8999 रुपये में लॉन्च हुआ नया Realme Narzo N53, इसमें है 50MP Camera और 5,000mAh Battery

रियलमी नारज़ो एन53 स्मार्टफोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल को कंपनी की ओर से लो बजट सेग्मेंट में ही उतारा गया है जिसकी कीमत सिर्फ 8,999 रुपये से शुरू होती है। Realme Narzo N53 प्राइस व सेल के साथ ही इसके फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
रियलमी नारज़ो एन53 प्राइस
Realme Narzo N53 दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसमें 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज तथा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इन दोनों का प्राइस 8,999 रुपये और 10,999 रुपये है। फोन की सेल 24 मई से अमेजन पर शुरू होगी लेकिन उससे पहले 22 मई को होने वाली स्पेशल सेल में से दोनों वेरिएंट क्रमश: 8,249 रुपये और 9,999 रुपये में पाए जा सकते हैं। एचडीएफसी कार्ड यूज़ करने पर 1,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।
रियलमी नारज़ो एन53 स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन – Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन स्क्रीन पर 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 450निट्स ब्राइटनेस तथा 16.7एम कलर फीचर्स मिल जाते हैं।
प्रोसेसर – रियलमी नारज़ो एन53 को एंड्रॉयड 13 आधारित वनयूआई पर पेश किया गया है जो Unisoc T612 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह मोबाइल 6जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो इंटरनल 6जीबी रैम के साथ मिलकर नारज़ो एन53 को 12जीबी रैम की पावर प्रदान करती है।
कैमरा – फोटोग्राफी के लिए Narzo N53 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 77° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एक 5पी लेंस है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी – Realme Narzo N53 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।
सिक्योरिटी – रियलमी नारज़ो एन53 स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए के जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस है।
कनेक्टिविटी – Narzo N53 एक 4जी फोन है जिसमें दो नैनो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। इनके अलावा यह फोन 2टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी सपोर्ट करता है। फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई के साथ ही ओटीजी सपोर्ट भी दिया गया है।