[Exclusive] 4500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग, 64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ आएगा Vivo V25e

Vivo ने भारत में अपनी स्टायलिश V सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V25 Pro को लॉन्च कर दिया है। यह Vivo V25 सीरीज का भारत में पहला स्मार्टफोन है। माना जा रहा था कि कंपनी इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन वीवो ने सभी को चौंकाते हुए Vivo V25 और Vivo V25e स्मार्टफोन को लॉन्च नहीं किया है। अब 91 मोबाइल्स हिंदी के पास वीवो के अपकमिंग Vivo V25e स्मार्टफोन के एक्सक्लूसिव डिटेल्स हैं, जिन्हें टिपस्टर सुधांशु अंभोर ने शेयर किए हैं। इसमें अपकमिंग फोन का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं। हालांकि वीवो का यह स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा इसे लेकर अभी जानकारी नहीं है।
Vivo V25e : स्टायलिश लुक
Vivo V25e स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इस फोन फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन सेल्फी कैमरा के लिए डॉट नॉच दिया गया है। यानी फोन में पंच होल कट-आउट नहीं दिया गया है। फोन में स्लिम बैजल और वाइड बॉटम चिन दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल में दिया गया है। इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में दो बड़े कैमरा रिंग के साथ एक छोटा कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। वीवो का यह फोन दो कलर ब्लैक और गोल्ड में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का गोल्ड कलर वेरिएंट में फ्लोराइट AG ग्लास दिया जाएगा, जो कि धूप में कलर चेंज करेगा।
Vivo V25e : स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V25e स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह वीवो के कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन सीरीज का हिस्सा है। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। फोन में 4500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा वीवो का यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक के स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Vivo V25e स्मार्टफोन के प्रोसेसर को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं है। इसके साथ ही वीवो के इस के रियर कैमरा सेटअप के अन्य दो कैमरा सेंसर को लेकर भी जानकारी नहीं है। आने वाले दिनों में इस फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स जैसे फ्रंट कैमरा को लेकर जानकारी सामने आ सकती है। यह भी पढ़ें : 5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाला सस्ता Oppo फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत
वीवो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में अगले में महीने तक लॉन्च कर सकता है। संभव है कि इस महीने के अंत तक वीवो इस फोन को टीज करना शुरू करें। यानी इस महीने के अंत में अपकमिंग Vivo V25e स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठ सकता है।