HDFC Bank balance check कैसे करें (6 तरीके)

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/10/HDFC-Bank.jpg

एचडीएफसी (हाउसिंग डिवेलपमेंट फाइनैंस कॉर्पोरेशन) बैंक देश के सबसे बड़े बैंको में से एक है। HDFC अपने ग्राहकों को तमाम तरह की सुविधाएं प्रदान करता है। अगर आपका भी एचडीएफसी में खाता है और आप घर बैठे अपने अकाउंट बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो यह बेहद आसान है। घर बैठे बैलेंस चेक करने के एक या दो नहीं बल्कि 9 तरीके हैं। आप सिर्फ ऑनलाइन, मिस्ड कॉल और SMS आदि से अपने अकाउंट में बचा बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइए आगे आपको सिंपल तरीके से HDFC Bank Balance Check करने के तरीके के बारे में जानकारी देते हैं।

बैंक का नाम  HDFC
बैलेंस चेक की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
लाभार्थी HDFC बैंक सभी ग्राहक
माध्यम एसएमएस, नेट बैंकिंग आदि
SMS नंबर 7308080808
मिनी स्टेटमेंट 18002703355
चेक बुक 18002703366
टोल फ्री नंबर 18002703333
आधिकारिक वेबसाइट https://www.hdfcbank.com/

HDFC Bank में बैलेंस चेक करने का तरीका

एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को कई तरीके से अकाउंट बैलेंस चेक करने की सुविधा प्रदान करता है। जिन ग्राहकों ने बैंक साथ अपने फोन नंबर रजिस्टर किए हैं, वे SMS, मिस्ड कॉल, ATM बैंकिंग आदि के माध्यम से अकाउंट बैलेंस की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

HDFC बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (SMS से)

HDFC बैंक ग्राहकों को एसएमएस के जरिए खाते का बैलेंस चेक करने की परमिशन देता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1: HDFC के यूजर को बैंक बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से ‘BAL’ टाइप कर 7308080808 पर SMS भेजना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद यूज़र को एक SMS मिलेगा जिसमें उनके अकाउंट का करेंट बैलेंस दिखाया जाएगा।

स्टेप 3: अगर अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर से ‘Mini Statment’ टाइप कर 7308080808 पर SMS भेजना होगा।

स्टेप 4: इसके बाद आपके रजिस्टर ई-मेल आईडी पर 7 दिन की स्टेटमेंट आ जाएगी।

एचडीएफसी बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (Missed Call से)

HDFC ग्राहक मिस्ड कॉल के लिए भी अपने अकाउंट की बचे हुए बैलेंस की जानकारी हासिल सकते हैं।

स्टेप 1: इसके लिए 18002703333 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

स्टेप 2: मिस्ड कॉल के कुछ ही सेकेंड्स में आपके पास SMS के जरिए अकाउंट बैलेंस की जानकारी आ जएगी।

Note: ध्यान रखें कि मिस्ड कॉल सर्विस का उपयोग करने के लिए आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करना होगा।

HDFC बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (ATM से)

HDFC बैंक के यूजर एटीएम के जरिए भी अकाउंट बैलेंस की जांच कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: ग्राहक को किसी भी एचडीएफसी एटीएम पर अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करना होगा, फिर चार अंकों का एटीएम पिन दर्ज करना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद आपको एटीएम की स्क्रीन पर दिखाई देने वाले ऑप्शन में से Balance Enquiry को सिलेक्ट करना होगा।

स्टेप 3: यहां पर अकाउंट की शेष राशि स्क्रीन पर दिखाई देगी। साथ ही, एटीएम बैंक अकाउंट डिटेल के साथ एक रसीद भी जनरेट हो जाएगी।

HDFC बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (Net Banking से)

इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी ग्राहक अकाउंट बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://netbanking.hdfcbank.com/netbanking/) पर जाएं।

स्टेप 2: यह लॉगइन बटन पर क्लिक करें। अगर आपको पास पहले से लॉगइन आईडी नहीं है, तो फिर पहले इसे क्रिएट कर लें।

स्टेप 3: अब अपना कस्टमर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और लॉग-इन कर लें।

स्टेप 4: इसके बाद लॉग इन करते ही आपके सामने एचडीएफसी बैंक बैलेंस शो करने लगेगा।

HDFC बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (Mobile App द्वारा)

एचडीएफसी बैंक ग्राहक HDFC Bank MobileBanking App ऐप की मदद से भी बैंक खाते की चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले एंडरॉयड़ या आईओएस डिवाइस पर ऐप को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर लें।

स्टेप 2: अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद जो ओटीपी जनरेट होगा, उसे दर्ज करें।

स्टेप 3: इसके बाद मोबाइल बैंकिंग आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।

स्टेप 4: इसके बाद सेविंग अकाउंट बैलेंस होम पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।

HDFC बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (UPI द्वारा)

ग्राहको को यूपीआई ऐप के माध्यम से भी अकाउंट बैलेंस चेक करने की परमिशन देता है।

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन पर कोई भी UPI ऐप ओपन करें।

स्टेप 2: UPI ऐप को अनलॉक करने के लिए सिक्योरिटी कोड या पिन दर्ज करें।

स्टेप 3: इसके बाद Check Account Balance पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब उस बैंक खाते का चयन करें, जिसका बैलेंस चेक करना चाहते हैं।

स्टेप 5: इसके बाद UPI पिन दर्ज करें। फिर आपके अकाउंट का बचे बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन (FAQ)

SMS बैंकिंग के लिए पहले कैसे रजिस्टर करें मोबाइल नंबर?

मैं अपने एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड बैलेंस कैसे चेक कर सकता हूं?

आप अपने क्रेडिट कार्ड नंबर के अंतिम चार अंक 5676712 पर एक एसएमएस CCBAL भेजकर अपने क्रेडिट कार्ड पर शेष राशि की जांच कर सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक की मिस्ड कॉल सेवा की कीमत मुझे कितनी होगी?

यह सेवा बैंक की तरफ से बिल्कुल फ्री है।