
टेक ब्रांड ओपो ने अपनी रेनो सीरीज की नई जेनरेशन पेश करते हुए OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ओपो मोबाइल्स 50MP periscope telephoto कैमरा के साथ आए हैं। रेनो 17 में जहां बड़ी 8000mAh battery लगी है वहीं रेनो 17 प्रो 200MP प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। फिलहाल ओपो रेनो 17 सीरीज इंडिया लॉन्च की कोई जानकारी नहीं है लेकिन चाइना मॉडल्स की स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO Reno 17 स्पेसिफिकेशन्स (चीन)
ओपो रेनो 17 5जी फोन एंड्रॉयड 17 पर आया है जो ColorOS 17 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.8GHz टॉप क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेनो 17 में Adreno 722 जीपीयू लगा है।
OPPO Reno 17 5G फोन में 2624 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह flat OLED स्क्रीन है जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए जहां OPPO Crystal Shield ग्लास लगाया गया है वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 17 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3.5X periscope telephoto लेंस लगा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 17 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
OPPO Reno 17 की बड़ी बैटरी इस मोबाइल की खास खूबी है। पावर बैकअप के लिए इसे 8,000एमएएच बैटरी से लैस कर चाइना मार्केट में उतारा गया है। ब्रांड का दावा है कि 1600 चार्ज-डिस्चार्ज साइकल्स के बाद भी बैटरी हेल्थ 80% से अधिक रह सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
OPPO Reno 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स (चीन)
ओपो रेनो 17 प्रो का कैमरा सेगमेंट इस मोबाइल की बड़ी पावर है। यह 200MP कैमरा वाला फोन है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 1/1.56″ मेन 200 मेगापिक्सल OIS सेंसर लगा है। इसके साथ ही OPPO Reno 17 Pro 50 मेगापिक्सल 3.5X periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 60fps 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
OPPO Reno 17 Pro को चीन में 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K flat OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। मोबाइल को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए रेनो 17 प्रो को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है।
ओपो रेनो 17 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 17 आधारित ColorOS 17 पर काम करता है। इस फोन को MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर लाया गया है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेनो 17 प्रो में Immortalis G925 MC12 GPU लगाया गया है। मोबाइल में लगी LPDDR5X RAM मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करती है।
पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 17 प्रो 5जी फोन में 7250mAh बैटरी लगाई गई है। ओपो की मानें तो 1500 चार्ज-डिस्चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी हेल्थ 80% तक बनी रह सकती है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 80W SuperVOOC का सपोर्ट मौजूद है। बताते चलें कि कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और infrared जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
OPPO Reno 17 series (प्राइस)
ओपो रेनो 17 5जी फोन का चाइना में स्टार्टिंग प्राइस 3599 युआन (तकरीबन 51 हजार रुपये) है। यह 8GB RAM + 256GB Storage का रेट है। वहीं 12GB + 256GB का प्राइस 3799 युआन (तकरीबन 53 हजार रुपये), 12GB + 512GB का रेट 3999 युआन (तकरीबन 56 हजार रुपये) और 12GB + 1TB की कीमत 4,899 युआन (तकरीबन 69 हजार रुपये) है।

ओपो रेनो 17 प्रो के बेस वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत 4199 युआन (तकरीबन 59 हजार रुपये), 12GB + 256GB का प्राइस 4599 युआन (तकरीबन 65 हजार रुपये) और 12GB + 512GB की कीमत 4999 युआन (तकरीबन 71 हजार रुपये) है। फिलहाल ओपो रेनो 17 सीरीज इंडिया लॉन्च की कोई जानकारी नहीं है।











