108MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया Honor X8d, देखें स्पे​सिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/honor-x9d.jpg

ऑनर ने सितंबर महीने में अपने दो लो बजट स्मार्टफोन Honor X7d और Honor X9d लॉन्च किए थे। वहीं आज कंपनी ने इनके बीच का मॉडल Honor X8d भी ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह मोबाइल रशियन रिटेलर साइट के जरिये रिवील हुआ है जहां स्मार्टफोन की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शेयर की गई है। बड़ी बैटरी और कमाल के कैमरे वाले इस सस्तो मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑनर एक्स8डी को 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर हाई रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है। बताते चलें कि ऑनर एक्स7डी को भी कंपनी ने इसी साइज़ पर पेश किया था जब्कि एक्स9डी में 6.79-इंच स्क्रीन दी गई है।

Honor X8d को एंड्रॉयड आधारित MagicOS पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 6s 4G Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि ऑनर एक्स7डी Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और ऑनर एक्स9डी Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए ऑनर एक्स8डी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यही कैमरा मॉड्यूल कंपनी ने Honor X9d 5G फोन में लगाया था।

पावर बैकअप के लिए Honor X8d स्मार्टफोन को कंपनी ने तगड़ी 7000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस मोबाइल की बैटरी एक्स9डी में लगी 8300mAh बैटरी से छोटी और एक्स7डी में दी गई 6500mAh बैटरी से बड़ी है।

ऑनर एक्स8डी को रशिया में IP65 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। यह हल्की-फुल्की पानी की बौछारों से तो डिवाइस को सुरक्षित रखेगा लेकिन बहुत ज्यादा असरदार नहीं कहा जा सकता है। इस मोबाइल की मोटाई 7.5mm और वजन 188 ग्राम है। कंपनी की ओर से अभी फोन का प्राइस नहीं बताया गया है लेकिन रशियन मार्केट में यह फोन blue, grey और black कलर में बिकेगा।