मात्र 5999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी, 8जीबी तक रैम, 6.6-इंच स्क्रीन वाला itel ZENO 20

itel ने भारत में अपनी ZENO सीरीज का विस्तार कर दिया है इसके तहत नया itel ZENO 20 लॉन्च हुआ है। यह अल्ट्रा-ड्यूरेबिलिटी, स्मार्ट AI असिस्टेंट और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है। इसमें बजट में ग्राहकों को IP54 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ-साथ ड्रॉप-रेजीस्टेंट केस भी मिलेगा। डिवाइस में ब्रांड नया Aivana 2.0 AI वॉइस असिस्टेंट दे रहा है जो पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को वॉइस-आधारित सुविधाओं प्रदान कर सकता है। आइए, आगे सभी खूबियां और कीमत विस्तार से जानते हैं।
Amazon पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध इस फोन को Starlit Black, Space Titanium और Aurora Blue जैसे तीन रंगों में पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो 64GB स्टोरेज और 3GB RAM वैरियंट की कीमत केवल 5,999 रुपये है। जबकि 128GB स्टोरेज और 4GB RAM वाला मॉडल 6,899 रुपये का है। इसके अलावा, लॉन्च ऑफर के तहत 3GB वैरियंट पर 250 और 4GB पर 300 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिल सकता है। वहीं, फोन की सेल 25 अगस्त से शुरू होगी।
डिस्प्ले के मामले में itel ZENO 20 में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और Dynamic Bar फीचर मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज+8GB RAM (3GB+5GB वर्चुअल) और 128GB इंटरनल स्टोरेज + 12GB RAM (4GB+8GB वर्चुअल) शामिल हैं। कंपनी ने इसे 3-साल Fluency Guarantee के साथ पेश किया है, यानी लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस का भरोसा मिल सकता है। लंबे बैकअप के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दी गई जो 10W चार्जर के साथ आती है और 15W चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।
कैमरा और ऑडियो की बात करें तो फोन में 13MP HDR रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। DTS साउंड टेक्नोलॉजी के साथ ऑडियो अनुभव भी अच्छा मिल सकता है। जो बजट सेगमेंट में सराउंड साउंड का अनुभव दे सकता है। इसके अलावा, फोन में कई उपयोगी फीचर्स शामिल हैं, जैसे Find My Phone, Landscape Mode और Dynamic Bar आदि। साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस Android 14 Go Edition पर काम करता है।
ZENO 20 की बड़ी खासियत Aivana 2.0 वॉइस असिस्टेंट भी है। यह बेसिक टास्क जैसे ऐप ओपन करना, WhatsApp कॉल करना और फोन सेटिंग्स बदलना के साथ इमेज डिस्क्राइब करना, सोशल मीडिया कैप्शन लिखना और जटिल मैथ्स प्रॉब्लम सॉल्व कर सकता है। यह हिंदी भाषा में भी काम कर सकता है। इसके अलावा Aivana 2.0 स्मार्ट राइटिंग असिस्टेंट का भी सपोर्ट दे सकता है। यह मैसेज लिखवाने और सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए मददगार हो सकता है।
अगर कंपटीशन की बात करें तो itel ZENO 20 का मुकाबला बजट सेगमेंट में POCO C71, Infinix Smart 9 HD और Lava Shark 5G से हो सकता है। यह भी कम कीमत में बढ़िया अनुभव दे सकते हैं। हालांकि इनमें लावा डिवाइस 5जी है जो आगे रह सकता है। वहीं, एंट्री लेवल अनुभव और सस्ते में नए विकल्प खोज रहे ग्राहकों को के लिए किफायती दाम पर ZENO 20 भी अच्छा हो सकता है। इसके AI वॉइस असिस्टेंट, IP54 रेटिंग, 90Hz डिस्प्ले और DTS साउंड टेक्नोलॉजी, ड्रॉप-रेजिस्टेंट बॉडी और 3 साल की फ्लुएंसी गारंटी जैसे फीचर्स इसे अच्छा साबित कर सकते हैं।
यदि आप एक किफायती मॉडल देख रहे हैं और कीपैड फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करना चाहते हैं जिसमे AI फीचर्स, बेहतर ऑडियो और लंबी बैटरी लाइफ हो तो itel ZENO 20 आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है और लॉन्च ऑफर के तहत कूपन डिस्काउंट इसे और भी आकर्षक बना सकता है। उम्मीद है आपको ये डिटेल्स पसंद आई होंगी। ऐसी ही और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।