Vivo X500 सीरीज ग्लोबली लॉन्च, 200MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी वाले Pro Max की इतनी है कीमत

Join Us icon

Vivo ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को बाजार में आए हैं। सीरीज के Pro मॉडल्स में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर और 2K रिजॉल्यूशन वाली 144Hz LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है। वहीं, X500 Pro Max में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। आइए, आगे तीनों की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की 2K LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है। जबकि Pro Max मॉडल में 6.85 इंच का डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। स्टैंडर्ड Vivo X500 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Vivo X500 Pro और X500 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड Vivo X500 में Dimensity 9600M चिपसेट मिलता है। जिसे Dimensity 9500 का रीब्रांडेड वर्जन बताया गया है।

Vivo X500 में OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYTIA-828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP Sony LYT610 ZEISS APO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X500 Pro Max में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, Vivo X500 Pro में 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ 64MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। दोनों फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है।

कैमरा सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए दोनों मॉडल्स में वैकल्पिक 400mm इक्विवेलेंट Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर का सपोर्ट मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ये फोन 240fps तक 4K स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं, Pro Max मॉडल में 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Vivo X500 सीरीज के तीनों मॉडल्स में बड़ी बैटरी दी गई है। स्टैंडर्ड Vivo X500 में 7,500mAh की बैटरी, X500 Pro में 6,510mAh की बैटरी और X500 Pro Max में 7,800mAh की बैटरी मिलती है। तीनों फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। हालांकि, अलग-अलग बाजारों में फोन की बैटरी कैपेसिटी में अंतर हो सकता है।

Vivo X500 सीरीज की कीमत

Vivo X500 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट की यूरोप में कीमत 1,399 यूरो (करीब 1.48 लाख रुपये) है। वहीं, Vivo X500 Pro Max के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 1,599 यूरो (करीब 1.69 लाख रुपये) है।

इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,799 यूरो (करीब 1.90 लाख रुपये), 12GB RAM और 1TB स्टोरेज की कीमत 2,199 यूरो (करीब 2.33 लाख रुपये) है। वहीं, 1TB वाला मॉडल केवल Vivo के यूरोपीय ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।

मलेशिया में स्टैंडर्ड Vivo X500 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 4,699 मलेशियाई रिंगिट (करीब 1.09 लाख रुपये) और 12GB RAM व 512GB स्टोरेज की कीमत 5,299 रिंगिट (करीब 1.23 लाख रुपये) है।

कंपनी 30 नवंबर तक प्री-ऑर्डर ऑफर्स भी दे रही है। Vivo X500 Pro Max के साथ फ्री कैमरा ग्रिप और X500 Pro के साथ Headphone Studio हेडफोन मिलेंगे। इसके अलावा एक्सेसरीज और वियरेबल्स पर भी छूट दी जा रही है।

भारत में कब लॉन्च हो सकती Vivo X500 सीरीज

Vivo ने भारतीय बाजार के लिए X500 सीरीज की लॉन्च डेट नहीं बताई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीरीज नवंबर के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



vivo X500 Pro Max Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:12 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here