भारत का पहला AI वाला फीचर फोन itel Super Guru 4G Max लॉन्च, कीमत सिर्फ 2099 रुपये

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/itel-Super-Guru-4G-Max-indias-first-AI-enabled-feature-phone-launched-priced-at-just-Rs-2099.jpg

बढ़ते हुए स्मार्टफोन के चलन के बीच itel ने अपने नए फीचर फोन Super Guru 4G Max को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ब्रांड के अनुसार यह भारत का पहला AI-इनेबल्ड Feature Phone है। डिवाइस का बिल्ट-इन AI असिस्टेंट हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दिए गए वॉइस कमांड पर शानदार रिस्पांस देता है। जिससे यूजर्स कॉल करने, अलार्म सेट करने, संदेश भेजने या पढ़ने, कैमरा खोलने, संगीत या वीडियो चलाने और यहां तक कि FM रेडियो चालू शुरू करने जैसे कई काम कर सकते हैं। खास बात यह भी है कि कंपनी ने 3 इंच की स्क्रीन भी दी है। आइए, आगे आईटेल सुपर गुरु 4जी मैक्स की कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

itel Super Guru 4G Max कीमत और उपलब्धता

itel Super Guru 4G Max भारत में सिर्फ 2,099 रुपये में लॉन्च हुआ है यह ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इस डिवाइस के लिए यूजर्स को ब्लैक, शैम्पेन गोल्ड और ब्लू जैसे तीन कलर्स में मिल जाएंगे।

itel Super Guru 4G Max स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: itel Super Guru 4G Max में 3-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह इस सेगमेंट में सबसे बड़ी स्क्रीन बताई जा रही है। जो ग्राहकों को बढ़िया अनुभव देने के लिए रखी गई है।

बैटरी: फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ ही 2000mAh की बड़ी बैटरी लगी है। इससे लंबे समय तक उपयोग करने में आसानी होती है। यही नहीं चार्जिंग के लिए ब्रांड ने टाइप-C चार्जर भी दिया है। इससे से तेजी से चार्जिंग की सुविधा मिल जाती है।

कनेक्टिविटी: मोबाइल में डुअल 4G सिम स्लॉट्स लगाए गए हैं। यानी जिन उपयोगकर्ताओं को दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग करने की इच्छा है वे सिम कार्ड लगा कर अच्छी तरह इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

कैमरा: itel Super Guru 4G Max फोन VGA कैमरा के साथ आता है। जिसकी मदद से बेसिक फोटोग्राफी आसानी से की जा सकती है।

King Voice फीचर: itel Super Guru 4G Max फोन King Voice फीचर के साथ पेश हुआ है। जो मैसेज को हिंदी और अंग्रेजी में रीड करता है। यह फीचर उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जो पढ़ने में असमर्थ हैं या जो सुन कर अनुभव करना चाहते हैं।

AI असिस्टेंट फीचर: itel Super Guru 4G Max में AI असिस्टेंट है। जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में वॉइस कमांड को समझ कर आपकी मदद करता है। ग्राहक इस असिस्टेंट का उपयोग करके कॉल करने, अलार्म सेट करने, मैसेज भेजने और पढ़ने, कैमरा खोलने, म्यूजिक और वीडियो चलाने सहित FM रेडियो चालू करने जैसे काम कर सकते हैं।

आईटेल फीचर फोन क्यों हैं खास

बढ़ते स्मार्टफोन के क्रेज के बीच भी आईटेल के फीचर फोन काफी लोकप्रिय इसलिए हैं क्योंकि इन्हें काफी कम कीमत में लॉन्च किया जाता है साथ ही इनमें लंबी बैटरी लाइफ और मजबूती मिल जाती है। इसलिए अगर आप भी नए फीचर फोन का विकल्प खोज रहे हैं तो itel की यह नई पेशकश Super Guru 4G Max को चुन सकते हैं।

itel King Signal स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

आईटेल ने भारत में इसी साल अप्रैल में itel King Signal फीचर फोन लॉन्च किया था इसकी कीमत मात्र 1,399 रुपये है। इसके स्पेसिफिकेशंस आप नीचे पढ़ सकते हैं।

itel King Signal में 2-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 1500mAh बैटरी से लैस है, जो 33 दिनों तक स्टैंडबाय बैकअप देने में सक्षम है। फोन में Type-C चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा, फोन में Kevlar-टेक्सचर्ड फिनिश और -40°C से 70°C तक के तापमान सहने की क्षमता है। फोन में तीन सिम स्लॉट मिलते हैं, जिससे ग्राहकों एक साथ कई नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। डिवाइस में VGA रियर कैमरा, 32GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी, वायरलेस FM (रिकॉर्डिंग के साथ), King Voice, वाइब्रेशन मोड, टॉर्च, म्यूजिक और वीडियो प्लेबैक, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग (अनोनिमस मोड के साथ) शामिल हैं।