इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस फोन आया सामनें, स्क्रीन टच करने भर से फोन होगा अनलॉक

Join Us icon

अपने स्मार्टफोन को बेशक आप कितना ही एडवांस कह ले, लेकिन कुछ हफ्तों या महीनों में ही उसकी तकनीक पुरानी हो जाती है। मोबाईल वर्ल्ड तकनीक के मामले में हर बार कुछ न कुछ नया लेकर आता है जो आश्चर्यजनक और रोमांचक होता है। इसी कड़ी में स्मार्टफोन कंपनी वीवो स्मार्टफोन्स को और भी स्मार्ट करते हुए ऐसे फोन को लाने जा रही है जिसमें फोन की स्क्रीन पर ही अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

जी हां, कहने सुनने में बेशक ही यह बेहद ही अजीब लगे लेकिन है बिल्कुल सच। एक ताजी लीक में वीवो के ऐसे ही फोन की प्रोटोटाइप क्लिप सामनें आई है जिसमें सिर्फ फोन की स्क्रीन को टच करके ही फोन को अनलॉक किया जा सकता है। ​इस फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है और न ही फोन के फ्रंट पैनल पर कोई होम बटन दिया गया है।

6जीबी रैम के साथ एचटीसी यू 11 भारत में लॉन्च, देखें इस फोन के अनूठे फीचर्स, दमदार स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

वीवो के इस स्मार्टफोन में फोन की स्क्रीन को टच करके अनलॉक किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि फोन की स्क्रीन ही फिंगरप्रिंट सेंसर की तरह थम्ब टच रीड करने में सक्षम हो सकती हैं। अर्थात् वीवो का यह फोन इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा।

बीएसएनएल का चौका, 444 रुपये में हर दिन तक 4जीबी डाटा

लीक के अनुसार वीवो आगामी 28 जून को शंघाई में होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस की कांफ्रेंस में इस फोन का कॉन्सेप्ट पेश कर सकती है। आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है ​तो वीवो कंपनी सैमसंग और एप्पल को पीछे छोड़ इस तकनीक से लैस स्मार्टफोन पेश करने वाली पहली कंपनी होगी।