
वीवो ने अक्टूबर महीने में भारत में अपनी ‘वी सीरीज’ का विस्तार करते हुए vivo V80 5G फोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 62,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर आया था। लेकिन अब कंपनी इस वीवो 5जी फोन पर 6000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट वीवो डॉट इन पर वीवो वी80 को छूट के साथ खरीदा जा सकता है, जिसके बाद इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 56,999 रुपये रह जाएगी।
vivo फोन पर डिस्काउंट
वीवो डॉट इन पर vivo V80 स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी इस मोबाइल पर बैंक ऑफर लेकर आई है जिसमें EMI पेमेंट पर ₹6,000 की छूट और फुल पेमेंट पर ₹4,000 का डिस्काउंट पाया जा सकता है। यह ऑफर चुनिंदा बैंक कार्ड पर लाया गया है जिसका बेनिफिट HDFC, SBI और Axis Credit Card पर मिलेगा। कंपनी ने ऑफर की अंतिम तारीख अभी नहीं बताई है और इस डील को कभी भी बंद किया जा सकता है। ऑफिशियल वीवो इंडिया वेबसाइट पर डील की डिटेल यहां क्लिक कर देखी जा सकती है। फोन खरीदारों को iQOO TWS 1e फ्री मिलेगा।
vivo V80 ऑफर प्राइस
वीवो वी80 के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसे 62,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब ऑफर में इस वेरिएंट पर मैक्सिमम 6,000 रुपये का डिस्काउंट पाने के बाद इफेक्टिव प्राइस 56,999 पड़ेगा। इसी तरह 69,999 रुपये में लॉन्च हुए 8GB + 256GB वेरिएंट को 63,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर और 79,999 रुपये लॉन्च प्राइस वाले 8GB + 512GB वेरिएंट को 73,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
vivo V80 स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी80 5जी फोन में 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है जो AMOLED पैनल पर बनी है। कंपनी ने इसमें VM9 Light-Emitting मटेरियल का इस्तेमाल किया है। फोन डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल Aerospace-Grade Metal फ्रेम पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

vivo V80 5G फोन एंड्रॉयड 17 आधारित OriginOS 7 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में वी80 का AnTuTu Score 13,56,175 आ चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए वीवो वी80 में 4300mm स्क्वायर अल्ट्रा लार्ज कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी80 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.65 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर और 115 डिग्री FoV वाले 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि वीवो वी80 में सभी ZEISS कैमरा सेंसर लगाए गए हैं।

पावर बैकअप के लिए vivo V80 5G फोन में 7200mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए वीवो वी80 को 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC और OTG जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।









