10080mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, Honor Power 2 बना दुनिया का पहला Dimensity 8500 Elite वाला मोबाइल

टेक ब्रांड ऑनर ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए नया स्मार्टफोन Honor Power 2 लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। लुक के मामले में इस ऑनर फोन को काफी हद तक iPhone 17 Pro Max वाले डिजाइन पर लाया गया है। यह 10080mAh battery वाला फोन है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
ऑनर पावर 2 मीडियाटेक के सबसे नए मोबाइल चिपसेट Dimensity 8500 Elite पर लॉन्च हुआ है। यह इस प्रोसेसर पर काम करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बना है। यह 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि नया ऑनर फोन 2.4 मिलियन एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन Mali-G720 MC8 GPU सपोर्ट करता है।
Honor Power 2 की एक बड़ी यूएसपी इस स्मार्टफोन की बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को तगड़ी 10080mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई गई है। इस मैसिव बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ ही 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिं तकनीक भी दी गई है। ऑनर पावर 2 bypass charging सपोर्ट करता है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान बैटरी की बजाय सीधे फोन प्रोसेसर को करंट देती है।
ऑनर पावर 2 5जी फोन को चाइना में 2640 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 3840Hz डिमिंग और शानदार 8000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। फोन को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसपर कोर्निंग ग्लास की प्रोटेक्शन भी मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए Honor Power 2 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
ऑनर पावर 2 को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है। यह मोबाइल को धूल व पानी से बचाने के साथ ही कई तरह से लिक्विड और गर्म चाय-कॉफी से भी सुरक्षित रख सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, NFC और OTG जैसे फीचर्स दिए गए है। इस फोन में six-wing antenna system लगाया गया है सिग्नल बूस्ट करने के साथ ही कई फ्रिक्वेंसी बैंड्स पर ट्रांसमिशन करता है।
Honor Power 2 चाइना में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसकी कीमत 2699 yuan यानी 34,899 रुपये के करीब है। वहीं फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB storage स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 2999 yuan यानी 38,799 रुपये के करीब है। चीन में यह फोन Sunrise Orange, Midnight Black और Snow White कलर में बिकेगा।