
टेक कंपनी हुआवई के सब ब्रांड आॅनर के डिवाईस अंर्तराष्ट्रीय बाजार के साथ ही भारत में भी खासे पसंद किए जाते हैं। आॅनर 7एक्स जहां अपने लॉन्च के इतने समय बाद भी लगातार सेल में आउट आॅफ स्टॉक हो जा रहा है वहीं आॅनर के अन्य स्मार्टफोन्य भी काफी डिमांड में हैं। वहीं अब आॅनर इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए नया पावर बैंक भी देश में लॉन्च कर दिया है। आॅनर की ओर से 10,000एमएएच की क्षमता वाला पावर बैंक लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत महज़ 1,999 रुपये है।
आॅनर की ओर से पेश किए गए इस पावर बैंक को एपी08क्यू मॉडल नंबर के साथ बाजार में उतारा गया है। यह पावर बैंक 10,000एमएएच की क्षमता रखता है जो क्विक चार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है।
भारत में लॉन्च हुआ धूप से चलने वाला स्पीकर, अब बिना बिजली के भी होगी पार्टी
पावर बैंक में लिथियम पॉलिमर की बैटरी दी गई है जो 18वॉल्ट तक की पावर मोबाईल फोन को सप्लाई करती है। इस पावर बैंक में माइक्रो यूएसबी तथा यूएसबी टाईप सी दोनों पोर्ट दिए गए हैं, जिससे इसे किसी भी तरह के फोन के कनेक्ट किया जा सकता है।
आॅनर की ओर से इस पावर बैंक को ब्लैक कलर में पेश किया गया है तथा इसे 6 महीने की वारंटी के साथ बेचा जा रहा है। आॅनर पावर बैंक को 1,999 रुपये की कीमत पर फिलहाल सिर्फ आॅनर की आॅफिशियल वेबसाइट से ही खरीदा जा सकता है। हो सकता है आने वाले दिनों में यह शानदार पावर बैंक रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध हो जाए।

















