गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल लॉन्च, जानें कब आएंगे भारत

Join Us icon

पिछले कई माह की चर्चा के बाद गूगल ने आखिर अपने फ्लैगशिप फोन पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल को लॉन्च कर ही दिया है। कंपनी ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इन फोंस का प्रदर्शन किया है जो जल्द ही भारत में भी आने वाले हैं। गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल दोनों 64जीबी और 128जीबी की मैमोरी में उपलब्ध हैं। गूगल पिक्सल 2 64जीबी मॉडल की कीमत 61,000 रुपये है जबकि 128जीबी वाले मॉडल के लिए आपको 70,000 रुपये चुकाने होंगे। वहीं गूगल पिक्सल 2 की शुरुआती कीमत 73,000 रुपये है और 128जीबी वाला मॉडल 82,000 में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो पिक्सल 2 अपने पुराने मॉडल पिक्सल के समान ही है। एचटीसी द्वारा तैयार गूगल पिक्सल 2 की 5-इंच की फुल एचडी (1080×1920 पिक्सल) डिसप्ले है। कंपनी ने एमोलेड पैनल का उपयोग किया है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 पर आधारित है और इसमें 2.35गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम की ताकत प्रदान की है।

पिक्सल 2 का रियर कैमरा 12.2-मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर सपोर्ट है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2700 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे ​एक्टिव ऐज तकनीक से लैस कियाा है जहां आप फोन को बॉडी को दबाकर कई काम कर सकते हैं।

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल डिजाइन के मामले में पिक्सल से बिल्कुल अलग है। यह फोन फुज बॉडी डिसप्ले के साथ उपलब्ध है और कंपनी ने इसे बड़ी स्क्रीन के साथ भी पेश किया है। कंपनी ने इसे 6—इंच की पीओएलईडी डिसप्ले से लैस किया है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 2880×1440 पिक्सल्स एक्यूएचडी प्लस है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है।

बड़ी स्क्रीन के साथ फोन में आपको बड़ी बैटरी भी मिलेगी। इसमें 3,520 एमएएच की बैटरी है जा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।15 मिनट चार्ज करके इसे 7 घंटे तक चलाया जा सकता है। बाकी के स्पेसिफिकेशन गूगल पिक्सल 2 के समान ही हैं। दोनों फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर कार्य करते हैं और कंपनी ने तीन साल तक अपडेट का भरोसा दिया है। अर्थात एंडरॉयड आर भी इस पर चलेगा।

भारत में ये दोनों फोन आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के अलावा 1,000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इन फोंस की प्रीबुकिंग 26 अक्टूबर से शुरू होगी और 1 नवंबर से पिक्सल 2 सेल के लिए उपलब्ध होगा जबकि 15 नंबर से पिक्सल 2 एक्सएल से के लिए जाएगा।