
Oppo A7 Pro स्मार्टफोन बेल्जियम में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे Oppo Belgium के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। फोन को 6GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वैरियंट में पेश किया गया है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।
Oppo A7 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Oppo A7 Pro में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि यूरोपियन वैरियंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो Oppo A7 Pro के यूरोपियन वैरियंट में 7,400mAh की बैटरी दी गई है। जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके मुकाबले चीन वाले मॉडल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Oppo A7 Pro फोन में बेहतर डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग भी दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।
Oppo A7 Pro के यूरोपियन और चाइनीज वैरियंट के ज्यादातर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हैं। हालांकि, कैमरा और बैटरी के मामले में दोनों में अंतर देखने को मिलता है। यूरोपियन मॉडल में 50MP का फ्रंट कैमरा है। जबकि चीन के मॉडल में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं, चीन वाले वैरियंट में 8,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग दी गई है। यूरोपियन मॉडल में 7,400mAh की बैटरी के साथ 80W चार्जिंग मिलती है।
Oppo A7 Pro की कीमत और कलर ऑप्शन
Oppo A7 Pro को यूरोप में 256GB स्टोरेज वाले वैरियंट के लिए 499 यूरो (करीब 52,000 रुपये) की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, Oppo Belgium अपने ऑनलाइन स्टोर पर फोन पर 70 यूरो (करीब 7,300 रुपये) का स्पेशल डिस्काउंट दे रहा है। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 429 यूरो (करीब 44,700 रुपये) पड़ सकती है। यह स्मार्टफोन Shine Titanium और Surfing Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने फिलहाल इसे 6GB RAM और 256GB स्टोरेज के एक ही स्टोरेज में पेश किया है।












