
बिहार सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार की तलाश में पलायन करने से रोकने के लिए एक खास योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम बिहार लघु उद्यमी योजना (Bihar Laghu Udyami Yojana 2025) है। इस योजना के तहत राज्य सरकार, इच्छुक उम्मीदवारों को अपना स्वयं का बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये (2,00,000 Rs) तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। अगर आप भी बिहार से हैं और अपने काम शुरू करना चाहते हैं तो आइए आगे आपको बताते हैं बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए कैसे ऑनलाइन अप्लाई करें (Bihar Laghu Udyami Yojana ke liye kaise online apply karen), कितना पैसा मिलेगा, कैसे लिस्ट चेक करें (Bihar Laghu Udyami Yojana ke liye kaise list check karen), कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत आपको होगी।
Bihar Laghu Udyami Yojana 2025
| स्कीम का नाम | बिहार लघु उद्यमी योजना (Bihar Laghu Udyami Yojana) |
| स्कीम लॉन्च की तारीख | 19 February 2025 |
| हेल्पलाइन नंबर | 18003456214 |
| एड्रेस | तकनीकी विकास निदेशालय, उद्योग विभाग, विकास भवन, द्वितीय तल, नया सचिवालय, नेहरू पथ, पटना, बिहार- 800015 |
| वेबसाइट | https://www.pmjay.gov.in |
बिहार लघु उद्यमी योजना (Bihar Laghu Udyami Yojana) क्या है?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य सरकार (बिहार सरकार) की एक महत्वकांक्षी योजना है। बिहार लघु उद्यमी योजना का मुख्य मकसद राज्य के लोगों को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने में मदद करना है। अक्सर, लोग बैंक से लोन लेना चाहते हैं, लेकिन कोलेटरल सिक्योरिटी (गिरवी रखने की जरूरत) और मार्जिन मनी (अपनी ओर से कुछ रकम देने की शर्त) के कारण उन्हें दिक्कत होती है। इस योजना के तहत सरकार बिना किसी गिरवी की शर्त के 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दे रही है।
इससे छोटे बिजनेस शुरू करने वालों को पैसा जुटाने की टेंशन नहीं होगी। साथ ही, बैंकों से लोन मिलने में भी आसानी होगी, क्योंकि सरकार इसकी गारंटी देगी। इस योजना का मकसद राज्य के लोगों को रोजगार के नए मौके देना, पलायन रोकना और आर्थिक तरक्की को बढ़ावा देना है।
बिहार लघु उद्यमी योजना (Bihar Laghu Udyami Yojana) में कितना पैसे मिलते हैं?
बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत राज्य सरकार 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे लाभार्थी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सके। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है और हर किस्त के सही उपयोग के बाद ही अगली किस्त जारी की जाती है।
किस्तों का वितरण इस प्रकार होगा:
- पहली किस्त: परियोजना लागत का 25% – इस राशि का उपयोग Toolkit/Machine खरीदने के लिए किया जाएगा।
- दूसरी किस्त: परियोजना लागत का 50% – यह किस्त व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए दी जाएगी।
- तीसरी किस्त: परियोजना लागत का 25% – अंतिम किस्त, जब पहले दो किस्तों का सही उपयोग हो चुका होगा तब मिलेगी।
अतिरिक्त सहायता:
- प्रशिक्षण (Training) के लिए अलग से 5% का बजट रखा गया है, ताकि लाभार्थियों को अपने उद्योग को सही ढंग से चलाने की जानकारी मिल सके।
- इस योजना के तहत सरकार यह सुनिश्चित करती है कि दी गई राशि का सही उपयोग हो और उद्यमी को अपना व्यवसाय स्थापित करने में कोई बाधा न आए।
बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए आवेदन कैसे करें (Bihar Laghu Udyami Yojana online apply) ?
यहां हमने बिहार उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई (Bihar Laghu Udyami Yojana online apply ka tarika) करने का तरीका स्टेप-बाई-स्टेप बताया है।
- बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे।
- सबसे पहले उद्यम योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/ पर जाएं
- इसके बाद यहां Log-in/पंजीकरण से BLUY के बटन पर क्लिक करें
- बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए पहले Online Registration करना होगा
- इसके लिए आपको अपना आधार नंबर डालना होगा, फिर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आपको ध्यान से भरना है। उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही ढंग से दें।
- आपको बता दें कि जैसे ही बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए आवेदन खुलेंगे, आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- इसकी जानकारी आपको https://udyami.bihar.gov.in/ की ‘नवीनतम अपडेट’ और ‘महत्वपूर्ण सूचनाएं’ में मिल जाएगी।
- लॉग-इन करने के बाद Online Application Form खुलेगा, उसमें अपनी जानकारी भरें
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की कॉपी और Self Declaration Form को अपलोड करें
- फॉर्म Submit करने के बाद Acknowledgement Slip का प्रिंट आउट निकालना होगा।
बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए लिस्ट में नाम कैसे आएगा?
- लिस्ट में नाम के लिए चयन कंप्यूटर (Computerised Randomisation) से होगा
- संबंधित साल के लिए लिस्ट में नाम पूरा होने के बाद 20% को Waiting List में डाला जाएगा।
- योजना के लिए चयन 2011 की जाति आधारित गणना के आधार पर होगा।
- एक परिवार से एक ही को योजना का लाभ मिलेगा। यहां परिवार से मतलब पति, पत्नी, अविवाहित बेटा और बेटी है।
- लिस्ट में नाम आने के बाद काम शुरू करने के लिए पैसा 3 किस्तों में दिया जाएगा।
- लाभार्थियों की ट्रेनिंग प्रति यूनिट 5 फीसदी की दर से खर्च किया जाएगा।
बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए पात्रता क्या है?
बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना में 60 से अधिक लघु उद्योगों को शुरू करने का विकल्प दिया गया है, जिससे लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।
पात्रता शर्तें नीचे बताई गई हैं।
- आवेदन की तिथि को आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए और आधार कार्ड पर बिहार का पता दर्ज होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी की पारिवारिक मासिक आय 6,000 रुपये से कम होनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम प्राधिकारी से आय प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
- परिवार में एक ही व्यक्ति को इस लाभ को ले सकता है।
- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभ पाने वाले लोग इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना या बिहार लघु उद्यमी योजना में से एक के लिए ही आवेदन किया जा सकता है।
बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत कौन-कौन से उद्योग शुरू किए जा सकते हैं?
इस योजना में 60 से अधिक लघु उद्योगों को शुरू करने का विकल्प दिया गया है, जिससे लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।
| उत्पाद का नाम |
| खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) |
| आटा, सतु एवं बेसन उत्पादन (Alta, Sattu & Besan Manufacturing) |
| मसाला उत्पादन (Spice Production) |
| नमकीन उत्पादन (Namkeen Production) |
| जैम/जेली/सॉस उत्पादन (Jam/Jelly/Sauce Manufacturing) |
| नूडल्स उत्पादन (Noodles Manufacturing) |
| पापड़ एवं बड़ी उत्पादन (Papad 8 Bari Manufacturing unit) |
| आचार, मुरब्बा उत्पादन (Pickles Manufacturing Unit) |
| फलों के जूस की दुकान (Fruit juice shop) |
| मिठाई उत्पादन (Sweets Production) |
| लकड़ी के फर्निचर उद्योग (Wood Furniture Industry) |
| बढईगिरी (Carpentry) |
| बॉसका सामान, फर्निचर उत्पादन इकाई (bamboo Artidle and Furniture Manufacturing unit) |
| नाव निर्माण (Boat Maker) |
| बढई गिरी एवं लकड़ी के फर्निचर (Carpentry & Wood Furniture Workshop) |
| बेंत का फर्निचर निर्माण (Cane Furniture Manufacturing) |
| निर्माण उद्योग (Construction Industries) |
| सीमेन्ट का जाली, दरवाजा एवं खिड़की इत्यादि (cement Jalli, Doors, windows et.) |
| प्लास्टर ऑफ पेरिस का सामान (Plaster of Parisltem) |
| दैनिक उपमोक्ता सामग्री (Daily Consumer ltem) |
| डिटरजेन्ट पाउडर, साबुन एवं शैम्पु (Detergent Powder, Soap & Shampoo) |
| बिन्दी एव मेहंदी उत्पादन इकाई (&indi&Mehandi Manufacturing Uunit) |
| मोमबत्ती उत्पादन (Candle Manufacturing) |
| ग्रामीण इंजिनियरिंग (Rural Engg.) |
| कृषि यं निमाण (agriculture EquipmentManufacturing unt) |
| गेटग्रिल निरमीण एवं वेल्डिंग इकाई (Gate grillfabrication unit-/ Welding unit) |
| मधमक्खी का बक्सा निर्माण (Bee-Box Manufacturing) |
| आभूषण निर्माण वर्केशॉप (Gold Manufacturing Workshop) |
| स्टील का बॉक्स/ट्रंक/रैक निर्माण (Steel Box / Trunk/ Racks Manufacturing Unit) |
| स्टील का अलमीरा निर्माण (Steel Almirah Manufacturirg) |
| लोहार/हथौड़ा और टुल किट निर्माण (Blacksmith/Hammer and Tool Kt Make) |
| इलेक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रॉनमिक्स एवं आई टी आघारित (Electrical & Electronics and I Based) |
| बिजली पंखा एसेम्बलिंग (Electrical fFan assembling) |
| स्टेबिलाइजर/इनवर्टर/ यूपीएस/ सीवीटी एसैम्बलिंग (Stabilizer/Inverter/ UPS/ CVT 28 assembling) |
| आईटी बिजनेस केन्द्र (IT Business Centre) |
| रिपेयरिंग एवं मेन्टनेंस (Repair & Maintenance) |
| मोबाईल ‘एवं चार्जर रिपेयरिंग (Mobile Repairing& Mobile Charger Making) |
| ऑटो गैरेज (Auto Garage) |
| एयर कंडिसन रिपेयरिंग (Air Conditioner repair Service) |
| टू-व्हीलर रिपेयरिंग (Two Wheeler Repairing Shop) |
| टायर रिट्रेडिग (Tyre Vulcanizing / Retread) |
| डीजल इंजन (Repair of Diesel Engines & Pump Sets) |
| बिजली मोटर बाइडिंग (Motor winding) |
| ताला/चाभी की मरम्मति (Key Maker/Locksmith) |
| सेवा उद्योग (Service Indsutry) |
| सैलून (Barber Shop (Saloon) |
| ब्यूटीपार्लर (Beauty Parlour) |
| ढाबा/होटल रेस्टोेन्ट/फुड (Establishment of Dhaba/ Hotel/Restaurant/Food on Wheels) |
| ड्राईक्लीनिंग/लॉन्ड्री (Dry Cleaning/Laundry) |
| राजमिस्त्री (Mason) |
| विविध उत्पाद (Misc. Products) |
| केला रेशा निर्माण (Banana Fibre) |
| फूल का माला/सजावटी माल निर्माण (Garland Maker) |
| सोना/चांदी जेवर (Gold/Silver Jewellery making Unit) |
| टेक्सटाईल एवं होजरी उत्पाद (Textiles and Hosiery Products) |
| रेडिमेड वस्त्र निर्माण (Readymade garments) |
| कसीदाकारी (Knitting Machines & Garments) |
| बेडसीड तकिया कवर निर्माण (Bed Sheet with Pillow Covers Set) |
| मच्छरदानी/मछली पकड़ने का जाल निर्माण (Mosquito Net/ Fishing Net Manufacturing) |
| चमड़ा एवं इससे सांबंधित उत्पाद (Leather and semi Leather Products) |
| चमड़े के जैकेटस निर्माण (Leather Garments) |
| चमड़े के बैग, बेल्टस, वालेट एव गलोब्स आदि निर्माण (leather Accesories like Bags, Belts, Wallets & Gloves etc.) |
| चमडे एवं रेक्सीन का सीट कवर निर्माण (Leather and Rexin Sheets Cover for Vehicles) |
| हस्तशिल्प (Handicraft) |
| काष्ठ कला आधारित उदयोग (Wood based Craft industries) |
| पत्थर की मर्ति निर्माण (Stone based) |
| जूट आधारित क्राफ्ट (ute based) |
| लाह चड़ी निर्माण (Lac Bangles) |
| गुड़िया और खिलौना निर्माण (Doll and Toy Maker) |
| टोकड़ी/।चटाइ/झाड़ का f (Basket/Mat/Broom Maker/Coir Weaver) |
| कुम्हार (मिट्टी का बर्तन/ खिलौना निर्माण) (Potter) |
| अन्य |
| (राज्य अनुश्रवण समिति द्वारा निर्धारित अन्य कोई व्यवसाय) |
सवाल-जवाब (FAQ)
बिहार लघु उद्योग योजना कब चालू हुई?
बिहार लघु उद्योग योजना को 2023-24 में शुरू की गई थी और उस समय इसके लिए 250 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। 2024-25 में यह बजट बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये हो गया है।
बिहार लघु उद्यमी योजना की डेट कब तक है?
बिहार लघु उद्यमी योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल दिनांक 19 फरवरी, 2025 से 05 मार्च, 2025 तक खुला रहेगा आवेदन करने के लिए यंहा क्लिक करें।
बिहार लघु उद्यमी योजना में लोन कैसे मिलेगा?
बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये मिल सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
लघु उद्योग योजना की लिस्ट कैसे देखें?
बिहार लघु उद्योग योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?
- आधार कार्ड
- आय का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर आरक्षित वर्ग से हैं तो)
- बैंक खाते की जानकारी
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- ईमेल-आईडी











