जानें किन iPhones को मिलेगा iOS 17 और कौन-से आईफोन नहीं पा सकेंगे इसकी अपडेट, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/iOS-17-iPhone.jpg

Apple ने WWDC 2023 ईवेंट के मंच से नया, एडवांस और पावरफुल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 पेश कर दिया है। यह एप्पल ओएस अनेक नए फीचर्स से लैस होकर आया है जो आईफोन चलाने का मजा कई गुणा तक बढ़ा देंगे। अगर आप भी एप्पल मोबाइल चलाते तो आगे जान लीजिए कि कौन-कौन से iPhone को iOS 17 पर अपडेट किया जा सकता है और किन आईफोंस को इसकी अपडेट नहीं मिल सकेगी।

iOS 17 सपोर्टेड iPhones

उपर लिस्ट में मौजूद सभी आईफोंस पर नया आईओएस 17 डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकेगा।

पुराने आईफोंस पर आईओएस कैसे मिलेगा

एप्पल की ओर से आईफोन की ‘दसवीं’ जेनरेशन और उसके बाद वाले मॉडल्स के लिए आईओएस 17 की अपडेट जारी की जाएगी। iPhone X सीरीज़ के फोन अब इंडिया में बनने बंद हो चुके हैं परंतु जो लोग इन्हें पहले से यूज़ कर रहे हैं उनके लिए कंपनी iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट भेज देगी।

आईफोन 12 से लेकर आईफोन 14 सीरीज़ तक के फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए मौजूद है। वहीं iPhone 11 Series का स्टॉक शॉपिंग साइट्स व रिटेल स्टोर्स पर मुहैया कराया गया है। मार्केट में बिकने वाला नया आईफोन स्टॉक आईओएस 17 के लैस होकर ही आएगा।

किन आईफोंस को नहीं मिलेगा iOS 17

एप्पल इन आईफोंस को पूरी तरह से डिस्कंन्टिन्यू कर चुकी है। इन फोंस का निर्माण और सेल भारत में बंद हो चुका है। भले ही लोग इन्हें अभी भी यूज़ कर रहे हैं लेकिन कंपनी की ओर से इन आईफोंस पर नए आईओएस 17 की अपडेट नहीं दी जाएगी।