गूगल पिक्सल 2 में होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसा डिसप्ले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/03/google-pixel.jpg

साल 2017 अभी आधा भी नहीं गुज़रा है कि सैमसंग और एलजी जैसी कंपनियां मोबाईल जगत में अपने गैलेक्सी एस8 और जी6 जैसे स्मार्टफोन के साथ तकनीक को नये मुकाम पर ले जा चुकी है। इसी तरह स्मार्टफोन यूजर्स सहित टेक जगत को बहुप्रतीक्षित डिवाईस एप्पल आईफोन 8 और गूगल पिक्सल 2 का बेसब्री से इंतजार है लेकिन आज गूगल पिक्सल को लेकर सामनें आई ताजा जानकारी आपकी उत्सुकता और भी बढ़ा सकती है।

फेसबुक की तरह अब व्हाट्सऐप में भी कर सकेंगे रिपोर्ट और स्पैम

दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट जीएफएक्सबेंच ने गूगल के आगामी डिवाइस पिक्सल 2 को फोटो के साथ वेब पर लिस्ट किया है तथा साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का ​भी खुलासा किया है। लीक हुई फोटोज़ को देखकर साफ हो रहा है कि इस बार गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन की डिसप्ले और डिजाईन में बदलाव करने वाली है। लीक के अनुसार पिक्सल 2 को 18:9 बॉडी टू स्क्रीन रेशियो पर पेश किया जा सकता है।

लीक के अनुसार ​गूगल पिक्सल 2 में 2560 x 1312​ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.6-इंच की ​स्क्रीन देखने का मिल सकती है। इसके अलावा इस फ्लैगशिप फोन को 4जीबी रैम पर पेश किया जा सकता है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनों 540 जीपीयू भी देखने को मिल सकता है।

जियो को मिली जीत और एयरटेल को लगा झटका, जारी रहेगा जियो का सस्ता आॅफर

इसके अलावा फोन की स्टोरेज जहां 100जीबी तक हो सकती है वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। हालांकि ये सभी जानकारी भी लीक के आधार पर दी गई है, ऐसें में कंपनी की ओर से खबर पुख्ता किए जाने का इंतजार है।