लॉन्च | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 14 Aug 2026 09:40:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Poco M8x 5G का भारतीय लॉन्च कंफर्म, गोल्डन कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8x-5g-india-launch-confirmed-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8x-5g-india-launch-confirmed-flipkart/#respond Fri, 14 Aug 2026 09:37:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202063 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Poco ने भारत में अपनी M-सीरीज के विस्तार का ऐलान कर दिया है। इसमें Poco M8x 5G लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन का डिजाइन और इसकी सेल से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। हालांकि, Poco ने अभी फोन की लॉन्च डेट, कीमत […]

The post Poco M8x 5G का भारतीय लॉन्च कंफर्म, गोल्डन कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Poco ने भारत में अपनी M-सीरीज के विस्तार का ऐलान कर दिया है। इसमें Poco M8x 5G लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन का डिजाइन और इसकी सेल से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। हालांकि, Poco ने अभी फोन की लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Poco M8x 5G डिजाइन टीजर

Flipkart माइक्रोसाइट के अनुसार Poco M8x 5G को ग्रीन कलर में दिखाया गया है। फोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जबकि ऊपर-बाएं कोने में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। कैमरा मॉड्यूल और फोन का फ्रेम गोल्डन फिनिश में नजर आता है, जो इसके डिजाइन को प्रीमियम लुक देता है।

टीजर इमेज लगता है कि Poco M8x 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर LED फ्लैश भी नजर आता है। रियर पैनल के निचले हिस्से में सेंटर में Poco की ब्रांडिंग दिख रही है। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए गए हैं। हालांकि कंपनी ने फिलहाल फोन के फ्रंट डिजाइन या डिस्प्ले से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Flipkart पर मिलेगा Poco M8x 5G

Poco M8x 5G के लिए भारत में लाइव की गई माइक्रोसाइट से यह भी पुष्टि हो गई है कि स्मार्टफोन को देश में Flipkart के जरिए सेल किया जाएगा। Poco आने वाले दिनों में फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके प्रमुख फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत से जुड़ी जानकारी टीज कर सकता है।

Poco M8 Power की डिटेल्स

पोको ने M8 Power को भारत में 4 अगस्त को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है, जो 6GB RAM +128GB स्टोरेज वाले बेस वैरियंट के लिए है।

Poco M8 Power में 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco M8 Power फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Poco M8 Power

बताते चलें कि Poco M8x 5G से कंपनी M-सीरीज को और आगे बढ़ाने वाली है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत को लेकर अभी जानकारी नहीं है। आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से इसके बारे में डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

The post Poco M8x 5G का भारतीय लॉन्च कंफर्म, गोल्डन कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8x-5g-india-launch-confirmed-flipkart/feed/ 0
Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ 144FPS गेमिंग का सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-8-pro-5g-launched-144hz-amoled-6500mah-batte/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-8-pro-5g-launched-144hz-amoled-6500mah-batte/#respond Fri, 14 Aug 2026 07:23:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202040 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno ने बीते दिन ही Tecno Pova 8 Pro 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले डिवाइस की एंट्री ग्लोबल बाजार में हो गई है। ब्रांड ने इसे नए गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही […]

The post Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ 144FPS गेमिंग का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno ने बीते दिन ही Tecno Pova 8 Pro 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले डिवाइस की एंट्री ग्लोबल बाजार में हो गई है। ब्रांड ने इसे नए गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition भी पेश किया गया है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Pova 8 Pro 5G डिजाइन

Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर सबसे खास फीचर Alive Matrix Display है। यह मिनी LED से बना छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले है, जो फोन के ट्रायएंगुलर कैमरा आइलैंड के अंदर दिया गया है। इसे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है। फोन के रियर डिजाइन को कंपनी ने Interstellar Spaceship Design नाम दिया है। जो इंटरस्टेलर स्पेसशिप से लिया गया है। कलर के मामले में Arc White, Graphite Black और Tundra Green जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

Tonino Lamborghini Limited Edition

Tecno ने Pova 8 Pro 5G का Tonino Lamborghini Limited Edition भी पेश किया है। यह Tonino Lamborghini Black कलर में आता है और इसमें भी 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB मेमोरी विकल्प दिए जा रहे हैं। दोनों में केवल डिजाइन का ही फर्क है।

 

Tecno Pova 8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

Tecno Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,644×1,208 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें 2,800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी दिया है। स्क्रीन को Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है। फोन की खासियत यह है कि इसका डिस्प्ले गीली या ऑयली उंगलियों से भी काम कर सकता है। यानी बारिश या हाथ गीले होने पर भी स्क्रीन को उपयोग करने में परेशानी नहीं होगी।

परफॉरमेंस के लिए Tecno Pova 8 Pro 5G फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। इसके साथ P1 Graphic Chip भी मौजूद है। जो गेम फ्रेम इंटरपोलेशन की मदद से 144FPS तक गेमिंग देती है। Tecno के मुताबिक, RPG गेम्स में 90FPS और FPS व MOBA गेम्स में 144FPS तक गेमप्ले का सपोर्ट मिलता है।

Tecno Pova 8 Pro 5G को तीन स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गया है। जिसमें 8GB RAM +256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज शामिल हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर रन करता है। Tecno ने फोन के लिए दो Android OS अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें Tecno AI के साथ Ella डिजिटल असिस्टेंट और कई AI आधारित प्रोडक्टिविटी व फोटोग्राफी फीचर्स भी दिए जा रहे हैं।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova 8 Pro 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Tecno Pova 8 Pro 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए फोन में 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में Bypass Charging का सपोर्ट भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान सीधे पावर सप्लाई के जरिए बैटरी पर पड़ने वाले लोड को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।

tecno-pova-8-pro-5g-launched-144hz-amoled-6500mah-battery

गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए Tecno Pova 8 Pro 5G में 5,000mm² का VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ 4D Game Vibration, Dolby Atmos ट्यूनिंग वाले स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res Audio का सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और NFC जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

Tecno Pova 8 Pro 5G फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। इसमें One-Tap Button भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स तेजी से ऐप्स खोलने या कुछ अन्य ऑपरेशन कर पाएंगे।

यदि आप Tecno Pova 8 Pro 5G लेना चाहते हैं तो इसे इंडिया में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।यह मिड रेंज में यूनिक डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। इसलिए आप इसका वेट कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ 144FPS गेमिंग का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-8-pro-5g-launched-144hz-amoled-6500mah-batte/feed/ 0
7000mAh बैटरी वाला 5G फोन 32MP Selfie कैमरा के साथ, Moto G Max इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g-max-launched-in-india-with-7000mah-battery-32mp-selfie-and-snapdragon-6s-gen-4-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g-max-launched-in-india-with-7000mah-battery-32mp-selfie-and-snapdragon-6s-gen-4-processor/#respond Fri, 14 Aug 2026 06:42:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202023 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Moto G Max 5G लॉन्च कर दिया है। यह मिड बजट में लाया गया मोबाइल फोन है जो तगड़ी 7000mAh Battery, 32MP Selfie Camera, 6GB RAM और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। इस नए मोटोरोला 5जी फोन […]

The post 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन 32MP Selfie कैमरा के साथ, Moto G Max इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Moto G Max 5G लॉन्च कर दिया है। यह मिड बजट में लाया गया मोबाइल फोन है जो तगड़ी 7000mAh Battery, 32MP Selfie Camera, 6GB RAM और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। इस नए मोटोरोला 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G Max स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी मैक्स की सबसे बड़ी खूबी इस स्मार्टफोन में लगी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस नए 5जी फोन को 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। मोटोरोला का कहना है कि फुल चार्ज के बाद यह फोन को लगातार 63 घंटे का बैकअप दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। ब्रांड के मुताबिक यह फोन को केवल 20 मिनट में ही 30% तक चार्ज कर सकती है।

Moto G Max 5G फोन को 20:09 आस्पेक्ट रेश्यो पर बनाया गया है जिसमें 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050nits हाई ब्राइटनेस और Display Color Boost का सपोर्ट मिलता है। फोन स्क्रीन को Water Touch फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी बिना रूकावट मोबाइल पर काम किया जा सकता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

मोटो जी मैक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Hello UI के साथ काम करता है। कंपनी इस मोबाइल में 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 3 साल ​की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Moto G Max 5G स्मार्टफोन को LPDDR5X RAM पर पेश किया गया है। यह मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाए रखने में मदद करती है और ऐप स्वीचिंग सहित अन्य टास्क को फास्ट बनाती है। मोटोरोला ने अपने इस ​स्मार्टफोन को RAM Boost टेक्नोलॉजी से लेस किया गया है। यह फोन की 6जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 18GB RAM की ताकत (6जीबी+12जीबी) देती है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी मैक्स 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल सेंसर और ​थर्ड एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G Max 5G फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

मोटो जी मैक्स को स्ट्रांग बनाने के लिए कंपनी ने इसे MIL-STD 810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया है। मोटोरोला के मुताबिक 1.2 मीटर ही हाइट से गिरने के बाद भी फोन टूटेगा नहीं। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.1 सहित मनोरंजन के लिए 3.5mm हेडफोन जैक, FM Radio जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह मोटोरोला 5जी फोन Google Gemini वॉयस कंट्रोल भी सपोर्ट करता है।

Moto G Max प्राइस

मोटो जी मैक्स की कीमत 27,999 रुपये है। यह मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट है। वहीं 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस नए 5जी फोन की सेल 20 अगस्त से शुरू होगा जिसमें 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। Moto G Max को भारतीय बाजार में PANTONE फिनिश वाले Stargazer, Alaskan Blue और Malaga कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन 32MP Selfie कैमरा के साथ, Moto G Max इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g-max-launched-in-india-with-7000mah-battery-32mp-selfie-and-snapdragon-6s-gen-4-processor/feed/ 0
boAt की 600W Soundbar Series लॉन्च, Dolby Atmos और 5.2-चैनल साउंड से लैस, कीमत 12,999 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/boat-aavante-bar-prime-soundbar-series-launch-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/boat-aavante-bar-prime-soundbar-series-launch-price-specs/#respond Thu, 13 Aug 2026 11:36:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202002 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

boAt ने अपने होम ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई Aavante Bar Prime Soundbar Series लॉन्च की है। नई श्रृंखला को खासतौर पर फिल्मों, OTT कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स, गेमिंग और म्यूजिक सुनने के लिए बनाया गया है। इस लाइनअप में Aavante Bar Prime DA600, Aavante Bar Prime B450 और Aavante Bar Prime Thunder-D शामिल […]

The post boAt की 600W Soundbar Series लॉन्च, Dolby Atmos और 5.2-चैनल साउंड से लैस, कीमत 12,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

boAt ने अपने होम ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई Aavante Bar Prime Soundbar Series लॉन्च की है। नई श्रृंखला को खासतौर पर फिल्मों, OTT कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स, गेमिंग और म्यूजिक सुनने के लिए बनाया गया है। इस लाइनअप में Aavante Bar Prime DA600, Aavante Bar Prime B450 और Aavante Bar Prime Thunder-D शामिल हैं। जिसमें 600W तक boAt Signature Sound, 5.2-चैनल सराउंड साउंड, Dolby तकनीक और डुअल सबवूफर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

boAt Aavante Bar Prime Series के मॉडल और फीचर्स

सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Aavante Bar Prime DA600 है। इसमें 600W boAt Signature Sound के साथ 5.2-चैनल सराउंड साउंड दिया गया है। यह Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल वायर्ड सबवूफर के साथ डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं। कंपनी के अनुसार इसका सेटअप फिल्मों और अन्य कंटेंट के दौरान ज्यादा इमर्सिव ऑडियो अनुभव दे सकता है।

Aavante Bar Prime B450 की बात करें तो इसमें 450W साउंड आउटपुट और 5.2-चैनल सराउंड साउंड मिलता है। इसमें भी डुअल वायर्ड सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं। यह मॉडल उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो टीवी के स्पीकर से ज्यादा पावरफुल और इमर्सिव ऑडियो अनुभव चाहते हैं।

लाइनअप का तीसरा मॉडल Aavante Bar Prime Thunder-D है। इसमें Dolby Audio और बैलेंस्ड अकॉस्टिक्स दिए गए हैं। इसे रोज के मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है, जिसमें टीवी शो, फिल्में, म्यूजिक और स्पोर्ट्स शामिल हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो Aavante Bar Prime सीरीज में Bluetooth v5.3, HDMI (eARC), USB, AUX और Optical कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। इसके जरिए साउंडबार को स्मार्ट टीवी, गेमिंग कंसोल और दूसरे एंटरटेनमेंट डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।

HDMI eARC सपोर्ट की मदद से compatible TV के साथ हाई-क्वालिटी ऑडियो का अनुभव लिया जा सकता है। वहीं, Bluetooth के जरिए स्मार्टफोन या अन्य वायरलेस डिवाइस से भी म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है।

boAt Aavante Bar Prime Series की कीमत और उपलब्धता

boAt Aavante Bar Prime DA600, Aavante Bar Prime B450 और Aavante Bar Prime Thunder-D को भारत में 12,999 रुपये से 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत के बीच लॉन्च किया गया है। नई सीरीज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon India, Flipkart और देश के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

यह लाइनअप उन यूजर्स को लुभा सकता है जो टीवी, OTT, गेमिंग और म्यूजिक के लिए डिवाइस में मौजूद स्पीकर से बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। उम्मीद करते हैं अगर आप Soundbar लेने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

The post boAt की 600W Soundbar Series लॉन्च, Dolby Atmos और 5.2-चैनल साउंड से लैस, कीमत 12,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/boat-aavante-bar-prime-soundbar-series-launch-price-specs/feed/ 0
Realme 16x 5G की पहली सेल शुरू, 7,000mAh बैटरी वाले फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-first-sale-price-offer-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-first-sale-price-offer-india/#respond Thu, 13 Aug 2026 10:34:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201992 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme 16x 5G भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बीते दिन ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। वहीं, अब इसकी पहली सेल शुरू हो गई है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। […]

The post Realme 16x 5G की पहली सेल शुरू, 7,000mAh बैटरी वाले फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme 16x 5G भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बीते दिन ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। वहीं, अब इसकी पहली सेल शुरू हो गई है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। यदि आप बड़ी बैटरी वाला मिड रेंज फोन लेने की सोच रहे हैं तो ये डिवाइस आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। आइए, कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

Realme 16x 5G की कीमत और ऑफर्स

Realme 16x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। यह 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। इसके 6GB RAM +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि 6GB RAM +256GB स्टोरेज वाला टॉप ऑप्शन 30,999 रुपये में मिलेगा। फोन को Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल Flipkart और Realme India की वेबसाइट के जरिए की जा रही है।

ऑफर्स की बात करें तो पहली सेल के मौके पर कंपनी 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके बाद तीनों मॉडल्स की कीमत क्रमशः 23,999 रुपये, 25,999 रुपये और 28,999 रुपये पड़ेगी। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट या एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक का बेनिफिट लिया जा सकता है। इसके अलावा 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशंस

Realme 16x 5G में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिस पर 720×1,570 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और HBM मोड में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

परफॉरमेंस के लिए Realme 16x 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने फोन में 5,300 sq mm का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। यही नहीं फोन में कंपनी का GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी दिया गया है। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का f/1.8 अपर्चर वाला रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.0 अपर्चर है। Realme 16x 5G 7,000mAh बैटरी से लैस है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।

लेटेस्ट Realme 16x 5G में बड़ी 7,000mAh बैटरी, 144Hz तक डिस्प्ले और Dimensity 6300 चिपसेट के साथ मिड रेंज में अच्छा ऑप्शन है। हालांकि बाजार में इस चिपसेट और खूबियों वाले कई फोन मौजूद हैं। आप अपनी पसंद अनुसार डिवाइस खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Realme 16x 5G की पहली सेल शुरू, 7,000mAh बैटरी वाले फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-first-sale-price-offer-india/feed/ 0
18 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Pova 8 Pro, इसमें लगी है 177 LED लाइट्स वाली Alive Matrix डिस्प्ले https://www.91mobiles.com/hindi/18-august-pova-8-pro-launch-date-in-india-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/18-august-pova-8-pro-launch-date-in-india-announced/#respond Thu, 13 Aug 2026 08:47:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201980 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno सब-ब्रांड पोवा ने जून महीने में इंडिया में Pova 8 5G फोन लॉन्च किया था जो 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। अब अगस्त में कंपनी इस मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बता दिया गया है कि वह आने वाली 18 […]

The post 18 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Pova 8 Pro, इसमें लगी है 177 LED लाइट्स वाली Alive Matrix डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno सब-ब्रांड पोवा ने जून महीने में इंडिया में Pova 8 5G फोन लॉन्च किया था जो 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। अब अगस्त में कंपनी इस मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बता दिया गया है कि वह आने वाली 18 अगस्त को Pova 8 Pro इंडिया में लॉन्च करेगी। यह स्टाइलिश और डिफरेंट लुक वाला फोन Alive Matrix Display के साथ आएगा।

Pova 8 Pro इंडिया लॉन्च डेट

पोवा 8 प्रो 18 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। इस दिन स्मार्टफोन की कीमत और सेल डेट की जानकारी दी जाएगी। फोन लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह मोबाइल ट्रांसपेरेंट डिजाइन पर बनाया जाएगा जिसके बैक पैनल पर अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले लगी होगी। फोन की फोटो और लुक आप नीचे लगे स्लाइड शो में देख सकते हैं।

Pova 8 Pro डिजाइन

पोवा 8 प्रो ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश हो चुका है। इसकी Alive Matrix Display में 177 LED लगाई गई हैं जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। इस छोटी स्क्रीन पर घड़ी के साथ ही कई तरह के ऐनिमेशन भी चलाए जा सकते हैं। ये कस्टमाइज़ेबल लाइट्स हैं जो 49 तरह के एनिमेशन दिखा सकती है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन Arc White, Graphite Black और Tundra Green कलर में पेश हुआ था। उम्मीद है कि यही कलर भारतीय मॉडल में भी मिलेंगे।

Pova 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स

पोवा 8 प्रो एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में 5K IceShield VC कूलिंग सिस्टम लगाया है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G615 MC2 जीपीयू मौजूद है।

Pova 8 Pro 5G फोन में 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले लगी है जिसे HyperLux AMOLED स्क्रीन का नाम दिया है। फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2592Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i से लैस है। वहीं फोन को IP69K/IP69/IP68/IP66 रेटिंग भी मिली हुई है।

पावर बैकअप के लिए पोवा 8 प्रो में 6500mAh battery से लगाई गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 45W का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 700C मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल Ultrawide कैमरा दिया मौजूद है। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है।

The post 18 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Pova 8 Pro, इसमें लगी है 177 LED लाइट्स वाली Alive Matrix डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/18-august-pova-8-pro-launch-date-in-india-announced/feed/ 0
12GB RAM वाला vivo 5G फोन, 50MP Selfie, 6500mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s50t-vitality-edition-launched-in-china-with-50mp-selfie-camera-6500mah-battery-and-snapdragon-8s-gen-3/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s50t-vitality-edition-launched-in-china-with-50mp-selfie-camera-6500mah-battery-and-snapdragon-8s-gen-3/#respond Thu, 13 Aug 2026 06:45:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201959 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। ब्रांड की ओर से यह मोबाइल ‘एस50 सीरीज’ में जोड़ा गया है जो Vivo S50t Vitality Edition नाम से लॉन्च हुआ है। यह 50MP Selfie Camera वाला स्मार्टफोन है जिसमें 6500mAh battery, 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत […]

The post 12GB RAM वाला vivo 5G फोन, 50MP Selfie, 6500mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। ब्रांड की ओर से यह मोबाइल ‘एस50 सीरीज’ में जोड़ा गया है जो Vivo S50t Vitality Edition नाम से लॉन्च हुआ है। यह 50MP Selfie Camera वाला स्मार्टफोन है जिसमें 6500mAh battery, 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। इस नए वीवो 5जी फोन की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo S50t Vitality Edition स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस50टी विटालिटी एडिशन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

vivo S50t Vitality Edition को 2750 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया गया है। यह flat AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000Hz तक की हाई टच सैंपलिंग रेट के साथ 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। फोन को IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया वीवो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT700V OIS सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 50-मेगापिक्सल periscope Telephoto कैमरा और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo S50t एडिशन 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस वीवो फोन में 100x digital zoom मिलता है।

पावर बैकअप के लिए vivo S50t Vitality Edition को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर चीनी मार्केट में उतारा गया है। फोन में Bypass Charging तकनीक दी गई है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है जिससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

vivo S50t Vitality Edition प्राइस

चीन में वीवो एस50टी विटालिटी एडिशन 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 3299 युआन यानी 46,650 रुपये के करीब है। वहीं इस वीवो 5जी फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 3599 युआन यानी 50,900 रुपये के करीब है।

The post 12GB RAM वाला vivo 5G फोन, 50MP Selfie, 6500mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s50t-vitality-edition-launched-in-china-with-50mp-selfie-camera-6500mah-battery-and-snapdragon-8s-gen-3/feed/ 0
Honor Robot Phone लॉन्च, 200MP का घूमने वाला AI कैमरा और 7060mAh बैटरी, जानें चीन की कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/honor-robot-phone-launched-china-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-robot-phone-launched-china-price-specifications/#respond Thu, 13 Aug 2026 05:40:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201945 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor ने आखिरकार अपने बहुचर्चित Robot Phone को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को खास रोबोटिक कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है, जो इसे मौजूदा स्मार्टफोंस से अलग करता है। फोन के ऊपर एक मोटराइज्ड गिम्बल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान खुद घूमकर सब्जेक्ट […]

The post Honor Robot Phone लॉन्च, 200MP का घूमने वाला AI कैमरा और 7060mAh बैटरी, जानें चीन की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने आखिरकार अपने बहुचर्चित Robot Phone को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को खास रोबोटिक कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है, जो इसे मौजूदा स्मार्टफोंस से अलग करता है। फोन के ऊपर एक मोटराइज्ड गिम्बल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान खुद घूमकर सब्जेक्ट को फ्रेम में रखने की कोशिश करता है। यानी यूजर्स बिना ट्राइपॉड के भी फोन को एक जगह रखकर हैंड्स-फ्री वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। आइए, इसके फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Honor Robot Phone का खास गिम्बल कैमरा

Honor Robot Phone का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसमें 1/1.28-इंच CMOS सेंसर, f/1.6 अपर्चर और 23mm-बराबर गिम्बल स्टेबिलाइजेशन मिलता है। कैमरा मॉड्यूल फोन के ऊपर रोबोटिक तरीके से घूमता है और इसमें तीन-एक्सिस वाला मैकेनिकल गिम्बल स्टेबिलाइजेशन दिया गया है।

Honor Robot Phone का कैमरा AI-बेस्ड इंटेलिजेंट सब्जेक्ट ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि वीडियो रिकॉर्ड करते समय कैमरा सब्जेक्ट की मूवमेंट को ट्रैक करते हुए खुद अपना एंगल एडजस्ट कर सकता है। इससे यूजर्स को कंटेंट बनाने, वीडियो कॉल या सेल्फ-रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को हाथ में पकड़ने या अलग से ट्राइपॉड लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Honor Robot Phone में दूसरा 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 2.7x ऑप्टिकल जूम और 200x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। जो 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। रियर कैमरा 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। Honor ने इस डिवाइस के लिए कैमरा और सिनेमैटिक टेक्नोलॉजी कंपनी ARRI के साथ साझेदारी की है।

Honor Robot Phone स्पेसिफिकेशंस

Honor Robot Phone में 6.31 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1,216 x 2,640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 460ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट देती है। कंपनी के अनुसार इसकी पीक HDR ब्राइटनेस 6,800 निट्स तक की है।

परफॉरमेंस के लिए Honor Robot Phone में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ Adreno 840 GPU मिलता है। फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह MagicOS 10 पर काम करता है।

Honor Robot Phone में 7,060mAh की बैटरी लगाई गई है। इसे चार्ज करने के लिए फोन 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Honor Robot Phone फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C, GPS, NavIC, Galileo, GLONASS और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल दिया गया है। इसमें स्टीरियो स्पीकर के साथ चार माइक्रोफोन मिलते हैं। जिनमें AI नॉइज रिडक्शन का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Honor Robot Phone में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, प्रॉक्सिमिटी और Hall सेंसर के साथ X-axis linear motor भी मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस का वजन करीब 248 ग्राम है और डायमेंशन 9.59mm रखा गया है।

Honor Robot Phone की कीमत

Honor Robot Phone की चीन में शुरुआती कीमत CNY 9,999 (करीब 1,42,000 रुपये) रखी गई है। इस कीमत में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। जबकि टॉप वैरियंट 16GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज है, जिसकी कीमत CNY 12,999 (करीब 1,82,000 रुपये) है। कलर्स के मामले में यह अनोखा डिवाइस Moon Shadow Grey और Star Trail Silver ऑप्शन में मिलेगा।

यदि आप फोटोग्राफी और फ्लैगशिप परफॉरमेंस के लिए नया फोन लेने की सोच रहे हैं और बजट की चिंता नहीं है तो Honor Robot Phone शानदार विकल्प है। यह आपको निराश नहीं करेगा। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Honor Robot Phone लॉन्च, 200MP का घूमने वाला AI कैमरा और 7060mAh बैटरी, जानें चीन की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-robot-phone-launched-china-price-specifications/feed/ 0
Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च, 16GB RAM और 8-inch डिस्प्ले, Tensor G6 और 30x Super Zoom से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-india-launch-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-india-launch-price-specifications/#respond Wed, 12 Aug 2026 15:13:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201922 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। इसे Pixel 11 सीरीज के तहत लाया गया है। जिसमें आज चार फोंस लॉन्च हुए हैं। कंपनी ने Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का बड़ा फोल्डिंग डिस्प्ले, Google Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 30x Super Zoom वाला ट्रिपल […]

The post Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च, 16GB RAM और 8-inch डिस्प्ले, Tensor G6 और 30x Super Zoom से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। इसे Pixel 11 सीरीज के तहत लाया गया है। जिसमें आज चार फोंस लॉन्च हुए हैं। कंपनी ने Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का बड़ा फोल्डिंग डिस्प्ले, Google Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 30x Super Zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन Android 17 OS के साथ काम करता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और ऑफर्स

Google Pixel 11 Pro Fold को 512GB स्टोरेज और 16GB RAM के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। यह सिंगल Olive कलर में उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसत फोन पर 45,376 रुपये तक की कुल वैल्यू मिल रही है। इसमें 26,376 रुपये तक की No-Cost EMI सेविंग, 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और पुराने फोन पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। फोन को 7,374.96 रुपये प्रति महीने की शुरुआती EMI पर भी लिया जा सकता है। वहीं, इसकी प्री बुकिंग आज से शुरू हो गई है और डिलीवरी 21-22 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

Google Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस

Google Pixel 11 Pro Fold फोन में बाहर की तरफ 6.5-इंच सुपर एक्टुआ OLED स्क्रीन दी गई है, जो 1080 x 2342 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1-120Hz रिफ्रेश रेट देती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 nits तक है।

फोन को खोलने पर 8-इंच सुपर एक्टुआ Flex OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 2076 x 2152 पिक्सल है और इसमें भी 1-120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इनर स्क्रीन में Ultra थिन ग्लास का उपयोग किया गया है। साथ ही दोनों स्क्रीन HDR सपोर्ट करती हैं। फोल्ड होने पर Google Pixel 11 Pro Fold फोन की मोटाई 10.1mm और खुलने पर सिर्फ 5mm है। इसका वजन 239 ग्राम रखा गया है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है।

परफॉरमेंस के लिए Google Pixel 11 Pro Fold में Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB RAM और 512GB Zoned UFS स्टोरेज मिलता है। सिक्योरिटी के लिए Titan M3 security chip मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए Google Pixel 11 Pro Fold फोन में 4,806mAh की typical बैटरी है और Google के अनुसार यह 24 घंटे से ज्यादा चल सकती है। 30W USB-C PPS चार्जर से इसे करीब 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, Qi2.2-सर्टिफाइड Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग 25W तक सपोर्ट करती है।

Google Pixel 11 Pro Fold में 48MP wide + 10.5MP ultrawide + 10.8MP telephoto का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Telephoto camera 5x optical zoom और OIS के साथ आता है। जबकि पूरा कैमरा सिस्टम 30x Super Zoom सपोर्ट करता है। Ultrawide camera में Macro Focus भी मिलता है।

सेल्फी के लिए Google Pixel 11 Pro Fold में 10MP फ्रंट कैमरा और inner स्क्रीन पर भी 10MP कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में Magic Capture, Pro controls, Night Sight, Add Me, Best Take, Magic Eraser और Zoom Enhance जैसे विकल्प मिलते हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग में रियर कैमरा से 4K 60fps तक और फ्रंट कैमरा से 4K 60fps तक रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन में Video Boost, Night Sight Video, 10-bit HDR video और 240fps तक slow-motion जैसे फीचर्स भी हैं।

सॉफ्टवेयर के लिए Google Pixel 11 Pro Fold फोन Android 17 पर रन करता है। इसमें Gemini Nano, Gemini Live और Gemini Apps के साथ Circle to Search, Live Translate और Call Assist जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। Google फोन के लिए 7 साल के OS, security और Pixel Drop अपडेट प्रदान करेगा।

कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, UWB और USB Type-C 3.2 मिलता है। Google Pixel 11 Pro Fold फोन में stereo speakers, तीन microphones, Spatial Audio और Dual SIM (Nano SIM + eSIM) का सपोर्ट भी है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Google Pixel 11 Pro Fold बड़े 8-inch फोल्डिंग डिस्प्ले, Tensor G6, 16GB RAM, 5x optical zoom और Google के AI व सॉफ्टवेयर के साथ तगड़ा ऑप्शन बन गया है। इसका मुकाबला कुछ दिन पहले ही बाजार में आए Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से होगा। यदि आपको बजट की चिंता नहीं है और प्रीमियम फोल्ड फोन देख रहे हैं तो दोनों में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च, 16GB RAM और 8-inch डिस्प्ले, Tensor G6 और 30x Super Zoom से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-india-launch-price-specifications/feed/ 0
Pixel 11 Pro और Pro XL इंडिया में लॉन्च, देखें 16GB RAM और एडवांस AI वाले फोन का प्राइस और स्पेक्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-price-and-specifications-with-pixel-11-pro-xl-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-price-and-specifications-with-pixel-11-pro-xl-details-in-hindi/#respond Wed, 12 Aug 2026 14:51:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201923 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए फ्लैगशिप पिक्सल 11 सीरीज को पेश कर दिया है। सीरीज के तहत Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए गए हैं। इनमें से पिक्सल 11 प्रो और 11 प्रो एक्स को बड़ी स्क्रीन और ताकतवर बैटरी के […]

The post Pixel 11 Pro और Pro XL इंडिया में लॉन्च, देखें 16GB RAM और एडवांस AI वाले फोन का प्राइस और स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए फ्लैगशिप पिक्सल 11 सीरीज को पेश कर दिया है। सीरीज के तहत Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए गए हैं। इनमें से पिक्सल 11 प्रो और 11 प्रो एक्स को बड़ी स्क्रीन और ताकतवर बैटरी के साथ लाया गया है जिनके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप पढ़ सकते हैं। शुरू में ही बता दें कि गूगल अपने नए पिक्सल फोंस को 10,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचेगी।

Google Pixel 11 Pro और Pro XL ​की स्पेसिफिकेशन्स

डिजाइन

गूगल पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल के डिजाइन में इस बार कंपनी ने कुछ बदलाव किया है जो इन्हें पहले वाले Pixel 10 Pro मॉडल्स से अलग बनाता है। नए मोबाइल्स में रिडिजाइन्ड कैमरा बार दी गई है जिसमें ऐज-टू-ऐज ग्लास को मैटल बॉर्डर से जोड़ा गया है। गूगल का दावा है कि ये नए स्मार्टफोन पिछले जेनरेशन के मुकाबले 2x स्क्रैच रेजिस्टेंट हैं।

वहीं मोबाइल्स को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। दोनों पिक्सल फोन मैटल फ्रेम पर बने हैं जिनमें बेजल लेस फ्लैट स्क्रीन दी गई है। लगे हाथ कलर मॉडल्स की बात करें तो गूगल पिक्सल 11 प्रो और प्रो एक्सएल दोनों को Canyon, Olive, Fog और Matte Obsidian कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। पिक्सल 11 प्रो की डायमेंशन 152.7mm x 71.9mm x 8.4mm और वजन 204 ग्राम है। वहीं पिक्सल 11 प्रो एक्सएल की डायमेंशन 162.7mm x 76.5mm x 8.5mm और वजन 226 ग्राम है।

डिस्प्ले

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL स्मार्टफोंस को कंपनी ने Super Actua display पर पेश किया है। यह गूगल की खास स्क्रीन है जो रिफ्रेश रेट, ब्राइटनेस और ड्यूरेबिलिटी के मामले में बेहतर बताई जाती है। पिक्सल 11 प्रो को जहां 2856 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। वहीं पिक्सल 11 प्रो एक्स में 2992 × 1344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले लगाई गई है।

दोनों स्मार्टफोंस में LTPO OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। ब्रांड के मुताबिक नए पिक्सल स्मार्टफोंस की स्क्रीन ब्राइटनेस पिछली जेनरेशन की तुलना में 9% तक ज्यादा ब्राइट है। यूजर्स को इन नए एंड्रॉयड फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा और स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है।

परफॉर्मेंस

नए पिक्सल फोन Android 17 OS पर लॉन्च हुए हैं। प्रोसेसिंग के लिए इन दोनों में ब्रांड का सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Google Tensor G6 दिया गया है। यह 7-कोर प्रोसेसर है जो 2.65गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.11गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इन पिक्सल स्मार्टफोंस में PowerVR C सीरीज का जीपीयू लगाया गया है।

टेनसोर जी6 प्रोसेसर को लेकर गूगल का दावा है कि यह पिछले Tensor G5 की तुलना में 20 प्रतिशत तक बेहतर पावर एफिशियंट है। वहीं यह मोबाइल सीपीयू नए स्मार्टफोंस में ब्राउजिंग परफॉर्मेंस में 25% और ऐप लोडिंग में 15% फास्ट है। Pixel 11 Pro और Pro XL ​में कम्प्यूटेशन फोटोग्राफी और AI टास्ट के लिए पावरफुल TPU भी लगाया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 11 प्रो मॉडल्स ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.3-सेंसर है जो 1x से 3x zoom के बीच भी बेहतर डिटेल्स फोटो खींच सकता है। इसके साथ ही Pixel 11 Pro और Pro XL ​स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल 5x Telephoto सेंसर और 123 डिग्री एफओवी वाला 48 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस सपोर्ट करते हैं।

सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए पिक्सल 11 प्रो और प्रो एक्सएल में 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 103 डिग्री एफओवी सपोर्ट करता है। अगर इन स्मार्टफोंस के खास कैमरा फीचर्स की बात करें तो इनमें 120x Pro Zoom का सपोर्ट दिया गया है जो अभी तक किसी भी गूगल पिक्सल फोन में नहीं मिला था। वहीं पिक्सल फोन से Pro Stable Video और 8K recording की जा सकती है।

बैटरी

पावर बैकअप के ​लिए पिक्सल 11 प्रो में जहां 4850mAh Battery दी गई है वहीं, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को 5115mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में गूगल पिक्सल स्मार्टफोंस की बैटरी कुछ छोटी लग सकती है लेकिन कंपनी की मानें तो एक बार चार्ज करने के बाद से 30 घंटे से भी ज्यादा का बैकअप दे सकती हैं।

इन नए पिक्सल स्मार्टफोंस को तेजी से चार्ज करने के लिए Pixel 11 Pro में जहां 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं Pixel 11 Pro XL 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। गूगल का दावा है कि पिक्सल 11 प्रो 30 मिनट में ही 55% चार्ज हो सकता है और प्रो एक्सएल सिर्फ आधे घंटे में ही 75% चार्ज हो जाएगा। ये दोनों मोबाइल 25W wireless चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

AI Features

गूगल पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया गया है जो ढ़ेरों एआई फीचर्स के साथ आया है। सबसे पहले तो बता दें कि गूगल ने अपने नए मोबाइल्स को 7 साल की ओएस, सिक्योरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपग्रेड के साथ पेश किया है। यानी ये पिक्सल फोन अभी से ही Android 24 OS के लिए तैयार हैं।

वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स की बात करें तो इनमें Gemini Intelligence ,Gemini Nano, Gemini Live, Gemini Apps, Circle to Search, Live Translate, HiLight और Call Assist शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इन स्मार्टफोंस में Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और Google Cast जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Google Pixel 11 Pro और Pro XL ​की कीमत

गूगल पिक्सल 11 प्रो प्राइस

इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन टॉप वेरिएंट को 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,34,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल प्राइस

नई पिक्सल सीरीज का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला यह स्मार्टफोन भी दो वेरिएंट्स में आया है। Pixel 11 Pro XL का रेट 1,34,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलती है। वहीं स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट को 16GB RAM + 512GB Storage पर लाया गया है जिसकी कीमत 1,49,999 रुपये है। नए ​गूगल पिक्सल फोन को आज से ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

The post Pixel 11 Pro और Pro XL इंडिया में लॉन्च, देखें 16GB RAM और एडवांस AI वाले फोन का प्राइस और स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-price-and-specifications-with-pixel-11-pro-xl-details-in-hindi/feed/ 0