अगर किसी Smart TV का अनधिकृत एक्सेस मिल जाता है, तो माइक्रोफोन जैसे हार्डवेयर का गलत इस्तेमाल भी चिंता का विषय हो सकता है। अगर TV में कैमरा दिया गया है तो इस्तेमाल न होने पर उसे कवर करके रखना भी एक अच्छी सुरक्षा आदत है।

Smart TV का माइक्रोफोन कैसे बंद करें?

माइक्रोफोन बंद करने का तरीका TV के ब्रांड और ऑपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से अलग हो सकता है। Google TV वाले TCL Smart TV में इसे बंद करने के लिए आमतौर पर ये स्टेप्स अपनाए जा सकते हैं।

  • सबसे पहले Settings को ओपन करें।
  • इसके बाद Privacy विकल्प पर जाएं।
  • अब Google Assistant की Settings ओपन करें।
  • यहां Hands-free mic और Voice Control जैसे विकल्पों को बंद कर दें।

इसके बाद TV का Always-On माइक्रोफोन बंद हो जाएगा। हालांकि Samsung, LG, Fire TV और दूसरे Smart TV में Settings का नाम और तरीका अलग हो सकता है।

सिर्फ माइक्रोफोन बंद करना काफी नहीं

Smart TV की प्राइवेसी बेहतर करने के लिए सिर्फ माइक्रोफोन बंद करना ही काफी नहीं है। TV में Automatic Content Recognition यानी ACR नाम का फीचर भी हो सकता है। आसान भाषा में समझें तो ACR TV स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को पहचानने में मदद करता है। इससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि TV पर किस तरह का कंटेंट देखा जा रहा है।

Smart TV ACR

अलग-अलग कंपनियां ACR के लिए अलग नाम इस्तेमाल करती हैं। Samsung में इसे Viewing Information Services, LG में Live Plus और Fire TV में Automatic Content Recognition कहा जाता है। अगर प्राइवेसी को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी है, तो TV की Settings में जाकर ACR से जुड़ा विकल्प भी चेक करें और जरूरत न होने पर इसे बंद कर दें।

क्या Smart TV का माइक्रोफोन बंद करना चाहिए?

अगर Voice Assistant या Voice Search का इस्तेमाल करते हैं, तो Smart TV का Always-On माइक्रोफोन बंद रखना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे Voice Command की सुविधा जरूर बंद हो जाएगी, लेकिन TV देखने, ऐप इस्तेमाल करने और दूसरे सामान्य कामों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं, अगर Voice Assistant का नियमित इस्तेमाल करते हैं, तो माइक्रोफोन चालू रखना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। आखिर में फैसला जरूरत और प्राइवेसी की प्राथमिकता पर निर्भर करता है। जिस फीचर का इस्तेमाल नहीं होता है, उसे बंद रखने से अनावश्यक रूप से एक्टिव माइक्रोफोन को लेकर चिंता कम की जा सकती है।

The post Smart TV का माइक्रोफोन क्यों बंद करना चाहिए? जानें प्राइवेसी से जुड़ा खतरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-microphone-band-kyun-kare-privacy-tips-hindi/feed/ 0