Google Pixel 9a की ग्लोबल कीमत और लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, देखें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/google-pixel-9a-europe-price-release-timeline-leaked.jpg
Highlights

कुछ समय पहले हमें अमेरिकी बाजार के लिए Google Pixel 9a की कीमत और उपलब्धता की जानकारी मिली थी। हाल के दिनों में Google के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर कई लीक और अफवाहें सामने आई हैं। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में यूरोपीय बाजार के लिए इसकी कीमत और रिलीज टाइमलाइन का खुलासा हुआ है। साथ ही, हमें Pixel 9a के रंग विकल्पों की भी जानकारी मिली है। यह डिवाइस पिछले साल के Pixel 8a का सक्सेसर बनकर आएगा।

यूरोप में Google Pixel 9a के 256GB मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी की उम्मीद

लीक में Pixel 9a के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि Google इस स्मार्टफोन के साथ तीन महीने का मुफ्त YouTube Premium और 100GB Google One सब्सक्रिप्शन दे सकता है।

लीक हुए रेंडर्स के मुताबिक डिवाइस में फ्लैट फ्रेम होगा लेकिन कैमरा बार हटा दिया जाएगा। Pixel 9a में 6.3-इंच का डिस्प्ले, Tensor G4 चिपसेट, 48MP का डाउनग्रेडेड कैमरा (जो इसके पूर्व 64MP कैमरे से कम है) और 5,000mAh की बड़ी मिलने की संभावना है।

Pixel 9a के भी भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। यह स्पष्ट नहीं है कि 256GB मॉडल के लिए यहां कीमत में बढ़ोतरी होगी या नहीं। याद दिला दें कि Pixel 8a को क्रमशः 128GB और 256GB के लिए 52,999 रुपये और 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।