iPhone 17 Pro Max जैसे दिखेंगे Honor 600 और Honor 600 Pro! ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

ऑनर ने कुछ ही दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में अपनी ‘600 सीरीज’ की शुरूआत करते हुए Honor 600 Lite 5G फोन लॉन्च किया है। अब लाइट मॉडल के बाद कंपनी Honor 600 और Honor 600 Pro लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इन दोनों स्मार्टफोंस की जानकारी गुप्त ही रखी गई है लेकिन, एक जर्मन वेबसाइट ने इन दोनों अपकमिंग मोबाइल्स की ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर कर दी है। इस लीक में ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो की तकरीबन फुल डिटेल सामने आ गई है।
Honor 600 और Honor 600 Pro की लीक्ड ईमेज में ये मोबाइल काफी हद तक iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे नज़र आ रहे हैं। ऑनर 600 का तो एक मॉडल Orange कलर है जो बिल्कुल आईफोन वाली लुक दे रहा है। इन दोनों स्मार्टफोंस की फोटोज़ आप नीचे लगी इमेज स्लाइड में देख सकते हैं। मोबाइल्स के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा मॉड्यूल बाकी सर्फेस से अलग है। उपरी हिस्से पर बड़ा रेक्टेंगल बॉक्स बनाया गया है जिसके अंदर कैमरा लेंस और फ्लैश फिट की गई है।
फोटोज़ में देखा जा सकता है कि दोनों स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। Honor 600 Pro में एक चौथा सेंसर भी मौजूद है। इनके राइट फ्रेम पर नीचे की ओर से आईफोन की ही बात डेडिकेटेड बटन दिया गया है जो शायद कैमरा फंक्शन का एक्सेस देगा। इस फ्रेम पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन लगाया गया है। दोनों स्मार्टफोंस में राउंड ऐज वाला फ्लैट स्क्रीन दी गई है जिसपर पंच-होल मौजूद है।
लीक के अनुसार इन दोनों मोबाइल फोन को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा जिनका बैक पैनल ग्लास का होगा। Honor 600 और Honor 600 Pro को कंपनी 6.57-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च करेगी जो OLED पैनल पर बनी होगी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोंस को कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से भी लैस करेगी।
प्रोसेसिंग के लिए दोनों अपकमिंग ऑनर स्मार्टफोंस में Snapdragon 8-series का चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। उम्मीद कर सकते हैं कि शायद प्रो मॉडल स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो में 9,000mAh battery दिए जाने की बात लीक में कही गई है। इनमें वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो, दोनों 5जी फोंस को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो OIS फीचर के साथ काम करेगा। लीक के अनुसार Honor 600 में जहां सिर्फ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंग लगाया जाएगा वहीं Honor 600 Pro मॉडल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ ही टेलीफोटो लेंस भी सपोर्ट करेगा। बताते चलें कि Honor 600 Lite 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ था।