
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Yojana) के तहत सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके तहत प्रत्येक चार महीने पर सभी छोटे और सीमांत किसानों के अकाउंट में 2000-2000 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं यानी साल में तीन बार 2000 रुपये बैंक खाते में डाले जाते हैं। पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करना चाहते हैं या फिर PM-Kisan Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं PM-Kisan Yojana रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी, स्टेटस चेक, लाभ से जुड़ी पूरी जानकारी:
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की डिटेल
| योजना की शुरुआत | 1 दिसंबर 2018 |
| संबंधित मंत्रालय | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| लाभ | साल में 6,000 रुपये (2000 रु 3 किस्तों में) |
| लाभार्थी | छोटे और सीमांत किसान (एसएमएफ) |
| पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर | 155261 |
| पीएम किसान टोल फ्री नंबर | 18001155266 |
| पीएम किसान लैंडलाइन नंबर | 011-23381092 and 23382401 |
| वेबसाइट | www.pmkisan.gov.in |
PM Kisan योजना की 19वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसमें 9.4 करोड़ किसानों के खाते में सीधे 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। अब बात पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त की करें, तो यह हर चार महीने पर जारी किया जाता है। इस हिसाब से देखें, तो अगली किस्त फरवरी 2025 में आ सकती है।
हाल में मीडिया में आए रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार दौरे पर होंगे। इस दौरान वे कई कृषि कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विभिन्न राज्य विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। साथ ही, वहीं से PM Kisan योजना की 19वीं किस्त को भी जारी करेंगे। बता दें इस योजना के जरिए किसानों को प्रत्येक वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे देखें
PM-Kisan Yojana की बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, इसे आप आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक सरकारी वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: साइट को ओपन करने के बाद होम पेज पर ही नीचे की तरफ ‘फार्मर्स कॉर्नर’ में जाएं।
स्टेप-3: ‘फार्मर्स कॉर्नर’ में आपको ‘Beneficiary List’ का विकल्प दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें।
स्टेप-4: इसके अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
स्टेप-5: ये सभी डिटेल दर्ज करने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें और आपको पूरी सूची मिल जाएगी। इसमें आप देख सकते हैं कि आपका नाम है या नहीं।
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें (2025)
पीएम किसान योजना के लिए अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक करना आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो फिर स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: इसके बाद फॉर्मर्स कॉर्नर में know your status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-3: अब एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, कैप्चा दर्ज करना होगा।
स्टेप-4: इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन स्टेटस को देख पाएंगे।
पीएम किसान स्टेटस mobile number से कैसे चेक करें
PM Kisan Yojana में मोबाइल नंबर से अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: सबसे पहले www.pmkisan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
स्टेप-2: इसके बाद फार्मर कॉर्नर के अंतर्गत ‘know your status’ पर क्लिक करें।
स्टेप-3: इसके बाद अपना रजिस्टर नंबर, कैप्चा दर्ज करने के बाद ‘गेट डाटा’ पर क्लिक करें। इसके बाद अपना स्टेटस देख पाएंगे।
स्टेप-4: अगर आपको अपना रजिस्टर नंबर पता नहीं है, तो फिर ‘know your status’ वाले पेज पर ही आपको ‘Know your registration no’ का ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें।
स्टेप-5: इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, यहां पर आप ‘मोबाइल नंबर’ या फिर ‘आधार नंबर’ के जरिए रजिस्टर मोबाइल नंबर सर्च कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
पीएम किसान सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
स्टेप-2: इसके बाद “New Farmer Registration” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर आपको Rural Farmer Registration और Urban Farmer Registration का ऑप्शन मिलेगा। अपने एरिया के हिसाब से इनमें से किसी एक को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-3: अब अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, स्टेट का नाम सलेक्ट करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर गेट ओटीपी पर टैप कर, ओटीपी दर्ज करें। रजिस्टेशन के लिए ऑथेंटिकेशन आधार के जरिए ही होगा।
स्टेप-4: इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
स्टेप-5: डाटा को क्रॉस-चेक करने के लिए deposit key पर क्लिक करें।
स्टेप-6: अंत में, ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें। अप्लाई करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इस दस्तावेज का प्रिंट ले लें।
पीएम किसान के लिए मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कैसे करें
किसान मोबाइल ऐप के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए इन स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: अपने डिवाइस पर प्ले स्टोर से PMKISAN GoI को डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: किसान मोबाइल ऐप को ओपन करें, ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें। यहां पर भी आपको Rural Farmer Registration और Urban Farmer Registration का ऑप्शन मिलेगा।
स्टेप-3: अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप-4: ‘कंटीन्यू’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5: कुछ बुनियादी डिटेल जैसे कि नाम, बैंक डिटेल, पता, आईएफएससी कोड इत्यादि दर्ज करें।
स्टेप-6: पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
स्टेप-7: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
इसके अलावा, निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जा सकते हैं। यहां एक आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था करनी होगी और प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। फिर वे इस योजना के तहत पंजीकरण करने के लिए गांव के पटवारियों, राजस्व अधिकारियों या अन्य सरकारी कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana के लिए e-KYC कैसे करें (OTP से)
पीएम किसान योजना के लिए अभी तक e-KYC नहीं करवाया है, तो फटाफट कर लें, नहीं तो पैसा अटक सकता है। ऑनलाइन ई-केवाईसी के नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें।
स्टेप-2: यहां होम पेज को थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर ‘फॉर्मर सेक्शन’ में आपको E-KYC का ऑप्शन दिखाई देगा।
स्टेप-3: अब आपको E-KYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप-4: इसके बाद इमेज कोड दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना है। अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
यदि आपके द्वारा दर्ज सभी जानकारी सही है, तो फिर आपका ईकेवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा। उसके बाद आप 15वीं किस्त आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC अनिवार्य है। अगर आप ऑनलाइन ईकेवाईसी नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर निकटतम सीएससी केंद्रों पर भी बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी करवा सकते हैं।
PM Kisan Yojana 2025 किसके लिए है?
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए निम्नलिखित किसान पात्र हैं:
- सभी भूमिधारक किसान इस योजना के लिए पात्र हैं।
- किसान या उनके परिवार का कोई भी सदस्य पिछले असेसमेंट ईयर में टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए।
- कृषि भूमि का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।
- आवेदकों को सीमांत और लघु किसानों की श्रेणी में आना चाहिए।
पीएम किसान योजना: क्या Documents चाहिए होंगे?
पीएम किसान सम्मान योजना योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट इस प्रकार हैं:
- आयु प्रमाण दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
- पते के प्रमाण के दस्तावेज जैसे मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड
- बैंक विवरण दस्तावेज जैसे पासबुक और अन्य खाता विवरण
- नामांकित व्यक्ति का विवरण जैसे उनका आधार कार्ड या पैन कार्ड या आय विवरण
PM Kisan योजना में लाभार्थियों की संख्या
बिहार
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 76,18,784
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 75,80,440
- फंड ट्रांसफर रेट: 99%
झारखंड
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 21,50,391
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 19,97,223
- फंड ट्रांसफर रेट: 93%
उत्तर प्रदेश
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 2,25,94,147
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 2,25,72,553
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
उत्तराखंड
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 7,98,038
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 7,96,926
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
हिमाचल
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 8,18,96784
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 8,17,490
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
उड़ीसा
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 31,78,849
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 31,48,993
- फंड ट्रांसफर रेट: 99%
पश्चिम बंगाल
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 45,10,135
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 45,02,903
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
मध्य प्रदेश
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 81,41,172
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 81,36,098
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
छत्तीसगढ़
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 24,98,277
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 24,96,293
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
महाराष्ट्र
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 91,51,365
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 91,41,980
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
गुजरात
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 49,14,821
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 49,12,111
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
राजस्थान
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 70,36,500
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 70,31,020
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
हरियाणा
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 16,01,138
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 15,98,934
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
पंजाब
- योग्य लाभार्थियों की सख्या: 9,26,915
- फंड ट्रांसफर किए गए (यूनिक लाभार्थी): 9,26,038
- फंड ट्रांसफर रेट: 100%
PM Kisan Yojana FAQs
पीएम किसान सम्मान निधि योजना साल में कितनी बार जारी की जाती है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना साल में 3 बार जारी की जाती है। इसमें पीएम-किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो सालाना 6,000 रुपये है। यह पैसा हर साल तीन किस्तों – अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में उनके खाते में सीधे भेजा जाता है।
PMKSNY के तहत पंजीकरण के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
PMKSNY के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं, तो निम्न दस्तावेज को जमा कराना होगा-
- आधार कार्ड
- नागरिकता का प्रमाण
- भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले दस्तावेज
- बैंक खाते का विवरण
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
यदि आपके पास पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधिक कोई सवाल है, तो फिर पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या पीएम-किसान योजना के तहत लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा किया जाएगा?
हां, पीएम-किसान योजना के तहत Online (CSC) के माध्यम से सीधे खाते में जमा किया जाता है। प्रति किस्त 2,000 रुपये का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर होता है।
क्या शहरी क्षेत्रों में स्थित किसान भी पीएम-किसान योजना के तहत लाभ के पात्र हैं?
हां, योजना के तहत ग्रामीण और शहरी कृषि योग्य भूमि के बीच कोई अंतर नहीं है। इस तरह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्थित किसानों को भी इस योजना के तहत कवर किया गया है, बशर्ते कि शहरी क्षेत्रों में स्थित भूमि वास्तविक खेती के अंतर्गत हो।
क्या किसान गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली कृषि भूमि पर पीएम-किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं?
नहीं, गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए उपयोग की जा रही कृषि भूमि इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं है। केवल वे किसान जिनके पास कृषि कार्यों के लिए उपयोग की जाने वाली कृषि योग्य भूमि है, वे ही योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए योग्य हैं।































