एक्सक्लूसिव: आज भारत में लॉन्च होगा एलजी एलवी वन स्मार्टफोन मॉस्किटो अवे फिचर से होगा लैस

Join Us icon

दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन मोबाइल कॉन्ग्रेस की शुरुआत हो रही है और इस दौरान कई कंपनियां इवेंट कर रही हैं। प्रमुख कोरियन मोबाइल निर्माता कंपनी एलजी ने भी मीडिया इनवाइट शेयर किया है जहां वे एक फोन लॉन्च करने वाले हैं। मीडिया इनवाइट में ही स्पष्ट रूप से के बना है और ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि के सीरीज का ही कोई फोन है। हालांकि कल के लॉन्च में एलजी के3 और के4 की बात ज्यादा हो रही है लेकिन हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार कंपनी एलजी एक बेहद ही स्पेशल फोन लाने वाली है।

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार एलजी एक नए सीरीज की की फोन लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि कल हमनें यह जानकारी दी ​थी कि कंपनी के8 सीरीज का एक फोन लॉन्च कर रही है लेकिन खबर को हमनें किया है। नई जानकारी के अनुसार एलजी एलवी1 को लाने वाली है जिसमें आपको मॉस्किटो अवे फीचर देखने को मिलेगा। एलजी द्वारा इस तकनीक को पहले टीवी में पेश किया गया था लेकिन के8 के साथ कंपनी ने इसकी शुरुआत की है। मॉस्किटो अवे एक ऐसा फीचर है जिसके माध्यम से डिवाइस एक अल्ट्रासोनिक वेब निकलता है जो मच्छरों को दूर रखते हैं। भारत में बढ़ती गंदगी और मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे एक खास फीचर कहा जा सकता है।

lg-invite

ओपो एफ3 का दिवाली एडिशन हुआ लॉन्च, सेल्फी के साथ के बेहतर स्टाइल का संगम

जहां तक फीचर्स की बात है तो एलजी एलवी वन काफी हद तक एलजी के8 (2017) के समान होगा और कीमत में भी ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। जानकारी के अनुसार भारतीय बाजार में इस फोन को 9,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है। एलजी के8 (2017) की बात करें तो इसमें 5-इंच की इन-सेल टच आईपीएस डिसप्ले दिया गया है और फोन में 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड नुगट आधारित इस फोन को को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

4,000 एमएएच बैटरी और 13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो के8, आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध

इसके साथ ही 1.5जीबी की रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो मैमोरी कार्ड के माध्यम से बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। पावर बैकअप के लिए एलजी के8 (2017) में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

*नोट: खबर को बाद में संशोधित किया गया है। हमनें पहले के8 सीरीज की बात कही थी जबकि फिलहाल एलजी एलवी वन फोन लॉन्च होने की जानकारी आई है।