4000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का कीपैड वाला फोन, जो है बेहद सस्ता

Join Us icon

भारत की प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने दो नये मोबाइल फोन को पेश किया है। कंपनी ने टर्बो सेल्फी+ और अल्ट्रा 4000आई को उतारा है। खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों फीचर फोन हैं और इनमें आपको टी9 कीपैड देखने को मिलेगा। इंटेक्टस टर्बो सेल्फी+ की कीममत 1,490 रुपये हैं वहीं अल्ट्रा 4000आई के लिए आपको 1,790 रुपये चुकाने होंगे।

सबसे पहले बात करते हैं इंटेक्टस टर्बो सेल्फी+ की तो जैसा कि नाम से ही सपष्ट है इस फोन में आपको सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसे रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से लैस किया है। वहीं कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। हालांकि फोन में सेल्फी कैमरा कितने मेगापिक्सल का है इस बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। फोन में 2.4—इंच का टीएफटी क्यूवीजीए डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही आपको 1450 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कंपनी ने 13 टॉकटाइम और 350 घंटों स्टैंडबाई टाइम का दावा किया है।

5.2-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी 6

वहीं इंटेक्स अल्ट्रा 4,000 आई की बात करें तो इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन को 6 एलटीडी बल्ब से लैस किया है जिसकी मदद से आप अंधेरे में भी स्पष्ट रोशनी पास सकते हैं। इंटेक्स अल्ट्रा 4000आई में 2.8—इंच की स्क्रीन दी गई है और

फिर लॉन्च होगा नोकिया 3310, कंपनी ने कर ली तैयारी

दोनों मॉडल में वायरलेस एफएम मिलेगा। इसके साथ ही 64जीबी तक का एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है। सइके साथ ही दोनो फोन में 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और एसओएस जैसे ​फीचर्स मिलेंगे।