Google Pixel 11 रेंडर्स लीक: नया लुक, Tensor G6 और दमदार कैमरा फीचर्स आए सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/google-pixel-11-renders-leak-new-design-tensor-g6-camera-features.jpg

Google के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 11 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल लॉन्च से पहले ही इसके शुरुआती रेंडर्स लीक हुए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन और कई अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। यह एंड्राइड हेडलाइंस ने शेयर किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह डिवाइस अगस्त में लॉन्च हो सकता है। इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक रेंडर्स के अनुसार, आगामी Google Pixel 11 का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही दिख रहा है, जिसमें फ्लैट साइड्स और सिग्नेचर रियर कैमरा बार दिया गया है। हालांकि इस बार कैमरा बार थोड़ा बड़ा है, लेकिन पतला नजर आ रहा है। फोन का साइज 152.8 x 72 x 8.5mm बताया जा रहा है, जिससे लगता है कि कंपनी ने फॉर्म फैक्टर में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। इसमें 6.3-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Google Pixel 11 में कंपनी का नया Tensor G6 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह चिप 7-कोर आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। जिससे बेहतर अनुभव और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। वहीं, कनेक्टिविटी के मामले में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां सैमसंग मॉडेम की जगह नया MediaTek M90 modem उपयोग हो सकता है।

सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन लेटेस्ट Android 17 पर काम कर सकता है। कैमरा सेक्शन में इस बार AI और सॉफ्टवेयर-ड्रिवन फीचर्स पर खास फोकस किया जा सकता है। इसमें अल्ट्रा लो-लाइट वीडियो मोड मिलने की उम्मीद है, जो बिना क्लाउड प्रोसेसिंग के डार्क कंडीशन में बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा 4K 30fps पर Cinematic Blur और वीडियो रिलाइट जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो Pixel 11 में 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। सिक्योरिटी के लिहाज से भी आगामी Google Pixel 11 फोन अपग्रेडेड हो सकता है। इसमें नया Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसे “Google Epic” के नाम से इंटरनली डेवलप किया गया है। यह पहले के Titan M2 की जगह ले सकता है और ग्राहकों को बेहतर डेटा सिक्योरिटी प्रदान कर सकता है।

मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो Google Pixel 11 में 12GB RAM मिलने की संभावना है, जबकि स्टोरेज 128GB से 256GB तक हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी संकेत दे रही हैं कि कंपनी बेस मॉडल में ही 256GB स्टोरेज प्रदान कर सकती है। जैसा कि हाल के फ्लैगशिप ट्रेंड में देखने को मिला है।

कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग $799 यानी करीब 75,000 रुपये रखी जा सकती है, जो पिछले मॉडल के समान ही लग रही है। हालांकि देखना होगा कि आगे ब्रांड की ओर से कब जानकारी सामने आती है और यह लीक कितना सही साबित होता है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।