599 रुपये में मिलेंगे Love Edition ईयरबड्स, Dubstep Buzz X12 Valentine’s Day के लिए लॉन्च

Nu Republic की फास्ट-फैशन कंस्यूमर टेक ब्रांड Dubstep वैलेंटाइन डे के मौके कुछ खास लेकर आया है। कंपनी ने Dubstep Buzz X12 Wireless Earbuds Love Edition लॉन्च कर दिया है। यह खास सीजनल एडिशन ईयरबड्स एक्सक्लूसिव तौर पर Instamart पर उपलब्ध हैं। वैलेंटाइन डे गिफ्टिंग को ध्यान में रखते हुए इन्हें पैशन-रेड कलर फिनिश और मेटैलिक एक्सेंट्स के साथ डिजाइन किया गया है। जो इन्हें स्टाइलिश और एक्सप्रेसिव गिफ्ट ऑप्शन बनाता है। आइए, आगे आपको कीमत और खूबियां विस्तार से बताते हैं।
Dubstep के वैलेंटाइन डे कैंपेन Love on Loop के तहत पेश किया गया Buzz X12 Love Edition प्यार, म्यूजिक और स्पॉन्टेनिटी की थीम पर बनाया गया है। यह कोलैबोरेशन क्विक-कॉमर्स की सुविधा और एक्सप्रेसिव ऑडियो डिजाइन को साथ लेकर आया है। जिससे आखिरी समय पर वैलेंटाइन डे गिफ्ट ढूंढने की परेशानी नहीं होगी। ग्राहक Instamart के जरिए इन ईयरबड्स को ऑर्डर कर सकते हैं जिससे कुछ ही मिनटों में डिलीवरी हो जाएगी।
फीचर्स की बात करें तो डबस्टेप बज X12 वायरलेस ईयरबड्स लव एडिशन को Bluetooth v5.4 सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें कंपनी की X-Bass टेक्नोलॉजी दी गई है। जो डीप बास और क्लियर वोकल्स का अनुभव दे सकती है। कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इनमें Environmental Noise Cancellation यानी ENC फीचर भी दिया गया है। जिसकी मदद से शोर वाले माहौल में भी कॉल्स साफ सुनाई दे सकते हैं। इन ईयरबड्स में 60 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम, इंट्यूटिव टच कंट्रोल्स और ऑल-डे कम्फर्टेबल फिट मिलता है। जो इन्हें रोज के इस्तेमाल और गिफ्टिंग के लिए बढ़िया ऑप्शन बनाता है।
वैलेंटाइन डे के अनुभव को और खास बनाने के लिए Dubstep ने Instamart शॉपर्स के लिए Love on Loop कैंपेन भी पेश किया है। इस कैंपेन के तहत Instamart पर Dubstep के एलिजिबल प्रोडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिल सकता है इसमें नौ विजेताओं को 3,000 रुपये के डिनर वाउचर्स दिए जाएंगे। जबकि एक ग्रैंड प्राइज विनर को दो लोगों के लिए गोवा की फ्लाइट टिकट्स जीतने का मौका मिलेगा। यही नहीं अभिनेता अभय देओल से मिलने का अवसर भी दिया जाएगा। हालांकि यह उपलब्धता और शेड्यूल पर निर्भर करेगा।
कीमत की बात करें तो डबस्टेप बज X12 वायरलेस ईयरबड्स लव एडिशन को सीमित समय के लिए Instamart पर सिर्फ 599 रुपये के ऑफर प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यदि आप गिफ्ट देने के लिए कोई सस्ता विकल्प खोज रहे हैं तो इन्हें चुन सकते हैं। वहीं, और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।