
तकरीबन दो हफ्तें पहले ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर आॅनर 7एक्स स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया था। भारत में लॉन्च होने से पहले ही यह फोन अमेज़न पर रजिस्ट्रेशन के लिए तो उपलब्ध था लेकिन यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा इसकी कीमत क्या होगी इस पर संशय कायम था। वहीं अब कंपनी की ओर से आॅनर 7एक्स को भारत में लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फोन ग्लोबल प्लेटफार्म के जरिये 5 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा तथा 7 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
गौरतलब है कि 5 दिसंबर को आॅनर अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर वी10 लॉन्च करने जा रही है। यह लॉन्च ईवेंट लंदन में आयोजित होगा और इसी मंच से कंपनी आॅनर 7एक्स को भी वैश्विक बाजार में उतारेगी। यह लॉन्च ईवेंट लाईव स्ट्रीम के जरिये भारत में भी दिखाया जाएगा और इसी के माध्यम से फोन को देश में लॉन्च किया जाएगा। यह ईवेंट रात 8 बजे से लाईव होगा। 5 दिसंबर को लॉन्च होने के बाद आॅनर 7एक्स की सेल 7 दिसंबर से एक्सक्लूसिव अमेज़न इंडिया पर की जाएगी।
The sleek & stylish classic metal body of #Honor7X is crafted to add to your style. Register now & win big! #MaxYourView
Amazon- https://t.co/gT93gu9IXB
Honor Official Store- https://t.co/elQEArepjU pic.twitter.com/mcEk1IJGWg— Honor India (@HiHonorIndia) November 27, 2017
आॅनर 7एक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश होगा। इसमें 1080×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.93-इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले दी जाएगी जो नैरो बेज़ल्स पर बनेगी। यह फोन ईएमयूआई 5.1 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश होगा तथा आॅक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर रन करेगा।
दिसंबर में लॉन्च हो सकता है शाओमी का बेजल लेस डिसप्ले वाला फोन रेडमी 5
भारतीय बाजार में इस फोन को 4जीबी रैम के साथ तीन स्टोरेज वेरिएंट में उतारा जा सकता है, जिनमें 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी के आॅप्शन्स होंगे। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
4जी कनेक्टिविटी, डुअल सिम व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इसमें 3,340एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। देश में यह फोन गोल्ड, ओरा ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जो 7 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।






















