
अगर आप उत्तर प्रदेश (UP) के निवासी हैं, तो उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की वेबसाइट के माध्यम से अब घर बैठे न सिर्फ बिजली बिल (electricity bill) को चेक कर सकते हैं, बल्कि आप चाहें, तो यहीं से बिजली बिल (bijli bill) का भुगतान भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि UPPCL के तहत आने वाले डिस्कॉम में पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. शामिल हैं। ऑनलाइन बिजली बिल चेक (UPPCL bill check online) करना चाहते हैं, तो जानते हैं क्या है तरीकाः
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन बिजली बिल चेक
| आर्टिकल | Uppcl Online बिल चेक |
| विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन विभाग |
| लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक |
| लाभ | बिजली बिल चेक करना, बिजली बिल जमा करना आदि |
| टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर | 1912 |
| SMS सर्विस नंबर | 5616195 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppclonline.com |
UPPCL बिजली बिल कैसे देखें ऑनलाइन
UPPCL बिजली बिल चेक करने के लिए आपको यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। ऑनलाइन बिजली बिल चेक करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: सबसे पहले UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.uppclonline.com/) पर विजिट करें।
स्टेप-2: अगर आप नए यूजर हैं, तो यहां पर रजिस्ट्रेशन कर लें। ‘My Connection’ के तहत आपको लॉगइन और रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा। रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद Discome नाम, अकाउंट नंबर और बिल नंबर को दर्ज करना होगा। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद फिर लॉगइन वाले ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप-3: लॉगइन करने लिए आपको अपना Discom सलेक्ट करना होगा। इसके बाद अकाउंट नंबर और पासवर्ड दर्ज करें, फिर कैप्चा दर्ज करने के बाद लॉगइन करें।
स्टेप-4: लॉगइन के बाद आपको Insta Bill Payment वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप-5: यहां ऊपर बायीं तरफ कॉर्नर में district का ऑप्शन दिखाई देगा, ड्रॉप-डाउन से अपना जिला चुन लें। फिर 10-digit अकाउंट नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा दर्ज करने के बाद ‘View’ पर क्लिक करें। इसके बाद अपना bijli bill देख पाएंगे।
UPPCL बिजली बिल का भुगतान कैसे करें (Online)
ऑनलाइन बिजली बिल चेक करने के बाद बिल का भुगतान करना चाहते हैं, तो UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करेंः
स्टेप-1: UPPCL वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको ‘My Connection’ में जाकर लॉगइन करने होगा।
स्टेप-2: फिर Insta Bill Payment में जाना होगा और यहां district को सलेक्ट करने के बाद 10-digit अकाउंट नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। फिर ‘View’ से बिजली बिल देखने के बाद बिजली बिल का भुगतान करने के लिए Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-3: इसके बाद आपके सामने एक नया फेज खुल कर आएगा। यहां भी आपको डिस्कॉम का नाम, जिला का नाम, अकाउंट नंबर, नाम,ईमेल आईडी,मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
स्टेप-4: बिजली बिल जमा करने के लिए क्रेटिड कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट, यूपीआई, Phonepe आदि का ऑप्शन मिलता है, जिसे अपनी सुविधा के हिसाब से चुन सकते हैं। इसके बाद बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।
UPPCL बिजली बिल का भुगतान कैसे करें (e-wallets)
UPPCL इलेक्ट्रिसिटी बिल का भुगतान ई-वॉलेट के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: e-wallets से बिजली का बिल जमा करने के लिए Paytm, Amazon Pay, Mobikwik, Phonepe, Freecharge में किसी का भी उपयोग कर सकते हैं।
स्टेप-2: इसके बाद बिल पेमेंट वाले सेक्शन में जाने के बाद electricity पर क्लिक करें।
स्टेप-3: फिर अपने राज्य का नाम जैसे उत्तर प्रदेश और इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के नाम में UPPCL को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-4: अब आपको consumer id दर्ज करना होगा, फिर ‘fetch bill’ पर क्लिक करें।
स्टेप-5: स्क्रीन पर बिलिंग अमाउंट दिखाई देने लगेगा। फिर बिल का पेमेंट करने के लिए पेमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बार पेमेंट ऑप्शन का चुनाव, ओटीपी के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
UPPCL बिल डाउनलोड pdf कैसे करें
UPPCL Electricity Bill को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करना आसान है। इसके लिए नीचे दिए तरीके के फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: UPPCL की वेबसाइट पर जाने के बाद लॉगइन करना होगा। फिर इंस्टा बिल पेमेंट वाले ऑप्शन में जाना होगा।
स्टेप-2: यहां पर आपको जिले का नाम, अकाउंट नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि दर्ज करने के बाद View Bill वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-3: इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना होगा। फिर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। फिर download बटन पर क्लिक कर डुप्लीकेट बिजली बिल डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPCL बिजली बिल helpline number
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) से जुड़े हेल्पलाइन नंबर कुछ इस तरह हैंः
| टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर | 1912 |
| मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड | 1800-180-0440 |
| पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड | 1800-180-3002 |
| दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड | 1800-180-3023 |
| पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड | 1800-180-5025 |
सवाल-जवाब
भुगतान के बाद अपने UPPCL बिल की स्थिति कैसे जांच सकता हूं?
आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भुगतान के बाद अपने यूपीपीसीएल बिल की स्थिति की जांच कर सकते हैं। आपको ‘माय कनेक्शन’ टैब के अंतर्गत ‘लॉगइन’ विकल्प पर क्लिक करना होगा और बिल नंबर के साथ अपना खाता नंबर दर्ज करना होगा। फिर स्टेटस चेक पर क्लिक करें। इसके बाद अपने बिल की स्थिति जानने के लिए आवश्यक डिटेल देना होगा।
क्या मैं अपने मालिक/किरायेदार/रिश्तेदार/दोस्तों के लिए भुगतान कर सकता हूं?
हां, आप अपने मालिक, किरायेदार, रिश्तेदार और दोस्तों के लिए बिजली बिल का भुगतान करने के लिए कंज्यूमर आईडी नंबर और लॉगइन पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
मैं अपना यूपीपीसीएल खाता कैसे जांचूं?
आप यूपीपीसीएल ग्राहक सेवा नंबर 1912 या 0522 2287525 पर कॉल करके या [email protected] पर एक ईमेल भेजकर अपना यूपीपीसीएल खाता देख सकते हैं।
मैं अपना यूपीपीसीएल बिल ऑनलाइन कैसे जमा करूं?
आप अपना यूपीपीसीएल बिल वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
मैं अपना यूपीपीसीएल खाता कैसे सक्रिय करूं?
यदि रजिस्ट्रेशन के दौरान आपकी आईडी ‘पहले से ही रजिस्टर्ड’ दिखाती है, तो ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करें और अपनी खाता आईडी प्रदान करें और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें। सत्यापन के बाद आप एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
UPPCL में 12 अंकों का खाता नंबर क्या है?
यह वह खाता संख्या है, जो बताती है कि आप ग्रामीण या शहरी उपभोक्ता हैं, क्योंकि 10 अंक ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए हैं, जबकि 12 अंक शहरी उपभोक्ताओं के लिए है।
यूपीपीसीएल कस्टमर केयर नंबर क्या है?
यूपीपीसीएल का टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर 1800-180-8752 है।
UPPCL बिल भुगतान की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
UPPCL बिल भुगतान की प्रक्रिया एक या दो मिनट के भीतर हो जाती है।
क्या ई-वॉलेट से UPPCL बिलों का ऑनलाइन भुगतान करना सुरक्षित है?
हां, ई-वॉलेट एप्लिकेशन के माध्यम से अपने UPPCL बिल का भुगतान करना पूरी तरह से सुरक्षित है। बिल भुगतान पूरा करने के बाद यूजर्स को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है।






















