MWC 2024 में इस दिन इवेंट करेगा HMD, नए स्मार्टफोन्स हो सकते हैं लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/02/HMD-Phone.jpg

HMD ने इस साल के MWC (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम की घोषणा की है। 25 फरवरी को होने वाला कार्यक्रम एचएमडी के लिए ब्रांड के भविष्य पर चर्चा करने का एक मंच होगा। यह भी संभावना है कि इस इवेंट में HMD कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन को पेश कर सकता है। हालांकि कंपनी ने इवेंट इनवाइट में फोन्स को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि आपको बता दें कि काफी समय से चर्चा है कि कंपनी अपने नए फोन्स को MWC 2024 में प्रदर्शित कर सकती है।

HMD एक्सक्लूसिव इवेंट और स्मार्टफोन लॉन्च डिटेल

HMD स्मार्टफोन लॉन्च की टाइमलाइन

HMD 25 फरवरी को होने वाले एक्सक्लूसिव इवेंट में तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि एचएमडी-ब्रांड वाले फोन अप्रैल 2024 के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। रिपोर्ट यह भी बताती है कि एचएमडी ग्लोबल ऑफलाइन बाजारों में नोकिया फोन बेचने पर ध्यान केंद्रित करेगी। स्मार्टफोन संभवतः भारत में बजट और मिड-रेंज सेगमेंट को लक्षित करेंगे और विभिन्न प्रकार के मज़ेदार रंगों में आएंगे।