Voter List में अपना नाम कैसे चेक करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस

भारत में चुनावी बिगुल फिर से बज चुका है। अगले महीने देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए राजनीतिक पार्टियां तो अपनी जान झोंक ही रही है। लेकिन साथ ही दूसरी ओर देश का मतदाता भी अपनी वोट की पावर दिखाने को तैयार बैठा है। Assembly Election 2022 के तहत फरवरी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में मतदान शुरू होगा। अगर आप भी इन राज्यों से संबंध रखते हैं और जानना चाहते हैं कि मतदाता सूची में आपको भी शामिल किया गया है या नहीं, तो आगे हमनें बेहद आसान से तरीके बताएं हैं जिसके जरिये आप घर बैठे-बैठे ही अपने मोबाइल पर Voter List और उसमें दर्ज अपना व परिवार का नाम देख सकते हैं।
वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले National Voters Service Portal यानी राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाएं। इसके लिए (यहां क्लिक करें)। यहां आप दो तरीकों से अपना एरिया की वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और ये तरीके Search by Details यानी विवरण द्वारा खोज और Search by EPIC No. यानी पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोज है।
1. Search by Details में ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट
– विवरण द्वारा खोज चुने जाने के लिए आपको अपने क्षेत्र की जानकारी होना आवश्यक है।
– यहां सबसे पहले अपना नाम, अपने पिता या पति का नाम, अपनी उम्र या जन्म तारीख तथा लिंग की जानकारी देनी होगी।
– इसके बाद अपने ऐरिया की डिटेल्स डालने के लिए राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का ब्यौरा भरें।
– सभी डिटेल्स डालने के बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भर दें और ‘Search’ बटन पर क्लिक कर दें।
– अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आपके सामने सभी डिटेल्स ओपन हो जाएंगी। आप यहां से वोटर लिस्ट की सूचना को स्क्रीनशॉट या प्रिंट भी कर सकते हैं।
2. Search by EPIC No. के जरिये ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम
– इस प्रक्रिया के लिए आपके आप अपना वोटर कार्ड या फिर उस कार्ड पर स्थाई ईपीआईसी नंबर होना आवश्यक है।
– यहां सबसे उपर मौजूद दी गई टैब में अपनी वोटर आईडी कार्ड के नंबर को दर्ज करें। इसे ही EPIC Number भी कहा जाता है।
– इसके बाद आप जिस राज्य के मतदाता है उसका नाम शामिल कराएं।
– दोनों डिटेल्स डालने के बाद वहां दिए गए कैप्चा कोड को रिक्त स्थान में भरकर ‘Search’ बटन पर क्लिक कर दें।
– सर्च बटन दबाने के बाद आपके वोटर कार्ड नंबर से जुड़ी डिटेल्स सामने आ जाएगी। आप सूचना का स्क्रीनशॉट या प्रिंट ले सकते हैं।