Reliance AGM 2022 live: Jio 5G का इंतजार आज होगा खत्म! Jio 5G SIM से लेकर Jio Phone 5G का ऐलान कर सकते हैं Ambani

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/RIL-AGM-2022.jpg

Up Dated 29-08-2022: आज संपन्न हुए Reliance AGM 2022 की 45वें समारोह में कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने जियो की 5G सर्विस से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने जानकारी दे दी है कि वह दिवाली के दौरान अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करने वाली है। उन्होंने कहा कि “शुरुआत भारत के मेट्रो शहरों से होगी और अगले 18 महीनो में पूरे देश में यह सर्विस उपलब्ध हो जाएगी।” हालांकि माना जा रहा था कि इस दौरान अंबानी जियो के 5G प्लान से भी पर्दा उठा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परंतु उन्होंने इतना कहा कि कंपनी की 5G सर्विस सभी के लिए होगी और अफोर्डेबल होगी। रिलायंस जियो की 5जी सर्विस से जुड़ी जानकारी को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें : दुनिया का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल ला रहे Jio और Google, लॉन्च करेंगे Ultra-affordable 5G smartphone

Reliance Industries आज 29 अगस्त को अपनी 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) आयोजित कर रहा है। रिलायंस की यह एजीएम आज दोपहर 02:00 बजे आयोजित है। माना जा रहा है कि आज की मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), सहायाक कंपनियों और कंपनी के दूसरे बोर्ड मैंबर्स रिलायंस के विजन और बैलेंस सीट के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे। खबरों की माने तो इस साल भी रिलायंस का फोकस कंज्यूमर रिटेल बिजनेस पर रह सकता है। Reliance Industries Ltd (RIL) की AGM आज सोमवार को आयोजित होनी है। इस मौके पर कंपनी कई बड़े ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी Jio की 5G सेवाओं का ऐलान कर सकते हैं। इस मौके पर वह जियो 5G लॉन्च करने, Jio 5G Plans और Jio Phone 5G को लॉन्च कर सकते हैं।

रिलायंस की यह एनुअल जनरल मीटिंग इस साल भी ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह लगातार तीसरा साल है जब एजीएम ऑनलाइन होगी। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने पहली बार एजीएम ऑनलाइन आयोजित की थी। इस दौरान मुकेश अंबानी और कंपनी के दूसरे शीर्ष अधिकारी कंपनी के भविष्य और वर्तमान के बारे में डिटेल से अपनी बात रखेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप रिलायंस की एजीएम का कैसे लाइव देख सकते हैं।

How To Watch Reliance AGM 2022

JioMeet

रिलायंस जियो के वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग प्लेटफ़ॉर्म JioMeet पर कंपनी की एजीएम को लाइव देखा जा सकता है। यहाँ हम आपको एक लिंक दे रहे हैं, जिससे आप रिलायंस की एजीएम को लाइव देख सकते हैं।

लिंक – https://jiomeet.jio.com/rilagm/joinmeeting

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ जानकारी जैसे – नाम और कंपनी का पता बताना होगा। यह आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। यह लिंक रिलायंस एजीएम शुरू होने के 30 मिनट पहले लाइव होगा।

स्ट्रीमिंग

अगर आप रिलायंस की 45वीं एजीएम का लाइव स्ट्रीम करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सीधे स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
लिंक 1 – rtmp://136.233.57.194:1935/event/RILAGM_MAIN2022
लिंक 2 – rtmp://136.233.57.194:1935/event/RILAGM_BKP2022

इनके साथ ही आप रिलायंस की एजीएम 2022 को कंपनी अलग अलग सोशल मीडियो प्लेटफ़ॉर्म पर भी लाइव देख सकते हैं।

YOUTUBE

चैनल : https://www.youtube.com/user/flameoftruth2014

प्लेबैक लिंक : https://youtu.be/TS8FYk5RhlY

FACEBOOK

पेज : https://www.facebook.com/RelianceIndustriesLimited

प्लेबैक लिंक : https://www.facebook.com/events/610199153827102/

जियो पेज : https://www.facebook.com/Jio

प्लेबैक लिंक : https://www.facebook.com/events/484097953163347/

TWITTER

हैंडल : @FlameOfTruth (https://twitter.com/flameoftruth)

प्लेबैक लिंक : https://twitter.com/i/broadcasts/1PlJQaOpPDVJE

हैंडल : @RelianceJio (https://twitter.com/reliancejio)

प्लेबैक लिंक : https://twitter.com/i/broadcasts/1DXxyDWvjgkJM

KOO

हैंडल : @RelianceUpdates (https://kooapp.com/profile/RelianceUpdates)

प्लेबैक लिंक : https://www.kooapp.com/koo/RelianceUpdates/7c68d5a8-4e12-4e52-9491-62e5524174e7