iQOO 16 का डिजाइन लीक, 8,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/iQOO-15-Display.jpg

iQOO 16 को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कंपनी ने अभी फोन की लॉन्च डेट तय नहीं की है, लेकिन नए लीक में iQOO 16 5G का बैक पैनल डिजाइन सामने आया है। तस्वीर में फोन का बदला हुआ कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। माना जा रहा है कि आगामी डिवाइस में तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO 16 का कैमरा डिजाइन हुआ लीक

टिप्स्टर Digital Chat Station ने वीबो पर iQOO 16 के कथित रियर डिजाइन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर के अनुसार, फोन में पीछे की तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसके कॉर्नर राउंड हो सकते हैं।

यह डिजाइन मौजूदा iQOO 15 से कुछ अलग नजर आता है। iQOO 15 5G में भी बड़ा चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, लेकिन iQOO 16 में कैमरों की स्थिति और मॉड्यूल का डिजाइन बदला हुआ दिखाई देता है। लीक तस्वीरों में तीन कैमरा सेंसर एक-दूसरे से जुड़े हुए लेआउट में नजर आते हैं। कैमरा मॉड्यूल के पास टेक्सचर और इसके आसपास ग्लॉसी लुक हो सकता है। टिप्स्टर के अनुसार iQOO 16 के बैक पैनल के लिए कंपनी नई प्रोसेस का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे फोन का डिजाइन अलग नजर आ सकता है।

iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस संभावित

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO 16 में तीन 50MP रियर कैमरे मिल सकते हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है।

iQOO 16 में 6.85 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही होती है, तो फोन का डिस्प्ले गेमिंग और फास्ट स्क्रॉलिंग के लिए बेहतर अनुभव दे सकता है।

iQOO 16 में Qualcomm का आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोन को हाल ही में Geekbench पर भी देखा गया था, जहां इसमें 16GB RAM और Android 17 की डिटेल्स सामने आई थी।

iQOO 16 में 8,500mAh की बैटरी मिलने की भी अफवाह है। अगर यह साइज सही साबित होता है, तो यह फोन की बड़ी खूबियों में से एक हो सकती है। फिलहाल चार्जिंग स्पीड को लेकर जानकारी नहीं मिली है।

iQOO 16 को लेकर कंपनी की ओर से अभी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स में इसे इस महीने के अंत तक पेश किए जाने की संभावना है। यदि आप इस आगामी फोन को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।