डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरे साथ लीक हुआ Google Pixel 4, फोन होगा Samsung Galaxy S10+ से भी ज्यादा ताकतवर
टेक दिग्गज़ Google ने हाल में अपने Pixel डिवाईस के सस्ते वर्ज़न के रूप में Pixel 3a और Pixel 3a XL लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन Pixel 3 और Pixel 3 XL के ही डाउनग्रेडिड वर्ज़न है जो मीड बजट में उतारे गए हैं। इस दोनों स्मार्टफोन के अलावा Google की Pixel सीरीज़ के नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन Pixel 4 को लेकर भी काफी समय से लीक्स सामने आ रहे है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में Pixel 4 की लुक, डिजाईन, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी है। वहीं अब Pixel 4 का स्क्रीन प्रोटेक्टर इंटरनेट पर लीक हो गया है। इस स्क्रीन प्रोटेक्टर के सामने आने से एक बार फिर Pixel 4 के डिजाईन का खुलासा हुआ है।
Google Pixel 4 के इस स्क्रीन प्रोटेक्टर को प्रोटेक्टर बनाने वाली कंपनी skinomi ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। स्क्रीन प्रोटेक्टर वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के साथ ही इस कंपनी ने इसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में भी बताया है। इस स्क्रीन प्रोटेक्टर में Pixel 4 के स्पीकर और कैमरा सेंसर के लिए अलग से होल बनाए गए हैं, जिससे फोन के फ्रंट पैनल और इसके डिजाईन की जानकारी मिली है।
Pixel 4 के इस स्क्रीन प्रोटेक्टर में उपरी दाई ओर कर्व्ड ऐज वाला रेक्टैंग्गल यानि आयत बनाया गया है। यह रेक्टैंग्गल होल फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद कैमरा सेंसर के लिए बनाया गया है जिससे पुख्ता हो गया है कि Google Pixel 4 के फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के उपर ही कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वहीं होल के डिजाईन ने यह भी साफ कर दिया है कि Pixel 4 एक नहीं बल्कि दो सेल्फी कैमरा सेंसर्स से लैस होगा। ये दोनों ही कैमरा सेंसर फोन बॉडी पर नहीं बल्कि डिसप्ले के उपरी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें : इन खास फीचर्स के साथ आया Moto Z4, ये है कीमत
याद दिला दें कि ऐसा ही फ्रंट कैमरा डिजाईन Samsung के Galaxy S10 Plus में भी देखने को मिला था। सैमसंग ने इस कैमरा डिजाईन को इनफिनिटी ओ डिसप्ले का नाम दिया था। वहीं अन्य टेक कंपनियां डिसप्ले पर बने सेल्फी कैमरे को पंच-होल डिसप्ले भी कहती है। दो सेल्फी कैमरा सेंसर्स देखते हुए कहा जा सकता है कि यह स्क्रीन प्रोटेक्टर Google Pixel 4 के हाईयर मॉडल का हो सकता है। वहीं Pixel 4 के बेस मॉडल में सिंगल पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है।
एंडरॉयड क्यू
Google टेक बाजार में एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q पेश कर चुकी है। गूगल अपने Pixel डिवाईसेज़ को लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस से ही लैस कर मार्केट में उतारती है। ऐसे में कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने आगामी स्मार्टफोन Pixel 4 में भी एंडरॉयड का यह सबसे नया और एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 4 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। Pixel 4 के विभिन्न मॉडल अलग अलग रैम से लैस हो सकते हैं। वहीं प्रोसेसिंग के लिए गूगल अपने नए फोन को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस कर बाजार में उतारेगी। Google Pixel 4 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट भी देखने को मिल सकता है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो गीकबेंच इस फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 744 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3201 स्कोर दे चुकी है।