
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने आज दो शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने अपने नए जेड सीरीज की शुरुआत की है और कंपनी ने जेड10 और जेड25 को उतारा है जिनकी कीमत क्रमश: 11,500 रुपये और 18,000 रुपये है। ये दोनों फोन आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
लावा जेड25
कंपनी का यह फोन मैटल बॉडी के साथ 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पेश किया गया है। यइ फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जोकि आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोजन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए जेड25 में फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्रंट फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है।
लावा जेड10
लावा के इस फोन में 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन भी एंडरॉयड मार्शमेलो को सपोर्ट करते हुए मीडियाटेक एमटी6735 क्वॉड-कोर चिपसेट पर काम करता है। कंपनी की ओर से 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के दोनो पैनल पर बेहतर फोटोज़ के लिए एलईडी फ्लैश दी गई है। वाईफाई व ब्लूटूथ जैसे फीचर्स के साथ इसमें 2,650एमएएच की बैटरी दी गई है।























