85, 75 और 65 इंच में भारत में लॉन्च हुई Elista 4K Google TV सीरीज, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/elista-xplore-4k-google-tv-series-launched-85-75-65-price-specs-india.jpg

Elista ने अपनी नई Xplore Google TV Smart TV सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। जिसमें तीन प्रीमियम 4K मॉडल शामिल हैं। भारतीय घरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह सीरीज बेजल-लेस डिस्प्ले, डॉल्बी ऑडियो, HDR10 सपोर्ट, Google TV इंटरफेस और बेहद स्मूद परफॉरमेंस के साथ प्रीमियम होम-थिएटर जैसा अनुभव दे सकती है। कंपनी ने 85, 75 और 65 इंच साइज में टीवी उतारे हैं। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।

सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल Elista TDU85GA है, जिसमें 215cm यानी 85 इंच का 4K Ultra HD पैनल दिया गया है। यह टीवी HDR10, Dolby Audio, 2GB RAM, 16GB स्टोरेज, बिल्ट-इन Chromecast और तीन HDMI पोर्ट्स के साथ आता है। बड़ी स्क्रीन के साथ थिएटर जैसी क्वालिटी के लिए इसे खास तौर पर बनाया गया है। हैंड्स-फ्री “Hey Google” वॉयस कंट्रोल और Netflix, Prime Video, YouTube जैसे OTT प्लेटफार्म तक इंस्टेंट एक्सेस इसे और भी प्रीमियम बनाता है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,84,500 रुपये रखी है।

दूसरा TDU75GA मॉडल है, जिसमें 189cm यानी 75 इंच का 4K UHD डिस्प्ले दिया गया है और यह डिजाइन एवं फीचर्स के मामले में लगभग फ्लैगशिप मॉडल जैसा ही है। Google TV इंटरफेस, Dolby Audio सपोर्ट, बेहतर कनेक्टिविटी और बेजल-लेस स्क्रीन के साथ यह टीवी बड़े लिविंग रूम या प्रीमियम व्यूइंग सेटअप के लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी कीमत 1,38,500 रुपये तय की गई है।

सीरीज का तीसरा मॉडल TDU65GA है, जिसमें 165cm यानी 65 इंच का 4K UHD डिस्प्ले दिया गया है। यह भी HDR10 सपोर्ट, Dolby Audio, Chromecast, Dual-Band Wi-Fi और 2GB RAM + 16GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है। मिड-साइज लिविंग रूम के लिए यह टीवी एक अच्छा विकल्प बन सकता है। कंपनी ने इसका प्राइस 73,990 रुपये रखा है।

तीनों ही मॉडल नवीनतम Google TV प्लेटफार्म पर काम करते हैं, जो ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स, यूनिवर्सल सर्च, मल्टी-यूजर प्रोफाइल्स और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं देते हैं। Google TV इंटरफेस इसे बेहद सहज और यूजर फ्रेंडली बनाता है, जहां कंटेंट डिस्कवरी से लेकर OTT नेविगेशन तक सब कुछ आसान हो सकता है।

Elista की यह नई Xplore सीरीज आंध्र प्रदेश के कडप्पा स्थित कंपनी के आधुनिक, Industry 4.0-एनेबल्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार की गई है। जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता एक मिलियन स्मार्ट टीवी तक है। हाल ही में कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ 500 करोड़ का MoU साइन किया है, जिसके तहत कोप्पारथी में दूसरा बड़ा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित किया जाएगा। 20,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स और 17 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूदगी के साथ Elista अपनी मैन्युफैक्चरिंग और स्मार्ट एलायंस को और मजबूत कर रही है।

यदि आप भी इन दिनों बड़ा Smart TV लेने की सोच रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए तीनों मॉडल्स शानदार विकल्प बन सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।