iPhone 15 Pro का रेट हुआ 30900 रुपये कम, यहां मिलेगा सस्ता एप्पल का फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/iphone-15-pro.jpg

आईफोन पर ​डिस्काउंट या ऑफर्स का इंतजार कर रहे थे तो, ये दिन आपके लिए बेस्ट हैं। दिवाली के मौके पर नए और पुराने एप्पल मोबाइल तगड़ी छूट के साथ बिक रहे हैं। इसी कड़ी में iPhone 15 Pro की कीमत में भी भारी गिरावट आई है और यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 30,900 रुपये कम में बिक रहा है। सस्ता आईफोन कहां मिलेगा? यह जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

iPhone 15 Pro पर ऑफर

सबसे पहले तो बता दें कि आईफोन 15 प्रो इंडिया में 1 लाख 34 हजार 900 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इस फोन को केवल 1,03,999 रुपये में बेचा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस सेलिंग प्राइस पर 2,500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है जिसके बाद iPhone 15 Pro को 1,01,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह एप्पल आईफोन पर ऑफर शॉपिंग साइट ​फ्लिपकार्ट द्वारा दिया जा रहा है।

2,500 रुपये का डिस्काउंट पाने के लिए SBI Credit Card से पेमेंट करनी होगी। सारे पैसे एक साथ देने या फिर EMI बनवाने पर भी यह छूट मिलेगी। यूजर्स नो कॉस्ट ईएमआई के जरिये भी इस फोन को खरीद सकते हैं। Flipkart से सस्ता आईफोन 15 प्रो खरीदने या ​डील के बारे में जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

iPhone 15 Pro डील, काम की या नहीं?

1) आईफोन 15 प्रो सिर्फ एक जेनरेशन पहले का मॉडल है जिसे पुराना नहीं कहा जाएगा।

2) iPhone 15 Pro में आईफोन 16 सीरीज जैसी ही ‘पिल शेप’ ​स्क्रीन दी गई है तथा फ्रंट से यह बिल्कुल iPhone 16 जैसा ही दिखता है।

3) यह आईफोन Apple A17 Pro Bionic प्रोसेसर पर काम करता है। ताकत के मामले में A18 के बाद इसी का नाम आता है।

4) iOS 18 को iPhone 15 Pro में डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो इसे और भी एडवांस बनाता है।

5) फिलहाल इस बात की उम्मीद नहीं है कि आईफोन 15 प्रो प्राइस ड्रॉप किया जाएगा। ऐसे में 1,03,999 रुपये में iPhone 15 Pro बढ़िया डील है।

See Full Specs

iPhone 16 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 16 प्रो में 6.3-इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी स्क्रीन दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। iOS 18 के साथ यह आईफोन Apple A18 Pro Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 48MP मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा वाइड तथा 12MP टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं यह एप्पल आईफोन 12MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए इसमें MagSafe wireless टेक्नोलॉजी दी गई है।

iPhone 16 की स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 16 6.1-इंच तथा आईफोन 16 प्लस में 6.7-इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर स्क्रीन दी गई है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है। इसपर 2,000निट्स ब्राइटनेस, एचडीआर10 और डॉल्बी विज़न जैसे फीचर्स मिलते हैं। आईओएस 18 के साथ इन दोनों आईफोन में Apple A18 Bionic चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इनके बैक पैनल पर 48MP Fusion सेंसर तथा 12MP Ultra Wide दिया गया है वहीं फ्रंट पर 12MP सेंसर मौजूद है। दोनों मोबाइल MagSafe wireless चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

Best Competitors

See All Competitors