असूस ने उतारा 5,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे वाला फोन ज़ेनफोन 3 ज़ूम, देखें इसकी झलक

लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो सीईएस 2017 के दौरान असूस ने दो फोन लॉन्च किए। कंपनी ने असूस ज़ेनफोन एआर और ज़ेनफोन ज़ूम को पेश किया है। ज़ेनफोन एआर विश्व का पहला फोन है जो 8जीबी रैम और गूगल टैंगो और डेड्रीम जैसे फ़ीचर्स से लैस है। वहीं असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम भी कम नहीं है। कंपनी ने पिछले साल ज़ेनफोन ज़ूम को भारत में लॉन्च किया था यह फोन उसी का अपग्रेड संस्करण है। फोन को कई खास फ़ीचर्स से लैस किया गया है। आगे हमनें विस्तार से इसकी जानकारी दी है।
सबसे पहले बात करते हैं असूस ज़ेनफोन ज़ूम के कैमरे की। इस बार एप्पल आईफोन की तरह ज़ेनफोन 3 ज़ूम में डुअल कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे एक साथ कार्य करते हैं। कैमरे से आप आप बोके इफेक्ट और सब्जेक्ट को फोकस कर ब्लर बैकग्राउंड के साथ पिक्वचर ले सकते हैं। फोन में दो 12 मेगापिक्सल के कैमरे हैं जिनमें एक वाईड एंगल है। कंपनी ने इमसें सोनी आइएमएक्स362 सेंसर का उपयोग किया है। यह फोन भी आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फ़ीचर को सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन में डुअल पिक्सल फेज़ डिटेक्शन, लेजर फोकस और कंटिन्यूअस शॉट जैसे फीचर हैं। कैमरे के साथ आपको 12एक्स डिजिटल ज़ूम और 3एक्स आॅप्टिकल ज़ूम का उपयोग किया जा सकता है। इसमें फोटो को आप रो ईमेजेज में भी सेव कर सकते हैं।
देखें एक झलक डुअल कैमरे वाले आॅनर 6एक्स की
वहीं सेल्फी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। कंपनी ने इसे सोनी आईएमएक्स214 सेंसर से लैस किया है। इसके साथ आपको एफ/2.0 अपर्चर मिलेगा। सेल्फी के लिए इमसें स्क्रीन फ्लैश है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा स्लो मोशन, जिफ एनिमेशन और एचडीआर प्रो जैसे फीचर्स से लैस है।
क्या लेनोवो के6 नोट और मोटो एम से बेहतर है कूलपैड कूल1 डुअल, जानें
फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नए असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है।
यह फोन क्वालकॉम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0 गीगाहट्र्ज का 14एनएम आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू मिलेगा।
असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम 4जीबी रैम मैमोरी है और यह फोन यह फोन 32जीबी/64जीबी और 128जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध होगा। इसके अलावा 2टीबी तक माइक्रोमएसडी कार्ड सपोर्ट है।
क्या शाओमी रेडमी नोट 3 से बेहतर है लाइफ एफ1एस जानें
इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों सिम में आप 4जी एलटीई का लाभ ले सकते हैं। इसमें वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस मिलेगा। ज़ूम में ओटीजी सपोर्ट है और ओटीजी कनेक्टर केबल फोन के साथ दिया गया है। डाटा ट्रांसफर वह चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप सी दिया गया है।
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। इसके साथ आपको ज़ेनयूआई 3.0 दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है। अर्थात आप अपने फोन से दूसरे फोन को चार्ज कर सकते हैं।