बहुत ही मजेदार है यह लुडो गेम, बचपन की याद कर देगा ताजा

Join Us icon

बचपन में आपके पास बहुत सारा समय होता था और आप उस वक्त कई मनचाह गेम खेल सकते थे। समय मिला तो परिवार के साथ बैठकर आपने लुडो खेल लिया नहीं तो बच्चों के साथ चिड़िया उड़ और तोंता उड़ जैसे खेलने लगे। पंरतु अब इन गेम का न खेलना आपको काफी खलता भी होगा। कई घरों में तो आज लुडो भी नहीं होगा। परंंतु आपको बता दूं कि भले ही आपके घर में लुडो न हो लेकिन आप अपने फोन में लुडो किंग का मजा ले सकते हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि लुडो खेलने के लिए आपको हर जगह लुडो की गोटी और डाइस लेकर चलने की जरूरत नहीं है।

गूगल प्ले स्टोर पर लुडो गेम मुफ्त में उपलब्ध है और इसमें आप दो या चार लोग मिलकर खेल सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह भी कही जा सकती है कि यदि आपके साथ यदि कोई नहीं है तो आप मोबाइल के साथ ही खेल सकते हैं और विश्वास कीजिए यह बेइमानी भी नहीं करेगा।

जानें कैसे करें एंडरॉयड फोन में स्क्रीन पिनिंग और क्या हैं इसके फायदे

मोबाइल गेम लुडो जब ओपेन करते हैं तो सबसे पहले आपसे नाम पूछा जाएगा कि किस नाम से आप खेलना चाहते हैं। उसके बाद कंप्यूटर, लोकल मोड, मल्टीप्लेयर और चैलेंजर का विकल्प मिलेगा। कंप्यूटर मोड में आप मोबाइल से ही खेल सकते हैं। एक चाल वह चलेगा जबकी दूसरा आपको चलना है।
ludo-king

लुडो किंग में आपको डाइस फेंकना नहीं है बल्कि स्क्रीन के नीचे ही डाइस दिया है और उसे टच करते ही नंबर आपके सामने होंगे। वहीं कंप्यूटर का जो नंबर आएगा व भी आपको दिखाई देगा। लुडो में नंबर आते ही सभी गोटियां एक्टिव हो जाएंगी और आप अपने अनुसार चाल चल सकते हैं। इसी तरह लोकल मोड में दो लोग खेल सकते हैं जबकि मल्टी प्लेयर में चार लोग बैठकर खेल सकते हैं। मोबाइल पर लुडो खेलने के दौरान आपके नियम वहीं मिलेंगे जो कि आप घर पर लुडो खेलने के दौरान आप मानते हैं। वहीं इसमें चार रंग की गोटियां भी मिलेंगी। यदि आप नियम थोड़े बहुत भूल रहे हैं तो सबकुछ लिखित में है और इसे पढ़ सकते हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अहसास आप वही पुराने वाला ही पाएंगे। रही बात मजे की तो आपको बता दूं कि एक बार यदि आपने खेलना शुरू कर दिया तो फिर आप हटना नहीं चाहेंगे। इतना ही नहीं आप इसमें पूरा मैच खेल सकते हैं और घर की तरह लुडो पर पकौड़े और समोसे का चैलेंज भी लगा सकते हैं।

इस गेम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि लगभग 50 लाख से 1 करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया है और गूगल रेटिंग में इसे 5 में से 4.5 अंक मिले हैं। इसलिए यदि आप खाली समय में लुडो खेलना पसंद करते हैं तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं।