The post Aadhaar Card में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानें नए Aadhaar App से अपडेट करने का पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
डिजिटल इंडिया के दौर में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि लगभग हर सरकारी और निजी सेवा की कुंजी बन चुका है। बैंकिंग, सब्सिडी, पेंशन, टैक्स फाइलिंग, सिम वेरिफिकेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker तक पहुंचने के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है, तो इसे आधार कार्ड में भी अपडेट करना बेहद जरूरी है। आपकी इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने New Aadhaar App का फुल-फ्लेज्ड वर्जन लॉन्च किया है। यह ऐप यूजर्स को ऑनलाइन आधार में मोबाइल नंबर (Aadhaar mobile number update online) अपडेट करने की सुविधा देता है। साथ ही, आप आधार कार्ड में एड्रेस चेंज आदि भी घर बैठे ही कर सकते हैं। बता दें कि पहले आधार कार्ड में मोबाइल नंबर या पता बदलने के लिए नामांकन केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। इस आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे कि नए Aadhaar App के जरिए मोबाइल नंबर और एड्रेस ऑनलाइन कैसे अपडेट कर सकते हैं?
नया Aadhaar ऐप एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने आधार की जानकारी को स्टोर, मैनेज और अपडेट कर सकते हैं। पहले जहां mAadhaar ऐप में कुछ सीमित सुविधाएं थीं, वहीं इस नए ऐप में कई अहम सेवाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें मोबाइल नंबर अपडेट और एड्रेस अपडेट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। अब आपको छोटी-छोटी अपडेट के लिए आधार केंद्रों की लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। फेस ऑथेंटिकेशन और OTP वेरिफिकेशन के जरिए यह प्रक्रिया घर बैठे पूरी की जा सकती है।
आधार भारत में सबसे अधिक उपयोग होने वाले पहचान दस्तावेजों में से एक है। सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker पर लॉगइन करने के लिए OTP आधारित वेरिफिकेशन जरूरी होता है। अगर आपने मोबाइल नंबर बदल लिया है, सिम कार्ड खो गया है या सुरक्षा कारणों से नया नंबर जोड़ना चाहते हैं, तो उसे आधार से लिंक कराना जरूरी है। नया Aadhaar App इस प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाता है।
मोबाइल नंबर अपडेट करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:
नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः




View this post on Instagram
UIDAI ने पता अपडेट करने के लिए दो आसान तरीके दिए हैं।
आप अपने नाम पर मौजूद किसी मान्य दस्तावेज का उपयोग कर सकते हैं। इन डॉक्यूमेंट्स में ये शामिल हैं:

यदि आपके पास अपने नाम का एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप परिवार के सदस्य के आधार का उपयोग कर सकते हैं।
डिजिटल इंडिया के दौर में आधार सिर्फ एक कार्ड नहीं है, बल्कि आपकी पहचान का आधार है। ऐसे में मोबाइल नंबर और पते को अपडेट रखना बेहद जरूरी है। UIDAI का नया Aadhaar ऐप इस प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बना दिया है। अब लंबी लाइनों में लगने और फॉर्म भरने का झंझट नहीं है। घर बैठे अपने आधार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
नया Aadhaar App क्या है और इसे किसने लॉन्च किया है?
नया Aadhaar App एक आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने लॉन्च किया है। यह ऐप नागरिकों को अपने आधार डिटेल को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने, डाउनलोड करने और अपडेट करने की सुविधा देता है। इसमें मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।
क्या मैं New Aadhaar App से मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकता/सकती हूं?
हां, अब आप अपने आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर पूरी तरह ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए OTP वेरिफिकेशन और अनिवार्य फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। यह सुविधा आधार केंद्र जाने की आवश्यकता को काफी हद तक कम करती है।
क्या फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है?
हां, सुरक्षा कारणों से फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करता है कि अपडेट का अनुरोध वही व्यक्ति कर रहा है जिसका आधार है। यदि ऐप में बायोमेट्रिक लॉक ऑन है, तो पहले उसे अनलॉक करना होगा, अन्यथा फेस ऑथेंटिकेशन संभव नहीं होगा।
पता अपडेट करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज मान्य हैं?
मान्य एड्रेस प्रूफ दस्तावेजों में शामिल हैं:
दस्तावेज आपके नाम पर होना चाहिए और स्पष्ट रूप से पढ़ा जा सकने वाला होना चाहिए।
अगर मेरे पास एड्रेस प्रूफ नहीं है तो क्या करें?
यदि आपके पास अपने नाम का एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप परिवार के सदस्य के आधार का उपयोग कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में संबंधित सदस्य को आपके अनुरोध को ऐप के माध्यम से स्वीकृत करना होगा। उनकी मंजूरी मिलने के बाद आपका पता अपडेट हो जाएगा।
मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने की फीस कितनी है?
मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने के लिए 75 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। यह भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।
आधार अपडेट होने में कितना समय लगता है?
Unique Identification Authority of India के अनुसार, आमतौर पर अपडेट प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी हो जाती है। कुछ मामलों में अधिकतम 30 दिन तक का समय लग सकता है।
क्या नया Aadhaar App, mAadhaar से अलग है?
हां, नया ऐप पुराने mAadhaar से अधिक एडवांस है। इसमें मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा जोड़ी गई है, जो पहले सीमित या उपलब्ध नहीं थी।
क्या बिना इंटरनेट के यह प्रक्रिया संभव है?
नहीं, मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने के लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है, क्योंकि OTP वेरिफिकेशन, दस्तावेज अपलोड और ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया इंटरनेट पर आधारित है।
The post Aadhaar Card में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानें नए Aadhaar App से अपडेट करने का पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Sanchar Saathi App क्या है? क्यों चर्चा में है और कैसे काम करता है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत सरकार ने कुछ दिनों पहले स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया था कि वे अपने नए मोबाइल फोन्स में Sanchar Saathi ऐप पहले से इंस्टॉल करके दें, लेकिन इस फैसले को लोगों ने प्राइवेसी और निगरानी से जोड़कर आलोचना कीं, जिसके बाद सरकार ने आदेश वापस ले लिया है। अब यह ऐप यूजर के लिए पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा। सरकार का कहना है कि आदेश के बाद ऐप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और सिर्फ एक दिन में 6 लाख नई रजिस्ट्रेशन हुई हैं, इसलिए इसे जबरन इंस्टॉल करवाने की जरूरत नहीं है।
Sanchar Saathi दूरसंचार विभाग (DoT) का एक सुरक्षा ऐप और वेब पोर्टल है। इसे 2023 में लॉन्च किया गया था ताकि लोग साइबर धोखाधड़ी, मोबाइल चोरी और फर्जी कॉल/मैसेज जैसी समस्याओं से बच सकें। ऐप पर लोग अपने मोबाइल नंबरों की जांच कर सकते हैं, कोई गलत नंबर उनकी पहचान पर चल रहा हो तो रिपोर्ट कर सकते हैं और चोरी हुए फोन के IMEI को ब्लॉक करा सकते हैं। आज इस ऐप पर 1.4 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं और हर दिन लगभग 2,000 साइबर फ्रॉड रिपोर्ट होती हैं।

सरकार की पहली घोषणा में कहा गया था कि यह ऐप हर फोन में पहले से इंस्टॉल होगा और यूजर इसे हटा भी नहीं पाएंगे। यही बात विवाद की बड़ी वजह बनी। Apple जैसी कंपनियां पहले से इंस्टॉल किए गए अन-रिमूवेबल ऐप्स के खिलाफ होती हैं, इसलिए वे भी चिंतित थीं। दूसरी तरफ डिजिटल राइट्स संगठनों ने इसे यूजर की प्राइवेसी और उनके फोन पर कंट्रोल में दखल बताया। बाद में सरकार ने स्पष्ट किया कि यह ऐप केवल सुरक्षा के लिए है और यूजर इसे कभी भी अनइंस्टॉल कर सकते हैं।
भारत में मोबाइल धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है और चोरी हुए फोन का इस्तेमाल कई तरह के अपराधों में होता है। सरकार के अनुसार Sanchar Saathi ने अब तक 7 लाख से ज्यादा चोरी या गुम हुए फोन खोजने में मदद की है। सिर्फ अक्टूबर में ही करीब 50,000 फोन रिकवर किए गए। इतने बड़े आंकड़े देखकर सरकार चाहती थी कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल करें ताकि साइबर अपराध कम हो सके।
Android फोन में इंस्टॉल करते समय ऐप कॉल लॉग, कैमरा, SMS, फोन कॉल और नोटिफिकेशन जैसी परमिशन मांगता है। साथ ही इंटरनेट कनेक्शन भी जरूरी होता है। ये परमिशन इसलिए होती हैं ताकि ऐप कॉल और मैसेज से जुड़े सुरक्षा फीचर्स को सही तरीके से काम कर सके।
अगर आपका नया फोन Sanchar Saathi ऐप के साथ प्री-लोडेड नहीं आता है, तब भी इसे डाउनलोड करना काफी आसान है। यह ऐप आधिकारिक रूप से एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन के लिए एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। आपको बस स्टोर में जाकर Sanchar Saathi सर्च करना है, जो कि दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा बनाया गया है और इसे किसी सामान्य ऐप की तरह इंस्टॉल कर लेना है।
Sanchar Saathi डाउनलोड करने के बाद इसे सेटअप करना बहुत ही आसान है। ऐप खोलते ही सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है। इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके आप रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। जैसे ही आपका नंबर वेरिफाई हो जाता है, ऐप का पूरा डैशबोर्ड खुल जाता है और सभी सुरक्षा फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Sanchar Saathi ऐप को भारत के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक पूरी सुरक्षा किट की तरह तैयार किया गया है।
Sanchar Saathi उपयोगी और सुरक्षा से जुड़ा ऐप है, लेकिन इसे अनिवार्य बनाना लोगों को सही नहीं लगा। सरकार ने लोगों की चिंताओं को देखते हुए फैसला बदल दि है और ऐप अब पूरी तरह वैकल्पिक है। यदि आप फोन चोरी, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक या गलत तरीके से आपके नाम पर चलाए गए नंबरों से परेशान हैं, तो यह ऐप आपके काम आ सकता है।
The post Sanchar Saathi App क्या है? क्यों चर्चा में है और कैसे काम करता है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post नया Aadhaar App कैसे डाउनलोड करें, जानें इसके फीचर्स और फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत में डिजिटल पहचान को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नया आधार ऐप (Aadhaar App) लॉन्च किया है। यह ऐप अब एंड्रॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसका उद्देश्य यूजर्स को अपने आधार कार्ड की जानकारी को डिजिटल रूप से अपने मोबाइल में सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर उसे आसानी से शेयर करने की सुविधा देना है। इस ऐप के जरिए अब लोगों को अपने फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सारी जानकारी स्मार्टफोन में सुरक्षित रहेगी। नए Aadhaar App का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह यूजर्स को पूरी तरह से अपने डाटा पर कंट्रोल देता है। यूजर खुद तय कर सकता है कि कौन-सी जानकारी किसी को दिखानी है और कौन-सी नहीं। इसमें प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कई लेयर्स में सुरक्षा जोड़ी गई है।
UIDAI का यह नया Aadhaar App आपकी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखता है। इसमें यूजर अपने आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्म में रख सकते हैं, उसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। साथ ही, यह भी देख सकते हैं कि उनका आधार कब और कहां इस्तेमाल किया गया। यह ऐप आधार से जुड़ी हर जानकारी को आपके नियंत्रण में रखता है। अच्छी बात यह है कि इस ऐप में परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड भी जोड़े जा सकते हैं यानी आप यहां पर पूरे परिवार के डिजिटल पहचान को मैनेज कर सकते हैं।
UIDAI का नया आधार ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर मुफ्त में उपलब्ध है। इसे डाउनलोड और सेटअप करना काफी आसान है। जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका…




सेटअप के बाद यूजर अपने आधार की जानकारी कभी भी देख सकता है, अपडेट कर सकता है या जरूरत पड़ने पर QR कोड के जरिए किसी को दिखा सकता है।
अब तक mAadhaar App का उपयोग किया जाता था, जो मुख्य रूप से आधार डिटेल्स देखने, डिजिटल आधार डाउनलोड करने और PVC कार्ड मंगाने पर केंद्रित था। नए ऐप में इसके मुकाबले कई आधुनिक और सुरक्षित फीचर्स जोड़े गए हैं। अब यूजर अपनी आधार जानकारी को स्कैन कर सुरक्षित रूप से शेयर कर सकता है। यह पूरी तरह प्राइवेसी-फर्स्ट डिजाइन पर आधारित है, जहां केवल जरूरी जानकारी (Selective Disclosure) ही शेयर की जाती है। PDF डाउनलोड या PVC कार्ड मंगाने के लिए अभी भी mAadhaar App का उपयोग किया जा सकता है। वहीं वर्चुअल ID जेनरेट करने या कुछ अपडेट्स के लिए UIDAI पोर्टल या mAadhaar ही सही विकल्प रहेगा। नया Aadhaar App प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी पर फोकस करता है, जिससे यूजर्स को अपने डाटा पर पूरा नियंत्रण मिलता है।
फेस स्कैन इस ऐप का सेफ्टी फीचर है। यह सुनिश्चित करता है कि ऐप का इस्तेमाल केवल वास्तविक यूजर ही कर सके। इसके बाद कोई अन्य व्यक्ति इसे एक्सेस नहीं कर पाएगा। यह सुरक्षा की दृष्टि से एक मजबूत कदम है, जिससे डाटा चोरी या गलत इस्तेमाल की संभावना बेहद कम हो जाती है।
हां, यह ऐप कुछ फीचर्स को ऑफलाइन मोड में भी सपोर्ट करता है। शुरुआती सेटअप और रजिस्ट्रेशन के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगी, लेकिन एक बार ऐप सेटअप हो जाने पर आप अपने आधार की बुनियादी जानकारी बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं। हालांकि बायोमेट्रिक लॉकिंग और डाटा शेयरिंग जैसी सुविधाओं के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ सकती है।
UIDAI का नया आधार ऐप न सिर्फ डिजिटल पहचान को सुविधाजनक बनाता है, बल्कि इसे और सुरक्षित भी करता है। पहले जहां आधार की जानकारी खो जाने या गलत हाथों में जाने का डर रहता था, अब यह ऐप उस जोखिम को खत्म कर देता है। यह ऐप लोगों को पूरी तरह से अपने डाटा पर नियंत्रण देता है। अगर कोई संस्था या व्यक्ति आपकी पहचान सत्यापित करना चाहता है, तो आप केवल वही जानकारी शेयर कर सकते हैं जो आवश्यक हो। इससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहती है।
UIDAI का नया Aadhaar App भारत में डिजिटल पहचान प्रणाली को और मजबूत बनाता है। अब यूजर अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल में डिजिटल रूप से रख सकता है, उसे जरूरत पड़ने पर दिखा या शेयर कर सकता है और अपने डाटा को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकता है। इस ऐप के साथ आपको अब फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत नहीं रहेगी। यह डिजिटल इंडिया के विजन को एक और कदम आगे बढ़ाता है। जो लोग प्राइवेसी और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह ऐप बेहद उपयोगी है।
The post नया Aadhaar App कैसे डाउनलोड करें, जानें इसके फीचर्स और फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मोबाइल से आधार कार्ड कैसे निकालें (2025), ट्राई करें ये तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत में एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, जो न केवल आपकी पहचान और पते के प्रूफ के रूप में काम करता है, बल्कि कई सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं के लिए भी बेहद जरूरी है। आप चाहें, तो मोबाइल से भी आधार कार्ड निकाल सकते हैं। इसके लिए आप UIDAI की वेबसाइट, mAadhaar ऐप, DigiLocker या UMANG ऐप जैसे ऐप्स की मदद ले सकते हैं। इनकी मदद से बस कुछ मिनट में ही ई-आधार कार्ड निकाला जा सकता है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं मोबाइल से आधार कार्ड कैसे निकाल सकते हैं।
यदि आपके पास आधार नंबर, एनरोलमेंट ID या वर्चुअल ID है, तो मोबाइल से ई-आधार निकाल सकते हैंः
स्टेप-1: अपने मोबाइल पर UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ ब्राउजर पर ओपन करें।
स्टेप-2: Download Aadhaar लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3: अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें 12 अंकों का आधार नंबर, 16 अंकों का वर्चुअल ID (VID) या 28 अंकों का एनरोलमेंट ID (EID) दर्ज करें।
स्टेप-4: अगर आधार नंबर है, तो उसे दर्ज करें, वरना EID या VID डालें।
स्टेप-5: फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

स्टेप-6: फिर Send OTP बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-7: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
स्टेप-8: Verify and Download बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-9: फिर आधार कार्ड को PDF फॉर्मेट मोबाइल से निकाल सकते हैं।
अगर आधार नंबर या EID भूल गए हैं, तो Retrieve EID or Aadhaar Number का ऑप्शन चुनकर नाम, मोबाइल या ईमेल और OTP से इसे रिकवर कर सकते हैं।
DigiLocker सरकारी ऐप है, जो डिजिटल इंडिया के तहत बनाया गया है। इसकी मदद से आप मोबाइल से आधार कार्ड निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: DigiLocker वेबसाइट (digilocker.gov.in) या ऐप (Android/iOS) ओपन करें।
स्टेप-2: मोबाइल नंबर, आधार नंबर या यूजरनेम से अकाउंट बनाएं या फिर लॉगइन करें।
स्टेप-3: इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना होगा।
स्टेप-4: इसके बाद Search Document पर क्लिक करें।
स्टेप-5: यहां आपको Aadhaar Card टाइप कर सर्च करना होगा।
स्टेप-6: फिर अपना आधार नंबर डालें।
स्टेप-7: अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करना होगा।

स्टेप-8: वेरिफिकेशन के बाद आधार Issued Documents सेक्शन में दिखेगा।
स्टेप-9: यहां डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें। अगर जरूरत हो तो दोबारा OTP डालें। इसके बाद आधार PDF फॉर्मेट में निकाल सकते हैं।
DigiLocker से आधार डाउनलोड करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से रजिस्टर्ड होना चाहिए।
मोबाइल से आधार कार्ड निकालने के लिए आप एमआधार ऐप की मदद भी सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करेंः
स्टेप-1: सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP से साइनअप करना होगा।
स्टेप-3: डैशबोर्ड पर Download Aadhaar का विकल्प मिलेगा, जिसे आपको सलेक्ट करना है।

स्टेप-4: रेगुलर आधार (पूरा नंबर दिखता है) या मास्क्ड आधार (पहले 8 अंक दिखते हैं) इनमें से किसी एक को चुन लें।
स्टेप-5: आधार नंबर, VID या EID और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप-6: फिर आपको Request OTP पर क्लिक करना है।
स्टेप-7: अब OTP दर्ज करें और Open पर क्लिक करें।
स्टेप-8: इसके बाद आप आधार कार्ड को PDF फॉर्मेट में निकाल सकते हैं।
UMANG ऐप e-Governance सेवाओं के लिए है और यहां से भी आप आधार कार्ड निकाल सकते हैंः
स्टेप-1: UMANG पोर्टल (web.umang.gov.in) या ऐप पर जाएं।
स्टेप-2: पहली बार यूज करने वाले मोबाइल नंबर या ईमेल से रजिस्टर करें और OTP से वेरिफाई करें।
स्टेप-3: मौजूदा यूजर्स अपने आधार नंबर और ओटीपी से लॉगइन करें।

स्टेप-4: Aadhaar सेक्शन पर जाएं।
स्टेप-5: अब आपको Download Aadhaar का ऑप्शन चुनना है।
स्टेप-6: आधार वेरिफिकेशन के लिए Proceed पर क्लिक करें।
स्टेप-7: 12 अंकों का आधार नंबर या VID दर्ज करें।
स्टेप-8: रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को डालें।
स्टेप-9: Verify & Download पर क्लिक करें।
स्टेप-10: इसके बाद ई-आधार PDF में निकाल सकते हैं।
अगर आपके पास आधार नंबर या एनरोलमेंट ID नहीं है, तो नाम और जन्मतिथि से इसे रिकवर करके निकाल सकते हैं। इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर My Aadhaar में जाएं, फिर Retrieve Lost or Forgotten EID/UID पर क्लिक करें। अब आपको आधार नंबर या एनरोलमेंट ID चुनना होगा, फिर अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें और OTP दर्ज करने के बाद Submit करें। आपको SMS या ईमेल में आधार नंबर या EID मिलेगा। उस लिंक से आधार कार्ड निकाल सकते हैं।
आप एमआधार ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
आप इसे https://uidai.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
हां, आप मोबाइल पर आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
हां, UMANG ऐप Android और iOS दोनों पर आधार डाउनलोड, देखने या प्रिंट करने के लिए काम करता है।
The post मोबाइल से आधार कार्ड कैसे निकालें (2025), ट्राई करें ये तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post पैन कार्ड में Mobile Number कैसे बदलें? फॉलो करें ये तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पैन कार्ड (PAN Card) भारत के टैक्सपेयर्स के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। इसमें दी गई जानकारी सही और अपडेटेड होनी चाहिए। अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है या फिर पैन कार्ड में कोई और जानकारी (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि) अपडेट करनी है, तो आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कैसे मोबाइल में पैन कार्ड नंबर बदल सकते (pan card me mobile number kaise change kare) हैं।
पैन कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन चेंज करने के लिए आपको https://tinpan.proteantech.in साइट पर विजिट करना होगा। जानते हैं क्या है तरीकाः
स्टेप-1: सबसे पहले आपको Protean PAN (NSDL) की वेबसाइट (https://tinpan.proteantech.in) पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: होम पेज पर आपको Apply now का ऑप्शन नीचे मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करना है।

स्टेप-3: अब आप एक नए Online PAN application पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको पूरा एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसे आपको भरना होगा।
स्टेप-4: फॉर्म भरने के लिए आपको एप्लिकेशन टाइप में आपको Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card वाले विकल्प को सलेक्ट करना है। फिर कैटेगरी वाले सेक्शन में ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपनी कैटेगरी चुनें (जैसे इंडिविजुअल)। फिर आपको अपनी पर्सनल डिटेल जैसे कि नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर और पैन नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप-5: सभी जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड डालकर फॉर्म को Submit पर करना होगा। इसके सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप-6: सबमिट करने के बाद आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, जो आपके ईमेल पर आएगा। इसे सेव करें ताकि जरूरत पड़ने पर फॉर्म दोबारा खोल सकें। फिर Continue with PAN Application Form पर क्लिक करें।
स्टेप-7: अब आप पेपरलेस ऑप्शन चुनें और Submit digitally through e-KYC & e-Sign (Paperless) चुनें ताकि पूरा प्रोसेस ऑनलाइन हो। अगर आपको नया पैन कार्ड चाहिए, तो Yes चुनें (इसके लिए थोड़ी फीस देनी होगी)।
स्टेप-8: फिर अपने आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दर्ज करें।
स्टेप-9: अब जिस जानकारी को अपडेट करना है, जैसे मोबाइल नंबर तो उसे भरें और उसका बॉक्स चेक करें। अब Next पर क्लिक करें।
स्टेप-10: नया मोबाइल नंबर या दूसरी जानकारी (जैसे पता, ईमेल) डालें और Next पर क्लिक करें।
स्टेप-11: पैन कार्ड की कॉपी और जरूरी डॉक्यूमेंट (जैसे आधार कार्ड) अपलोड करें। इसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें (वेबसाइट पर बताए गए साइज और फॉर्मेट में)।
स्टेप-12: डिक्लेरेशन में अपना नाम, जगह और Himself/Herself चुनें। फॉर्म चेक करें और Submit पर क्लिक करें।
स्टेप-13: अब आपको पेमेंट करना होगा। पेमेंट पेज पर जाकर ऑनलाइन पेमेंट करें (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि) से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट के बाद रसीद डाउनलोड कर लें।
स्टेप-14: Continue पर क्लिक करें और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें। फिर टर्म्स एंड कंडीशन्स स्वीकार करने के बाद Authenticate पर क्लिक करें।
स्टेप-15: अब फिर से OTP दर्ज करें और फॉर्म को e-Sign करें। इसके बाद आप acknowledgment फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसका पासवर्ड आपकी जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) होगी।
आप UTIITSL की वेबसाइट पर जाकर भी पैन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: इसके लिए आपको UTIITSL की वेबसाइट https://www.pan.utiitsl.com/PAN/ पर विजिट करना होगा।

स्टेप-2: चेंज/करेक्शन के लिए होम पर ही Change/Correction in PAN Card पर क्लिक करें और फिर Apply for Change/Correction in PAN card details पर क्लिक करें।

स्टेप-3: डॉक्यूमेंट सबमिट करने पेपरलेस या फिजिकल में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। फिर अपना पैन नंबर डालें, पैन कार्ड मोड चुनें और Submit पर क्लिक करें।

स्टेप-4: सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा। इसे नोट कर लें।
स्टेप-5: अब आपको डिटेल्स अपडेट करना होगा, जैसे कि मोबाइल नंबर चेंज करना है, तो इसे चेक करें। फिर Next Step पर क्लिक करें।
स्टेप-6: फिर आधार कार्ड के आधार पर पता अपडेट होगा। नया मोबाइल नंबर डालें और Next पर क्लिक करें।
स्टेप-7: यहां जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा और फिर Submit पर क्लिक करें।
स्टेप-8: पेमेंट के लिए फॉर्म चेक करें और Make Payment पर क्लिक करें। अब ऑनलाइन पेमेंट करें। पेमेंट के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
अगर आपने Physical ऑप्शन चुना है, तो फॉर्म का प्रिंटआउट, फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को नजदीकी UTIITSL ऑफिस में पोस्ट करें।
PAN कार्ड अपडेट के आवेदन की स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
1. NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं।
2. ‘PAN एप्लिकेशन की स्थिति जानें’ या ‘Track PAN कार्ड’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. Acknowledgement नंबर और कैप्चा भरें और ‘Submit’ करें।
4. स्क्रीन पर स्थिति दिखाई देगी।
1. NSDL या UTIITSL वेबसाइट पर जाएं।
2. ‘Download e-PAN/e-PAN XML’ विकल्प चुनें।
3. PAN नंबर, जन्म तिथि, (यदि हो तो) GSTIN और कैप्चा डालें।
4. ‘Submit’ करें।
5. आपका e-PAN डाउनलोड हो जाएगा या डाउनलोड लिंक ईमेल पर भेजा जाएगा।
सही साइन वही व्यक्ति करेगा जो आवेदन का अधिकारी है:
नहीं, किसी व्यक्ति के पास केवल एक ही PAN कार्ड होना चाहिए। एक से अधिक PAN कार्ड रखना कानूनन अपराध है और इसके लिए ₹10,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है (सेक्शन 272B, इनकम टैक्स एक्ट, 1961)। अगर आपके पास गलती से दो PAN हैं, तो तुरंत एक को सरेंडर करें।
जिस व्यक्ति के पास PAN है और उसके पास आवश्यक दस्तावेज हैं, वह सुधार/अपडेट के लिए आवेदन कर सकता है।
फीस इस पर निर्भर करती है कि आप फिजिकल PAN कार्ड चाहते हैं या केवल e-PAN। फीस ₹50 से ₹1,017 तक हो सकती है।
अगर आपने NSDL पोर्टल से आवेदन किया है:
अगर आपने UTIITSL से आवेदन किया है:
The post पैन कार्ड में Mobile Number कैसे बदलें? फॉलो करें ये तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Ration Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (2025), जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम महिला समृद्धि योजना रखा गया है, जिसके तहत दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें सामाजिक-आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। इस योजना से लाखों महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है, खासकर वे महिलाएं जो आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं और जिनके परिवार की मंथली आय लिमिटेड है।
हालांकि, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो गरीबी रेखा (BPL) के तहत आती हैं और जिनके पास वैध बीपीएल राशन कार्ड (BPL Card) है। इसका मतलब यह है कि केवल वे महिलाएं जो सरकार द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा के मानदंडों को पूरा करती हैं, इस योजना के तहत ₹2500 की सहायता प्राप्त कर सकेंगी। इसी को देखते हुए आज हम आपको दिल्ली में राशन कार्ड (Ration Card) यानी बीपीएल कार्ड (BPL Card) ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बना सकते हैं इसकी जानकारी देने वाले हैं।
| दस्तावेज | दिल्ली राशन कार्ड |
|---|---|
| स्थान | दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश) |
| पात्रता | दिल्ली के निवासी |
| उद्देश्य | रियायती दरों पर खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति |
| संबंधित प्राधिकरण | खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों का विभाग |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड |
| आधिकारिक पोर्टल | nfs.delhigovt.nic.in |
सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्ली में राशन कार्ड बनवाना आवश्यक है। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को सब्सिडी दरों पर खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाती हैं। नीचे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन करने की प्रक्रिया दी गई है: हालांकि, अभी सरकार ने नए राशन कार्ड के आवेदन लेना शुरू नहीं किया है।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट nfs.delhigovt.nic.in जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद नई राशन कार्ड आवेदन ऑप्शन “Apply for Ration Card” सिलेक्ट कर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद नाम, पता, परिवार के सदस्यों का विवरण और अन्य जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4- फिर आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपने दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5- फॉर्म भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6- रसीद प्राप्त करें – आवेदन जमा करने के बाद रसीद डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
स्टेप 1- सबसे पहले अपने क्षेत्र के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दफ्तर (निकटतम राशन कार्यालय) में जाएं।
स्टेप 2- आवेदन पत्र प्राप्त करें – राशन कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
स्टेप 3- फॉर्म भरें – सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
स्टेप 4- आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें – पहचान पत्र, पते का प्रमाण, परिवार के सदस्यों की जानकारी आदि संलग्न करें।
स्टेप 5- फॉर्म जमा करें – भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को कार्यालय में जमा करें।
स्टेप 6- रसीद प्राप्त करें – आवेदन जमा करने के बाद प्राप्त रसीद को सुरक्षित रखें।
दिल्ली सरकार नागरिकों की आर्थिक स्थिति और आय के आधार पर विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड जारी करती है। इससे जरूरतमंद परिवारों को सब्सिडी दरों पर खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्राप्त होती हैं।
बीपीएल राशन कार्ड दिल्ली में गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाले नागरिकों को रियायती दरों पर आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने की सुविधा देता है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में निवास और वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होना जरूरी है। आवेदन खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट या नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय में किया जा सकता है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
राजधानी में वर्तमान में 17.41 लाख से अधिक लोग राशन कार्ड धारक हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सभी कार्डधारकों के पास बायोमेट्रिक आधारित स्मार्ट राशन कार्ड हैं। हालांकि, 2013 के बाद से सत्यापन प्रक्रिया न होने के कारण नए राशन कार्ड जारी नहीं हो सके।
The post Ration Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (2025), जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Bihar Laghu Udyami Yojana 2025: सरकार बिजनेस के लिए दे रही 2 लाख, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बिहार सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार की तलाश में पलायन करने से रोकने के लिए एक खास योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम बिहार लघु उद्यमी योजना (Bihar Laghu Udyami Yojana 2025) है। इस योजना के तहत राज्य सरकार, इच्छुक उम्मीदवारों को अपना स्वयं का बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये (2,00,000 Rs) तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। अगर आप भी बिहार से हैं और अपने काम शुरू करना चाहते हैं तो आइए आगे आपको बताते हैं बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए कैसे ऑनलाइन अप्लाई करें (Bihar Laghu Udyami Yojana ke liye kaise online apply karen), कितना पैसा मिलेगा, कैसे लिस्ट चेक करें (Bihar Laghu Udyami Yojana ke liye kaise list check karen), कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत आपको होगी।
| स्कीम का नाम | बिहार लघु उद्यमी योजना (Bihar Laghu Udyami Yojana) |
| स्कीम लॉन्च की तारीख | 19 February 2025 |
| हेल्पलाइन नंबर | 18003456214 |
| एड्रेस | तकनीकी विकास निदेशालय, उद्योग विभाग, विकास भवन, द्वितीय तल, नया सचिवालय, नेहरू पथ, पटना, बिहार- 800015 |
| वेबसाइट | https://www.pmjay.gov.in |
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य सरकार (बिहार सरकार) की एक महत्वकांक्षी योजना है। बिहार लघु उद्यमी योजना का मुख्य मकसद राज्य के लोगों को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने में मदद करना है। अक्सर, लोग बैंक से लोन लेना चाहते हैं, लेकिन कोलेटरल सिक्योरिटी (गिरवी रखने की जरूरत) और मार्जिन मनी (अपनी ओर से कुछ रकम देने की शर्त) के कारण उन्हें दिक्कत होती है। इस योजना के तहत सरकार बिना किसी गिरवी की शर्त के 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दे रही है।
इससे छोटे बिजनेस शुरू करने वालों को पैसा जुटाने की टेंशन नहीं होगी। साथ ही, बैंकों से लोन मिलने में भी आसानी होगी, क्योंकि सरकार इसकी गारंटी देगी। इस योजना का मकसद राज्य के लोगों को रोजगार के नए मौके देना, पलायन रोकना और आर्थिक तरक्की को बढ़ावा देना है।
बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत राज्य सरकार 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे लाभार्थी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सके। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है और हर किस्त के सही उपयोग के बाद ही अगली किस्त जारी की जाती है।
यहां हमने बिहार उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई (Bihar Laghu Udyami Yojana online apply ka tarika) करने का तरीका स्टेप-बाई-स्टेप बताया है।


बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना में 60 से अधिक लघु उद्योगों को शुरू करने का विकल्प दिया गया है, जिससे लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।
इस योजना में 60 से अधिक लघु उद्योगों को शुरू करने का विकल्प दिया गया है, जिससे लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।
| उत्पाद का नाम |
| खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) |
| आटा, सतु एवं बेसन उत्पादन (Alta, Sattu & Besan Manufacturing) |
| मसाला उत्पादन (Spice Production) |
| नमकीन उत्पादन (Namkeen Production) |
| जैम/जेली/सॉस उत्पादन (Jam/Jelly/Sauce Manufacturing) |
| नूडल्स उत्पादन (Noodles Manufacturing) |
| पापड़ एवं बड़ी उत्पादन (Papad 8 Bari Manufacturing unit) |
| आचार, मुरब्बा उत्पादन (Pickles Manufacturing Unit) |
| फलों के जूस की दुकान (Fruit juice shop) |
| मिठाई उत्पादन (Sweets Production) |
| लकड़ी के फर्निचर उद्योग (Wood Furniture Industry) |
| बढईगिरी (Carpentry) |
| बॉसका सामान, फर्निचर उत्पादन इकाई (bamboo Artidle and Furniture Manufacturing unit) |
| नाव निर्माण (Boat Maker) |
| बढई गिरी एवं लकड़ी के फर्निचर (Carpentry & Wood Furniture Workshop) |
| बेंत का फर्निचर निर्माण (Cane Furniture Manufacturing) |
| निर्माण उद्योग (Construction Industries) |
| सीमेन्ट का जाली, दरवाजा एवं खिड़की इत्यादि (cement Jalli, Doors, windows et.) |
| प्लास्टर ऑफ पेरिस का सामान (Plaster of Parisltem) |
| दैनिक उपमोक्ता सामग्री (Daily Consumer ltem) |
| डिटरजेन्ट पाउडर, साबुन एवं शैम्पु (Detergent Powder, Soap & Shampoo) |
| बिन्दी एव मेहंदी उत्पादन इकाई (&indi&Mehandi Manufacturing Uunit) |
| मोमबत्ती उत्पादन (Candle Manufacturing) |
| ग्रामीण इंजिनियरिंग (Rural Engg.) |
| कृषि यं निमाण (agriculture EquipmentManufacturing unt) |
| गेटग्रिल निरमीण एवं वेल्डिंग इकाई (Gate grillfabrication unit-/ Welding unit) |
| मधमक्खी का बक्सा निर्माण (Bee-Box Manufacturing) |
| आभूषण निर्माण वर्केशॉप (Gold Manufacturing Workshop) |
| स्टील का बॉक्स/ट्रंक/रैक निर्माण (Steel Box / Trunk/ Racks Manufacturing Unit) |
| स्टील का अलमीरा निर्माण (Steel Almirah Manufacturirg) |
| लोहार/हथौड़ा और टुल किट निर्माण (Blacksmith/Hammer and Tool Kt Make) |
| इलेक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रॉनमिक्स एवं आई टी आघारित (Electrical & Electronics and I Based) |
| बिजली पंखा एसेम्बलिंग (Electrical fFan assembling) |
| स्टेबिलाइजर/इनवर्टर/ यूपीएस/ सीवीटी एसैम्बलिंग (Stabilizer/Inverter/ UPS/ CVT 28 assembling) |
| आईटी बिजनेस केन्द्र (IT Business Centre) |
| रिपेयरिंग एवं मेन्टनेंस (Repair & Maintenance) |
| मोबाईल ‘एवं चार्जर रिपेयरिंग (Mobile Repairing& Mobile Charger Making) |
| ऑटो गैरेज (Auto Garage) |
| एयर कंडिसन रिपेयरिंग (Air Conditioner repair Service) |
| टू-व्हीलर रिपेयरिंग (Two Wheeler Repairing Shop) |
| टायर रिट्रेडिग (Tyre Vulcanizing / Retread) |
| डीजल इंजन (Repair of Diesel Engines & Pump Sets) |
| बिजली मोटर बाइडिंग (Motor winding) |
| ताला/चाभी की मरम्मति (Key Maker/Locksmith) |
| सेवा उद्योग (Service Indsutry) |
| सैलून (Barber Shop (Saloon) |
| ब्यूटीपार्लर (Beauty Parlour) |
| ढाबा/होटल रेस्टोेन्ट/फुड (Establishment of Dhaba/ Hotel/Restaurant/Food on Wheels) |
| ड्राईक्लीनिंग/लॉन्ड्री (Dry Cleaning/Laundry) |
| राजमिस्त्री (Mason) |
| विविध उत्पाद (Misc. Products) |
| केला रेशा निर्माण (Banana Fibre) |
| फूल का माला/सजावटी माल निर्माण (Garland Maker) |
| सोना/चांदी जेवर (Gold/Silver Jewellery making Unit) |
| टेक्सटाईल एवं होजरी उत्पाद (Textiles and Hosiery Products) |
| रेडिमेड वस्त्र निर्माण (Readymade garments) |
| कसीदाकारी (Knitting Machines & Garments) |
| बेडसीड तकिया कवर निर्माण (Bed Sheet with Pillow Covers Set) |
| मच्छरदानी/मछली पकड़ने का जाल निर्माण (Mosquito Net/ Fishing Net Manufacturing) |
| चमड़ा एवं इससे सांबंधित उत्पाद (Leather and semi Leather Products) |
| चमड़े के जैकेटस निर्माण (Leather Garments) |
| चमड़े के बैग, बेल्टस, वालेट एव गलोब्स आदि निर्माण (leather Accesories like Bags, Belts, Wallets & Gloves etc.) |
| चमडे एवं रेक्सीन का सीट कवर निर्माण (Leather and Rexin Sheets Cover for Vehicles) |
| हस्तशिल्प (Handicraft) |
| काष्ठ कला आधारित उदयोग (Wood based Craft industries) |
| पत्थर की मर्ति निर्माण (Stone based) |
| जूट आधारित क्राफ्ट (ute based) |
| लाह चड़ी निर्माण (Lac Bangles) |
| गुड़िया और खिलौना निर्माण (Doll and Toy Maker) |
| टोकड़ी/।चटाइ/झाड़ का f (Basket/Mat/Broom Maker/Coir Weaver) |
| कुम्हार (मिट्टी का बर्तन/ खिलौना निर्माण) (Potter) |
| अन्य |
| (राज्य अनुश्रवण समिति द्वारा निर्धारित अन्य कोई व्यवसाय) |
बिहार लघु उद्योग योजना को 2023-24 में शुरू की गई थी और उस समय इसके लिए 250 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। 2024-25 में यह बजट बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये हो गया है।
बिहार लघु उद्यमी योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल दिनांक 19 फरवरी, 2025 से 05 मार्च, 2025 तक खुला रहेगा आवेदन करने के लिए यंहा क्लिक करें।
बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये मिल सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
The post Bihar Laghu Udyami Yojana 2025: सरकार बिजनेस के लिए दे रही 2 लाख, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Ayushman Card कैसे बनाएं? कैसे कराएं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) यानी प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारक को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। अब इस योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। अच्छी बात यह है कि बुगुर्ग की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले लगभग साढ़े चार करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह फैसला किया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं (ayushman card kaise banaen)।
| स्कीम का नाम | Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB PM-JAY) |
| स्कीम लॉन्च की तारीख | 23 सितंबर, 2018 |
| रजिस्टर्ड फैमिली | 10 करोड़ से ज्यादा परिवार |
| हेल्पलाइन नंबर | 1800-111-565, 14555 |
| एड्रेस | National Health Authority of India, 3rd, 7th and 9th Floor, Tower-L, Jeevan Bharati Building, Connaught Place, New Delhi – 110001 |
| वेबसाइट | https://www.pmjay.gov.in |
अगर किसी परिवार में पहले से कोई आयुष्मान कार्ड धारक है और उस परिवार में 70 साल से अधिक उम्र का कोई बुजुर्ग है, तो उस बुजुर्ग को भी अलग से 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त हेल्थ कवरेज मिलेगा। अगर घर में एक से ज्यादा बुजुर्ग हैं तो ऐसी स्थिति में 5 लाख रुपये का कवरेज दोनों के बीच साझा किया जाएगा। इस योजना का लक्ष्य 6 करोड़ सीनियर सिटिजन्स वाले लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर का फायदा देना है।

आयुष्मान कार्ड के फायदे तो हमने जान लिए, लेकिन अब सवाल उठता है कि आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं? वहीं कई लोग यह भी सवाल करते हैं कि आयुष्मान कार्ड अप्लाई (Ayushman Card Apply) कैसे करें या फिर आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई (Ayushman Card Online Apply) कैसे करें आदि? ऐसे में आगे जो प्रोसेस हमने बताया है लोगों के इन्हीं सवालों का जवाब देता है।
अगर आपके राज्य में प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना चल रही हैं, तो आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पात्रता की जांच करनी होगी या फिर इसके लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र, सरकारी अस्पताल या फिर आयुष्मान भारत के पैनल पर मौजूद अस्पताल में जाना होगा। यहीं से आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह योजना भारत सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई है। इसलिए नामांकन की कोई प्रक्रिया नहीं है। लाभार्थियों का चयन SECC 2011 के आधार पर किया जाता है, जो RSBY (Rashtriya Swasthya Bima Yojana) योजना का हिस्सा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं, तो इन स्टेप को फॉलो करें:
स्टेप- 1: PMJAY योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://pmjay.gov.in/) पर जाएं। फिर यहां टॉप पर आपको “Am I Eligible” आइकन पर क्लिक करें।

स्टेप- 2: इसके बाद कॉन्टैक्ट डिटेल दर्ज करें और ओटीपी जनरेट करें।
स्टेप- 3: अब आप जिस राज्य में रह रहे हैं, उसे सलेक्ट कर लें।
स्टेप- 4: इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, HHD नंबर या अपना राशन कार्ड नंबर सर्च करें।
स्टेप- 5: फिर रिजल्ट बताएगा कि क्या आप PMJAY योजना के लिए योग्य हैं या नहीं। अगर आप योग्य हैं, तो फिर अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

स्टेप- 6: फिर वेबसाइट पर ‘बेनिफिशियरी लॉगइन’ पर जाएं। यहां सामने नया पेज खुल कर आएगा, इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो आधार कार्ड से लिंक हो और ओटीपी वेरिफाई करें।
स्टेप- 7: इसके बाद E-KYC का ऑप्शन देखने को मिलेगा, इस पर क्लिक करें और ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप- 8: फिर नया पेज खुल कर आएगा, इसमें उस सदस्य का नाम सलेक्ट करें, जिसका आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं।
स्टेप- 9: यहां पर ई- केवाईसी का आइकन मिलेगा, इस पर क्लिक करें और लाइव फोटो के लिए कंप्यूटर फोटो के आइकन पर क्लिक करके सेल्फी अपलोड कर दें।
स्टेप- 10 : फिर आपको एडिशनल ऑप्शन का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें और आवेदन फार्म में मांगी गई सारी जानकारी सही से दर्ज कर लें।
स्टेप- 11: फिर ‘सबमिट’ के बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाने के बाद अपने मोबाइल फोन में आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, आप चाहें, तो आयुष्मान भारत योजना कंज्यूमर सर्विस नंबर 1800-111-565 या 14555 पर संपर्क कर सकते हैं या आप पैनल में शामिल किसी भी हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स (EHCP) से संपर्क कर सकते हैं।
PMJAY योजना देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए शुरू की गई है। यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 पर आधारित है। आयुष्मान भारत योजना की पात्रता के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं, जो इस प्रकार हैंः
सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 (एसईसीसी 2011) में सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर परिवारों की रैंकिंग शामिल है। ग्रामीण परिवारों को उनकी सात मानदंडों की स्थिति के आधार पर रैंक किया गया है। इनमें से यह योजना उन सभी लाभार्थियों को कवर करती है, जो कम से कम एक श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।
योजना के तहत शहरी परिवारों को व्यवसाय के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। नीचे श्रमिकों की 11 व्यावसायिक श्रेणियां दी गई हैं, जो आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं:
PMJAY योजना के माध्यम से कैशलेस, पेपरलेस और पोर्टेबल लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना गोल्डन कार्ड (Ayushman Bharat Yojana Golden Card) जारी किया जाता है। PMJAY ई-कार्ड में मरीज की सभी आवश्यक जानकारी होती है। लिस्टेड अस्पताल में इलाज का लाभ उठाने के लिए आपको यह कार्ड दिखाना जरूर है। आयुष्मान भारत योजना गोल्डन कार्ड को डाउलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप- 1: PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट (https://bis.pmjay.gov.in/BIS/mobileverify) पर जाएं और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।

स्टेप- 2: ओटीपी जनरेट करने के लिए ‘कैप्चा कोड’ दर्ज करें।
स्टेप- 3: HHD कोड का विकल्प चुनें।
स्टेप- 4: कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को एचएचडी कोड प्रदान करें, जहां वे एचएचडी कोड और अन्य डिटेल की जांच करेंगे।
स्टेप- 5: इसके बाद सीएससी प्रतिनिधि, जिन्हें आयुष्मान मित्र के नाम से जाना जाता है, बाकी प्रक्रिया को वे पूरा करेंगे।
स्टेप- 6: आयुष्मान भारत कार्ड पाने के लिए आपको 30 रुपये का भुगतान करना होगा।
PMJAY योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर इन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी:

आपका नाम PMJAY List 2024 में है या नहीं, इसे जांचने के लिए निम्न तरीकों को फॉलो कर सकते हैंः

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC): निकटतम सीएससी पर जाएं या फिर आप किसी भी लिस्टेड अस्पताल में जाकर जांच कर सकते हैं कि हेल्थकेयर स्कीम के लिए पात्र हैं या नहीं।
हेल्पलाइन नंबर: योजना के लिए आपकी पात्रता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए PMJAY हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं। आप 14555 या 1800-111-565 पर संपर्क कर सकते हैं।
ऑनलाइन: अपना नाम जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://www.pmjay.gov.in/) पर जाएं और जांचें कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं ।
आयुष्मान भारत योजना पूरे भारत में लागू है, लेकिन देश के कुछ राज्य जिनमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल ने इस योजना को लागू नहीं किया है, जिसके चलते यह योजना इन राज्यों में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दिल्ली, पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के सभी राज्यों में इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
आयुष्मान भारत योजना जिस-जिस राज्य में लागू है उस राज्य के भूमिहीन नागरिक, दिव्यांग सदस्तय ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति, अनुसूचित जाति, जनजाति, कच्चे मकान में रहने वाले, दिहाड़ी मजदूर, निराश्रित, आदिवासी और ट्रांसजेंडर लोगों को इस योजना का लाभ मिलता है।
PMJAY में अपना मोबाइल नंबर बदलने के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी (SHA) से संपर्क करना होगा।
अगर आप योजना के लाभार्थी हैं, तो अपना डाटा अपडेट करने के लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर विजिट करना होगा या आप आयुष्मान भारत हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800-111-565 पर कॉल कर सकते हैं।
Ayushman Bharat Scheme के तहत कार्ड होल्डर को मेडिकल केयर सर्विस मिलती है, जिनमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में, डे-केयर सर्जरी, नवजात शिशु सेवाएं आदि शामिल हैं।
PMJAY के लिए योग्य फैमिली एक डेडिकेटेड आईडी कार्ड दिया जाताहै। अस्पताल में भर्ती होने के समय पीएमजेएवाई ई-कार्ड दिया जाएगा।
HH आईडी या Household ID number उन परिवारों को दिया जाता है, जिनकी पहचान SECC के तहत की जाती है और इसमें 24 अंक होते हैं।
आयुष्मान कार्ड योजना के तहत कैंसर, दिल की बीमारियां, किडनी की बीमारियां, मोतियाबिंद,डेंगू,मलेरिया चिकुनगुनिया जैसी कई अन्य गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाता है। बुजुर्गों के लिए प्रोस्टेट कैंसर, घुटने और कूल्हे का रिप्लेसमेंट, पीडियाट्रिक सर्जरी,स्कल बेस सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, जैसी बड़ी सर्जरी भी योजना के तहत शामिल हैं।
हां, यह योजना पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करती है।
कॉस्मेटिक सर्जरी, drug rehabilitation, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और अंग प्रत्यारोपण जैसी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को आयुष्मान भारत योजना से बाहर रखा गया है।
आयुष्मान कार धारकों के लाभार्थी को कोई मृत्यु लाभ नहीं मिलता है।
The post Ayushman Card कैसे बनाएं? कैसे कराएं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post PM Kisan Yojana : पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Yojana) के तहत सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके तहत प्रत्येक चार महीने पर सभी छोटे और सीमांत किसानों के अकाउंट में 2000-2000 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं यानी साल में तीन बार 2000 रुपये बैंक खाते में डाले जाते हैं। पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करना चाहते हैं या फिर PM-Kisan Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं PM-Kisan Yojana रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी, स्टेटस चेक, लाभ से जुड़ी पूरी जानकारी:
| योजना की शुरुआत | 1 दिसंबर 2018 |
| संबंधित मंत्रालय | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| लाभ | साल में 6,000 रुपये (2000 रु 3 किस्तों में) |
| लाभार्थी | छोटे और सीमांत किसान (एसएमएफ) |
| पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर | 155261 |
| पीएम किसान टोल फ्री नंबर | 18001155266 |
| पीएम किसान लैंडलाइन नंबर | 011-23381092 and 23382401 |
| वेबसाइट | www.pmkisan.gov.in |
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसमें 9.4 करोड़ किसानों के खाते में सीधे 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। अब बात पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त की करें, तो यह हर चार महीने पर जारी किया जाता है। इस हिसाब से देखें, तो अगली किस्त फरवरी 2025 में आ सकती है।
हाल में मीडिया में आए रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार दौरे पर होंगे। इस दौरान वे कई कृषि कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विभिन्न राज्य विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। साथ ही, वहीं से PM Kisan योजना की 19वीं किस्त को भी जारी करेंगे। बता दें इस योजना के जरिए किसानों को प्रत्येक वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
PM-Kisan Yojana की बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, इसे आप आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक सरकारी वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

स्टेप-2: साइट को ओपन करने के बाद होम पेज पर ही नीचे की तरफ ‘फार्मर्स कॉर्नर’ में जाएं।
स्टेप-3: ‘फार्मर्स कॉर्नर’ में आपको ‘Beneficiary List’ का विकल्प दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें।

स्टेप-4: इसके अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

स्टेप-5: ये सभी डिटेल दर्ज करने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें और आपको पूरी सूची मिल जाएगी। इसमें आप देख सकते हैं कि आपका नाम है या नहीं।
पीएम किसान योजना के लिए अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक करना आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो फिर स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: इसके बाद फॉर्मर्स कॉर्नर में know your status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप-3: अब एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, कैप्चा दर्ज करना होगा।
स्टेप-4: इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन स्टेटस को देख पाएंगे।
PM Kisan Yojana में मोबाइल नंबर से अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: सबसे पहले www.pmkisan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।

स्टेप-2: इसके बाद फार्मर कॉर्नर के अंतर्गत ‘know your status’ पर क्लिक करें।
स्टेप-3: इसके बाद अपना रजिस्टर नंबर, कैप्चा दर्ज करने के बाद ‘गेट डाटा’ पर क्लिक करें। इसके बाद अपना स्टेटस देख पाएंगे।

स्टेप-4: अगर आपको अपना रजिस्टर नंबर पता नहीं है, तो फिर ‘know your status’ वाले पेज पर ही आपको ‘Know your registration no’ का ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें।
स्टेप-5: इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, यहां पर आप ‘मोबाइल नंबर’ या फिर ‘आधार नंबर’ के जरिए रजिस्टर मोबाइल नंबर सर्च कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं

स्टेप-2: इसके बाद “New Farmer Registration” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर आपको Rural Farmer Registration और Urban Farmer Registration का ऑप्शन मिलेगा। अपने एरिया के हिसाब से इनमें से किसी एक को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-3: अब अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, स्टेट का नाम सलेक्ट करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर गेट ओटीपी पर टैप कर, ओटीपी दर्ज करें। रजिस्टेशन के लिए ऑथेंटिकेशन आधार के जरिए ही होगा।
स्टेप-4: इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
स्टेप-5: डाटा को क्रॉस-चेक करने के लिए deposit key पर क्लिक करें।
स्टेप-6: अंत में, ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें। अप्लाई करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इस दस्तावेज का प्रिंट ले लें।
किसान मोबाइल ऐप के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए इन स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: अपने डिवाइस पर प्ले स्टोर से PMKISAN GoI को डाउनलोड कर लें।

स्टेप-2: किसान मोबाइल ऐप को ओपन करें, ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें। यहां पर भी आपको Rural Farmer Registration और Urban Farmer Registration का ऑप्शन मिलेगा।
स्टेप-3: अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप-4: ‘कंटीन्यू’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5: कुछ बुनियादी डिटेल जैसे कि नाम, बैंक डिटेल, पता, आईएफएससी कोड इत्यादि दर्ज करें।
स्टेप-6: पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
स्टेप-7: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
इसके अलावा, निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जा सकते हैं। यहां एक आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था करनी होगी और प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। फिर वे इस योजना के तहत पंजीकरण करने के लिए गांव के पटवारियों, राजस्व अधिकारियों या अन्य सरकारी कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना के लिए अभी तक e-KYC नहीं करवाया है, तो फटाफट कर लें, नहीं तो पैसा अटक सकता है। ऑनलाइन ई-केवाईसी के नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें।
स्टेप-2: यहां होम पेज को थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर ‘फॉर्मर सेक्शन’ में आपको E-KYC का ऑप्शन दिखाई देगा।

स्टेप-3: अब आपको E-KYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप-4: इसके बाद इमेज कोड दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना है। अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
यदि आपके द्वारा दर्ज सभी जानकारी सही है, तो फिर आपका ईकेवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा। उसके बाद आप 15वीं किस्त आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC अनिवार्य है। अगर आप ऑनलाइन ईकेवाईसी नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर निकटतम सीएससी केंद्रों पर भी बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी करवा सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए निम्नलिखित किसान पात्र हैं:
पीएम किसान सम्मान योजना योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट इस प्रकार हैं:
पीएम किसान सम्मान निधि योजना साल में 3 बार जारी की जाती है। इसमें पीएम-किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो सालाना 6,000 रुपये है। यह पैसा हर साल तीन किस्तों – अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में उनके खाते में सीधे भेजा जाता है।
PMKSNY के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं, तो निम्न दस्तावेज को जमा कराना होगा-
यदि आपके पास पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधिक कोई सवाल है, तो फिर पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं।
हां, पीएम-किसान योजना के तहत Online (CSC) के माध्यम से सीधे खाते में जमा किया जाता है। प्रति किस्त 2,000 रुपये का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर होता है।
हां, योजना के तहत ग्रामीण और शहरी कृषि योग्य भूमि के बीच कोई अंतर नहीं है। इस तरह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्थित किसानों को भी इस योजना के तहत कवर किया गया है, बशर्ते कि शहरी क्षेत्रों में स्थित भूमि वास्तविक खेती के अंतर्गत हो।
नहीं, गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए उपयोग की जा रही कृषि भूमि इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं है। केवल वे किसान जिनके पास कृषि कार्यों के लिए उपयोग की जाने वाली कृषि योग्य भूमि है, वे ही योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए योग्य हैं।
The post PM Kisan Yojana : पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post घरेलू बिजली बिल माफी योजना क्या है? बिजली बिल में छूट कैसे प्राप्त करें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
घरेलू बिजली बिल माफी योजना (bijli bill mafi yojana) आज देश के कई राज्यों में लागू है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बिजली की सुविधा देने के साथ आर्थिक रूप से मदद पहुंचाना है ताकि वे जरूरत के अनुसार बिजली का उपयोग कर सकें। इस योजना के तहत लाभार्थियों की पूरी बिजली माफ कर दी जाती है या फिर बिजली बिल को आंशिक रूप से कम कर दिया जाता है। घरेलू बिजली बिल माफी योजना फिलहाल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में लागू कर दिया गया है। यदि आप भी घरेलू बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि बिजली बिल में छूट के लिए कैसे अप्लाई करें, तो इस आर्टिकल में हमने पूरी जानकारी दी है।
| योजना का विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | घरेलू बिजली बिल माफी योजना |
| लाभार्थी | गरीब और जरूरतमंद |
| उद्देश्य | सभी को सुचारू रूप से बिजली सेवा प्रदान करना और बिजली बिल में राहत देना |
| फायदा | बिजली बिल में छूट या पूरा बिजली बिल माफ |
| पात्रता | सभी बिजली उपभोक्ता आय व बिजली खपत के आधार पर |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन तरीका यहां बताया गया है |
| दस्तावेज | उपभोक्ता का बिजली बिल |
| परिचालन | राज्य सरकार बिजली बोर्ड द्वारा |
भारत के गरीब परिवारों को बिजली बिल से राहत देने या बिजली बिल के बोझ को कम करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बिजली बिल माफी योजना (bijli bill mafi yojana 2025) शुरू की गई है। इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों की बिजली बिल पूरी तरह से माफ कर दी जाती है या फिर उन्हें कुछ यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाती है जिससे कि निर्बाध रूप से उन्हें बिजली की आपूर्ति होती रहे। हालांकि अलग-अलग राज्यों में यह योजना अलग-अलग नाम से चलाई जा रही है। इस लेख में हमने उत्तर प्रदेश के बिजली बिल माफी योजना के बारे में जानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश में बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेने के लिए यदि आप ऑनलाइन apply करते हैं, तो तीन प्रक्रिया से आपको गुजरना होगा। जिसमें पहली प्रक्रिया है लॉगिन करना इसके लिए आईडी और पासवर्ड की जरूरत हागी। वहीं दूसरी प्रक्रिया है बिजली बिल माफी योजना के लिए अपनी योग्यता जांचना यानी कि एलिजिबिलिटी चेक करना। इसके बाद तीसरी प्रक्रिया है बिजली बिल माफी योजना के लिए अप्लाई करना या ओटीएस रजिस्ट्रेशन। सबसे पहले पहली प्रक्रिया को जानते हैं।
स्टेप 1: लॉगिन आईडी बनाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की वेबसाइट (uttar pradesh power corporation limited) पर जाना है। इसके लिए आप यहां क्लिक (https://www.uppclonline.com/dispatch/Portal/appmanager/uppcl/wss?_nfpb=true&_pageLabel=uppcl_static_home&pageID=ST_01) कर सकते हैं।
स्टेप 2: यहां सबसे पहले आपको लॉगिन करना होगा। यदि आपके पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड है, तो सीधे लॉगिन कर सकते हैं या फिर यहां दिए गए रजिस्टर बटन पर क्लिक कर अपना लॉगिन आईडी बना सकते हैं।

स्टेप 3: आईडी बनाने के लिए जैसे ही आप रजिस्टर बटन पर क्लिक करते हैं वैसे ही एक पेज खुलकर सामने आ जाएगा, जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी।
स्टेप 4: यहां सबसे पहले आपको अपने डिस्कॉम यानी कि बिजली सर्विस प्रदाता का नाम डालना होगा, जो ड्रॉप डाउन में आ जाएगा। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 5 डिस्कॉम हैं, जो बिजली मुहैया करा रही हैं। आपको अपने डिस्कॉम का नाम सलेक्ट करना है। जैसे कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड।

स्टेप 5: इसके बाद आपको बिजली विभाग द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर और बिल नंबर को डाल कर कंटिन्यू करना होगा। ये दोनों जानकारी आपके बिजली बिल पर मिल जाएंगे।
स्टेप 6: इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित कुछ जानकारी मांगी जाएगी और यहीं आपको पासवर्ड चुनने का भी ऑप्शन मिलेगा। आप अपनी पसंद का पासवर्ड रख सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 7: इसके बाद ओटीपी आएगा और उसे डालकर सबमिट करते ही आपका अकाउंट बन जाएगा।
बिजली बिल माफी योजना के लिए अप्लाई करने से पहले आपको अपनी योग्यता जांचनी होगी कि आपको यह लाभ मिलेगा या नहीं।
स्टेप 1: इसके लिए आपको लॉगिन करना है। लॉगिन करने के लिए आप ऊपर दिए गए होम बटन को क्लिक कर होम पेज पर जा सकते हैं और वहां से लॉगिन को क्लिक कर सकते हैं।

स्टेप 2: इसके बाद एक पेज खुल जाएगा, जिसमें सबसे पहले आपको अपना डिस्कॉम यानी कि बिजली सेवा प्रदाता कंपनी का चुनाव करना है, फिर यहां बिजली बिल पर दिए गए अकाउंट नंबर और आपने जो पासवर्ड बनाया था उसे दर्ज कर नीचे दिए गए कैप्चा कोड को सॉल्व करके भरना है। इसके बाद नीचे दिए गए लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: लॉगिन में सफल होते ही लॉगिन करने वाले का नाम बताएगा और इसके बाद आपको नीचे की ओर जाना है।
स्टेप 4: यहां नीचे लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में ओटीएस यानी वन टाइम सेटलमेंट का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 5: क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको कुछ जानकारी देनी होगी। इसमें सबसे पहले अपने डिस्ट्रिक्ट यानी जिला का नाम डालना। इसके बाद बिजली बिल पर दिए गए अकाउंट नंबर को दर्ज और नीचे दिए गए कैप्चा को सॉल्व कर भरने के बाद चेक एलिजिबिलिटी पर क्लिक करना है।
स्टेप 6:क्लिक करने के साथ ही आपके स्क्रीन पर सूचना आ जाएगी। यदि आप उत्तर प्रदेश में बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेने के योग्य हैं, तो आपको कांग्रेचुलेशन लिखकर आ जाएगा।
स्टेप 6: इसी के नीचे आपके बिजली बिल का अकाउंट नंबर, जिसके नाम से कनेक्शन है उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर आ जाएगा। उसके नीचे ही आपका जितना बिजली बिल बकाया है उसकी जानकारी आ जाएगी और इसके साथ में ही आपको कितना छूट मिलेगा उसे भी बता दिया जाएगा।
एक बार एलिजिबिलिटी चेक होने के बाद आपको ओटीएस के लिए रजिस्ट्रेशन करना है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप 1: आपको सबसे पहले उसी पेज पर नीचे आना है। जिसमें आपने एलिजिबिलिटी चेक किया था।
स्टेप 2: यहां नीचे आने पर आपके सामने कुछ जानकारी आ जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि आप यदि आप एकमुश्त पैसा भरते हैं, तो कितना जमा करना होगा। वहीं यदि आप किस्तों में बिजली बिल जमा करेंगे, तो कितना जमा करना होगा और कितने का किस्त बनेगा।
स्टेप 3: आप एकमुश्त में बिजली भी भरते हैं या फिर किस्तों में आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन का पैसा जमा करना ही होगा।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन शुल्क अलग से नहीं है, बल्कि आपके कुल बिजली बिल का ही भाग होता है। ऐस में यहां आपको जानकारी दे दी जाएगी कि कुल बिजली बिल में कितना आपका बकाया बिजली बिल है, कितना रजिस्ट्रेशन का पैसा है और कितनी छूट आपको मिल रही है।
स्टेप 5: अब नीचे आकर आपको प्रोसीड रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही यह आपको एक पेज पर ले जाएगा जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।
स्टेप 6: यहां सबसे पहले आपको अपने जिला का नाम दर्ज करना है। उसके बाद अकाउंट नंबर और पासवर्ड डालने के बाद कैप्चा सॉल्व करके भर कर नीचे दिए गए लॉगिन बटन को क्लिक करना है। इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। अब आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क सबसे पहले पेड करना है।
स्टेप 7: लॉगिन होने के बाद अब आप सलेक्ट कर सकते हैं कि एकमुश्त बिजली बिल जमा कर रहे हैं या फिर किस्तों में। यहां अपने पसंद का विकल्प को चुन कर सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क को भरना है।
स्टेप 8: विकल्प का चुनाव करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क खुद ही आ जाएगा। अब आपको नीचे जाना है और पे नाउ पर क्लिक करना है। इसके साथ एक नया पेज खुलेगा जहां आपके अकाउंट नंबर और शुल्क की राशि बता दी जाएगी। यहीं नीचे आपको सबमिट का बटन मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 9: इसके बाद फिर नीचे पे नाउ दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आप पेमेंट ऑप्शन चले जाते हैं, जहां से आप अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या फिर क्यूआर कोर्ड से पेमेंट कर सकते हैं।
स्टेप 10: रजिस्ट्रेशन शुल्क पेमेंट करने के बाद आपको डिस्काउंट बिल भरना है। इसके लिए आप चाहें, तो अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर पर यूपीपीसीएल ऑनलाइन टाइप कर सकते हैं। जहां पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट आएगी, आपको उसे ओपेन कर लेना है या फिर यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सीधा वेबसाइट पर जा सकते हैं।
स्टेप 11: इस पेज पर सबसे पहले आपको ड्रॉप डाउन से अपने डिस्ट्रिक्ट का नाम सलेक्ट करना है। जिला सलेक्ट करते ही आपके डिस्कॉम का नाम आ जाएगा। अब आप अपना अकाउंट नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा सॉल्व करके डालें। इसके बाद नीचे दिए गए व्यू बटन को क्लिक करें।
स्टेप 11: क्लिक करने के साथ ही आपके सामने जानकारी आ जाएगी कि आपको कितना बिल पे करना है। एक बार देय शुल्क चेक करने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 12: क्लिक करने के साथ ही आपकी पूरी डिटेल आ जाएगी और आपको उसे चेक कर नीचे दिए गए सबमिट बटन पर फिर से क्लिक कर देना है। इसके बाद नीचे एक और सबमिट का आप्शन मिलेगा उसे क्लिक करना है।
स्टेप 13: इसके साथ अी साथ ही पेमेंट पेज पर आ जाएंगे जहां से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या फिर क्यूआर कोर्ड के माध्यम से आप अपने बकाये राशी का पेमेंट कर सकते हैं।
इस तरह आप उत्तर प्रदेश के घरेलू बिजली बिल माफी योजना का लाभ ले सकते हैं और बिजली बिल में छूट प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी पोर्टल: यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी पोर्टल: यहां क्लिक करें
The post घरेलू बिजली बिल माफी योजना क्या है? बिजली बिल में छूट कैसे प्राप्त करें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>