6,000mAh बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले के साथ आ रहा Lava Aura Curve, वेबसाइट पर फीचर्स कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/lava-aura-curve-listed-on-company-website-specifications-confirmed.jpg

Lava ने अपने नए स्मार्टफोन Lava Aura Curve को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं फोन में बैक पैनल पर मिनी डिस्प्ले भी देखने को मिला है। जो पूर्व में लॉन्च हुए Lava Virat Curve जैसा लगता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल Aura Curve की कीमत और सेल डेट नहीं बताई है, लेकिन यह जल्द आ सकती है। उम्मीद है इसे कम कीमत में बाजार में उतारा जा सकता है। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।

Lava Aura Curve डिजाइन और कलर्स 

Lava Aura Curve की खासियत में इसका रियर मिनी डिस्प्ले शामिल है। फोन के पीछे वीगन लेदर फिनिश देखने को मिलता है और सेकेंडरी स्क्रीन पर समय, बैटरी लेवल, वॉल्यूम, नोटिफिकेशन, इमोजी, लोगो और कस्टम मैसेज देखे जा सकते हैं। यह डिजाइन Lava Virat Curve में भी देखने को मिला था।

Lava Aura Curve फोन में डुअल स्पीकर और IP64 रेटिंग दी गई है। जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। कंपनी ने फोन को ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस के साथ पेश किया है। इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है। फोन को दो कलर ऑप्शन Him Silver और Ambar Blue में लिस्ट किया गया है।

Lava Aura Curve के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार Lava Aura Curve में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन FHD+ रिजॉल्यूशन (2400 × 1080 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाली है।

परफॉरमेंस के लिए Lava Aura Curve स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन में 6GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है। यह Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने इसके लिए दो साल के Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोटोग्राफी के लिए Lava Aura Curve में Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP डुअल AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके प्राइमरी कैमरे में f/1.8 अपर्चर, 5P लेंस और 79 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। कैमरा 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इससे 30fps पर 2K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, स्लो-मोशन वीडियो के लिए 120fps पर 720p रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो Lava Aura Curve में 6,000mAh की बैटरी है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 660 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक दे सकती है। हालांकि, रियल बैटरी बैकअप फोन के बाजार में आने के बाद ही पता चल पाएगा।

सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात करें तो फोन में Lava के Vayu AI फीचर्स शामिल हैं। इनमें AI Circle Search, AI Call Summary और AI Voice Translation जैसे विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, AI Voice Translation 80 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

बताते चलें कि कंपनी ने अभी Lava Aura Curve की कीमत, सेल डेट और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि आने वाले दिनों में इनसे जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है। यदि आप कम कीमत वाला नया डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसका वेट किया जा सकता है। हम आपको अपडेट मिलते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।