HONOR Alpha 2 के स्पेसिफिकेशंस लीक, डुअल 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद

Join Us icon

HONOR के अपकमिंग स्मार्टफोन HONOR Alpha 2 को लेकर शुरुआती लीक सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, इस फोन में 200MP के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। इसके साथ Qualcomm का फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने स्पेसिफिकेशंस को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

HONOR Alpha 2 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सामने आए लीक के अनुसार, आगामी HONOR Alpha 2 में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1/1.28-इंच का बड़ा सेंसर होने की बात कही गई है। इसके साथ फोन में एक और 200MP कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है। जिसका साइज 1/1.12-इंच बताया गया है।

अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो HONOR Alpha 2 में दो बड़े 200MP सेंसर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, लीक में दूसरे 200MP सेंसर के कैमरा रोल के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। यह अल्ट्रा-वाइड या टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा, कैमरा सेंसर के साथ मिलने वाले अन्य फीचर्स और कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी भी सामने नहीं आई है।

कैमरा के अलावा, HONOR Alpha 2 के प्रोसेसर को लेकर भी जानकारी दी गई है। लीक में दावा किया गया है कि इस आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है।

अगर फोन में यह चिपसेट मिलता है, तो इससे इसका परफॉरमेंस तगड़ा हो सकता है, लेकिन फिलहाल फोन की रैम, स्टोरेज, डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में और जानकारी मिलने के बाद ही असल परफॉरमेंस का पता चल पाएगा।

HONOR Alpha 2 से क्या उम्मीद की जा सकती है

फिलहाल HONOR Alpha 2 के बारे में सामने आई जानकारी शुरुआती लीक पर आधारित है। इसमें दो 200MP कैमरा सेंसर और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की चर्चा है। हालांकि, फोन के लॉन्च और अन्य खूबियों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इसलिए 91मोबाइल्स के साथ आगे के अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here