10000mAh से भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च होगा मोबाइल फोन! दिया जा सकता है Dimensity 8500 प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/honor-power-.jpg

ऑनर ने आज ही अनाउंस किया है कि कंपनी चाइना में नई Honor Win series लेकर आएगी। यह हाई परफॉर्मेंस और गेमिंग सेंट्रिक होगी जिसे जल्द ही टेक मंच पर रिवील किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ब्रांड के बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन Honor Power 2 की डिटेल्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। इस मोबाइल के प्रोसेसर, बैटरी, डिस्प्ले और कलर मॉडल्स की जानकारी सामने आ गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑनर पावर 2 की जानकारी टिपस्टर डिजीटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बैटरी बताई जा रही है। लीक की मानें तो Honor Power 2 10,080mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। इतनी बड़ी बैटरी आमतौर पर टैबलेट डिवाइस में ही देखी जाती है। 10000एमएएच से भी बड़ी बैटरी वाला फोन अलग की ट्रेंड सेट करेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले वाले Honor Power स्मार्टफोन को 8,000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 66W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई थी। इसका सक्सेसर अपकमिंग ऑनर पावर 2 स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा 80W फास्ट चार्जिंग पर लॉन्च किया जा सकता है। यानी बड़ी बैटरी के साथ चार्जिंग भी अपडेटेड मिलेगी।

Honor Power

लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह मोबाइल प्रोसेसर अभी तक अनाउंस नहीं हुआ है। चर्चा है कि मीडियाटेक कंपनी इसे साल 2026 के शुरुआती महीने में पेश करेगी। ऐसे में हो सकता है कि चिपसेट के मार्केट में आते ही ऑनर कंपनी भी Power 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दे। बताते चलें कि Honor Power Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर लाया गया था।

ऑनर पावर 2 को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 2640 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में LTPS OLED डिस्प्ले दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4000nits या इससे ज्यादा का ब्राइटनेस सपोर्ट दिया जा सकता है।

लीक के अनुसार Honor Power 2 5G फोन फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सपोर्ट करेगा। यह OIS सेंसर हो सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। सामने आए लीक के अनुसार यह मोबाइल Snow White, Midnight Black और Sunrise Orange कलर में मार्केट में आएगा।

Honor Power

कंपनी की ओर से अभी तक ऑनर पावर 2 से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन जनवरी 2026 में चाइना में लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि इसी दौरान चाइनीज स्प्रिंग फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है। यानी Honor Power 2 चीन में 20 जनवरी के आस-पास पेश हो सकता है।

इंडियन मार्केट में मौजूद कुछ बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस की बात करें तो 17 दिसंबर को OnePlus 15R 7400mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसका रेट 45 हजार के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं बीते दिनों 1 लाख का फोन OPPO Find X9 Pro भारत में 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं 21 हजार रुपये की रेंज में iQOO Z10 और Vivo T4 भी 7300mAh बैटरी देते हैं।