
दो हफ्तों से आॅनर का लेटेस्ट स्मार्टफोन 7एक्स ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट है। कंपनी आज इस फोन के अंर्तराष्ट्रीय मंच से पूरे विश्व में लॉन्च कर रही है। यूं तो आॅनर का यह लॉन्च ईवेंट लंदन में होने जा रहा है परंतु कंपनी इसे लाईव स्ट्रीम के जरिये भारत सहित पूरे विश्व में दिखाने वाली है। इस लाईव स्ट्रीम के जरिये ही आॅनर 7एक्स भारत में लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल प्लेटफार्म के जरिये लॉन्च होने के बाद देश में यह फोन 7 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। लंदन में आयोजित होने वाले इस ईवेंट को आप हमारी वेबसाइट पर लाईव देख सकते हैं।
आॅनर की ओर से इस ईवेंट में जहां आॅनर 7एक्स लॉन्च किया जा रहा है वहीं इस स्मार्टफोन के साथ ही आॅनर कुछ कुछ बड़ी व अहम घोषणाएं भी कर सकती है। कंपनी की ओर से लंदन में आयोजित इस ईवेंट को आज यानि 5 दिसंबर को लॉन्च किया जा रहा है। फोन लॉन्च का समय लंदन में दोपहर के करीब 2:15 बजे होगा जो भारतीय समयनुसार रात के 8:00 बजे होगा। आज लॉन्च होने के बाद यह फोन 7 दिसंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।
इस नए फोन के लॉन्च को हमारी वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर आॅनर ने भी इस ईवेंट को यूट्यूब चैनल पर लाईव दिखाने की तैयारी की है, जिसे स्ट्रीमिंग के जरिये पूरी दुनिया में बैठकर देखा जा सकता है। आॅनर 7एक्स के लॉन्च ईवेंट को पर देखने के लिए यहां (क्लिक करें)।


















