Google Pixel 10a के ऑफिशियल रेंडर लीक, लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन
Google की 10-सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इसके तहत आने वाले मॉडल Google Pixel 10a के ऑफिशियल रेंडर लीक हुए हैं। यह Android Headlines द्वारा शेयर किए गए हैं। जिससे फोन के डिजाइन का खुलासा हुआ है। आइए, आगे आपको इसके लुक के बारे में डिटेल्स देते हैं।
डिजाइन की बात करें तो Google Pixel 10a पूर्व मॉडल Pixel 9a जैसा ही नजर आता है। फोन में वही कॉम्पैक्ट और पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। हालांकि यह लुक Pixel 10 Pro मॉडल्स के बड़े और उभरे हुए कैमरा मॉड्यूल से बिल्कुल अलग है। सामने की तरफ आगामी Pixel 10a में फ्लैट डिस्प्ले और मोटे बेजल्स देखने को मिलते हैं। जो इसके पिछले मॉडल जैसे ही हैं। कैमरा सेटअप भी डुअल रियर कैमरा है, जिसमें LED फ्लैश कैमरा लेंस के बाहर की ओर है। कलर के मामले में यह ब्लैक ऑप्शन में दिखाया गया है। जिसे Google आमतौर पर “Obsidian” नाम से लेकर आता है।
स्पेसिफिकेशंस के मामले में भी Pixel 10a और Pixel 9a के बीच ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 10a में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। इसमें OLED पैनल इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।
मेमोरी ऑप्शंस की बात करें तो Google Pixel 10a को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जबकि 256GB स्टोरेज वैरियंट भी पेश हो सकता है। गौरतलब है कि Pixel 9a को सिंगल 8GB + 256GB में लॉन्च किया गया था।
बैटरी के मामले में Pixel 10a में भी Pixel 9a जैसी 5,100mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है। अगर चार्जिंग स्पीड में भी कोई बदलाव नहीं किया गया, तो Pixel 10a में 23W फास्ट चार्जिंग ही मिल सकती है। जो आज के स्टैंडर्ड्स के हिसाब से कम मानी जा सकती है।
परफॉरमेंस के लिए Pixel 10a में Tensor G4 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो Pixel 9a में भी दिया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह इसका थोड़ा अपग्रेड वर्जन हो सकता है। जिसमें पहले के मुकाबले ज्यादा क्लॉक स्पीड देखने को मिल सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Google Pixel 10a को मार्च या अप्रैल के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। अब तक सामने आई जानकारी से लगता है कि Pixel 10a में डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी पहले जैसी ही रह सकती है। जबकि चिपसेट में थोड़ा अपग्रेड हो सकता है। फिलहाल Pixel 10a के कैमरा स्पेसिफिकेशंस को लेकर जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कैमरा हमेशा की तरह शानदार हो सकता है।
यदि आप आने वाले महीनों में नया गूगल स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं जो कम दाम वाला हो तो Google Pixel 10a के लिए रुक सकते हैं। हम 91मोबाइल्स पर आपको इससे जुड़े अपडेट लगातार देते रहेंगे।