Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 27 Sep 2026 11:21:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अक्टूबर में लॉन्च होने वाले फोन: यह महीना रहेगा बड़ी बैटरी और पावरफुल कैमरा वाले मोबाइल्स के नाम https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-october-2026-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-october-2026-in-india/#respond Sun, 27 Sep 2026 11:21:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204992 फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है और अक्टूबर में मीठी-मीठी ठंड भी दस्तक देने को तैयार है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस महीने इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री की गर्माहट बरकरार रहने वाली है। अक्टूबर में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की लिस्ट लंबी है। कमाल का कैमरा वाले फोन आएंगे और साथ ही बड़ी बैटरी वाले […]

The post अक्टूबर में लॉन्च होने वाले फोन: यह महीना रहेगा बड़ी बैटरी और पावरफुल कैमरा वाले मोबाइल्स के नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है और अक्टूबर में मीठी-मीठी ठंड भी दस्तक देने को तैयार है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस महीने इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री की गर्माहट बरकरार रहने वाली है। अक्टूबर में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की लिस्ट लंबी है। कमाल का कैमरा वाले फोन आएंगे और साथ ही बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन भी बाजार में दस्तक देंगे। OPPO, vivo, Samsung, Redmi, Lava, Motorola और Xiaomi सहित नए मोबाइल ब्रांड Ai+ के फोन इंडिया में लॉन्च होंगे। इन अपकमिंग स्मार्टफोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 17C 5G

सस्ता 5जी फोन रेडमी 17सी 5जी 1 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है जिसके साथ Xiaomi HyperOS 3 मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को 6000mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। Redmi 17C 5G में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। वहीं स्क्रीन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लाया जाएगा। वहीं वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

Ai+ Pulse 2 FE

एआईप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन पल्स 2 एफई 5 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह सस्ता 4जी फोन बनकर आएगा जिसमें MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। बाजार में यह मोबाइल 4GB RAM + 64GB Storage पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है। वहीं फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। Ai Plus का फोन 6.67-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं कंपनी की ओर से मोबाइल IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।

vivo V80

यह नया वीवो 5जी फोन 6 अक्टूबर को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है जिसकी जानकारी गीकबेंच पर सामने आई थी। मार्केट में यह 8GB RAM वाला 5G बनकर आ सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Zeiss camera और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस 7200mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

vivo-v80-india-launch-date-6-october-7200mah-battery

vivo S2 FE 5G

वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा vivo S2 FE, जिसे 10000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल भी 6 अक्टूबर को भारतीय बाजार में कदम रखेगा। इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। vivo S2 FE 5G फोन को 6.84-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

LAVA Shark 2 Pro 5G

अक्टूबर में लावा के नए फोन लॉन्च होंगे। इनमें एक शार्क 2 प्रो भी शामिल रहेगा। कंपनी की ओर से इसे टीज़ कर दिया गया है जो महीने के शुरुआती दिनों में ही बाजार में दस्तक दे सकता है। यह सस्ता 5जी फोन Unisoc T8200 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है जिसमें 4GB RAM मिलने की उम्मीद है। LAVA Shark 2 Pro 5G में 6.74 इंच की एचडी+ वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए इसे 6000mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इस लावा 5जी फोन में 50MP AI रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

Black Shark 4 Pro Launched in Global Market Priced And Specs

Motorola Edge 70 Neo 5G

मोटोरोला ऐज 70 नियो 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 8GB LPDDR5X RAM मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6300mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। इस Motorola 5G फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस वाली 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस 5जी फोन में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

OPPO F35

ओपो एफ35 सीरीज अक्टूबर में इंडियन मार्केट में एंट्री लेने जा रही है। सीरीज का बेस मॉडल OPPO F35 होगा जिसे Qualcomm Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस ओपो मोबाइल में 8000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार इस 5जी फोन को 6.57-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। सामने आई डिटेल्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन IP69K रेटिंग से लैस होगा जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देगी।

OPPO F35 Pro

ओपो एफ35 प्रो स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 8000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही यूजर्स को reverse चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है। OPPO F35 Pro मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। एफ35 प्रो को 6.78-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

Xiaomi 18 Pro

शाओमी 18 प्रो चीन में लॉन्च हो चुका है और अब अक्टूबर महीने में भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। चाइना मॉडल में 6.4 इंच की TCL M11 OLED डिस्प्ले दी गई है और फोन के बैक पैनल पर भी 2.6 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी मौजूद है। Xiaomi 18 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है जो 5.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए 200MP + 200MP + 50MP Leica रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट पर 50MP सेल्फी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Xiaomi 18 Pro में 7000mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में 22.5W वायर्ड और 20W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।

Samsung Galaxy A18

सैमसंग गैलेक्सी ए18 स्मार्टफोन अक्टूबर में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इस मोबाइल को Exynos चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसमें One UI 9.0 मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग फोन को 5700mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। सैमसंग के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह इसमें भी 6 जेनरेश्न की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिल सकती है।

नोट : जैसे जैसे नए स्मार्टफोंस की डिटेल्स सामने आएगी, इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा।

The post अक्टूबर में लॉन्च होने वाले फोन: यह महीना रहेगा बड़ी बैटरी और पावरफुल कैमरा वाले मोबाइल्स के नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-october-2026-in-india/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: 15,000 से लेकर 1,50,000 तक की रेंज वाले मोबाइल होंगे पेश https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-hmd-vibe-2-pro-oppo-k14-plus-redmi-17c-iqoo-16-and-honor-magic-9-pro-max/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-hmd-vibe-2-pro-oppo-k14-plus-redmi-17c-iqoo-16-and-honor-magic-9-pro-max/#respond Sat, 26 Sep 2026 12:01:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204989 सितंबर खत्म हो रहा है और अक्टूबर शुरू होने जा रहा है। इस आने वाले सप्ताह में दोनों महीनों के दिन शामिल होंगे। 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच एक ओर जहां Honor Magic 9 और Magic 9 Pro Max सहित iQOO 16 जैसे फ्लैगशिप फोन टेक मंच पर पेश होंगे। वहीं इंडियन मार्केट […]

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: 15,000 से लेकर 1,50,000 तक की रेंज वाले मोबाइल होंगे पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सितंबर खत्म हो रहा है और अक्टूबर शुरू होने जा रहा है। इस आने वाले सप्ताह में दोनों महीनों के दिन शामिल होंगे। 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच एक ओर जहां Honor Magic 9 और Magic 9 Pro Max सहित iQOO 16 जैसे फ्लैगशिप फोन टेक मंच पर पेश होंगे। वहीं इंडियन मार्केट में HMD Vibe 2 Pro 5G, OPPO K14 Plus 5G और Redmi 17C 5G जैसे स्मार्टफोन आएंगे। इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Magic 9 Series

लॉन्च डेट – 28 सितंबर (चाइना)

honor-magic-9-series-china-launch-date

Honor Magic 9 और Magic 9 Pro Max इस हफ्ते चीन में लॉन्च होंगे। इन दोनों स्मार्टफोंस को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार ऑनर मैजिक 9 सीरीज के दोनों फोन में 200MP मेन कैमरा और 200MP periscope telephoto सेंसर मिल सकता है। वहीं फ्रंट पर 50MP Selfie सेंसर दिया जा सकता है। Honor Magic 9 में 6.37-इंच की 1.5K LTPS डिस्प्ले मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए 8000mAh बैटरी के साथ 80W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। ये अपकमिंग 5जी फोन IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च होंगे। इंडियन करंसी अनुसार टॉप वेरिएंट की कीमत डेढ़ लाख रुपये तक जाएगी।

HMD Vibe 2 Pro 5G

लॉन्च डेट – 29 सितंबर

hmd-vibe-2-pro-5g-india-launch-date-confirmed

इस सप्ताह इंडिया में एचएमडी का सस्ता 5जी फोन Vibe 2 Pro लॉन्च होने जा रहा है। यह 64MP AI कैमरा वाला फोन बनकर आएगा। वहीं लीक्स की मानें तो इस मोबाइल में 2.3GHz क्लॉक स्पीड वाला Unisoc T8200 चिपसेट लगाया जा सकता है और कंपनी इसे 4GB RAM पर पेश कर सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस लो बजट 5G फोन को 6000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यह पंच-होल डिस्प्ले वाला फोन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को 15000 से 18000 रुपये तक की रेंज में पेश किया जा सकता है।

OPPO K14 Plus 5G

लॉन्च डेट – 29 सितंबर

ओपो के14 प्लस 5जी फोन 30 हजार की रेंज में लाया जाएगा जिसमें MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग दौरान फोन ठंडा रखने के लिए इसे 5000mm Vapor Cooling सिस्टम से लैस किया गया है। यह 8000mAh बैटरी वाला 5जी फोन है जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। OPPO K14 Plus 5G फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा और यूजर्स को IP69K रेटिंग भी मिलेगी।

iQOO 16

लॉन्च डेट – 29 सितंबर (चाइना)

आइकू 16 5जी फोन इस सप्ताह टेक मंच पर दस्तक दे रहा है जो चीन में लॉन्च होगा। इस मोबाइल में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro या फिर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Extreme दिया जा सकता है। कंपनी ने बता दिया है कि इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 10000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.85-इंच की 2K OLED स्क्रीन लगाई गई है जो Samsung M16 luminescent टेक्नोलॉजी पर बनी है। इस फोन में 50MP+50MP+50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 8500mAh battery और 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Redmi 17C 5G

लॉन्च डेट – 1 अक्टूबर

रेडमी का सस्ता 5जी फोन Redmi 17C 5G 1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। इस मोबाइल को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लेकर आ रही है जिसके साथ Xiaomi HyperOS 3 मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को 6000mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। Redmi 17C 5G में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। वहीं स्क्रीन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लाया जाएगा। वहीं वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यह 15 हजार तक का 5जी फोन हो सकता है।

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: 15,000 से लेकर 1,50,000 तक की रेंज वाले मोबाइल होंगे पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-hmd-vibe-2-pro-oppo-k14-plus-redmi-17c-iqoo-16-and-honor-magic-9-pro-max/feed/ 0
Vivo Y51 Pro 5G सहित 6 Y-सीरीज फोन हुए 2,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y51-pro-5g-y-series-price-hike-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y51-pro-5g-y-series-price-hike-september-2026/#respond Sat, 26 Sep 2026 09:30:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204983 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव का असर Vivo के कई स्मार्टफोंस पर हुआ है। हमने इससे पहले Vivo X300 FE और Vivo S2 5G का प्राइस हाइक डिटेल्स दिया था। इन फ्लैगशिप फोंस के साथ 25 सितंबर 2026 से ही Y-सीरीज के 6 स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव किया गया है। इनमें Vivo […]

The post Vivo Y51 Pro 5G सहित 6 Y-सीरीज फोन हुए 2,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव का असर Vivo के कई स्मार्टफोंस पर हुआ है। हमने इससे पहले Vivo X300 FE और Vivo S2 5G का प्राइस हाइक डिटेल्स दिया था। इन फ्लैगशिप फोंस के साथ 25 सितंबर 2026 से ही Y-सीरीज के 6 स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव किया गया है। इनमें Vivo Y51 Pro 5G, Y31t 5G, Y21 5G, Y19s 5G, Y11 5G और Y05 शामिल हैं। इनके अलग-अलग मॉडल पर 1,000 रुपये से 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। आइए, आगे आपको सभी का नया प्राइस बताते हैं।

Vivo Y-सीरीज की नई कीमतें

कीमत बढ़ोतरी के बाद Vivo के इन स्मार्टफोंस की नई प्राइस इस प्रकार है:

फोन मॉडल रैम और स्टोरेज नई कीमत कीमत में बढ़ोतरी
Vivo Y51 Pro 5G 8GB + 128GB 34,999 रुपये 2,000 रुपये
Vivo Y31t 5G 4GB + 128GB 26,999 रुपये 1,000 रुपये
Vivo Y31t 5G 6GB + 128GB 31,499 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y21 5G 4GB + 64GB 20,999 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y21 5G 4GB + 128GB 23,999 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y21 5G 6GB + 128GB 27,999 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y19s 5G 4GB + 64GB 18,499 रुपये 1,000 रुपये
Vivo Y19s 5G 4GB + 128GB 22,499 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y11 5G 4GB + 64GB 18,999 रुपये 1,000 रुपये
Vivo Y11 5G 4GB + 128GB 22,499 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y05 4GB + 64GB 15,999 रुपये 1,000 रुपये

कंपनी के अनुसार, ये कीमतें 25 सितंबर 2026 से लागू हैं। कीमतों में बदलाव का कारण बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव को बताया बताया गया है।

Vivo Y51 Pro 5G हुआ 2,000 रुपये महंगा

इस लिस्ट में Vivo Y51 Pro 5G की कीमत में सबसे ज्यादा 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वैरियंट 34,999 रुपये की नई प्राइस पर उपलब्ध होगा।

Vivo Y31t 5G की कीमत में 1,500 रुपये तक बढ़ोतरी

Vivo Y31t 5G के दोनों मॉडल्स की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसका 4GB+128GB मॉडल 1,000 रुपये ज्यादा यानी 26,999 रुपये और 6GB+128GB मॉडल 1,500 रुपये ज्यादा यानी 31,499 रुपये का हो गया है।

Vivo Y21 5G के सभी वैरियंट महंगे

Vivo Y21 5G के 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB तीनों वैरियंट की कीमत में 1,500 रुपये का इजाफा किया गया है। कीमत बढ़ने के बाद इनकी नई MOP क्रमशः 20,999 रुपये, 23,999 रुपये और 27,999 रुपये है।

Vivo Y19s 5G, Y11 5G और Y05 की कीमत भी बढ़ी

Vivo Y19s 5G के 4GB+64GB वैरियंट की कीमत 1,000 रुपये और 4GB+128GB मॉडल की कीमत 1,500 रुपये बढ़ी है। इनकी नई कीमत क्रमशः 18,499 रुपये और 22,499 रुपये हैं। वहीं, Vivo Y11 5G के 4GB+64GB और 4GB+128GB मॉडल क्रमशः 18,999 रुपये और 22,499 रुपये में मिलेंगे। दोनों की कीमत में क्रमशः 1,000 रुपये और 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

आखिर में 4जी मॉडल Vivo Y05 की बात करें तो इसके 4GB+64GB वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। यह फोन अब 15,999 रुपये में बिकेगा।

यदि आप इनमें से कोई भी डिवाइस लेना चाहते हैं तो आपको फिलहाल ज्यादा कीमत देनी होगी। अगर आपको अभी फोन लेना है तो दूसरे विकल्प देख सकते हैं। वहीं, कुछ हफ्ते रुक सकते हैं तो त्यौहारी सीजन का डिस्काउंट मिल सकता है। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo Y51 Pro 5G सहित 6 Y-सीरीज फोन हुए 2,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y51-pro-5g-y-series-price-hike-september-2026/feed/ 0
4,000 रुपये तक महंगा हुआ Vivo S2 5G, 16GB तक RAM और Dimensity 7360 Turbo से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-5g-price-hike-new-price-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-5g-price-hike-new-price-september-2026/#respond Sat, 26 Sep 2026 06:34:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204977 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने अपने S2 5G स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव के चलते फोन के दोनों वैरियंट की कीमत बढ़ाई गई है। नया प्राइस 25 सितंबर 2026 से लागू है। बता दें कि Vivo S2 5G की […]

The post 4,000 रुपये तक महंगा हुआ Vivo S2 5G, 16GB तक RAM और Dimensity 7360 Turbo से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने अपने S2 5G स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव के चलते फोन के दोनों वैरियंट की कीमत बढ़ाई गई है। नया प्राइस 25 सितंबर 2026 से लागू है। बता दें कि Vivo S2 5G की कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। फोन में 7,050mAh बैटरी, 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 Turbo जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo S2 5G की नई कीमत

ब्रांड की वेबसाइट और हमें मिली जानकारी के अनुसार Vivo S2 5G के 8GB रैम +128GB वैरियंट की कीमत में 3,000 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज की कीमत में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमत बढ़ने के बाद फोन के 8GB RAM + 128GB की कीमत 42,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB की 48,999 रुपये हो गई है। जो पहले क्रमशः 39,999 और 44,999 रुपये थी। कंपनी के अनुसार, कीमत में बदलाव 25 सितंबर 2026 से लागू है।

Vivo S2 5G के स्पेसिफिकेशंस

Vivo S2 5G में 2800 × 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस और HDR10 आउटपुट सपोर्ट देती है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। स्क्रीन को SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन मिला है। ये फीचर्स लंबे समय तक स्क्रीन देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

परफॉरमेंस के लिए Vivo S2 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। 4nm प्रोसेस पर बना यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। Extended RAM फीचर की मदद से 8GB फिजिकल RAM में 8GB तक वर्चुअल RAM जोड़ी जा सकती है, जिससे कुल 16GB RAM का सपोर्ट मिलता है। हैवी टास्क के दौरान हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए फोन में 23,000mm² Smart Cooling Area दिया गया है। फोन को 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ f/2.4 अपर्चर वाला 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 32MP फ्रंट कैमरा है।

vivo S2

Vivo S2 5G में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, बैटरी 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। फोन को चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में Smart Charging Protection और Bypass Charging जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।


vivo S2 5G Price
Rs. 41,999
Go To Store
See All Prices

The post 4,000 रुपये तक महंगा हुआ Vivo S2 5G, 16GB तक RAM और Dimensity 7360 Turbo से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-5g-price-hike-new-price-september-2026/feed/ 0
20 हजार रुपये सस्ता iPhone 17! Flipkart सेल में मिलेगा भारी डिस्काउंट, यहां जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-iphone-17-in-flipkart-big-billion-days-sale-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-iphone-17-in-flipkart-big-billion-days-sale-2026/#respond Sat, 26 Sep 2026 05:44:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204970 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने के अगले ही दिन अपने इंडियन फैंस को बड़ा झटका दिया था। कंपनी ने अपने iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में वृद्धि कर दी थी और ये आईफोन 15 हजार रुपये से भी अधिक महंगे हो गए है। […]

The post 20 हजार रुपये सस्ता iPhone 17! Flipkart सेल में मिलेगा भारी डिस्काउंट, यहां जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने के अगले ही दिन अपने इंडियन फैंस को बड़ा झटका दिया था। कंपनी ने अपने iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में वृद्धि कर दी थी और ये आईफोन 15 हजार रुपये से भी अधिक महंगे हो गए है। लेकिन अगर आप नया आईफोन 17 लेना चाहते हैं तो इसे सबसे सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है।

सबसे सस्ता iPhone 17

सबसे सस्ता आईफोन 17 परचेज करने का मौका फ्लिपकार्ट पर मिलने वाला है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि प्राइस हाइक के बाद iPhone 17 का रेट 99,900 रुपये हो गया है। लेकिन Flipkart Big Billion Days Sale में इसे 80 हजार रुपये से भी कम बेचा जाएगा। यानी ​आईफोन 17 को 20 रुपये तक के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका मिलेगा।

iPhone 17 डिस्कांउट के साथ खरीदने के ​लिए क्या-क्या ऑफर्स या डील्स अप्लाई करनी होगी इसकी जानकारी फ्लिपकार्ट की ओर से अभी नहीं दी गई है। Flipkart BBD sale 2026 में Axis और ICICI कार्ड पर 10% की छूट पाई जा सकेगी और हो सकता है कि इसके अलावा 80 हजार से कम में आईफोन 17 पाने के लिए एक्सचेंज ऑफर का भी साथ लेना पड़े। सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

iPhone 17 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 17 Apple A19 चिपसेट पर काम करता है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। Apple का दावा है कि इस चिपसेट के चलते iPhone 17 में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा। इसके साथ ही परफॉर्मेंस इम्प्रूव होगी और मेमोरी बैंडविड्थ बढ़ेगी। यह एप्पल मोबाइल लेटेस्ट iOS 27 पर काम करेगा जो एडवांस एआई फीचर्स से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए फेमस इस Apple iPhone के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 48MP Fusion कैमरा दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर और 26mm फोकल लेंथ के साथ काम करता है। इस लेंस को Sensor-shift OIS तकनीक से लैस किया गया है। इसके साथ ही एफ/1.6 अपर्चर और 52mm फोकल लेंथ वाला 12 मेगापिक्सल 2x Telephoto लेंस लगाया गया है। फ्रंट पर 18 मेगापिक्सल सेंटर स्टेज सेल्फी सेंसर मौजूद है जो फ्रेम के हिसाब से फोटो आस्पेक्ट रेश्यो बदल लेता है परफेक्ट सेल्फी खींचने में मदद करता है।

Apple iPhone 17 में 2556 x 1179 रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी गई है। यह ट्रूटोन ProMotion स्क्रीन है जिसपर 460ppi प्राप्त होती है। आईफोन 17 की डिस्प्ले रात के अंधेरे में मिनिमम 1निट ब्राइटनेस पर आ सकती है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगी। वहीं आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 3000निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाने के लिए आईफोन 17 की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

The post 20 हजार रुपये सस्ता iPhone 17! Flipkart सेल में मिलेगा भारी डिस्काउंट, यहां जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-iphone-17-in-flipkart-big-billion-days-sale-2026/feed/ 0
Vivo X300 FE हुआ 5,000 रुपये महंगा, जानें अब कितने में मिलेगा ये स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-price-hike-india-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-price-hike-india-september-2026/#respond Sat, 26 Sep 2026 04:00:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204973 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने X300 FE स्मार्टफोन की कीमत में फिर बदलाव किया है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह कीमत 25 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। फोन के दो रैम और स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आइए, नई कीमत के साथ Vivo […]

The post Vivo X300 FE हुआ 5,000 रुपये महंगा, जानें अब कितने में मिलेगा ये स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने X300 FE स्मार्टफोन की कीमत में फिर बदलाव किया है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह कीमत 25 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। फोन के दो रैम और स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आइए, नई कीमत के साथ Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

Vivo X300 FE की नई कीमत

अपडेटेड प्राइस और ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार, Vivo X300 FE के दो वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा किया गया है। नई कीमत आप आगे देख सकते हैं:

  • 8GB रैम + 256GB स्टोरेज: 89,999 रुपये (5,000 रुपये की बढ़ोतरी)
  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 94,999 रुपये (5,000 रुपये की बढ़ोतरी)

कीमत में बदलाव 25 सितंबर 2026 से लागू है। कंपनी ने इस बदलाव का कारण बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव बताया है।

Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X300 FE में 6.31 इंच का कॉम्पैक्ट LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz तक के डायनामिक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी टास्क को ध्यान में रखते हुए दमदार अनुभव दे सकता है।

Vivo X300 FE फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसे 90W वायर्ड FlashCharge और 40W वायरलेस FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है। इस तरह यूजर्स को फास्ट चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X300 FE में ZEISS लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 FE का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दूर की ऑब्जेक्ट्स की फोटोग्राफी में उपयोगी हो सकता है। फोन टेलीफोटो एक्सटेंडर किट को भी सपोर्ट करता है। जो फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है। OIS और टेलीफोटो कैमरा के साथ फोन में पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी भी शानदार मिलती है।

Vivo X300 FE की कीमत में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब इस सेगमेंट में कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। लगभग 85,000 से 95,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में ग्राहक Samsung Galaxy S26, OnePlus 15 और OPPO Find X9 जैसे स्मार्टफोंस भी देख सकते हैं। हालांकि आप अपनी पसंद और बजट अनुसार ऑप्शन चुन सकते हैं। आगे त्यौहारी सीजन के डिस्काउंट का वेट भी कर सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर डिटेल्स देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo X300 FE हुआ 5,000 रुपये महंगा, जानें अब कितने में मिलेगा ये स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-price-hike-india-september-2026/feed/ 0
6,000mAh बैटरी वाला itel Zeno 300 लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,649 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/itel-zeno-300-launched-in-india-6000mah-battery-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-zeno-300-launched-in-india-6000mah-battery-price-specifications/#respond Fri, 25 Sep 2026 10:29:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204958 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

itel ने अपनी Zeno सीरीज के तहत भारतीय बाजार में नया Zeno 300 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन किफायती सेगमेंट में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, 90Hz डिस्प्ले और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स प्रदान करता है। यही नहीं फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग, 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी […]

The post 6,000mAh बैटरी वाला itel Zeno 300 लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,649 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

itel ने अपनी Zeno सीरीज के तहत भारतीय बाजार में नया Zeno 300 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन किफायती सेगमेंट में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, 90Hz डिस्प्ले और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स प्रदान करता है। यही नहीं फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग, 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी और UltraLink Free Call फीचर दिया गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

itel Zeno 300 की कीमत

itel Zeno 300 को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 9,649 रुपये है। फोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंशन के जरिए 8GB तक एक्स्ट्रा रैम का सपोर्ट मिलता है। जिससे कंपनी के अनुसार 12GB तक रैम उपलब्ध होगी। कलर्स के मामले में यह Silver Mist, Lavender Purple और Classic Black जैसे तीन ऑप्शंस में मिलेगा। इसकी सेल Amazon और रिटेल आउटलेट्स पर होगी।

itel Zeno 300 के स्पेसिफिकेशंस

itel Zeno 300 में 6.56 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 720 × 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए itel Zeno 300 स्मार्टफोन में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन के साथ फोन में 12GB तक रैम प्रदान कर सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो itel Zeno 300 Android 16 Go Edition पर काम करता है। यह Android का हल्का वर्जन है। जिसे सीमित हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन के लिए दिया जाता है। फोन में WhatsApp, YouTube, UPI पेमेंट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन लर्निंग जैसे काम आसानी से हो सकते हैं।

itel Zeno 300 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी लंबे समय तक उपयोग के लिए दी गई है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट मिलता है और बॉक्स में Type-C चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।

फोटोग्राफी के लिए itel Zeno 300 फोन के रियर पैनल पर 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

ऑडियो के लिए फोन में DTS साउंड इफेक्ट्स दिए गए हैं जो सपोर्टेड ऑडियो कंटेंट के साथ साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। मजबूती के लिए itel Zeno 300 MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, यह फोन गिरने, झटकों और रोजमर्रा के उपयोग से जुड़ी कंडिशन में दमदार अनुभव देगा।

कंपनी 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है। यानी बताए गए दिनों में आपके फोन की स्क्रीन टूट जाती है तो उसे ब्रांड बदल कर देगा। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock फीचर मिलता है।

itel Zeno 300 में UltraLink Free Call फीचर दिया गया है। यह कमजोर नेटवर्क में यूजर्स को कनेक्टेड रखने के लिए दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Type-C OTG सपोर्ट और IR रिमोट सेंसर दिया गया है।

यदि आप इन दिनों सस्ता और नया 4जी फोन लेने की सोच रहे हैं तो itel Zeno 300 अच्छा ऑप्शन है। इसका मुकाबला Lava, Infinix और realme के सस्ते फोंस से होगा। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही हर टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


vivo S2 5G Price
Rs. 41,999
Go To Store
See All Prices

The post 6,000mAh बैटरी वाला itel Zeno 300 लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,649 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-zeno-300-launched-in-india-6000mah-battery-price-specifications/feed/ 0
8000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 30 हजार से कम में होगा लॉन्च OPPO K14 Plus : गोल्डी https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-144hz-amoled-screen-and-dimensity-7360-max-processor-confirmed-in-oppo-k14-plus-5g-in-30k-budget/ https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-144hz-amoled-screen-and-dimensity-7360-max-processor-confirmed-in-oppo-k14-plus-5g-in-30k-budget/#respond Fri, 25 Sep 2026 10:21:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204853 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह इसी महीने 29 सितंबर को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करेगी। स्टा​इलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस मोबाइल में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। इस फोन को लेकर हमारी बात ओपो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस Goldee Patnaik […]

The post 8000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 30 हजार से कम में होगा लॉन्च OPPO K14 Plus : गोल्डी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह इसी महीने 29 सितंबर को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करेगी। स्टा​इलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस मोबाइल में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। इस फोन को लेकर हमारी बात ओपो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस Goldee Patnaik से हुई जिन्होंने फोन के बारे में कुछ खास जानकारी दी।

OPPO K14 Plus प्राइस

फोन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘OPPO K14 Plus 5G उन लोगों के लिए है जो स्पेक्स कम्पेयर कर फोन लेना चाहते हैं। प्राइस रेंज के हिसाब से इसमें यूजर्स को टॉप नॉच हार्डवेयर मिलेगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7360 Max प्रोसेसर और 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) दी गई है जो कस्टमर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस कराएगी।’

वहीं प्राइस के बारे में बात करते हुए Goldee का कहना है कि, ‘ओपो फोन प्राइस बहुत ही अग्रेसिव कर रही है। ओपो के14 प्लस को यूजर्स ​30,000 से भी कम में खरीद पाएंगे। यह फोन खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदारी करते हैं।’ हालांकि जिस तरह से फोन के प्राइस में बेतहाशा इजाफा हो रहा है उसे देख कर प्राइस को वास्तव में काफी अच्छा कहा जाएगा।

OPPO K14 Plus स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के14 प्लस 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 पर लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इसमेें MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्रांड का दावा है कि यह ओपो मोबाइल 1 मिलियन से अधिक का AnTuTu Score अचीव कर सकता है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए ओपो के14 प्लस को 5000mm Vapor Cooling सिस्टम से लैस किया गया है जो डिवाइस को ठंडा रखेगा। कंपनी इस नए ओपो 5जी फोन में 72 महीने का फ्लुएंसी एक्सपीरियंस दे रही है। यानी OPPO K14 Plus 5G फोन 6 साल तक बिना लैग या हैंग हुए स्मूथली काम कर सकता है।

पावर बैकअप के लिए ओपो के14 प्लस को 8000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन तकरीबन 15 घंटे तक का Instagram स्क्रॉलिंग टाइम या फिर 12 घंटे तक का BGMI गेमप्ले टाइम दे सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए OPPO K14 Plus को 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो यह अपकमिंग ओपो मोबाइल 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है। इस फोन को IP69K रेटिंग के साथ लाया जा रहा है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्श देगा।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14 Plus 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K14 Plus 5G को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है जिसमें Sony IMX480 सेंसर लगा है।

The post 8000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 30 हजार से कम में होगा लॉन्च OPPO K14 Plus : गोल्डी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-144hz-amoled-screen-and-dimensity-7360-max-processor-confirmed-in-oppo-k14-plus-5g-in-30k-budget/feed/ 0
6 अक्टूबर इंडिया में लॉन्च होगा नया वीवो 5जी फोन vivo S2 FE, मिलेगी 10000mAh बैटरी की पावर https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-vivo-s2-fe-launching-in-india-on-6-october-with-10000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-vivo-s2-fe-launching-in-india-on-6-october-with-10000mah-battery/#respond Fri, 25 Sep 2026 09:05:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204953 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

vivo S2 5G फोन के बाद अब कंपनी अपने फैंस के लिए इसी सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन vivo S2 FE 5G लेकर आ रही है। पिछले कुछ दिनों में इस वीवो 5जी फोन से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें मोबाइल बॉक्स की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स भी शामिल थी। वहीं आज कंपनी ने […]

The post 6 अक्टूबर इंडिया में लॉन्च होगा नया वीवो 5जी फोन vivo S2 FE, मिलेगी 10000mAh बैटरी की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

vivo S2 5G फोन के बाद अब कंपनी अपने फैंस के लिए इसी सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन vivo S2 FE 5G लेकर आ रही है। पिछले कुछ दिनों में इस वीवो 5जी फोन से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें मोबाइल बॉक्स की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स भी शामिल थी। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर वीवो एस2 एफई इंडिया लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। यह मोबाइल 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा।

vivo S2 FE इंडिया लॉन्च ​डिटेल

ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि अगले महीने 6 अक्टूबर इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया जाएगा। इसी ईवेंट के मंच से vivo S2 FE 5G फोन भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव किया जा चुका है जहां मोबाइल का Green कलर वेरिएंट टीज़ हुआ है। बताते चलें कि इसी दिन वीवो एस2 एफई के साथ ही कंपनी अपनी वी सीरीज का नया स्मार्टफोन vivo V80 इंडिया लॉन्च लॉन्च करेगी।

vivo S2 FE स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस2 एफई 5जी फोन को 10000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक इंडिया में कोई भी वीवो फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए कम से कम 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस बड़ी बैटरी वाले वीवो 5जी फोन को कंपनी रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश करेगी।

vivo S2 FE 5G फोन को 6.84-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में पंच होल स्टाइल वाली AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और ग्लास प्रोटेक्शन भी देखने को मिलेगी। डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इस फोन को IP रेटिंग से लैस किया जाएगा।

इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसकी डिटेल बीते दिनों गीकबेंच पर सामने आ चुकी है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि vivo S2 FE 6GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा जिसमें 128GB और 256GB स्टोरेज मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एस2 एफई 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक इस कैमरा मॉड्यूल में एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इस vivo 5G फोन के कैमरा के साथ कई एआई फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

The post 6 अक्टूबर इंडिया में लॉन्च होगा नया वीवो 5जी फोन vivo S2 FE, मिलेगी 10000mAh बैटरी की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-vivo-s2-fe-launching-in-india-on-6-october-with-10000mah-battery/feed/ 0
सस्ता 5G फोन Redmi 17C आ रहा है इंडिया, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ इस तारीख को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/1-october-redmi-17c-5g-launch-date-in-india-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/1-october-redmi-17c-5g-launch-date-in-india-announced/#respond Fri, 25 Sep 2026 08:24:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204946 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने इस महीने की शुरुआत में ही Redmi 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 23,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया था जिसमें 7900mAh battery और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। वहीं अब इसी सीरीज में कंपनी एक नया और सस्ता 5जी […]

The post सस्ता 5G फोन Redmi 17C आ रहा है इंडिया, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ इस तारीख को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने इस महीने की शुरुआत में ही Redmi 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 23,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया था जिसमें 7900mAh battery और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। वहीं अब इसी सीरीज में कंपनी एक नया और सस्ता 5जी फोन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनांउस कर दिया गया है कि वह Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च करने वाली है।

Redmi 17C 5G इंडिया लॉन्च डेट

कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि रेडमी 17सी 5जी फोन 1 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां मोबाइल का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। 1 अक्टूबर फोन लॉन्च से पहले ही जानकारी मिल गई है कि Redmi 17C 5G फोन मार्केट में Dark Night (Black), Coffee Brew (Brown) और Purple Dawn कलर में बिकेगा।

Redmi 17C 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 17सी 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में एंडरॉयड 16 के साथ Xiaomi HyperOS 3 मिलेगा।

Redmi 17C 5G फोन में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं स्मार्टफोन को वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को 6000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। इस फोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट भी मिल सकता है।

The post सस्ता 5G फोन Redmi 17C आ रहा है इंडिया, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ इस तारीख को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/1-october-redmi-17c-5g-launch-date-in-india-announced/feed/ 0